News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जन जागरूकता रैली निकाली
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाई गईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर जन जागरूकता के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाली गई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम ’लव योर आईज है जिसके अंतर्गत आज माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों के साथ जन जागरूकता की दृष्टि से रैली निकाली गई तथा लोगों को उनके नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए संदेश दिया गया।
उन्होंने बताया कि इसी के साथ ही १० अक्टूबर से लेकर १६ अक्टूबर के मध्य मनाये जा रहे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से मानव श्रृंखला बनाई गई बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर मानसिक रोगों के प्रति लोगों में यह संदेश दिया कि जिस प्रकार लोग अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं उसी तरह मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्पण जैन, काउंसलर मनोज कुमार, विपिन आत्रे रविंद्र कुमार सहित माउंट लिट्रा जी स्कूल के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

 

 

बिजली मोटर चोर गिरोह के 3 शातिरों के किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मन्डी हिमाशु गौरव के निर्देशन मे तथा इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली सुशील कुमार सैनी के नेतृत्व मे थाना नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों शाहनवाज पुत्र मुन्तयाज निवासी सुभाष नगर,इस्लामिया मस्जिद के पास,इमरान पुत्र वशीर निवासी मौहल्ला सुभाष नगर थाना नई मन्डी व इमरान निवासी सुभाष नगर को मय नाजायज तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो नाजायज चाकू, एक घटना छपार की घटना मे प्रयुक्त एक गाडी महेन्द्र िपिकअप के ग्राम रथेडी एवं नसीरपुर चौराहा, हाईवे 58 ग्राम नसीरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
अभियुक्तां ने बताया कि बरामद शुदा 03 बिजली को मोटर 8/9 अक्टूबर 2022 की रात्रि को गत्ते की फैक्ट्री से चोरी की थी। जिस सम्बन्ध मे थाना छपार मे मुकदमा कायम कराया गया था। पकडे गए आरोपियों के खिलाफ थाना नई मन्डी मे विभिन्न धाराओ मे मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक तमंचा,दो जिन्दा कारतूस, तीन बिजली की मोटर, दो नाजायज चाकू, एक गाडी महिन्द्रा पिकअप गाडी बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे एसएसआई राजकुमार राणा, सब इंस्पैक्टर गुरूवचन सिंह, है.का.सुशील कुमार, है.का.सोविन्दर सिंह, है.का.राजीव शर्मा, का.मनेन्द्र राणा,का.कीर्तिराज, का. अमित कुमार, का. राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

 

ट्रेन की चपेट में आकर मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)ट्रेन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मलीरा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट मे अकार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे पर अनेक लो मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे मे युवक की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान ना हो पाने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

समस्याओं से कराया अवगतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मन्डी स्थल की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के संबंध में संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के बैनर तले व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मांग की कि मंडी समिति के समस्त सडकै पूरी तरह टूटी हुई है उनका निर्माण करवाया जाए । मंडी समिति बाबूराम गेट पर आवारा पशुओं का जमावड़ा होने के कारण स्कूटर और बाइक सवार रोज चोटिल हो जाते हैं ऐसे उन पशुओं को कहीं गौशाला में भिजवाया जाए। गुड मंडी की ४४ दुकानों का अधिग्रहण चुनावी गतिविधियों मतगणना के लिए किया जाता है वह कहीं और स्थानांतरण किया जाए क्योंकि मुजफ्फरनगर का चुनाव पहले चरण में होता है और मतगणना अंत में होती है जिससे व्यापारियों को डेढ़ से २ महीने तक अपनी दुकान छोड़कर इधर से उधर बैठना पड़ता है जिससे व्यापारियों व किसानों का काफी नुकसान होता है हर चुनाव में उन्ही व्यापारीयों की दुकानों का अधिग्रहण किया जाता है अतः आपसे निवेदन है कि इस व्यवस्था के लिए कोई और जगह की तलाश की जाए। इस दौरान संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयोजक सतपाल सिंह मान, राकेश त्यागी, बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, सुनील ग्रोवर, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, विक्की चावला, शलभ गुप्ता एडवोकेट, जयवीर सिंह, सुरेंद्र मित्तल, सचिन शर्मा, अंकुर गुप्ता, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।

पुरानी पेंशन बहाली योजना को लेकर निकली यात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरानी पेंशन बहाल योजना को दोबारा से लागू करने के लिए कश्मीर से शुरू हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी रावत के नेतृत्व में आज मुजफ्फरनगर के आयकर कार्यालय पर पहुंची जहां इनकम टैक्स अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव ब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने यात्रा का स्वागत किया वई राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर उनका इस यात्रा को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नारेबाजी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रावत ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली योजना को लेकर कश्मीर के लाल चौक से हमने यह यात्रा शुरू की थी जो आज मुजफ्फरनगर पहुंची है और यहां से हम मेरठ गाजियाबाद दिल्ली होते हुए कन्याकुमारी जाएंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे वही लगातार हम पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए धरना प्रदर्शन ज्ञापन जैसे काम कर रहे हैं तो वहीं हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए यात्रा निकाली है यात्रा हम सड़क मार्ग से निकाल रहे हैं और जगह-जगह पेंशनर हम लोगों का भव्य स्वागत कर रहे हैं आज मुजफ्फरनगर पहुंचने पर आयकर अधिकारियों व भूतपूर्व पेंशन अधिकारियों ने हमारा भव्य स्वागत किया है और हमें अपना पूर्ण समर्थन दिया है

 

वांरटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस द्वारा लगातर शातिरांॅ/वांछितों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत चौकी प्रभारी रामलीला टीला उप निरीक्षक मनोज शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त भूपेंद्र पुत्र अशोक नि रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।

 

वांछित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्र अधिकारी नई मंडी के कुशल निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त मौजवीर पुत्र सुंदरलाल निवासी ग्राम जट मुझेडा थाना नई मंडी को गिरफ्तार किया।

 

15 हजार के इनामी सहित दो शातिर मुठभैड में गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना छपार और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक १५ हजार रुपए के इनामी डकैत तसव्वर सहित दो बदमाश घायल हो गए हैं जिसमें पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है घायल बदमाशों ने पिछले दिनों भाई २२ध्२३ सितंबर की रात्रि थाना छपार क्षेत्र के गांव खुड्डा मे मौहम्मद जरीफ पुत्र असगर निवासी ग्राम खुड्डा के घर मे हुई हत्या सहित डकैती मे की घटना में शामिल थे
दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर के थाना छपार के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो बदमाश किसी अपराधी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर काली नदी खानपुर रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाशों को रोक लिया मगर अपने आपको घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे तभी पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और उनकी बाइक पर चल कर गिर गई इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को कब्जे में ले लिया और उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया पकड़े गए बदमाशों की पहचान तसव्वर उर्फ भूरा पुत्र मन्सूर निवासी गुर्जरवाला थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर और मुबारिक पुत्र मोहम्मद सत्तार पुत्र निवासी ग्राम लढौरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर के रूप में हुई जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस बरामद किए है पकड़े गए बदमाश तसव्वर उर्फ भूरा से पूछताछ के दौरान गांव खुड्डा मे हुई हत्या सहित डकैती की घटना का अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने १७ध्१८ सितंबर की रात्रि मे उत्तराखंड के भगवानपुर मे फैक्ट्री के पास शीशा भरी पिक-अप गाडी को चोरी कर लिया था जिसमें एक लेपटाप भी था, अग्नि के आरोपी तसव्वर पर १५०००ध्-रूपये का पुरूषकार घोषित किया गया था घोषित गया था पकड़े गए बदमाशों पर लूट हत्या और डकैती सहित अन्य धाराओं में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं

 

नेताजी को दिया जाए भारत रत्नः शमशेर मलिक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सपा यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान प्रदेश सचिव शमशेर मलिक के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव अमर रहे के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंचकर सपाइयों ने सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान सपा नेता शमशेर मलिक ने बताया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने एक छोटे से गांव सैफई से निकलकर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करके ८ बार विधायक,७ बार सांसद व देश के सबसे बड़े प्रदेश उप्र के तीन बार मुख्यमंत्री एवं एक बार देश के रक्षा मंत्री पद को सुशोभित किया।
सपा नेता शमशेर मलिक ने कहा कि देश में सुभाष चंद्र बोस के बाद मुलायम सिंह यादव की ऐसे नेता हुए हैं जो देश व दुनिया में नेताजी के नाम से जाने गए।सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष नूरहसन सलमानी व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने संयुक्त रूप कहा कि नेता जी ने आजीवन ऐसे सक्षम समाज हेतु संघर्ष किया जांच सभी को बराबरी का मौका मिले। नेता जी ने सभी धर्मों वर्गों अगड़े पिछड़े, हिंदू मुसलमान, अमीर गरीब को बराबर सम्मान दिया। इसलिए हम सभी समाजवादी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के लिए भारत रत्न दिए जाने की पुरजोर मांग करते हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से राशिद मलिक,रवि कुमार,वसीम राना, नदीम राना,सनव्वर खान, ललित कुमार,अमन एडवोकेट, जीशान सिद्दीकी,सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।

 

हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर यतेंद्र सिंह नागर के कुशल नेतृत्व में चरथावल थानाप्रभारी राकेश शर्मा व उनकी टीम ने सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य को अंजाम देते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है चरथावल पुलिस की माने तो पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर अपराधी पूर्व में भी कई मुकदमों में जेल जा चुका हैं लेकिन चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा व उनकी टीम की नजरों से आज बच नहीं पाया।थाना चरथावल पुलिस द्वारा ०१ हिस्ट्रीशीटर/वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किया हैं।चरथावल थानाप्रभारी राकेश कुमार शर्मा थाना चरथावल के कुशल नेतृत्व में रात्रि को जय सिंह नागर व उनकी टीम ने ०१ हिस्ट्रीशीटर/वांछित अभियुक्त को कसौली नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त थाना चरथावल का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं० ७२ए) अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प पता जुगनु पुत्र इरफान निवासी ग्राम पावटीखुर्द थाना चरथावल मुजफ्फरनगर बताया जा रहा हैं। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किया हैं।

 

आठ घंटे बाद धरने से उठे डा. अनुभव सिंघलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर के प्रसिद्ध ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल ने आठ घंटे धरना दिया। बताया गया है कि तीन माह बाद भी ईको मशीन के विक्रय की अनुमति नहीं मिलने से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। जिसके बाद उन्हें अनुमति मिल गई।
मुजफ्फरनगर के एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर की ईको मशीन को विक्रय करने की अनुमति नहीं मिलने से आहत ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल का पीसीपीएनडीटी कार्यालय में धरना आखिरकार आठ घंटे बाद समाप्त हो गया। देर रात करीब एक बजे विक्रय की अनुमति मिलने के बाद वह घर लौट गए।
जानकारी के अनुसार भोपा रोड स्थित एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर के प्रसिद्ध ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल ने बताया कि इंस्टीट्यूट में ईको कार्डियोग्राफी करने के लिए लगाई गई ईको मशीन का विक्रय दौराला के आर्यावृत्त हॉस्पिटल को करना था।
इसके लिए सीएमओ ऑफिस स्थित पीसीपीएनडीटी कार्यालय में तीन महीने पहले अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली।
बुधवार शाम चार बजे डॉ. अनुभव सिंघल सीएमओ ऑफिस की पहली मंजिल पर स्थित पीसीपीएनडीटी कार्यालय पहुंचे और फर्श पर ही धरने पर बैठ गए और रात एक बजे तक धरना चलता रहा। एसडीएम सदर परमानंद झा, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार और नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार और आईएमए अध्यक्ष डॉ. ललिता माहेश्वरी, डा. यू.सी गौड. तथा भाजपा से जुडे कई नेता सुभाष चौहान, श्रीमोहन तायल, कमलकांत आदि भी मौके पर पहुंच गए थे।

 

संयुक्त व्यापार संघ समिति ने किया एसएसपी ने समानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार संघ समिति मुजफ्फरनगर के पदाधिकारीयों द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी से हुई लूट की घटना का ४८ घण्टे में अनावरण और १ करोड़ रुपये से अधिक की बरामदगी करने तथा जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को किया गया सम्मानित।
पुलिस कार्यालय में संजय मिश्रा अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ समिति सतपाल सिंह मान (अध्यक्ष ट्रासंपोर्ट यूनियन) द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर में कपड़ा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का त्वरित अनावरण तथा १ करोड़ से आधिक की बरामदगी करने, जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने, अपराधियों के प्रति सख्त कार्यवाही करने तथा विभिन्न त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को पगड़ी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया । साथ ही संजय मिश्रा जी ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिससे जनपदवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास तथा सुरक्षा की भावना जागृत हुई है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को धन्यवाद कहते हुए आभार प्रकट किया गया तथा उपस्थित सम्मानित व्यापारी बन्धुओं से उनकी कुशलक्षेम लेकर समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और उनकी सुरक्षा से संबंधित समस्त पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने एवं सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने हेतु व्यापारी बन्धुओं को आश्वस्त किया गया । साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रकाश की व्यवस्था रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश के परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने आदि के संबंध में अवगत कराया गया । इस दौरान कृष्ण गोपाल मित्तल (संरक्षक), राकेश त्यागी (संयोजक), श्री बलविन्दर सिंह( संयोजक) सहित संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

 

आगामी त्यौहारों को लेकर की गश्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रख थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में की जा रही पैदल गस्त संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की तलाशी के साथ ही भीड़भाड़ के क्षेत्रों में बिना वजह खड़े होने वाले युवकों से की जा रही पूछताछ,पुलिस के प्रति आम जनमानस में सुरक्षा की भावना से विश्वास जगाने को थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष कुमार त्यागी अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ थाना क्षेत्र में कर रहे हैं पैदल गस्त।।

 

एसएसपी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
जानसठ। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय द्वारा थाना जानसठ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण। सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित के संबंध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क तथा भोजनालय का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-१० अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा शराब, मादक पदार्थ, खनन, पशु, वन भू-माफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि० के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई। गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चौकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी जासठ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

 

कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, जानसठ कार्यालय में जनपद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु समस्त तकनीकी कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र सिंह द्वारा उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी,जानसठ कार्यालय में जनपद मुजफ्फरनगर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु समस्त तकनीकी कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सहायक विकास अधिकारी, कृषि, कृषि रक्षा, प्राविधिक सहायक वर्ग (सी), विषय वस्तु विशेषज्ञ, प्रभारी बीज भंडार, कृषि रक्षा इकाई मोरना, जानसठ द्वारा प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि इस योजना के अंतर्गत गौ पालन करने वाले कृषकों का क्लस्टर गठित करते हुए उनके खेतों की मृदा परीक्षण करते हुए प्राकृतिक खेती कराई जाय।

हादसे में युवक घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के व्यस्ततम चौराहा महावीर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने तुरंत की उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त महावीर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित हुए राहगीरो ने पुलिस को अवगत कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घायल के विषय मे जानकारी हासिल की जा रही है ताकि उसके परिवारजनो को इससे अवगत कराया जा सके।

 

गौ तस्कर दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर/वांछित गौतस्कर अभियुक्त अपने ०१ अन्य साथी सहित घायल/ गिरफ्तार, कब्जे से ०१ सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बिना नम्बर, ०२ तमंचा मय ०५ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद। जनपद मुजफ्फरनगर में गौतस्कर/गौकश अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम व प्र०नि० श्री रविन्द्र सिंह थाना बुढाना के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में ०१ शातिरध्वाँछित गौतस्कर अभियुक्त को ०१ अन्य साथी सहित केशव होटल के पास जंगल ग्राम कुरथल से घायलध्गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बिना नम्बर, ०२ तमंचा मय ०५ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुए है । गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के गौतस्कर प्रवृत्ति के अपराधी हैं। अभियुक्तगण से गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बुढाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त आबिद पुत्र युसुफ नि० ग्राम फौलादनगर थाना दोघट जनपद बागपत, फुरकान पुत्र नसीर नि० ग्राम फौलादनगर थाना दोघट जनपद बागपत । जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०५ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस .३१५ बोर, ०१ सीडी डीलक्स मोटर साईकिल बिना नम्बर(घटना में प्रयुक्त)बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संजय कुमा यादव, उ०नि० संजय सिंह, उनिरीक्ष्का अनिल कुमार, सतेंद्र नागर, सुनील शर्मा, है. कां. जोगेंद्र कसाना, है. कां. मौ. वकार, कां. कुलवन्त, गजेंद्र सिंह, अंकित कुमार, कौशलक कुमार, बलीजीत सिंह, रविकान्त थाना बुढ़ाना, अमित कुमार एसओजी टीम शामिल रहे। उ०नि० श्री अनिल कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथराशाही निवासी गोपाल पुत्र प्रमोद वर्मा आज सुबह अपनी बाईक द्वारा चरथावल मोड पर किसी काम से जा रहा था। कि जैसे ही वह नदी के पुल के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी गाडी चालक अपनी गाडी सहित मौके से फरार हो गया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मंसूरपुर के गांव जडौदा निवासी साजिद अपनी टै्रक्टर-ट्राली से पशुओ के लिए खेतो से चारा लाते वक्त अचानक ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी मनोज पुत्र दयाराम भी सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
खतौली।  (Muzaffarnagar News)क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्री मांग पत्र सौपा।
क्रांतिसेना के जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ता खतौली चौपले पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस निकालते हुए तहसील में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम जीत सिंह राय को प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्री मांग पत्र दिया। इसमें कहा की आठ वर्ष के भाजपा शासन काल में महंगाई चरम पर है। खाद्य पदार्थ और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने का कार्य किया हैं। बेराजगारी बढ़ती जा रही है। सरकारी कार्यालयों में बढ़ते भ्रष्टाचार को भी सरकार की विफलता बताया। केंद्र सरकार से ज्ञापन की सभी मांगों पर कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर ब्रजपाल बोपड़ा, मोहनलाल मोनी, राजेंद्र तायल, नीरज सैनी, सोनू कश्यप, शैलेंद्र विश्वकर्मा, सोहनपाल, जगपाल, राजसिंह, सोहनलाल, मनीष पाल, अभिषेक, अनुज, श्यामकुमार, राजपाल, जोनी, अंकुर, सौरभ, जयप्रकाश, अंकित शर्मा, बिजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, राकेश कुमार, अंकित, प्रेमकुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

लिफ्ट देकर की ठगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार सवार महिला-पुरुषों ने मां-बेटे को बातों को उलझाकर उनके बैग से ३.६० लाख रुपये चोरी कर लिए। गिरोह बहाने से मां-बेटे का हाईवे पर उतार कर फरार हो गए। घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। काफी प्रयासों के बावजूद ठगों का पता नहीं चल सका।
दरअसल मूल रूप से राजस्थान के कोटा निवासी नवीन त्यागी सहारनपुर के गांव नागल में अपने परिवार समेत रहते हैं। वे अपनी मां के साथ मेरठ जाने के लिए चले थे। अपने साथ कई बैग लिए हुए थे। बस में बैठकर दोनों रामपुर तिराहे पर पहुंचे। दोनों वहां खड़े थे तभी पीछे से एक इको कार आई जिसमें दो महिला, एक पुरुष, दो बच्चें और एक चालक सवार था। चालक ने नवीन से मेरठ जाने के बारे में पूछा। इसके बाद दोनों को कार में बैठा लिया। कार को कुछ आगे चलाने के बाद चालक ने नवीन त्यागी से उनके बैग कार में पीछे रखवा दिए और पचैंडा बाइपास पुल के पास कार खराब होने का बहाना बनाकर मां-बेटे को बैग समेत उतार दिया। इसके बाद चालक कार लेकर चला गया।
चंद मिनट बाद ही नवीन त्यागी की निगाह एलफी लगी एक बैग की चेन पर पड़ी। उसने बैग खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। बैग काटकर देखा तो उसमें रखे ३ लाख ६० हजार रुपये गायब थे। मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों और उनकी कार की तलाश शुरू कर दी हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + nine =