समाचार
पुलिस ने पकड़ा चोरी का माल, पीआरवी को मिला पीआरवी ऑफ द डे सम्मान
मुजफ्फरनगर। रोहाना रेलवे स्टेशन पर एक पिकअप चालक द्वारा रेलवे का लोहा चुराने के मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आधी रात में ही गाड़ी का पीछा किया और माल बरामद करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस इवेंट को अंजाम देने पर पीआरवी २१९३ की टीम को यूपी डायल ११२ मुख्यालय द्वारा पीआरवी ऑफ द डे सम्मान प्रदान किया गया है। इससे पहले भी मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम डायल ११२ इवेंट में कई बार पीआरवी ऑफ द डे का सम्मान हासिल कर चुकी है।श्प्राप्त समाचार के मुताबिक यह मामला शनिवार देर रात का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे का लोहा और अन्य सम्पत्ति को एक पिकअप चालक अपनी गाड़ी में भरकर चोरी करते हुए ले गया है। यूपी डायल ११२ के जिला प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि ११ सितम्बर को देर रात डायल ११२ को सूचित किया गया था कि थाना कोतवाली नगर के अन्तर्गत रोहाना रेलवे स्टेशन पर एक पिकअप गाड़ी संख्या यूपी १२बीडी ३५२४ का चालक रेलवे स्टेशन पर रखा रेलवे का माल लोहा तथा अन्य अचल सम्पत्ति की चोरी कर गाड़ी में भरकर रोहाना से मुजफ्फरनगर की ओर ले जा रहा है। सूचना पर पीआरवी २१९३ की टीम को यह इवेंट दिया गया, जिसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और गाड़ी की तलाश के लिए पीछा करते हुए चौकिंग शुरू कर दी। इस पिकअप को सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रात्रि करीब ११ः५० बजे मलीरा गांव कट के पास रोका गया। तलाशी में पिकअप से रेलवे स्टेशन से चुराया गया रेलवे का माल बरामद हुआ। पुलिस टीम ने थाने को सूचना दी और पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीआरवी २१९३ पर तैनात कमाण्डर अनुज कुमार, सब कमाण्डर अमित कुमार और पायलट कपिल कुमार को यूपी डायल ११२ मुख्यालय से पीआरवी आफ द डे चुनते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ माह में यह चौथा मौका है, जबकि मुजफ्फरनगर पुलिस को पीआरवी आफ दि डे के सम्मान से नवाजा गया है। अगस्त माह में थाना नई मण्डी में बुजुर्ग महिला और पुरुषों की मदद के लिए पुलिस टीम को यह सम्मान मिल चुका है।
विवाहिता की गला दबाकर हत्या
मुजफ्फरनगर। देर रात एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। वह अपने घर पर ही तीन बच्चों के साथ सोई हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों ने खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार जिले के थाना क्षेत्र गांव बसेड़ा में तीन बच्चों की मां रीनू बीती रात अपने घर पर ही बच्चों के साथ सोई थी। इसी दौरान ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर डाली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। वहीं सुसुराल वाले हत्या के बाद घर पर बच्चों को छोड़कर फरार हो गए।
विवाहिता बेटी की हत्या की खबर सुनकर मृतका के परिजन भोपा थाना क्षेत्र के गांव कसोली से छपार पहुंचे और दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने मायके वालों के पहुंचने से पहले ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। मृतका के पिता सतपाल ने थाने पहुंचकर बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति विपिन, देवर विकास, रामचंद्र व पिंकी पत्नी विकास के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। उधर मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। नाना सतपाल के आने के बाद बच्चे उन्हें अपने साथ ले जाने की बात कहते हुए बिलखते रहे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई हुई है।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त रिहान पुत्र नसीम नि0 याकूब मेम्बर वाली गली थाना कोतवाली नगर मु0नगर को मिमलाना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे पूर्व में 01 तंमचा मय 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया था।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त प्र0नि0 यशपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी ग्राम रुकनपुर को अभियुक्त का मशकन ग्राम रुकनपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह परिहार द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सतीश पुत्र विजय निवासी ग्राम असौडा थाना हापुड देहात जिला हापुड को जानसठ अड्डा खतौली से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल सिंह द्वारा वांछित 01 बाल अपचारी अभियुक्त मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा मपोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त रजी पुत्र आमील नि0 ग्राम तावली थाना शाहपुर मु0नगर को ग्राम सांझक बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया।
थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण राजू पुत्र गुल्लू नि0 ग्राम पुट्टू इब्राहिमपुर थाना रामराज मुजफ्फरनगर, सोनू पुत्र समसू नि0 उपरोक्त, फरमान उर्फ अड्डा पुत्र स्व0 साविर नि0 उपरोक्त, समसूद्दीन पुत्र जहीरुद्दीन नि0 मौ0 कोटला सैनी शिव मन्दिर के सामने कस्बा व थाना मीरापुर मु0नगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से मोटर, स्टार्टर एवं केविल का बचा माल एवं तांबा के तार-वजन कुल 21 कि0ग्राम बरामद किया गया।
अवैध शस्त्र सहित कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त है0का0 सतीश कुमार द्वारा अभियुक्त अमन उर्फ तालिब पुत्र पारूक नि0 नूर मस्जिद टावर वाली गली किदवई नगर को सूजडू रोड से गहरा बाद जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 चाकू नाजायज बरामद किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र नागर द्वारा अभियुक्त सन्नी उर्फ जितेन्द्र पुत्र परमजीत नि0 बच्चन सिह कालौनी थाना नई मण्डी मु0नगर को गली नं0-2 बच्चन सिंह कालौनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्दर सिंह द्वारा अभियुक्त शाहिद पुत्र जहीरूद्दीन नि0 निवा थाना सम्भलहेडा थाना मीरापुर मु0नगर को कुतुबपुरझाल के पास निर्माणधीन स्कूल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 1 देशी बन्दूक मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद की गयी।
अधिवक्ताओं की समस्याओं को निराकरण करेंगेः अमरकान्त गुप्ता
मुजफ्फरनगर। टैक्स बार एसोसिएशन में वरिष्ठ सदस्य के रूप में कार्य कर रहे अमरकांत गुप्ता एडवोकेट को अब यूपी टैक्स बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि यूपी टैक्स बार एसोसिएशन की २५६वीं प्रांतीय संघ कार्यकारिणी की सभा में मुजफ्फरनगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता और डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य अमरकांत गुप्ता एडवोकेट को यूपी टैक्स बार में कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। उनके मनोनयन पर जिले के टैक्स अधिवक्ताओं और बार ने बधाई देते हुए कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं को पुरकाजेर ढंग से शासन प्रशासन के समक्ष रखने का काम करेंगे।
जाट समाज के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के जाट समाज के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों जिला पंचायत डा.वीरपाल निर्वाल,जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधान आदि का नागरिक अभिनन्दन जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर के सभागार मे हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डा.वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे नई दिल्ली से डा.एस.के.काकरान,समाजसेवी पवन कुमार,पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी मांगेराम वर्मा एवं प्रमुख संरक्षक समाजसेवी स.जंगसिह आदि रहे। समारोह की अध्यक्षता जनपद जाट महासभा के मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने की तथा संचालन महामन्त्री सुन्दरपाल ने किया।
जनपद के प्रथम नागरिक के पद से मंच को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जनपद जाट महासभा द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान वास्तव मे लोकतन्त्र का सम्मान है और इसके लिए सभी जन प्रतिनिध जनपद जाट महासभा के आभारी हैं। जन प्रतिनिनधियों का सच्चा कर्तव्य जन-जन की कठिनाइयों व समस्याओं को दूर करना है साथ साा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा कर उन्हे लाभान्वित कराना भी है। सबका साथ सबका विकास हमारा लक्ष्य है। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप मे समारोह को सम्बोधित करते हुए डा.एस.के.काकरान ने कहा कि जन प्रतिनिधियों का अभिनन्दन करके जाट महासभा ने वास्तव मे बडे ही पुण्य का काम किया है,जाट महासभा मु.नगर समय समय पर मेधावी छात्र/ छात्राओं,कुशल खिलाडियो,प्रशासनिक पदो पर चयनित विभिन्न क्षेत्रो की विशेष प्रतिभाओं का अलंकरण समारोह आयोजित करती रहती है। जो कि समाज की युवा प्रतिभाओ के उत्साह वर्धनन के लिए एक सराहनीय कार्य है। जिसके लिए जनपद जाट महासभा साधुवाद की पात्र है। सम्मानित होने वाले जन प्रतिनिधियो ने जाट महासभा का आभार व्यक्त करते हुए जनता की कसौटी पर खरा उतरने तथा जाट महासभा को सभी तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
अपने अध्ययक्षीय सम्बोधन मे जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने समारोह मे उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का पुनः पुनः स्वागात करते हुए कहा कि समाज के सच्चे,ईमानदार, समाजसेवी व राष्ट्र भक्त जन प्रतिनिधि हमारे सिर की पगडी हैं ऐसे लोगों का सम्माना हो होना ही चाहिए। जाट महासभा अपने इन जन प्रतिनिधियों का सम्मान करे स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रही है। अध्यक्ष जी ने ेसभी आगन्तुको का आभार भी व्यक्त किया। समारोह मे सभी आगन्तुकों का स्वादिष्ट भोजन भी करया गया। समारोह को विशिष्ट अतिथि मांगेराम वर्मा,पवन कुमार तथा सरदार जंग सिह आदि ने भी सम्बोधित किया। सभी ने सामाजिक बुराईयों,मदिरा सेवन,दहेज प्रथा,ब्रहम भोज,विवाह विच्छेद आदि को मन से छोडने पर बल दिया।
समारोह की सफलता मे रामपाल वर्मा,देवी सिह वर्मा,जनपद जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता अनिल चौधरी उर्फ मुन्नू,ब्रजवीर सिह एडवोकेट,युद्धवीर सिह
यशपाल सिह,डा.रविन्द्र सिह,डा.जीत सिह, अनंगपाल राठी,जगवीर सिह, डा.अजय पाल सिह,मनोज कुमार,धर्मवीर मलिक,देवेन्द्र तोमर एड.,प्रवेन्द्र दहिया, कुलदीप सिवाच, अनिल शास्त्री, श्यामपाल सिह चेयरमैन,सोमपाल भटटे वाले, देवेन्द्र अहलावत चेयरमैन, सन्तोष कुमार वर्मा, डा.उदयवीर सिह,कुंवर विजयराज, कर्नल ओमप्रकाश, प्रियव्रत आर्य,विजय कुश आदि का विशेष सहयोग रहा।
दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार व महामंत्री अंकुर राणा के नेतृत्व में तितावी थाने में धरना दिया गया जिंसमे हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं से थाने में उपस्थित दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर उक्त दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई संगठन का उग्र रूप देखकर धरने पर ही तितावी थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव मौके पर पहुँचे जिंसमे संगठन ने सारे मामले से अवगत कराया गया और उक्त दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई और कहा कि भविष्य में हमारे किसी भी कार्यकर्ताओं से बत्तमीजी बर्दाश्त नही करेंगे थाना अध्यक्ष ने धरने पर ही खेद प्रकट किया और दरोगा को थाने में बुलाकर सख्त लहजे में चेतावनी दी और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं से भविष्य में अर्भ्द्रता ना करने को कहा उसके बाद जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार व जिला महामंत्री ने धरना समाप्ति की घोषणा की इस मौके पर-जिलाउपाध्यक्ष बंटी चौधरी-अमित बालियान-राजेश शर्मा, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष एड०वैभव यादव-महामंत्री कार्तिक जौहरी, बेटी बचाओ आयाम जिलाअध्यक्ष कमलदीप गंगवाल, नगराध्यक्ष अंजेश कुमार, कूकड़ा खण्ड अध्यक्ष राजकुमार-उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, रविन्द्र कशयप, सागर बजरंगी, सुधीर चेयरमैन, सुमित प्रधान, रवि प्रधान,रितिक प्रधान सहित सैकड़ों हिन्दू वीर उपस्थित रहे
ब्रहमलीन महंत अवैद्यनाथ जी की 7 वीं पुण्यतिथि मनाई
मुजफ्फरनगर। ब्रहमलीन महंत अवैद्यनाथ जी की 7 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिन्दु महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने पूरे उत्तर प्रदेश में 12 से 18 सितम्बर 2021 तक पूरे प्रदेश मे अनेको कार्यक्रम आयोजित कराने का आहवान किया है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा विश्वनाथ मंदिर कूकडा में सामाजिक समरसता पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें ‘‘सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है’’ विषय पर विभिन्न वक्ताओ ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने कहा क बदलते दौर मे हम सभी को जात बिरादरी छोड कर हिन्दुत्व के एजेंडे पर एकत्रित होना होगा। तभी हम आगे बढ सकते है। इसके अतिरिक्त मण्डल अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा,सुभाष गौड, सुरेन्द्र गर्ग मुर्ति मैडिकल,पूर्व सभासद पूनम गर्ग,नरेन्द्र पुण्डीर,जयप्रकाश गुप्ता,तरूण त्यागी,तरूण आहूजा,सुरेश शर्मा, मांगेराम शर्मा,देवदत्त प्रधान, सुनील मदान,विवेक गोयल,रविनन्दन,डा.मुकेश त्यागी,सहदेव,प्रहलाद ठाकुर, विवेक आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। और कहा कि सामाजिक समरसता का तकाजा है कि सभी हिन्दू वर्ग की जाति और धर्म भेदभाव भूलकर हिन्दुत्व के झण्डे के नीचे एकत्र हों। इस कार्यक्रम के आयोजक ब्रजमोहन शर्मा रहे।
दैनिक रेल यात्रियों ने केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। दैनिक रेल यात्रियों के लिए मासिक पास की सुविधा स्वीकृत करवाने के लिए किए गए सहयोग से अभिभूत दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत के नेतृत्व में दैनिक रेल यात्रियों ने डॉ संजीव बालियान के आवास पर जाकर उनका पटका पहनाकर आभार व्यक्त किया गया। मंत्री डॉ बालियान ने सभी का अपने आवास पर कमेटी के सभी सदस्यों का स्वागत किया।
इस अवसर पर दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत, महामंत्री दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक भाटिया उपाध्यक्ष विनोद कुमार, मनीष सिंघल उर्फ लाला मुकरी, सरदार टिंकू, सुमित कुमार, मनोज पाहुजा हरवीर सिंह चंद्र कुमार राजेश चौहान, पुनीत चौधरी, तिरस पाल मुकेश कुमार नीतीश कुमार, अजय गुप्ता व प्रमोद धीमान आदि उपस्थित रहे। मंत्री ने जो और भी उनकी मांग थी उन सभी को पूरा करने का आश्वासन दिया।
कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार के गठन और कोरोना से समाज को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना के साथ माता वैष्णो देवी की पूजा की।
जम्मू- कश्मीर की वादियों में स्थित कटरा से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे राहुल गोयल भाजपा व व्यापारी नेता माता के दरबार में हाजिरी लगाते हुए माता वैष्णो देवी से प्रार्थना की विश्व व हमारे देश को सभी गंभीर रोगों से मुक्ति दिलाएं और मुजफ्फरनगर मे सदैव सुख शांति बनी रहे साथ मे सभी व्यापारी भाइयों का व्यापार में चौमुखी विकास हो एवं २०२२ उत्तरप्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी २०१७ से अधिक सीटों से विजयी होकर उत्तर प्रदेश मे मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार का गठन हो मां से प्रार्थना की माता के दरबार में वरिष्ठ भाजपा व व्यापारी नेता राहुल गोयल, दीपिका गोयल, नमन गोयल, रजत अरोरा व्यापारी नेता, शुभम सिंगल, डिंपल अरोड़ा, रितु अरोड़ा,मयंक गर्ग, निशु आदि ने दर्शन किए।
आग लगने से हडकंप मचा
मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर धौलरा बस स्टैंड के पास आज सुबह चलती कार में आग लगने से हडकंप मच गया। अचानक बीच सडक कार में आग लगने के चलते सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। कार में सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई। बाद में लोगों के सहयोग मुश्किल से आग बुझाई गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को हटवाने के बाद यातायात चालू कराया।
पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित शातिर को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित शातिर को गिरफ्तार किया। चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। गैंगस्टर में वांछित चल रहे शातिर अपराधी पर लगभग आधा दर्जन से भी ज्यादा है मुकदमें पंजीकृत है। शातिर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम फिराक देने की कोशिश में था। गैंगस्टर शातिर अपराधी बड़ी-बड़ी चोरियों में कई बार खा चुका है जेल की हवा। मुखबिर की सूचना पर दधेडू चौकी प्रभारी संजय राणा ने गैंगस्टर शातिर अपराधी को देर रात रोहाना तिराहे से गिरफ्तार कर भेजा जेल।
श्री कृष्ण गौशाला में यज्ञ एवं गौ सेवा कार्य किया
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद शाखा संकल्प द्वारा पचेंडा रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में यज्ञ एवं गौ सेवा कार्य किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक बाठला रहे। उन्होंने अतिथियों के साथ यज्ञ में भाग लिया और गौमाता को केले के रूप में फल खिलाए। उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर गौमाता को विशेष सम्मान मिला है। गौमाता में तमाम देवी देवताओं का वास होता है। गौ पूजा और सेवा से बड़ा पुण्य मिलता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाठला, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कुश पुरी, श्रीमोहन तायल , सुभाष गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, शिशु कांत गर्ग, डॉक्टर विवेक कुमार, डॉक्टर भारत कक्कड़, मनोज अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, डॉक्टर अजय गर्ग, श्रीमती भावना महेश्वरी, मनोज महेश्वरी, गजेंद्र राणा, अश्वनी वर्मा, लोकेश चंद्र, सुरेंद्र अरोड़ा तथा अवनीश गोयल आदि उपस्थित रहे। राकेश मित्तल और दीप शिखा मित्तल का विशेष योगदान रहा।
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की
खतौली। सुमित प्रजापति (जंधेड़ी जाटान) ब्लाक अध्यक्ष (खतौली) भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की आयोजित बैठक में सैकड़ों लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करवाई इस दौरान मोर्चा की मजबूती पर जोर दिया गया व मोर्चा द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के हक व हित की लड़ी जा रही लड़ाई को मजबूती देने का आह्वान किया गया इस दौरान पमनावली निवासी जय सैनी को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष व चांदसमन्द के ग्राम प्रधान निर्मल सैनी को जिला उपाध्यक्ष व विपिन प्रजापति को जिला प्रभारी बिट्टू सैनी को युवा ब्लाक अध्यक्ष शेंकि प्रजापति को जिला सचिव व भूप सिंह सैनी गुरूदत्त सैनी को संघरक्ष पद पर रखा गया वही सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र देकर जुम्मेदारी सौपी गई इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मोर्चा नृतत्व का आभार जताते हुए कहा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति द्वारा दी गई है वह उसका पूरी ईमानदारी व महेनत के साथ निर्वहन करेंगे मोर्चा की नीतियों को जनजन तक पहुँचाने का काम करेंगे साथ ही अति पिछड़ा वर्ग के हित की लड़ाई मजबूती से लडेंगे इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि आज हम एकजुट होने की जरूरत है ताकि समाज पर हो रहे अत्याचार व शोषण करने वालो का डटकर मुकाबला किया जा सके इस दौरान वरिष्ठ नेता सुमित प्रजापति, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल एडवोकेट, युवा जिला अध्यक्ष प्रभात प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित जंधेड़ी, संजय सैनी, राकेश कश्यप,आदि मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियो ने असलहों की साफ-सफाई की
जानसठ। थाना प्रभारी के निर्देशन मे पुलिसकर्मियो ने असलहों की साफ-सफाई करायी। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जानसठ थाना प्रभारी डी.के.त्यागी ने थानने मे मौजूद सरकारी असलहों की साफ-सफाई कराई। कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिसकर्मियो को असलहों के प्रति ब्रीफ किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया मेले का शुभारंभ
भोपा। क्षेत्र के गांव कादीपुर में कामराज महाराज के देवस्थान पर मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा की मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। कादीपुर मेले में आसपास के एक दर्जन से भी अधिक ग्रामों के ग्रामीण देवस्थान पर प्रसाद चढ़ाने और मन्नत मांगने आते हैं। पूर्व प्रधान के पति सुभाष तोमर और शिक्षक ऋषिराज ने बताया कि मेले वाले दिन पूरे गांव में हर घर में मेहमानों का आगमन होता है। मेले की पूर्व संध्या पर काफी संख्या में ग्रामीण शुकतीर्थ से नंगे पैर पैदल चलकर जल लेने जाते हैं और जल लाने के बाद कामराज महाराज के देवस्थान पर चढ़ाते हैं। मेले के बाद भजन-कीर्तन करते हुए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एमएलसी एके शर्मा का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। पूर्व आईएएस व एमएलसी एके शर्मा के गौतमबुद्धनगर के दौरे के बीच मुजफ्फरनगर से पहुँचे वैभव त्यागी (जिला मंत्री भाजपा) ,अनुज त्यागी व सौरभ मित्तल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एमएलसी से मुलाक़ात की। एमएलसी एके शर्मा ने आत्मीयता से सभी का अभिनंदन किया , साथ ही परिजनों से भी इनकी विशेष मुलाकात करवाई। आपको बता दे वरिष्ठ आईएएस एके शर्मा के जिला मंत्री वैभव त्यागी से पुराने सम्पर्क रहे है और पूर्व में भी जिला मंत्री वैभव त्यागी उनके लगातार संपर्क में थे। एमएलसी एके शर्मा ने जल्द ही मुजफ्फरनगर आकर सभी से मिलने का वादा भी किया।
फिजियो थेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। चुंगी नंबर दो पर स्थित शनि धाम मंदिर के सामने भावना सिंगल धर्मार्थ फिजियो थेरेपी सेंटर का उद्घाटन चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के द्वारा फीता काटकर किया गया पूर्व विधायक श्री सुरेश सिंघल जी के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रीमती अंजू अग्रवाल जी का स्वागत किया गया स्वर्गीय श्रीमती भावना सिंगल के नाम पर धर्मार्थ फिजियो थेरेपी सेंटर का उद्घाटन करते हुए श्रीमती अंजू अग्रवाल जी ने कहा ऐसे कार्यों से जहां गरीबों को इलाज मिलता है वही धनवान लोगों में सेवा करने की चेष्टा पैदा होती है समाज के लिए ऐसे कार्य बहुत आवश्यक है जिनसे समाज में दीन दुखियों की सहायता हो सके इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे
30 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया
मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को उभरती आयु के साथ ही सामाजिक जीवन में मिलने वाली चुनौतियों के बीच भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करने को शिक्षकों के लिए लायन्स क्वस्टइन इण्डिया फाउण्डेशन द्वारा दो दिवसीय इंटरनेशनल टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में ३० शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। आज वर्कशॉप का समापन हुआ। एम.जी. पब्लिक स्कूल में लायन्स क्लब इंटरनेशन डिस्ट्रिकट ३२१-०१ के तत्वाधान में लायन्स लायन्स क्वस्ट इन इण्डिया फाउण्डेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप का शुभारम्भ शनिवार को एम.जी. ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल द्वारा किया गया। वर्कशॉप में रिसोर्स पर्सन के रूप में सुश्री निधि नागरथ उपस्थित रहीं। अतिथि के रूप में लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री सीए अजय अग्रवाल, लायन्स क्वस्ट की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रीना अग्रवाल, लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति की ममता अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का स्कूल प्रिंसीपल श्रीमति मोनिका गर्ग ने बुके देकर विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया। आज इस वर्कशॉप का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर प्रिंसीपल द्वारा रिसोर्स पर्सन निधि नागरथ को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसीपल श्रीमति मोनिका गर्ग ने कार्यक्रम के बारे मे बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों को उभरती आयु में सामाजिक स्तर पर मिलने वाली चुनौतियों के बीच मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षित करना रहा। उन्होंने कहा कि शिक्षक का छात्र छात्राओं के जीवन पर काफी सकारात्मक प्रभाव रहता है। शिक्षक जो सिखाता है, बच्चे उसको लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं। वर्कशॉप में यह भी बताया गया कि नई उम्र में प्रवेश के दौरान बच्चों को कई प्रकार से सामाजिक चुनौतियों और करियर को लेकर दबाव की स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वह भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील हो जाते हैं और उनकी मनोस्थिति पर इसका दुष्प्रभाव पड़ने लगता है। वर्कशॉप में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए किस प्रकार से उनका मार्गदर्शन किया जाये, इसके लिए प्रशिक्षित किया गया। शिक्षकों की शंका समाधान भी वर्कशॉप में किये गये और उनको बताया गया कि इसके लिए भी तैयार किया गया कि वे अपने स्तर से पढ़ाई के माध्यम से ही किस प्रकार नवयुवक बच्चे में सकारात्मक सोच और ऊर्जा विकसित की जाये। वर्कशॉप के समापन पर प्रिंसीपल ने रिसोर्स पर्सन निधि नागरथ को उपहार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, वहीं इस वर्कशॉप में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को लायन्स क्वस्ट इन इण्डिया फाउण्डेशन की ओर से इंटरनेशनल सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत लाभार्थियों को जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत लाभार्थियों को पौष्टिक भोजन करने व नियमित व्यायाम करने हेतु जागरूक किया गया।
शासन के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गोंड के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जनपद में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर रेसिपी प्रतियोगिता, राशन वितरण ,गोद भराई तथा सैम-मैम बच्चों, तृतीय त्रैमास की गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं के गृह भ्रमण कर आवश्यक जानकारी देते हुए लाभार्थियों को पौष्टिक भोजन करने व नियमित व्यायाम करने हेतु जागरूक किया गया। इसके साथ ही संचारी रोग अभियान के अंतर्गत अपने आसपास साफ-सफाई रखने, पानी इकट्ठा ना होने देना, मच्छरदानी का प्रयोग करने और बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनाने आदि के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया गया।
केन्द्रीय कर्मचारियों ने मुजफ्फरनगर में मांगा सीजीएचएस सेंटर
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय कर्मचारियों ने अपनी पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं के निस्तारण तथा सरकार द्वारा घोषित सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए मुजफ्फरनगर में केन्द्र सरकार स्वास्थ्य योजना ;सीजीएचएसद्ध के अन्तर्गत वेलनेस सेंटर स्थापित किये जाने की मांग की है। इसके लिए केन्द्रीय कर्मियों के संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा। केन्द्रीय कर्मियों का कहना है कि आसपास के जिलों में वेलनेस सेंटर स्थापित होने से लाभ मिल रहा है, जबकि मुजफ्फरनगर में यह सेंटर नहीं होने के कारण गंभीर समस्या बनी हुई है।श्रविवार को आयकर विभाग और पेंशनर संघ के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के एटूजेड कालौनी स्थित आवास पर जाकर उनसे मिला। प्रतिनिधिमण्डल में आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, आयकर कर्मचारी महासंघ और पेंशनर संघ के पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल द्वारा केन्द्रीय मंत्री को एक ज्ञापन अपनी मांगों को लेकर सौंपा गया। इसमें उन्होंने मुजफ्फरनगर में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खुलवाये जाने की मांग की गयी है। संघ के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री को बताया कि पडौसी जनपदों मेरठ और सहारनपुर में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर वर्षों पहले स्थापित हो चुका है। बागपत जिले में भी यह व्यवस्था चल रही है। आज के कठिन समय में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर केन्द्रीय कर्मियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों के हितों ओर समस्याओं के समाधान के लिए सीजीएचएस वेलनेस सेंटर मुजफ्फरनगर में भी आवश्यक है। जिले में हजारों की संख्या में केन्द्रीय कर्मचारी और पेंशनर अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। केन्द्र सरकार के लगभग सभी कार्यालय, जिनमें आयकर विभाग, केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क कार्यालय, पोस्ट ऑफिस के साथ ही केन्द्रीय विद्यालय भी स्थित हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों और इनके परिवारों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ समय से नहीं मिल पा रहा है और पेंशन आदि समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी कर्मचारियों को गंभीर रूप से परेशान होना पड़ता है। इससे मानसिक स्तर पर भी दिक्कत होती हैं। प्रतिनिधिमण्डल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान से जनपद में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर शीघ्र खुलवाने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में केन्द्र सरकार में बात करते हुए जल्द ही इसका लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की ओर से आयकर अधिकारी गणेश चन्द्र गुप्ता, आयकर कर्मचारी महासंघ से अध्यक्ष अशोक द्विवेदी और सचिव अमिताभ श्रीवास्तव, पेंशनर संघ से सुदामा प्रसाद एवं केपी अनुरागी शामिल रहे।

