समाचार (Muzaffarnagar News)
आयुर्वेदिक दवा के नाम पर बेचे जा रहे हैं मच्छर के बचाव वाले लोशन के नमूने लिए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के नेतृत्व में आयुष विभाग की टीम ने जिला परिषद बाजार पहुंचकर शोक दवा विक्रेताओं के यहां बिक रहे मच्छर से बचाव करने को स्किन पर लगाए जाने वाले एक लोशन के नमूने लिए। दिल्ली की फार्मेसी के बने इस मच्छर से बचाव के लोशन पर फूड सेफ्टी विभाग का लाइसेंस नंबर लिखा हुआ है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ सं पाल सिंह ने बताया कि इस मच्छर से बचाव वाले लोशन को आयुर्वेदिक दवा बताकर बेचा जा रहा था जबकि आयुर्वेदिक विभाग का कोई लाइसेंस इसको बनाने वाली कंपनी के पास नहीं है जिस फार्मेसी का नाम मैन्युफैक्चरिंग में लिखा हुआ है उसने व्यापार पर फूड सेफ्टी विभाग के लाइसेंस नंबर को लिखा है जबकि फूड सेफ्टी विभाग का लाइसेंस उसी वस्तु को मिलता है जिसे मुंह से खाया जाता है। आयुर्वेदिक विभाग को तीन दुकानों पर यह लोशन मिला है जिनमें से एक दुकान से लोशन के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, नौ स्कूली वाहनों का चालान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चेतावनी के बावजूद गाड़ियों की फिटनेस नहीं कराने और स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों का नवीनीकरण नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग में नगर में जबरदस्त अभियान चलाते हुए स्कूली वाहनों की चेकिंग की। कागजों में खामियां पाए जाने और मानक पूरे न होने पर 9 स्कूली वाहनों का चालान भी किया।
प्रदेश सरकार के मिले निर्देश के बाद नगर में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। अभियान शहर के अलावा खतौली क्षेत्र में भी चलाया गया। बच्चों की छुट्टी होते ही जैसे ही स्कूली वाहन सड़कों पर आए तो चालक को चालान थमा दिया गया। परिवहन विभाग ने बताया की कुल 9 स्कूली वाहनों के चालान किए गए हैं। इनमें एक महान में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे मारे गए थे जबकि अधिकांश की फिटनेस का प्रमाण पत्र जारी हुआ नहीं मिला। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी यदि चालान के बाद दूसरी बार वाहन सड़क पर मिला तू चीज कर कब्जे में ले लिया जाएगा।
नरम पड़ गए टिकैत के तेवर? बीकेयू चीफ ने कहा-धरना देकर समय खराब ना करें किसान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक केंद्र और राज्य सरकार के सामने डटे रहे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) का रुख अब नरम होता दिख रहा है। बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसानों और अपने कार्यकर्ताओं को सलाह दी है कि छोटी-छोटी बातों पर धरना-प्रदर्शन ना करें और जहां भी जरूरी लगे जिला प्रशासन के साथ बातचीत करके मुद्दों को सुलझाएं। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी गठबंधन के लिए वोट की अपील कर चुके नरेश टिकैत ने यह भी कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रति झुकाव रखते हैं और वह जिसे चाहें वोट दे सकते हैं।
नरेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा, किसान यूनियन और अपने पदाधिकारियों से हम कहते हैं कि बिना किसी वजह धरना-प्रदर्शन मत करो, समय खराब मत करो, कुछ भी बात नहीं है। मिल बैठकर जिला प्रशासन से जो बात हो करो, नाकी कहीं भी छोटी-छोटी बातों पर प्रदर्शन, रोड जाम करना। हम भी ध्यान देंगे। एक अनुशासन की बात हमें महसूस हुई। किसान यूनियन पर जो आरोप लगे कि इनमें अनुशासन की कमी है। हम भी देखेंगे। अनुशासन के बिना कुछ नहीं हो सकते। जो कुछ भी बात होगी। बातचीत के जरिए हल होगा, कहीं भी टकराव की स्थिति ना हो। बहुत बड़ा संगठन है। हम भी चाहते हैं कि जनता को कहीं मोहरा बनाकर इस्तेमाल करें।
अपनी मांगों को लेकर अब किसान यूनियन आंदोलन नहीं करेगी? यह पूछे जाने पर नरेश टिकैत ने कहा, जो छोटी बात है, उस पर बड़ा आंदोलन करना। किसानों की ताकत खर्च करना, समय बर्बाद करना। हम इस पर ध्यान देंगे कि बातचीत के जरिए जो समाधान हो। किसानों की छोटी ही तो बात है, कोई बड़ी बात थोड़ी है। सरकार जो मान ले बात तो कोई मुश्किल नहीं, बिजली-विजली की है, फसलों की है कहीं।श्श् एक साल आंदोलन के बाद सरकार ने बात मानी? यह पूछने पर नरेश टिकैत ने कहा, श्श्चलो वह तो केंद्र की बात थी पूरे देश का आंदोलन था।
हम ना दुखी ना खुशः टिकैत
नरेश टिकैत ने किसान आंदोलन के बाजवूद 4 राज्यों में बीजेपी सरकार बनने पर कहा, श्श्लोग बीजेपी की तरफ झुकाव रखते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं। यह उनकी उच्छा है कि किसे अपना वोट देना चाहते हैं, दे सकते हैं। इस पर हम ना तो खुश हैं ना दुखी। यह आजाद देश है।श्श् गौरतलब है कि नरेश टिकेत ने विधानसभा चुनाव के दौरान सपा गठबंधन के दो उम्मीदवारों को सिंबल देते हुए उनके लिए वोट की अपील कर दी थी। उनके भाई और किसान आंदोलन का चेहरा रहे राकेश टिकैत भी सपा गठबंधन को जितवाने की मौन अपील करते रहे। उन्होंने खुलकर बीजेपी का विरोध किया था।
सपा विधायक की ओडियो के बाद पावर कारपोरेशन एक्शन में, 42 बकायेदारों की काटी बिजली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक की जेई को धमकाने की ओडियो वॉयरल होने के बाद पावर कारपोरेशन ने सख्त कार्रवाई की है। एक्सईएन एके वर्मा के नेतृत्व में दो एसडीओ, जेई, विजीलेस टीम ने पुलिस फोर्स के साथ गांव सुजडू में दस हजार से ऊपर वाले बडे बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बडी कार्रवाई की है।
पावर कारपोरेशन की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 42 बडे बकायेदारों की बिजली कनेक्शन काटे है। इन बकायेदारों पर लाखों रुपए का बिजली बिल बकाया है। एक्सईएन ने गांव सुजडू में दस हजार से ऊपर वाले 185 बकायेदारों की सूची तैयार कराई है। इन सभी बडे बकायेदारों पर पावर कारपोरेशन कार्रवाई करेंगा।
सपा विधायक पंकज मलिक की जेई को धमकाने की वायरल ओडियो से पावर कारपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। मंगलवार को पावर कारपोरेशन के एक्सईएन एके वर्मा ने गांव सुजडू के दस हजार से ऊपर वाले बकायेदारों की सूची तैयार कराई। इस गांव में करीब 185 बकायेदार प्रकाश में आये है।
मंगलवार सुबह एक्सईएन एके वर्मा, दो एसडीओ, जेईर, विजीलेंस टीम और स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ गांव सुजडू में कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए करीब 42 बकायेदारों के बिजली काट दी है। पावर कारपोरेशन की कार्रवाई से गांव सुजडू में हडकम्प मचा हुआ है।
जेल में बंद नाहिद हसन से मिले विधायक पंकज मलिक और चंदन चौहान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पिछले काफी समय से जिला कारागार में बंद कैराना के निर्वाचित विधायक नाहिद हसन से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर के चरथावल सीट से सपा विधायक पंकज मलिक और मीरापुर सीट से विधायक चंदन चौहान जिला कारागार पहुंचे।
दोपहर में मिलाई के वक्त जिला कारागार पहुंचे विधायक पंकज मलिक और विधायक चंदन चौहान ने जिला कारागार में बंद कैराना के निर्वाचित विधायक नाहिद हसन से मुलाकात कर उनका हाल जाना। विधायक चंदन चौहान का कहना है इस सरकार को नाहिद हसन की विधायक के रुप में अब तक नहीं हुई शपथ दिलाने का इंतजाम भी करना चाहिए। इससे पूर्व कल शामली के 2 विधायकों अशरफ अली और प्रसन्न चौधरी ने भी नाहिद हसन से मुलाकात की थी।
परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 9 स्कूली वाहनों का चालान काटा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चेतावनी के बावजूद गाड़ियों की फिटनेस नहीं कराने और स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों का नवीनीकरण नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग में नगर में जबरदस्त अभियान चलाते हुए स्कूली वाहनों की चेकिंग की। कागजों में खामियां पाए जाने और मानक पूरे न होने पर 9 स्कूली वाहनों का चालान भी किया।
प्रदेश सरकार के मिले निर्देश के बाद नगर में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। अभियान शहर के अलावा खतौली क्षेत्र में भी चलाया गया। बच्चों की छुट्टी होते ही जैसे ही स्कूली वाहन सड़कों पर आए तो चालक को चालान थमा दिया गया। परिवहन विभाग ने बताया की कुल 9 स्कूली वाहनों के चालान किए गए हैं। इनमें एक महान में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे मारे गए थे जबकि अधिकांश की फिटनेस का प्रमाण पत्र जारी हुआ नहीं मिला। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी यदि चालान के बाद दूसरी बार वाहन सड़क पर मिला तू चीज कर कब्जे में ले लिया जाएगा।
कई को अलग अलग स्थानों से पकडा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह नागर द्वारा वारण्टी रविन्द्र पुत्र सोमपाल निवासी अन्बेडकरनगर अलमासपुर थाना-नई मण्डी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 आदेश कुमार द्वारा डी एक्ट के वारण्टी रोहताश पुत्र कर्म सिह, कमल पुत्र रोहताश निवासीगण जनकपुरी थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया। वहीं थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 सैलेन्द्र सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त फुरकान पुत्र जमशेद उर्फ कबल निवासी ग्राम दाहखेडी थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना छापर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वाद वारण्टी अहसान पुत्र यासीन निवासी ग्राम बसेडा थाना छपार, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शिवराज तोमर द्वारा वारण्टी अब्दुल सत्तार पुत्र फैय्याज निवासी ग्राम नंगला थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त प्र0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा वांछित अभियुक्तगण रवि पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, आकाश उर्फ सन्नी पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम बिटावदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को नगवा मोड मेरठ शामली रोड से गिरफ्तार किया गया।
अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर तैनात उप निरीक्षक ब्रज भूषण शर्मा द्वारा जनता इण्टर कालेज रोड नहर पुल से अभियुक्त फुरकान पुत्र इसराईल निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर जौली रोड सीमेन्ट फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिह द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही अभियुक्त गुरफान पुत्र इस्लाम निवासी बघरा थाना तितावी हाल पता गढी शेखावत थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को ऐ0टू0 जेड कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया ।
जांच शिविर का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी पटेल नगर स्थित श्री एस.एस.जैन सभा जैन स्थानक व पी.एल.मनमोहन जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के उपमंत्री कार्तिकेय जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से 27 अप्रैल दिन बुधवार को प्रातः 9ः30 बजे से 12ः30 बजे तक श्री वर्धमान जैन भवन,नई मण्डी मे निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। चिकित्सा शिविर मे सीनियर आई सर्जन डॉ.स्वाति अग्र्रवाल द्वारा मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा।
कार्तिकेय जैन ने जारी विज्ञप्ति मे बताया कि शिविर मे आने वाले सभी नेत्र रोगियों की जांच के बाद रोगी की जांच,ऑपरेशन,लैंस सभी पूर्णतया निःशुल्क होगी। रोगी को लाने एवं वापिस ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। रोगी को सभी दवाईयां मुफ्त दी जायेगी। रोगी एवं रोगी के तिमारदार के लिए निःशुल्क जलपान व्यवस्था रहेगी। ऑपरेशन कराने वाले व्यक्ति का मोबाईल नं.आधार कार्ड होना आवश्यक है। कार्यक्रम की सफलता के लिए समाजसेवी एवं संरक्षक मनमोहन जैन,प्रधान राजीव जैन, उप मंत्री कार्तिकेय जैन, संयोजक अनुराग जैन,डॉ.अजय शर्मा, पवन गोयल, योगेन्द्र जैन, भानू प्रताप अग्रवाल, डा.सुरेश संगल,समाजसेवी अशोक अग्रवाल,राजेन्द्र कुमार गोयल, शिवचरण दास गर्ग आदि संस्था के पदाधिकारियों के निर्देशन मे चिकित्सा शिविर की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही हैं।
योगाचार्य ने दिये टिप्स
जानसठ।(Muzaffarnagar News) थाना जानसठ परिसर में योगाचार्य श्री अजय कुमार द्वारा थाना जानसठ पर मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्ति, स्वास्थ्य लाभ हेतु मेडिटेशन एवं योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों को २४ घंटे कार्य करते हुए मानसिक रूप से तनाव हो जाता है, जिसे नियमित रूप से योग करके दूर किया जा सकता है। योग करने से तन मन स्वस्थ रहते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस कर्मियों का मन तनाव मुक्त रहेगा तो आने वाले फरियादियों की फरियाद शांतिपूर्वक सुनकर उनका निदान कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीना भी एक कला है। जो योग से प्राप्त होती है। आसन से शरीर शुद्ध, प्राणायाम से मन एकाग्र एवं ध्यान से चित्त की शुद्धि होती है।
यदि मनुष्य नित्य रूप से योग, आसन और प्राणायाम करें तो अपने जीवन में खुशियां ला सकता है। स्वस्थ शरीर ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिस विभाग आम जनमानस के लिए २४ घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं जिस वजह से वह तनाव में आ जाते हैं रूप से योगाभ्यास करके अपने आप को तनाव मुक्त रखा जा सकता है। पुलिस वालों के साथ साथ ही प्रत्येक मनुष्य को रोज योग, आसन और प्राणायाम करना चाहिए।
आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर बहुत ही गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें-DM
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपने कार्यालय में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल की समीक्षा बैठक करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बहुत ही गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित एवं डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों का गहन समीक्षा करते हुए पाया कि विद्युत विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा जनता की शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित हैं। अतः सभी अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष सरकार की मंशा के अनुरूप आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर बहुत ही गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि गुणवत्ता पूर्वक ढंग से सभी शिकायतों का निस्तारण सरकार की मंशा के अनुरूप समय बद्धता के साथ संभव हो और सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जनता को भरपूर लाभ मिल सके। इस संबंध में उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि समस्त अधिकारीगण आइजीआरएस पोर्टल की लंबित शिकायतों कि स्वयं समीक्षा करें और उन्हें गहनता के साथ अध्ययन करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ आज ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी ,एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पुलिस मुठभेड में ०३ शातिर भैंस चोर अभियुक्त गिरफ्तार
जानसठ।(Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में ०३ शातिर भैंस चोर अभियुक्तगणों को सलारपुर से महलकी वाले रास्ते से भैंस चोरी कर ले जाते समय घायल/गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सौराभ खान पुत्र हसीन अहमद निवासी ग्राम सठल थाना मवाना जनपद मेरठ, साजिद उर्फ वसीम पुत्र चिश्ती निवासी समर गार्डन थाना लिसाढ़ी गेट जनपद मेरठ, इमरान उर्फ आस मौहम्मद पुत्र यामीन निवासी ग्राम फतेहलापुर थाना लिसाढ़ी गेट जनपद मेरठ। जिनके कब्जे से ०३ तमंचे मय ०२ खोखा व ०६ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ भैंस चोरी की, ०१ बुलैरो पिकअप गाड़ी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के पशु चोर प्रवृत्ति के अपराधी है, जिनके विरूध्द जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर व गाजियाबाद में पशु चोरी व अन्य चोरी की धाराओं में करीब ०३ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
न्याय शुल्क को बढ़ाए जाने का विरोध जताया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिविल और जिला बार संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने न्याय शुल्क को बढ़ाए जाने का विरोध जताया। शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए मंगलवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य को छोड़कर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय शुल्क में १० प्रतिशत वृद्धि से वादकारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कचहरी में अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस
(Muzaffarnagar News) सिविल और जिला बार संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने कचहरी में जुलूस निकाला। सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता अपने चेंबर से उठकर प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। जबकि जिला बार संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी बार अध्यक्ष वसी अंसारी तथा महासचिव सुरेंद्र मलिक के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
न्याय शुल्क वृद्धि वापसी के लिए सालभर पहले हुआ था आंदोलन-जिला बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी एड. ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने न्याय शुल्क में १० प्रतिशत की वृद्धि की थी। उन्होंने बताया कि यह सब जनता को सस्ते व सुलभ न्याय के सिद्धांत से दूर करता है। उन्होंने बताया कि न्याय शुल्क वृद्धि के विरोध में १ अक्टूबर २०२१ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों व तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण रहे थे। इसके बाद भी अब दोबारा न्याय शुल्क में वृद्धि लागू कर दी गई। महबूब आलम, नदीम जाफर जैदी, निश्चल त्यागी, अरुण धारीवाल, अमित मैनी, अनुराग, हसीन हैदर, सलमा प्रवीण, नईम चौधरी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
पानी व कीचड के कारण आम नागरिकों को बेहद परेशानी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शाहपुर ब्लाक के ग्राम बसधाड़ा पानी व कीचड के कारण आम नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड रहा है। ग्राम बसधाडा में एक रास्ता जिस पर गांव के सभी लोग आते जाते हैं उक्त रास्ते की बहुत ही खराब हालत है और पानी की निकासी का भी उस रास्ते का कोई साधन नहीं है ग्रामीणों ने कई बार और शासन से लेकर शासन तक शिकायत कर ली है लेकिन उस पर कोई भी संज्ञान अब तक नहीं लिया गया है आज भाकियू ब्लॉक सचिव मोमिन के साथ ग्रामीणों ने भाकियू के मुजफ्फरनगर जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह को इस बारे में अवगत कराया और अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए कहा चौधरी शक्ति सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त कराया कि कल इस विषय को लेकर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से वार्ता की जाएगी और जल्द ही इस समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को निजात दिलाई जाएगी।
समाचार (Muzaffarnagar News)
सी.बी.एस.ई. 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच आज सी.बी.एस.ई. 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ हुई। अधिकारियों द्वारा परीक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सी.बी.एस.ई.बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम के तहत आज 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के आज प्रथम दिन 10 वीं क्लास के छात्रो ने कला एवं 12 वीं कक्षा के छात्रो ने ई.टी.पी. की परीक्षा दी। डीएम चन्द्र भूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा परीक्षा काल के दौरान स्थलीय निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं इस सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बकायेदारों के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विद्युत विभाग की टीम द्वारा बकायेदारों के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत आज दोपहर के वक्त शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू मे 42 बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। विद्युत विभाग की इस कार्यवाही से ग्रामीणो मे हडकम्प मचा रहा।
विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग द्वारा बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत 10 हजार रूपये से अधिक धनराशि के बकायेदारो के खिलाफ कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। इसी संदर्भ मे आज एक्सीईएन की मौजूदगी में व 66 केवी सूजडू के एसडीओ ए.के.वर्मा एवं जे.ई.प्रणव सिह की मौजूदगी मे पुलिस बल के साथ गांव सूजडू पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने 42 बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही की। वहीं दूसरी और आरोप है कि विधायक पंकज मलिक द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारी को धमकाने के मामले से विद्युत विभाग मे रोष बना हुआ है। आज गांव सूजडू मे की गई छापेमारी को भी कुछ लोग विधायक प्रकरण से जोड कर देख रहे हैं। जबकि विधायक पंकज मलिक का कहना है कि उक्त वीडियो के साथ छेडछाड की गई है तथा उसे तोड-मरोड कर पेश किया गया है।
फ्लैग मार्च
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रमजान व ईद पर्व के परिपेक्ष्य में जनपद में कानून व्यवस्था को सुद्रढ रखने व सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर में स्थित मुख्य चौराहों, भीड-भाड व संवेदनशील स्थानों तथा मार्किट एरिया में फ्लैग मार्च करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। पुलिस अधीक्षक देहात द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी साथ ही पुलिस बल को साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
धूलभरी ऑधी से कई स्थानो पर बिजली के पोल टूट गए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बीती रात आई ऑधी से शहर में 12 जगह पोल टूट गए। विद्युत विभाग की टीम ने रातभर मशक्कत कर एवं वैकल्पिक व्यवस्था कर शहर की बिजली चालू की।
उल्लेखनीय है कि बीती रात आई धूलभरी ऑधी से कई स्थानो पर बिजली के पोल टूट गए तो कई स्थानो पर पेड की टहनियां टूट कर गिर पडी । जिस कारण विद्युत व्यवस्था बाधित रही। 33 केवी हॉस्पिटल लाइन के 9 पोल,33केी गॉधी कालोनी तथा 33 केवी पचेण्डा रोड लाइन पर गिर गए हैं, जिसके काररण उक्त तीनो 33 केवी लाइने ब्रेक की गई। जिसके पश्चात स्टाफ द्वारा काफी मशक्कत कर सप्लाई चालू की गई। आंधी के कारण 33 केवी रूडकी रोड लाइन पर 11 केवी रामपुर तिराहा का कन्डक्टर टूट कर गिर जाने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। जिसे ठीक कर सुचारू किया गया। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी मे विद्युत विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत कर वाधित विद्युत व्यवस्था को सुचारू किया गया।
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांति सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा, इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्रांति सेना नेताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिषेक कुमार को सौंपा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, पूर्व जिला महासचिव राजेश कश्यप, उद्योग व्यापार सेना जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर, मंगतराम, राजन वर्मा, प्रदीप कोरि, उज्जवल पंडित, जितेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र तायल, शैलेंद्र शर्मा, हितेश शर्मा ,सौरव रॉय, गोपी वर्मा, सोनू कश्यप, हेम कुमार कश्यप, सुमित कुमार, अमित कुमार, विकास चौहान, शुभम कुमार, अर्जुन गोस्वामी, जितेश राम, जंगी वाल्मीकि, अनिल कश्यप, सोनू कोरी, मनोज कुमार, प्रवीण सैनी, संदीप कुमार, दीपक कश्यप ,दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
कुंए पर निर्माण की झूठी शिकायत कर मस्जिद का पुनरुद्धार रुकवा दिया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव भूराहेड़ी में कुंए पर निर्माण की झूठी शिकायत कर मस्जिद का पुनरुद्धार रुकवा दिया गया। शिकायत की जांच कर राजस्व अधिकारियों ने साफ कहा कि मस्जिद में कुंए के कोई अवशेष नहीं मिले हैं। न ही किसी भी दस्तावेज में कुंआ दर्ज है। राजस्व अधिकारियों ने निर्माण शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखाई तब भा काम सुचारू नहीं हो सका। गांव के लोगों ने डीएम से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। जिस पर डीएम ने पुनः निर्माण प्रारंभ कराए जाने के लिए आश्वस्त किया।
परगना पुरछपार के गांव भूराहेड़ी के दर्जनों लोगों ने डीएम चन्द्रभूषण सिंह से मुलाकात की। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव की पुरानी मस्जिद का पुनरुद्धार कराया जा रहा था। मस्जिद की दीवारों पर एक लेंटर डाला जा रहा था। ताकि नमाजियों को धूप से बजाया जा सके। लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने तहसील में शिकायत की कि मस्जिद में कुंए को बंद कर लेंटर डाला जा रहा है। बताया कि राजस्व विभाग अधिकारियों ने जांच की लेकिन किसी भी रिकार्ड में मस्जिद या आसपास भी कुंआ नहीं पाया गया। जिसके बाद एसडीएम सदर ने निर्माण पूर्ण करने के लिए हरी झंडी दिखा दी। डीएम ने आश्वस्त किया कि मस्जिद निर्माण में कोई व्यवधान नहीं रहेगा। शमीम, मुनव्वर, फरमान अली, तहजीब, रुस्तम, हसीन, साजिद, मुनाजिर आदि शामिल रहे।
सिटी चिल्ड्रन स्कूल में बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक मीटिंग का आयोजन सिटी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर कच्ची सड़क पुलिस चौकी के पास किया गया जिसमें संगठनों के जिम्मेदार एवं समाज के जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद रहे। जिससे कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को विशाल रूप से बनाया जा सके और आगे की चर्चा की जा सके जिसमें वार्ड ३१ के गणमान्य ब्राह्मणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान संजय मिश्रा, पूनम शर्मा, पुजा द्विवेदी, नीरज गौतम, सुरेश शर्मा, भानु शर्मा, मनोज सभासद, विनय शर्मा, लोकेश भारद्वाज, नरेश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, सीडीओ अंशुल शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, वैभव शर्मा, रोहित शर्मा, मनोज शर्मा, डॉक्टर संदीप हरीश गौतम, पुनीत वशिष्ठ, शिशु प्रधान, अरुण मिश्रा, सुभाष गौतम, प्रमोद शर्मा, सुबोध शर्मा, प्रभात कौशिक, नवनीत, कपिल, शैलेंद्र,, सुरेश शर्मा, सभासद हरिओम शर्मा, राजीव पाराशर, अविनाश भारद्वाज, दुर्गेश शर्मा, सुनील, अंगिरा, लक्ष्मण शर्मा, रजनीश वशिष्ठ, अतुल शर्मा, नरेश शर्मा, भरत शर्मा, अनुपम शांडिल्य, सुमित पंडित, अखिल शर्मा, अभिनव मुद्गल, अमित शास्त्री, सुबोध दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
मलेरिया के प्रति किया जागरूक्
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों को मलेरिया से बचने की सावधानियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि मलेरिया से बचने के लिए अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं पानी को इकट्ठा ना होने दें।
निदेशक पी.के. जैन ने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना एवं मच्छरदानी का प्रयोग करना प्राचीन काल से ही होता रहा है, जो कि पूर्णतया प्राकृतिक एवं अहिंसात्मक है।
आज के दिन सभी अध्यापिकाओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं में बच्चों को साफ सफाई के महत्व को बताते हुए प्रेरणा दी की अपने अपने घरों में इसका विशेष ध्यान रखें ताकि मलेरिया के मच्छर पनपने ही नहीं पाए।
परीक्षा का निरीक्षण किया
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय जय भगवानपुर एवं वीतराग स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बरला, विकास क्षेत्र पुरकाजी में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी शपवन कुमार भाटी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय जय भगवानपुर एवं वीतराग स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बरला विकास क्षेत्र पुरकाजी में चल रही परीक्षा का निरीक्षण प्राचार्य एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर किया गया, जिसमें कक्षा ०६ एवं ०७ के छात्र छात्राओं को अंग्रेजी विषय का मौखिक टेस्ट लिया गया।
राशन का किया वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज श्री की प्रेरणा से संचालित जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फरनगर जैसा की हर माह निर्धन परिवारों को राशन वितरण करता है। उसी श्रंखला में आज राशन वितरण किया गया एक टीम के तौर पर राशन हम बाटते है लेकिन बहुत लोग है जिनके सहयोग से ये राशन बटना संभव हो पाता है। जिसमे अविनाश, देवेंद्र पाल,अमित शर्मा,शोभित गुप्ता, दिवाकर विक्रम सोलंकी, नीरज सोलंकी, सुनील शर्मा, अनुज शर्मा, अमित गर्ग, शैलेंद्र किंगर का सहयोग रहता है।
राजस्व टीम के द्वारा कब्जा प्राप्त किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उप जिलाधिकारी सदर के आदेशानुसार तहसीलदार सदर की अध्यक्षता में तहसील सदर स्थित ग्राम पंचायत शेरनगर में खसरा नंबर ५७३ नई परती पर तहसील सदर की राजस्व टीम के द्वारा कब्जा प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा के आदेशो के अनुपालन में तहसीलदार सदर अभिषेक शाही की अध्यक्षता में तहसील सदर स्थित ग्राम पंचायत शेरनगर में खसरा नंबर ५७३ नई परती पर तहसील सदर की राजस्व टीम के द्वारा कब्जा प्राप्त किया गया, जिसका कुल क्षेत्रफल ९०० वर्ग मीटर हैं। मौके पर पुलिस बल एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।


