समाचार (Muzaffarnagar News)
पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुद्रढ रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले संवेदनशील स्थान, मुख्य चौराहा, बैंक आदि पर तथा डॉग स्क्वॉड व एएस चौक टीम द्वारा कचहरी परीसर पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चौकिंग की जा रही है। जनपदीय बॉर्डरों पर भी मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों को चौक किया जा रहा है।
मार्च के महीने में ही गर्मी ने दिखाया रंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मार्च का माह आधे से अधिक बीत चुका है और जैसे जैसे मार्च का माह बीत रहा है गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच रही है मार्च माह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये है इसी के साथ गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने में बहुत ही कम समय लगायेगी। आगामी दिनों में भीषण गर्मी की मार पडने वाली है। गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। पारा ३५ डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है जिससे बीमारी फैलने की आशंका प्रबल होने लगी है। सब्जी वाली फसलों की बुवाई का उचित समय है। सब्जी उत्पादक किसान फसलों की बुवाई कर सकते हैं।
होली के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गर्मी बढ़ रही है। बढ़ती गर्मी में लोग हलकान होने लगे हैं। होली से पहले तापमान ३१-३२ डिग्री सेल्सियस पर था, जो होली के बाद ३५ डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच गया है। घर, दुकान, प्रतिष्ठान व दफ्तरों में पंखे, कूलर व एसी चलने शुरू हो गए हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। बिना पंखे के रात्रि में मच्छर सोने नहीं देते। मच्छर बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी मंडराने के आसार हैं। स्वामी कल्याणदेव कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के अध्यक्ष डा. अनिल कटियार ने बताया कि अगले दो-तीन दिन मौसम साफ व शुष्क रहने तथा गर्मी बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने किसानों से गेहूं फसल में हल्की सिचाई करने, हवा चलने पर सिचाई नहीं करने तथा खीरा, ककड़ी, लौकी, तोरई, बैंगन, अरबी, भिडी, पेठा आदि सब्जी वाली फसलों की बुवाई करने की सलाह दी।
सोमवार को अधिकतम तापमान ३५.४ तथा न्यूनतम तापमान १७.० डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान ३५ डिग्री तथा न्यूनतम तापमान १६ डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है इसके लिए समय रहते नगरपालिका प्रशासन को फोगिंग करानी चाहिए ताकि नगरवासियों को मच्छरों से निजात मिल सके।
गौतस्करों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र व उनकी टीम तेजतर्रार वहलना चौकी इंचार्ज संजय आर्य के द्वारा लगातार शातिरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहलना चौकी प्रभारी संजय कुमार आर्य के द्वारा ऐसे शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए ०२ गौ-तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वहलना सुजडू चौराहा के पास से ०२ गौ-तस्कर अभियुक्तों को ०१ छोटा हाथी(टेंपो) सहित गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा टेंपो से ०२ सांड(गोवंश) बरामद किये गये है।पुलिस की माने तो यह शातिर अभियुक्तगण जंगल में आवारा घुमने वाले गौवंश को पकडकर नशीला इंजेक्शन लगाकर टेंपो में लाद देते थे तथा उन्हे कसाइयों को बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे लेकिन शहर कोतवाली पुलिस की पैनी नजर से नही बच पाएं।पकड़े गये गोतस्करों के नाम कवितपाल उर्फ विनोद पुत्र गोपाल निवासी कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर व मेहरचन्द पुत्र घसीटू निवासी सुभाषचौक भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर बताये जा रहे हैं।
जिनके कब्जे से शहर कोतवाली पुलिस ने ०२ रास सांड (गौवंश) व २ चाकू नाजायाज व २ मोबाईल फोन व २६५०- रुपये नकद व १ छोटा हाथी (टेंपो) बरामद किया है।
समाचार (Muzaffarnagar News)
निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
जानसठ। (Muzaffarnagar News) एसडीएम जानसठ आईएएस ऑफिसर जयेन्द्र कुमार ने डीएसपी शकील अहमद के साथ मिलकर जानसठ कोतवाली का निरीक्षण किया।
एसडीएम जानसठ जयेन्द्र कुमार ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि गार्द उपस्थित मिली। सभी असलहों, कारतूसों व थाने की परिसंपत्तियों का मिलान किया गया। बंदी गृह साफ सुथरा पाया गया, इसके अतिरिक्त अपराध रजिस्टर न. ४ , एससी/एसटी रजिस्टर , महिला अपराध रजिस्टर , तहसील व थाना दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।
यातायात व्यवस्था को बनाया जायेगा बेहतर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर की यातायात व्यवस्था में बहुत जल्द कुछ और सुधार देखने को मिलेगा, विदित हो कि शहर में आए दिन जामकी समस्या लगी रहती है जिस कारण आमजन को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ता है, इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह ने पत्रकारों के साथ एक पत्रकार वार्ता में खुलकर बात की और विचारों का आदान प्रदान हुआ, इसमें कुलदीप सिंह ने कहा की शहर में जहां पर भी जामकी समस्या है उसका जल्दी निराकरण कराया जाएगा, पत्रकारों ने बहुत से सुझाव उनके समक्ष रखें जिन पर कुलदीप सिंह ने कहा की जल्द ही इन पर अमल किया जाएगा और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और बेहतर बनाने के लिए व्यापारियों एवं दुकानदारों को भी अपेक्षित सहयोग करना होगा ,इसके लिए सभी व्यापार बंधुओं से पूर्व में मीटिंग आयोजित की गई थी यदि आवश्यकता हुई तो इस संदर्भ में सभी को विश्वास में लेकर काम किया जाएगा लेकिन हर हाल में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है ,इस अवसर पर यातायात प्रभारी वीर अभिमन्यु एवं बृज किशोर त्यागी एवं प्रतिसार निरीक्षक मोहम्मद नदीम राजेश कुमार आदि मौजूद रहे!
ग्रामीणों ने समस्या से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तितावी क्षेत्र के ग्रामीणो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह को सम्बोधित एक शिकायती पत्र सिटी मजिस्टै्रट अनूप सिंह को सौपा। जिसमे ग्रामीणो ने तितावी चीनी मिल मे गन्ने की तोल की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान किसानो ने आरोप लगाते हुए बताया कि चर्चित जोनी बदमाश के गुर्गे क्षेत्र मे गुण्डागर्दी करते हैं। सिटी मजिस्टै्रट अनूप सिंह ने ग्रामीणो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
मीटिंग आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रेरणा और ई पाठशाला के अन्तर्गत शिक्षक संकुल की मीटिंग कंपोजिट विधालय बढ़ेडी में आयोजित की गई। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी सदर श्री अजय कुमार के नेतृत्व में प्रेरणा और ई० पाठशाला के अन्तर्गत शिक्षक संकुल की मीटिंग कंपोजिट विधालय बढ़ेडी में आयोजित की गई, जिसमे संकुल के प्रत्येक विधालय से एक अध्यापक ने प्रतिभाग किया, खंड शिक्षा अधिकारी सदर ने सभी को शिक्षा में नवाचार करने हेतु निर्देशित किया, एवं शिक्षकों के साथ साथ सभी ए०आर०पी० महोदय का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
छुट्टी के बाद खुले बैंक, लगी भीड़
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कई दिनो की छुटटी के बाद आज बैंक खुलने पर बैंको मे ग्र्राहको की लम्बी लाईन लगी रही। बैंक परिसर मे भीड के मददेनजर पुलिस ने भी सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। सोमवार को सुबह बैंक खुलने के साथ ही खाताधारकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे अधिक भीड़ एसबीआई व पीएनबी में रही। इसके अलावा अन्य बैंकों की शाखाओं में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि बैंक के भीतर ग्राहकों को सीधे प्रवेश नहीं दिया गया।
डीएम ने किया समस्याओं को निस्तारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का लगातार निस्तारण किया जा रहा है। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
कैंप में आधार कार्ड लिंक का हुआ कार्य
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी पुरकाजी के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी के ग्राम पंचायत अब्दुलपुर में आधार लिंक हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी ग्राम पंचायत अब्दुलपुर में आधार लिंक हेतु कैंप का आयोजन किया गया, मौके पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया। जिलाधिकारीचंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा में अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
शेड निर्माण कार्य कराया
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी पुरकाजी द्वारा विकासखंड पुरकाजी के ग्राम पंचायत सुवा हेडी में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत गौवंशों के लिए चारदीवारी शैड़ निर्माण कार्य कराया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी श्री रंजीत कुमार गुप्ता द्वारा विकासखंड पुरकाजी, ग्राम पंचायत सुवा हेडी में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत मजरा सेठ पुराने श्रीमती परीक्षा पत्नी राकेश आई डी नंबर ३११४ ००४४/आई एफ/९५८४८६२ ५५८३७ ५७५ ३१ लाभार्थी जो ५००००० लाभार्थी जो पांचला गति निर्धन परिवार में पात्रता के आधार पर चयनित है, अतः गौवंशों के लिए चारदीवारी शैड़ निर्माण कार्य कराया गया, चारदीवारी शैड़ निर्माण से पशुओं को घर में धूप एवं बरसा से बचाव किया गया, एवं पशुपालन करने से विश्व में स्वास्थ्य वर्धन के साथ-साथ दूध की मात्रा बढ़ाने में सहयोग मिलता हैं, जिससे पशुपालन में प्रसंता व्याप्त है साथ ही साथ आजीविका बढ़ाने में उत्साह भरा है।
आर्गेनिक खेती की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रभात कुमार मलिक द्वारा छात्रों को ऑर्गेनिक खेती की जानकारी के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया जो कृषि विभाग प्राविधिक सहायक (आत्मा प्रभारी )के पद पर कार्यरत हैं । उन्होंने छात्रों को उचित ढंग से ऑर्गेनिक खेती किस प्रकार की जाती है इसके लाभ व उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को कुछ सब्जियों के बीजों का रोपण भी कराया जैविक खाद के उपयोग करने से भूमि की गुणवत्ता में सुधार आता है। भूमि की जल धारण क्षमता बढ़ती हैं। भूमि से पानी का वाष्पीकरण कम होगा। पर्यावरण की दृष्टि से भूमि के जल स्तर में वृद्धि होती है।
मिट्टी, खाद्य पदार्थ और जमीन में पानी के माध्यम से होने वाले प्रदूषण में कमी आती है। कचरे का उपयोग, खाद बनाने में, होने से बीमारियों में कमी आती है। जैविक विधि द्वारा खेती करने से अधिक उत्पादन की लागत तो कम होती ही है इसके साथ ही कृषक भाइयों को आय अधिक प्राप्त होती है तथा अंतराष्ट्रीय बाजार की स्पर्धा में जैविक उत्पाद अधिक खरे उतरते हैं। जिसके फलस्वरूप सामान्य उत्पादन की अपेक्षा उत्पादन अधिक होता है। प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती मृणालिनी अनंत जी ने उनका आभार प्रकट किया व छात्रों को ऑर्गेनिक खेती के विषय में जागरूक रहने की प्रेरणा भी दी इस अवसर पर सीबीएसई कोऑर्डिनेटर वह डब्ल्यू विजन फॉर्म्स की इंचार्ज वंदना गुप्ता भी उपस्थित रही।
स्वामी जी से की मुलाकात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शुक्रताल स्थित श्री सुख तीर्थ गोरिया मठ पीठाधीश्वर स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज से क्रांति सेना महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ,युवा नगर अध्यक्ष आशीष मिश्रा, क्रांति सेना नेता शैलेंद्र शर्मा आदि ने मुलाकात कर हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बढ़े फल व सब्जी के दाम, नागरिक हल्कान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महंगाई के बीच अब सब्जियों के दामों में उछाल आ रहा है। हालांकि बाजार में सब्जी की कोई कमी नहीं है और आवक भी ठीक ठाक है। उसके बाद भी सब्जियों के दाम बढ़ना मंडी व्यापारियों की समझ से बाहर है। हालात ये है कि जो प्याज एक सप्ताह पहले तक ३० रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी। वह अब बढ़कर ४० रुपये प्रति किग्रा हो गई है। व्यापारियों का मानना है कि सब्जी की आवक बढ़ी तो इसकी डिमांड में भी तेजी आई है। इस कारण दाम बढ़ रहे हैं।
आम आदमी को फल-सब्जी की बढ़ती कीमतों से राहत नहीं मिल रही है। सब्जी की आवक मंडी में बढ़ने के बाद भी दामों दामों में कमी नहीं आई है। ऐसे में रसोई का बजट और बिगड़ रहा है।
पिछले कुछ दिनों में मेरठ में फल-सब्जियों की आवक बढ़ी है। आवक बढ़ने से माना जा रहा था कि इससे दामों में कमी आएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पंजाब,दिल्ली, राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र से होने वाली आपूर्ति बढ़ी तो माना जा रहा था कि सब्जी और फलों के दामों में सुधार होगा। लेकिन इसके बावजूद दाम में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई। फल-सब्जी व्यापारियों का मानना है कि इन दिनों फल और सब्जी की मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिससे कीमतें नहीं आ रही है। बाजार में पर्याप्त मात्रा में फल-सब्जी मौजूद है। मंडी में थोक के दाम फिर भी सामान्य हैं। लेकिन, फुटकर दाम में बड़ा उछाल है।
फल, थोक दाम, फुटकर दाम
संतरा, ५०, ८०
केला, ३५-४५, ५०-६०
पपीता, ३०, ५०
अंगूर, ४०, ८०
सेब, ६०-१२०, ८०-२००
अमरूद, ५०, ८०
अनार, ५०-१००, ८०-१५०
मेरठ में सब्जी के दाम
सब्जी, थोक, फुटकर
आलू, १५, २५
प्याज, ३५, ५०
फ्रासबीन, ४०, ८०
लौकी, २०, ४०
फूल गोभी, २०, ४०
मटर, ३०, ६०
बैंगन, ३०, ५०


