News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

गोली मारकर चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट

Muzaffarnagar Newsजानसठ।(Muzaffarnagar News) गांव अहरोड़ा में सूखा पेड़ काटने का विरोध करने पर चाचा-भतीजे की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। जबकि एक महिला सहित ३ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनसे आला-ए-कत्ल लाईसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
जानसठ थाना क्षेत्र के गांव अहरोड़ा में एक ही खानदान से संबंध रखने वाले गांव के चौकीदार जगेश पुत्र हरिकिशन एवं रामकिशन का परिवार रहता है। रामकिशन के पुत्र दिनेश एवं शिव शंकर के खेत गांव के बाहर हैं। दोनों के खेतों के पास ही चौकीदार जगेश ने भी अपना मकान बनाया हुआ है। रामकिशन तथा दिनेश के खेत में एक पापूलर का एक सूखा पेड़ खड़ा हुआ था। आरोप था कि उक्त पेड़ को चौकीदार जगेश तथा उसके पुत्र सोनू ने बिना अनुमति काट लिया था। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच शनिवार को विवाद हो गया।
शनिवार को नकुल पुत्र दिनेश २७ वर्ष एवं उसके चाचा शिव शंकर पुत्र रामकिशन को जैसे ही यह जानकारी मिली कि उनके खेत में खड़ा पापूलर का सूखा पेड़ काट लिया गया है तो वे तुरंत ही खेत में पहुंचे। उनके साथ नकुल का भाई भारत तथा शिव शंकर का लड़का विशाल भी मौके पर पहुंच गए। जहां पेड़ काटने को लेकर चौकीदार जगेश पक्ष से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद सोनू तथा उसके पिता जगेश ने घर में रखी लाईसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की।
गोलियां लगने से २७ वर्षीय नकुल पुत्र दिनेश तथा उसके चाचा ५५ वर्षीय शिव शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोलियां लगने से नकुल का छोटा भाई भारत पुत्र दिनेश एवं विशाल पुत्र शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। खेत में कार्य कर रही जयत्री पत्नी चिंतामणी भी गोली लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर थाना जानसठ प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा तथा सीओ जानसठ शकील अहमद मय फोर्स पहुंचे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में हत्यारोपित जगेश तथा उसके पुत्र सोनू को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से आला-ए-कत्ल बंदूक भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

दो सगे भाईयों की हादसे में हुई मौत
छपार। (Muzaffarnagar News) ट्रक की चपेट मे आकर बाईक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजुपूरा निवासी आस मौहम्मद व एजाज दो सगे भाई आज दोपहर के वक्त छपार थाना क्षेत्र के कस्बा बरला के समीप आज दोपहर के वक्त ट्रक की चपेट मे आकर बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सडक हादसे मे दो युवकों की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतको की पहचान कर उनके परिजनो को हादसे की जानकारी दी। दो सगे भाईयों की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन तथा पडौसी तुरंत ही बरला के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। ईद जैसे बडे त्यौहार के समीप दो सगे भाईयों की मौत से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।

 

दूसरे दिन भी रखे प्रशिक्षण शिविर में रखे विचारMuzaffarnagar News
भोपा।(Muzaffarnagar News) पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम मे चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वर्ग के आज दूसरे दिन कार्यक्रम मे पधारे पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।
दण्डी आश्रम मे चल रहे प्रशिक्षण वर्ग शिविर के आज दूसरे दिन कार्यक्रम मे पधारे क्षेत्रिय महामंत्री हरीश ठाकुर ने संगठन की संरचना मे हमारी भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होने कहा कि सरकार मे रहते हुए हमारी बहुत जिम्मेदारियां है। जिन्हे हमे अच्छी तरह निभाना है। क्षेत्रिय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है,नेताओं की पार्टी नही। उन्होने कहा कि जनता से संवाद करते रहना चाहिए। कार्यक्रम मे पधारे सांसद राज्यसभा डा.अनिल अग्रवाल ने कहा कि 6 वर्ष पूर्व अन्तोदय सेवा की योजना शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी जी का अन्तोदय योजना चलाने का यह मकसद रहा है कि अन्तिम पायदान तक सरकार की इन सुविधाओं/सेवाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। अतः सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। सरकारी योजनाओ पर नजर रखनी चाहिए कि उक्त जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है या नही। भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर मे पधारे डॉ.चन्द्र मोहन प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन प्रदेश मंत्री ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को भाजपा जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,डा.देशबन्धु तोमर,वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, पूर्व सभासद संजय गर्ग,श्रीमोहन तायल, अचिन्त मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

नागरिक हीटवेवध् लू से अपना बचाव करेंः सीएमओ
बच्चों व पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियो में ना छोड़े—-
अधिक से अधिक पानी व घर के बने तरल पदार्थ पिएं
यदि मूर्छा या बीमारी का अनुभव करते है तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह से उपचार लें—
गर्भवती महिलाओं, छोटे शिशुओं, व बड़ी उम्र के लोगों की विशेष देखभाल करेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मौसम के बढ़ते तापमान को देखते हुए नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम में बढ़ते हुए तापमान की वजह से हीटवेव या लू लग सकती है, जिसके कारण शरीर की कार्यप्रणाली प्रभावित हो जाती है तथा जिस से मृत्यु तक भी हो सकती है इसलिए इससे बचाव करना अत्यंत आवश्यक है। नागरिक थोड़ी सी सावधानी अपना कर इस से अपना बचाव कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, धूप में जाने से बचना चाहिए यदि जरूरी हो तो चश्मे, छाते, टोपी व चप्पल आदि का प्रयोग करें यदि कहीं खुले में कार्य करते हैं तो अपना सिर, चेहरा ,हाथ पैर गीले कपड़ों से ढक कर रहे या छाते का प्रयोग करें। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए ओ आर एस या घर में बनाए हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, मट्ठा आदि का प्रयोग करते रहे। गर्भवती महिलाओं, छोटे शिशु ,व बड़ी उम्र के लोगों की विशेष देखभाल करें। बच्चों व पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में ना छोड़े।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हीट स्ट्रोक (लू), हीट रैश (घमौरियों), हीट क्रैप (मरोड़ ऐठन) के मुख्य लक्षणों में शरीर में कमजोरी का होना, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द , उबकाई का आना, पसीना आना और कभी-कभी बेहोशी आना मुख्य लक्षण है। यदि मूर्छा या बीमारी का अनुभव करते हैं तो तुरंत चिकित्सक की सलाह से उपचार लें, अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी सरकारी चिकित्सालय या टोल फ्री नंबर १८००१८०५१४५ पर संपर्क कर सकते हैं।

 

चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जीते पदकMuzaffarnagar News
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुढ़ाना मलिक शूटिंग रेंज के निशानेबाजों ने २ पदक जीते। यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा नोएडा में आयोजित की गई १४ वी प्री यूपी स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप मे मलिक शूटिंग रेंज के निशानेबाजों ने दो कांस्य पदक जीते।
नोएडा के रामाज्ञाय पब्लिक स्कूल मे २६ अप्रैल से २९ अप्रैल तक आयोजित हुई १४वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप में प्रदेश भर के ढाई हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मलिक शूटिंग रेंज के २ निशानेबाजों ने अपना लोहा मनवाते हुए १० मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर मैन स्पर्धा में हिमांशुपाल ने कांस्य पदक जीता। १० मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर मैन स्पर्धा में रोहित सिंह ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। कोच मोनू मलिक ने बताया जल्द ही यूपी स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप का आयोजन होगा, जिसमें मलिक शूटिंग रेंज के २० खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए अपना लोहा मनवाएंगे बुढाना मलिक शूटिंग रेंज पर पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोच मोनू मलिक, विशु राणा, रोहित मलिक, आर्यन ,आयुष सहरावत , एलिस कुमार आदि मौजूद रहे।

 

प्रशस्ति पत्र देकर दियाMuzaffarnagar News
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील के अंतर्गत ग्राम पुराना को स्वच्छता अभियान के तहत लगातार तीसरी बार सम्मानित किया गया है। वह मुजफ्फरनगर डीएम चंद्र भूषण सिंह ने ग्राम प्रधान फुगाना बिजेंद्र मलिक को मुजफ्फरनगर अपने कार्यालय पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
वही गांव में लगातार ग्राम प्रधान द्वारा उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायत में २०२२ के सर्वेक्षण के आधार पर नंबर वन घोषित किया गया है, जिसको लेकर मुजफ्फरनगर के डीएम चंद्र भूषण सिंह ने ग्राम प्रधान बिजेंद्र मलिक को बुलाकर सम्मानित किया गया है। वही २०२० मैं स्वच्छता अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद २०२१ में भी स्वच्छता अभियान के तहत प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं २०२२ में भी स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत गांव फुगाना ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद गांव में खुशी की लहर है।

समाचार (Muzaffarnagar News)

श्री शनिधाम मंदिर में शनिदेव का हुआ पंचामृत अभिषेकShani Dev
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर में हिन्दु नववर्ष की पहली शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर अनके कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें भारी संख्या में श्रद्धालु स्त्री पुरूषों ने भाग लिया। और भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना के बाद अपने – अपने पितरो की शान्ति के लिये भी प्रार्थना की। सुबह सवेरे यज्ञ-हवन पूजन के उपरांत मानव कल्याण परिषद के प्रेम प्रकाश एवं उनके साथियों ने सुंदर काण्ड का पाठ किया। इसमे मुख्य यजमान अशोक तायल सपरिवार उपस्थित रहे। दोपहर में भगवान शनिदेव का 31 यजमानों द्वारा पंचामृत अभिषेक किया गया दूध दही घी बूरे नील से अभिषेक करने से शनिदेव सदैव प्रसन्न होते है। बाद में महा आरती व 56 भोग के साथ विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष शरद कपूर ने दर्शनार्थियों को कलियुग के प्रधानदेवता भगवान शनिदेव की महिमा बतायी। सि़द्ध पीठ वाले गुरूजी पं0संजय कुमार ने चमत्कारिक भभूत का वितरण करते हुए भक्तों को बताया कि इस बार अमावस्या पर शनिदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे है इसलिये कुंभ राशि के जातको को अनावश्यक वाद – विवाद से बचकर रहना चाहिए। और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। शनि के राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियो पर भी व्यापक प्रभाव रहेगा। आयोजन में समस्त पूजा पाठ पं0 केशवानंद, पं0 संतोष मिश्र व पं0 संजय कुमार गुरूजी ने सम्पन्न कराई। प्रबन्ध समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पवांर, शरद कपूर की उपस्थिती रही। इस अवसर पर सर्व श्री सतीश , आशीष, उत्तम, अमित, आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा। शनिश्चरी अमावस्या पर भण्डारे का आयोजन सर्व श्री सुशील सिंघल, नीरज सिघंल, की ओर से किया गया।

जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति ४ के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढाना में आने वाली अक्षय तृतीया,(०३.०५.२०२२) के अवसर पर होने वाले बाल विवाह को रोकने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनजागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं को बाल विवाह व बाल विवाह निषेध अधिनियम -२००६ के विषय मे डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। बाल विवाह निषेध अधिनियम – २००६ के अनुसार बाल विवाह गैर कानूनी है जिसमें २ वर्ष का कठोर कारावास या १००००० का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत अपराध संज्ञेय और गैर जमानती है। कार्यक्रम में बाल विवाह से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्राओं शाजिया, विशिका, बुलबुल ,आफिया व रुखसार को श्रीमती सुमन सुपरवाइजर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग , एल सी पूनम व एल सी उपासना उत्तर प्रदेश पुलिस, थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। जन जागरूकता कार्यक्रम में सोमदत्त शर्मा, श्रीमती मुनेश ,श्रीमती दीपा जैन व देवेंद्र का सहयोग रहा । जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी महोदय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।

श्रमिक दिवस धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लेबर डे, मजदूर दिवस, श्रमिक दिवस, मई दिवस आदि कई नामों से मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का द० एस० डी० पब्लिक विद्यालय में सुंदर आयोजन किया गया। १ मई का यह दिन सभी श्रमिकों को समर्पित होता है। विद्यालय में इसके अन्तर्गत आज सभी कर्मचारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कविता व सुविचार उनके महत्व को सार्थक रूप से चरितार्थ कर रही थी। विद्यार्थियों ने उनके सम्मान में एक हास्य नाटिका एवं पंजाबीं नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम सभी के मन कोमुग्ध करने वाला था। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने बच्चों के उत्साह की भूरि-भूरि प्रषंसा की । उन्होंने कहा कि श्रमिक का मतलब हमेषा केवल गरीब से नहीं होता। श्रमिकवह ईकाई है जो हर सफलता का अभिन्न अंग है। चाहे र्वो इंट गारे से सना इंसान हो या कोई और व्यक्ति, हर वो इंसान जो अपने कार्यों में क्रियाषील है अपने-अपने महत्व में सम्माननीय है। आवष्यकता तो केवल उसे समझने की है।

 

मदर्स डे व ईद उल फितर का पर्वMuzaffarnagar News
चरथावल।(Muzaffarnagar News) कस्बे में स्थित श्रंगार वाटिका कम्पाउण्ड में चल रहे रेनबो एकेडमी में ईद उल फितर एवं मदर्स डे का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्कूल के प्रबंधक अभिषेक बंसल एवं ने बच्चों को ईद के महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्या रचना जैन ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए सभी को मदर्स डे के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
चरथावल कस्बे के श्रंगार वाटिका कंपाउंड में चल रहे रेनबो एकेडमी में ईद उल फितर एवं मदर्स डे का पर्व स्कूली बच्चों के द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने शिरकत की वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा,थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बोद्ध,जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा,डॉ विपिन त्यागी,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग,पूर्व चेयरमैन मास्टर इस्लाम आदि ने शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चो ने मातृ दिवस पर कविताएं,गीत एवं ईद उल फितर पर ईद मुबारक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि ईद मिलन जैसे कार्यक्रम से आपस में भाईचारा बढ़ता है तथा मदर्स डे पर उन्होंने कहा कि केवल इसी दिन नहीं बल्कि प्रत्येक दिन हमें अपनी मां का शुक्रिया अदा करना चाहिएजिसने हमें हमारा अस्तित्व प्रदान किया। कार्यक्रम को भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा,जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा,विपिन त्यागी,पूर्व चौयरमैन इस्लामुद्दीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग,अजय वर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया प्रबंधक अभिषेक बंसल ने कहा कि मां का कर्ज हम पर बहुत अधिक होता है। हम कई जन्म लेकर भी उसे उतारने का प्रयास करें तो भी नहीं उतार सकते।प्रिंसिपल रचना जैन ने कहा कि मां का स्थान भगवान से भी ऊपर होता है। उनके बिना जीवन अधूरा रहता है। मां ही हैं जो पग-पग पर हमें संभालती हैं। उनके स्नेह व त्याग का दूसरा उदाहरण पृथ्वी पर नहीं मिल सकता। उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। ऐसे व्यक्तित्व के लिए तो एक दिन क्या पूरा जीवन भी कम है।इस मौके पर अभिषेक बंसल,शीलू त्यागी, ताहिर अंसारी,दीपक त्यागी, जयवीर सैनी,सोनू त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

गर्मी से नागरिक हुए हलकानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्मी का सितम इस कदर बढ गया है कि दोपहर के समय सडकों पर चलना मुश्किल हो गया है। असहनीय धूप शरीर को झुलसा रही है। बिजली के गुल हो जाने से गर्मी के कारण रात के समय में लोग बैचेन रहते है। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के कारण लोग मुंह पर कपडा लपेटकर घरों से बाहर निकले।गर्मी ने शहर से लेकर देहात तक भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय बरस रही आग राह चलते लोगों के शरीर को झुलसा रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों का बूरा हाल किया है। घरों में चल रहे कूलर-पंखे भी फेल हो रहे है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाकर किसी तरह गर्मी से बचने की कोशिश में लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान ४१.४ डिग्री दर्ज किया गया है। अप्रैल महीना गर्मी की शुरुआत लेकर आया था। अब जाते-जाते मुजफ्फरनगर में गर्मी से लोगों को पसीने निकलने लगा है। शुक्रवार का दिन लोगों के लिए अधिक गर्मी के बीच गुजरा। सुबह १० बजे ही तेज धूप होने के कारण लोगों को दोपहर सी लगने लगी। इसके बाद दोपहर १२ बजे सड़कों पर निकले लोगों को शरीर को जला रही धूप का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग धूप से बचने के लिए अपने सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर आते-जाते नजर आए। वहीं गर्मी दोपहर तीन बजे के बाद भी कम नहीं हुई। शाम को धूप से तो लोगों को राहत मिल गई, लेकिन वातावरण में हवा न चलने से लोगों को घुटन भरी गर्मी झेलनी पड़ी। घरों में चल रहे कूलर और पंखे भी फेल रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ४१.४ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान २२.८ डिग्री दर्ज किया गया। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। गर्मी में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। गर्मी जाने के बाद दो लोगों का बुरा हाल हो जाता है।

 

प्रवेश परीक्षा का हुआ आयोजन
जानसठ।(Muzaffarnagar News) डी०ए०वी० इंटर कॉलेज जानसठ में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी जानसठ द्वारा कार्य किया गया। डी०ए०वी० इंटर कॉलेज जानसठ में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी जानसठ प्रमोद शर्मा द्वारा कार्य किया गया। विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन करायी जा रही है।

ईदगाह का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी बुढाना के द्वारा क्षेत्राधिकारी बुढाना के साथ इदगाह का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशो के क्रम में उपजिलाधिकारी बुढाना अरूण कुमार के द्वारा क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय कुमार गौतम के साथ इदगाह का निरीक्षण किया गया। ईद की नमाज पढने के लिए व्यवस्थाओ का मुआयना किया गया तथा ईदगाह कैमटी से वार्ता की गयी। ईदगाह कैमटी द्वारा शान्तिपूर्ण ढंग से एवं इदगाह परिसर में नमाज पढे जाने हेतु आश्वासन दिया गया।

 

फैक्ट्रियों में भूसे के प्रयोग पर लगी रोक पर प्रशासन का जताया आभारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) गत दिनों मुजफ्फरनगर शिवसेना ने फैक्ट्रियों में भूसे के प्रयोग पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन से मांग की थी कि जल्द से जल्द इस पर रोक लगाई जाए जिस पर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए इस पर रोक लगा दी जिसका शिवसेना ने खतौली में नगर अध्यक्ष राकेश भटनागर के आवास पर बैठक के दौरान प्रशासन का आभार व्यक्त किया जिले में औद्योगिक इकाइयों में भूसे का प्रयोग करने पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने रोक लगा दी है ऐसा करने वाली फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है इसके लिए एसडीएम और थाना प्रभारियों को सतत निगरानी के निर्देश दिए और कहा कि पशुधन के लिए भूसे की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता एवं भूसे के मूल्य को नियंत्रित किए जाने के दृष्टिगत जिले में संचालित फैक्ट्री पेपर मिल, गत्ता फैक्ट्री, केमिकल इकाई समिति इट भट्टे में भूसे की खरीदारी पर रोक लगाई गई है साथ ही जिले से बाहर भूसे का परिवहन प्रतिबंधित किया गया है उन्होंने बताया कि यह आदेश २४ जून तक लागू रहेगा यदि किसी फैक्ट्री मालिक ने आदेश की अवहेलना की तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिस पर शिवसेना ने प्रशासन का आभार जताया बैठक में जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, सोनू वर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश भटनागर, जिला सचिव रूपराम कश्यप, नगर सचिव नरेश सैनी, निवर्तमान युवा जिला अध्यक्ष विशाल डाहरिया, विजेंद्र कुमार, भीम प्रजापति, अमित राजपूत, विनय चौहान, मनोज धीमान, कपिल कुमार व पिंटू पांचाल आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे

 

सुप्रीम मदरहुड का आनंद लेंगे छुट्टी मेंMuzaffarnagar News
ुखतौली। (Muzaffarnagar News) इस बार ईद की छुटटी पर कस्बे के पंजाबी समाज के लोग थ्रीडी एनिमेटेड मूवी सुप्रीम मदरहुड का आनंद लेंगे। पंजाबी समाज के लोगों को ईद की छुटटी के दिन बड़े पर्दे पर सुप्रीम मदरहुड दिखने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि थ्री डी एनिमेटेड मूवी सुप्रीम मदरहुड सिख समाज के लोगों में काफी पसंद की जा रही है। सिख समाज के जसवंत कौर जो कि खतौली के रहने वाले हैं और उन्होंने ही खतौली के करीब छह हजार पंजाबी समाज की महिलाओं को इस मूवी को दिखाने की व्यवस्था की है। उनका मूवी सुप्रीम मदरदुड के बनवाने में विशेष रोल रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म को खालसा दी माता माता साहिब कौर के इतिहास पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने बताया कि जी स्टूडियोज और निहाल प्रोडक्शंस की यह फिल्म गत १४ अप्रैल को बैसाखी के दिन रिलीज हुई थी। उन्होंने बताया कि इसके निर्देशक डॉ. करणदीप सिंह उनके रिश्तेदार हैं। यह फिल्म हमारे समाज में काफी पसंद की जा रही है। फिल्म में माता साहिब कौर की योद्धा मानसिकता को दिखाया गया है। खालसा पंथ में माता साहिब कौर का बहुत खास और महत्वपूर्ण कार्य है। उन्हें न केवल खालसा माता की उपाधि दी गई, बल्कि उन्हें राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों की देखरेख और मार्गदर्शन करने की शक्ति भी दी गई। वे दो तीन बार फिल्म देख चुके हैं। इसमें उनके भतीजों जयदेव कुमार, टीएवी और सौरभ कलसी ने संगीत दिया है। १६वीं शताब्दी तक के २० से अधिक ऐतिहासिक संसाधनों पर शोध करने के बाद डायरेक्टर डॉ. करणदीप सिंह ने फिल्म को बनाया है। इसमें महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने माता साहिब कौर को पंजाब में महिलाओं के उत्थान और प्रेरणा के लिए अपना पहला नायक चुना है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे महिलाएं आत्म-सम्मान और नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं। फिल्म के निर्माता वर्ल्डवाइड सिख संगत है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने पूरा एक साल मुंबई में गुजारा।

 

लेबर-डे का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में लेबर-डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी व सभी शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे तथा सभी ने श्रमिकों का स्वागत करने के साथ उनका सम्मान भी किया। कक्षा ९ की छात्रा शुभांगी व अन्वेषा ने इस दिवस पर कविता के माध्यम से श्रमिकों की महत्ता को दर्शाया। कक्षा १० के कुणाल ने श्रमिकों की महत्ता पर विस्तार पूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। श्रमिकों के महत्ता को बताते हुए ऐन्जल, आदर्श, व मान्यता ने आज के मुख्य विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वयं बनाए गए फूल एवं ग्रीटिंग कार्ड देकर सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद जी ने बच्चों को श्रमिकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों के योगदान के बिना विद्यालय एवं छात्रों की उन्नति संभव नहीं है। १ मई अंतर्राष्ट्रीय लेबर-डे को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस और मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रमिको की हितो की रक्षा करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता जी ने भी सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कार्यो की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रीयगान के साथ इस दिवस का समापन हुआ।

पुलिसकर्मियों को ध्यान एवं योगाभ्यास कराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) योगाचार्य अजय कुमार द्वारा थाना रामराज पर मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्ति, स्वास्थ्य लाभ हेतु मैडिटेशन एवं योगाभ्यास कराया गया तथा जानकारी दी गयी कि स्वस्थ जीवन जीना भी एक कला है, जो योग से प्राप्त होती है। आसन से शरीर शुद्ध, प्राणायाम से मन एकाग्र एवं ध्यान से चित्त की शुद्धि होती है।

 

रोजा इफ्तार कराया
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) कस्बे में बाबा पीर शाह विलायत के सामने स्टाल लगाकर रोड पर आते जाते राहगीरों को सेफरोन रेस्टोरेंट के आनर व बुढ़ाना चेयरमैन पद उम्मीदवार इमरान जिया द्वारा रोजा इफ्तार कराया गया। इससे पहले भी इसी रमजान माह में इमरान जिया अब तक दस से भी अधिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कर चुके हैं। इस कार्यक्रम की चारों और चेयरमैन प्रत्याशी इमरान की प्रशंसा हो रही है। इस बारे में इमरान जिया से बात हुई तो उन्होंने कहा कि उनका मकसद जो भाई रोजा इफ्तार के समय से अपने घर नहीं पहुंच पाते और मजदूर जो ई-रिक्शा चलाकर या मजदूरी करके दिन भर की भागदौड़ के चलते थक हार जाते हैं। उनके लिए ही ये रोजा इफ्तार कार्यक्रम कराया जाता है ताकि वह ठंडा दूध, केला, खजूर, पपीता, सेब, खजूर आदि खाकर अपनी थकान मिटा सके।

सपा नेता का निधन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पूर्व सभासद एवं सपा नेता अनिल जैन के आकस्मिक निधन से शहर मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला अबुपूरा निवासी पूर्व सभासद अनिल जैनन का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। पूर्व सभासद अनिल जैन के आकस्मिक निधन की खबर से शहर मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगों सहित विभिन्न लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। शहर शमशान घाट पर गमगीन माहौल के बीच स्व.अनिल जैन का अंतिम संस्कार किया गया।

 

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोहMount Litera Zee_

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मंजरी , श्रीमती पल्लवी , श्रीमती शरद व श्रीमती सोनिया जी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात प्रबंधिका जी द्वारा सभी आगंतुकों का सम्मान किया गया । इसके बाद नन्हें छात्रों ने सरस्वती वंदना एवम् स्वागत गान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय में सत्र 2021 – 22 में शैक्षिक स्तर पर प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस खुशी के मौके पर छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे ।पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर विद्यालय में चारों सदनों के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए । छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त कई समस्याओं को दिखाने का प्रयास किया जैसे – ‘साइबरक्राइम’ , ‘आधुनिक समाज में बदलता पारिवारिक परिवेश’ , ‘मज़दूरों का जीवन’ आदि । ‘सोच बदलो’ इस नुक्कड़ नाटक के द्वारा इन समस्याओं को दूर करने व लोगों की विचारधारा बदलने का भी प्रयास किया गया ।
‘मजदूर दिवस’ के उपलक्ष में विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को उपहार आदि से सम्मानित किया गया व उनके जलपान आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज जी ने मेधावी छात्रों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान किए ।प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता व शैक्षिक निर्देशिका श्रीमती प्रिया कौशिक जी ने सभी छात्रों को परिश्रम करने व लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ उन्हें अनेक प्रकार की जीवनोपयोगी बातों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + thirteen =