News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ट्रक टायर फटने से पलटाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ओवरलोडिंग का खुला खेल खेला जा रहा है फिर चाहे इस ओवरलोडिंग के चलते हैं कोई सड़क हादसा ही क्यों ना हो जाए, आज दिन निकलते ही ओवरलोडिंग के चलते ही एक ट्रक का टायर फट जाने से चलता हुआ ट्रक नेशनल हाईवे ५८ पलट गया गनीमत रही चालक और परिचालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचा ली वरना एक बड़े हादसे से भी इंकार नही किया जा सकता था , घटना की सूचना मिलते ही हाईवे अथॉरिटी सहित यूपी ११२ डायल भी मोके पर पहुंची और किसी तरह नेशनल हाईवे से पलटे हुए ट्रक को सीधा करा हाईवे चालू कराया।दरअसल पूरा मामला जनपद मु० नगर के थाना नई मंडी अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित जानसठ फ्लाईओवर के पास का है जहां सुबह सवेरे राहगीरों एंव स्थानीय निवासियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ओवर लोड रद्धियों से भरा ट्रक टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर बीच हाईवे पर पलट गया। यहाँ गनीमत रही की चालक परिचालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपना जान बचा ली वरना एक बड़े हादसे से भी इंकार नही किया जा सकता था। ट्रक चालक नरेश कुमार की माने तो वह अपने साथी परिचालक के साथ अलीगढ़ से रद्दी भरकर मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा रोड पर एक पेपर मिल में जा रहा था जब उनका ट्रक जानसठ फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक का टायर फट गया और चालक का सन्तुलन ट्रक पर नही रहा जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल ५८ पर ही पलट गया। यहां चालक परिचालक ने किसी तरह् ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई है ।।

 

बाइक बनी आग का गोला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी कोतवाली इलाके के अलमासपुर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया। जब अचानक एक चलती बाइक में आग लग गई। आसपास के लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि चालक बाइक से समय रहते कूद गया।
बाइक मैकेनिक मोनू ने बताया कि बाइक उनकी दुकान पर रिपेयर होने के लिए आई थी। वो अपने साथी के साथ बाइक में वेल्डिंग कराने के लिए अलमासपुर चौराहे से जानसठ की तरफ चला तो कुछ दूर जाते ही बाइक से धुआं उठने लगा। जब तक वो कुछ समझ पाते, तब तक बाइक में आग लग गई। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल लीकेज या फिर वायर में स्पार्किंग की वजह से आग लगी है। ये बाइक शेरपुर के आदिल नाम के व्यक्ति की है। जो रिपेयर के लिए दुकान पर आई थी। इस दौरान आग में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

मुजफ्फरनगर।एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर जनपद में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के प्रकाश चौक पर सब इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ सघन चैंग अभियान चलाया जिससे वाहन स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध वाहनों की कराई गई तलाशी, वाहन चालको से दिए गए कागजात चेक।कई वाहनों के काटे गए चालान।

 

श्रवण कश्यप का जोरदार स्वागत किया
किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा व रास्ता बनवाने की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा अति पिछड़े वर्ग व शोषित वर्ग के लिए ही संघर्ष करते हुए न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है और इसके लिए ही अपना जीवन अर्पित कर दिया है। स्थानीय सर्किट हाउस में निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी विधायक चोरीचोरा श्रवण कश्यप से मुलाकात करने के पश्चात प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधायक श्रवण कश्यप के सामने अति पिछड़े वर्ग व शोषित की समस्याओं को रखा है और पिछले दिनों काली नदी के आसपास हजारों बीघा खेती योग्य जमीन पर खडी फसल बर्बाद होने के मामले से अवगत कराया और सरकार से मुआवजा देने व रास्ता बनवाने की मांग की गई है। इस अवसर पर कश्यप विकास समिति के अध्यक्ष नवीन कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज ने प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को ही अपना नेता मानते हुए हर संघर्ष में साथ खड़े होकर आगे बढ़ने का वादा किया गया है। निषाद पार्टी के विधायक श्रवण कश्यप ने सामाजिक हितों के लिए हर मुद्दे पर साथ देने का वादा किया। साथ में निषाद पार्टी की टीम राष्ट्रीय सचिव नरेश कश्यप, प्रदीप मंडल प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष व अन्य सभी साथी साथ रहे। जिले में आए मेहमान का स्वागत किया और नदी पर हुई फसल खराब और रास्ते को लेकर चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों को इस विषय को लेकर बात की जाएगी। इस अवसर पर नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप, राजेंद्र कश्यप आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

योग शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में साप्ताहिक योग चर्चा में स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक नियम अर्थात स्वस्थ वृत पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से नियमित योग साधना कराई । योग साधना के उपरांत योग चर्चा में युवा योग शिक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि स्वस्थ वृत्त के अंतर्गत दिनचर्या रात्रिचर्या तीन चरण आते हैं। दिनचर्या के अंतर्गत प्रातः जागरण ,आत्मबोध की साधना, उषापान, मुख शुद्धि दंत धावन, जिह्वा निर्लेखन, गण्डूषधारण, अभ्यंग आदि क्रियाएं आती है। इनका नियमित रूप से पालन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
डॉक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि ईश्वर ने हमें कुछ अंग २-२ दिए हैं जबकि कुछ अंग १-१ है। जो दो अंग है वे कम शक्तिशाली है जैसे हाथ ,पैर, किडनी आदि। परंतु जो एक-एक अंग हैं वो बहुत शक्तिशाली है जैसे हृदय, मस्तिष्क ,लीवर आदि। यदि डबल अंग में से कोई एक खराब हो जाए तो एक से भी काम चल सकता है परंतु सिंगल अंग जल्दी से बीमार नहीं होते।
जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने कहा कि भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्रों पर समय-समय पर विभिन्न रोगों के कारण और निवारण विषय पर योग चर्चा होती रहती है जिससे साधक एवं साधिकाओ को अत्यधिक जानकारियां प्राप्त होती है।
भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि संसार में बहुत बहुमूल्य पदार्थों परंतु इनमे जीवन सबसे ज्यादा मूल्यवान है जीवन के सम्मुख पृथ्वी भर की सम्पदाएं तुच्छ है। इस जीवन की सार्थकता स्वास्थ्य है। स्वास्थ्य ठीक होने पर ही जीवन स्वर्ग की विभूति बन जाता है और स्वास्थ्य ठीक न रहने पर जीवन नरक के समान दुखदाई व भार स्वरूप हो जाता है। धर्म अर्थ काम व मोक्ष इन चतुर्वेद पुरुषार्थ का प्रधान मूल आरोग्य ही है तथा रोग जीवन को नष्ट करने वाला है। अतः हमें हर संभव प्रयास से अपने आरोग्य की रक्षा करनी चाहिए जो नियमित योगाभ्यास से संभव है। अच्छे स्वास्थ्य के तीन स्तंभ हैं – आहार ब्रह्मचर्य और निंद्रा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य को परिभाषित करते हुए लिखा है कि स्वास्थ्य केवल रोग एवं शारीरिक दौर्बल्य से रहित होना मात्र नहीं है वरन शारीरिक, मानसिक और सामाजिक साम्य की स्थिति है । उन्होंने बताया कि स्वस्थ वक्त के अंतर्गत दिनचर्या रात्रि चरिया और रितु चर्या आते हैं। हमें मौसम के ही फल और सब्जी का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर यशपाल सिंह बरवाला क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी पूर्व जिला बार संघ महासचिव अरुण शर्मा आचार्य रामकिशन सुमन आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

व्यापारी-पुलिस बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाइन में एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी, चौकी प्रभारी कच्ची सड़क ललित कसाना, साकेत चौकी प्रभारी प्रशांत गीरी व थाना स्टाफ द्वारा आज व्यापारिक बैठक की गई। जिसमे आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न के साथ साथ शान्ति सौंदर्य भाई चारा कायम रख पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर विशेष वार्ता की गई। थानाप्रभारी महोदय द्वारा क्षेत्र से आए व्यापार भाईयो की समस्याएं भी सुनी गई तथा शतप्रतिशत समाधान का आश्वासन दिया गया। क्षेत्र से आए दोनों समुदाय के व्यापारी भाईयो द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को जबरदस्त कायम रखने के साथ साथ क्षेत्रीय अधिकारीयों द्वारा जनपद में घटने वाली बड़ी से बड़ी घटनाओं का चुटकियों पारदर्शिता कर सफलतापूर्वक अपराधियों की शतप्रतिशत धड़ पकड़ के साथ आमजन मानस एवं व्यापारिक सुरक्षा प्रदान करने पर थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी व उनकी समस्त टीम को तालियां बजा कर दिल से आभार व्यक्त किया गया।। साथ ही एसएसपी विनीत जायसवाल, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी संग समस्त टीम के बेहतरीन प्रदर्शन व कार्यशैली को भी सराहा गया।।

 

पुलिस ने किया हत्या का खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण किया जहां ०२ हत्याभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से ०२ आलाकत्ल चाकू व घटना में प्रयुक्त ०२ मोबाईल बरामद किये। अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय एवं क्षेत्राधिकारी खतौली राकेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान थाना मन्सूरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना मन्सूपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ग्राम मन्सूरपुर तालाब के पास से ०२ अभियुक्तगण विशाल पुत्र रामभज व धर्मेन्द्र पुत्र कर्मवीर निवासीगण ग्राम मन्सूपुर थाना मन्सूपुर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ आलाकत्ल चाकू व ०२ मोबाईल घटना में प्रयुक्त बरामद किये गये। ०७ अक्टूबर को वादी द्वारा थाना मन्सूपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वादी का पुत्र प्रियांशु जो कि ०६ अक्टूबर की रात्रि को गाँव में हो रहे जागरण कार्यक्रम से लौट के वापिस नहीं आया है । जिसके सम्बन्ध में थाना मन्सूपुर पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश की जा रही थी। १५ अक्टूबर को ग्राम मन्सूरपुर में तालाब के पास गुमशुदा प्रियांशु का शव बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना मन्सूपुर पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई थी। जिसके कब्जे से ०२ चाकू आलाकत्ल, ०२ मोबाईल घटना में प्रयुक्त किया। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त विशाल उपरोक्त की एक लडकी से दोस्ती थी जिसने विशाल से दोस्ती खत्म करके प्रियांशु से दोस्ती कर ली थी। इसके बाद अभियुक्त विशाल दूसरी लड़की से बात करने लगा तथा मृतक प्रियांशु भी उसी लड़की से बात करने लगा था। मृतक के अभियुक्त विशाल के पास १०००-रूपये उधार थे, जिसके लिए मृतक प्रियांशु, अभियुक्त विशाल उपरोक्त को बार-बार लोगों के सामने अपमानित करता था। विशाल के मना करने के बाद भी प्रियांशु ने विशाल की दोस्त से बात करना बन्द नहीं किया, जिस कारण से विशाल मृतक से रंजिश मानने लगा तथा उसने अपने दोस्त धर्मेन्द्र उपरोक्त के साथ मिलकर प्रियांशु को मारने की योजना बनाई। दिनांक ०६ अक्टूबर की रात्रि को गांव में दुर्गा मन्दिर पर जागरण था, अभियुक्तगण द्वारा प्रियांशु को फोन कर जागरण में बुलाया गया तथा वहां से बातों में लगाकर गांव में ही बने तालाब के पास ले गये, जहां पर मौका देखकर दोनों अभियुक्तगण द्वारा चाकूओं से वार कर प्रियांशु की हत्या कर दी गयी तथा शव को छिपाने के उददेश्य से तालाब में फेंक दिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान , निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा, व०उ०नि० विनय शमा, उ०नि० महेन्द्र गौतम, उ०नि० मोहित कुमार, का० सचिन मोरल, का० विकास थाना मन्सूपुर शामिल रहे।

राजकीय बीज भंडार सदर का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कृषि अधिकारी द्वारा राजकीय बीज भंडार सदर का निरीक्षण किया गया। जसवीर सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी द्वारा राजकीय बीज भंडार सदर का निरीक्षण किया गया। बीज गोदाम प्रभारी को निर्देशित किया जो भी मिनी किट डी कंपोजर आदि किसानों को दी जा रही है उनके मोबाइल नंबर नाम पिता का नाम आदि सभी कार्य पूर्ण करें। साथ में किसानों को निशुल्क सरसों का बीज एवं पराली प्रबंधन हेतु डी कंपोजर का वितरण किया गया।

धूमधाम के साथ मनाया दीपोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सुरेन्द्रनगर स्थित शिवमन्दिर में समाज कल्याणर्थ संस्था उडान उंची के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर चैरिटी कैम्प का आयोजन ब्रहमचारी नीलेश भैया जी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें भैया जी, विशिष्ट अतिथि डा.नेहा नारंग एवं सुषमा जैन द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलवित किया गया और अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर जरूरतमंदो को प्रेशर कुकर, स्टील के बर्तन एवं वस्त्र आदि भेंट किए गए और जलपान का आयोजन किया गया। ताकि उन परिवारों मे भी खुशी का एक दीप जगमगा उठे। आज उडान परिवार द्वारा संधि जैन को इण्डियन डिफेन्स एकाउंटर सर्विस में चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्रहमचारी नीलेश भैया जी ने कहा कि जरूरतमंदो की सहायता करना,समाजसेवा करना ही जीवन का सबसे सार्थक काय है।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ.नेहा नारंग ने कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में, शिक्षा के क्ष्ेत्र में व जरूरतमंदो की सहायता करके हमारा जीवन सार्थक होता है। यही ऐसा कार्य है, जिसके करने से आत्मिक शान्ति प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में अलका कुच्छल, मिनाक्षी जैन, मणीमाला रावत, नीरा जैन, निशा जैन, निधि शर्मा, रीना प्रकाश, सीमा जैन, सीमा तोमर,अलका चौधरी, शिल्पी जैन, उषा मुजाल, उषा नथानी, वीना जैन,सोनिका आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढायी एवं सहयोग किया।

 

कलाकारों ने बांधा शमाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खोज नई आवाज के सीजन २ कार्यक्रम में नये कलाकारों ने रफी, किशोर, मुकेश व लता के गानों पर अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। फाईनल राउंड में गायन प्रतियोगिता में जय कुमार ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय व समक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रविवार की शाम जे०वी० पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित खोज नई आवाज की सीजन २ गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी कुशपुरी ने फीता काटकर व शुकतीर्थ से पधारे महंत गोवर्धनदास ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुशपुरी ने कहा कि संगीत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है और यह हमारी दैनिक जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। संगीत केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं सुना जाता है। अब संगीत का प्रयोग वैज्ञानिक अनेक रोगों के उपचार के अंदर भी कर रहे हैं। अनेक वैज्ञानिक रिसर्च ने इस बात को प्रमाणित किया है कि संगीत सुनने से कई सारे मानसिक फायदे होते हैं, तनाव कम होता है तथा काम की वजह से दिमाग की नसे ज्यादा थक जाती हैं उनको आराम मिलता है। विशिष्ठ अतिथि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि संगीत सुनने से दिमाग को आराम मिलता है जहां पर कई बार दवाएं काम नहीं करती हैं, वहां म्यूजिक थैरेपी काम करती है। कुछ वैज्ञानिक शोध यह बताते हैं कि जब इंसान किसी तरह के दर्द से पीड़ित होता है तो उसे उसका मन पसंद संगीत सुनाया जाना चाहिए, जिससे उसका ध्यान दर्द से हट जाता है, और उसे दर्द का एहसास कम होता है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करते हुए श्याम कटारिया ने कई बार यूं ही देखा है, रविन्द्र ने ये तो अल्लाह को खबर, आयशा ने जिंघ्दगी प्यार का गीत है, तसव्वुर ने आसमान से आया फरिश्ता, संजय साथी ने हमें और जीने की चाहत, मदन ढींगडा ने मैं हूं झूम-झूम झुमरू, सत्यप्रकाश ने मैं कहीं कवि न बन जाऊं, तुषार ने जिंदगी हर कदम, जय कुमार ने खिलते हैं गुल यहां, समक्ष ने दो बातें हो सकती हैं, मंगेश त्यागी ने तेरे मेरे बीच में, करणवीर ने वादियां मेरा दामन, अनुज ने नखरे वाली, लक्ष्य अरोरा ने ओ देश मेरे, मुकेश राज ने तू इस तरह से मेरी, वीरेन्द्र ने जो तुमको हो पसंद, मनोज राज ने आज से पहले गीत सुनाकर अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इनके अतिरिक्त कपिल कुमार, मनोज राज, फाजिल, शहजाद, साजिदा व फरागत अली ने भी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा। निर्णायक मंडल में मुकेश लाल, राजन सूद व मुकेश राज शामिल रहे। कार्यक्रम में अनिल पीपली, मनोज, श्रीचंद, रामाशीष, कुलदीप, अखिलेश, बसंत अग्रवाल, संतराम, जितेन्द्र कुमार, राधेश पप्पू आदि उपस्थित रहे।

 

 

पुलिस को मिली सफलताः चोरी का खुलासा
सर्राफ के यहां से की थी सोने की अंगूठी चोरीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने कटहरा मोचियान में मनोज जैन पुत्र राजकुमार जैन निवासी जैन नगर कृष्णा पुरी मंयक ज्वैलर्स के नाम से दुकान कर रखी है। उक्त सर्राफकारोबारी के यहां बीते दिन बुकानशी महिला द्वारा दुकान से 12 अंगूठी सोने की चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध मे एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देश पर तथा एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के कुशल पर्यवेक्षण् ा व सीओ सिटी कुलदीप सिंह के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने मुखबीर खास की सूचना पर इस घटना का खुलासा करते हुए बुढाना मोड तिराहे से शामली की और जाने वाले मार्ग पर आरोपी आदिल पुत्र रहीसु निवासी जाकिर कालोनी लिसाडी गेट मेरठ तथा महिला आरोपी फरहा अदीबा उर्फ सन्नर निवासी शम्भू दास गेट के सामने हापुड रोड को चोरी हुई चार पीली धातू की अंगूठी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे आरोपियो ने बताया कि मैने व मेरी बहन अभियुक्ता दरवशा पत्नि फरीद निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाडी गेट व अभियुक्त आदिल उपरोक्त द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर सुनारो की दुकान पर चोरी करते हैं। व चोरी के माल को बेचकर लाभ कमाते हैं। उन तीनो ने मिलकर 5 अक्टूबर 2022 को मयंक ज्वैलर्स कटहरा मोचियान की सर्राफा की दुकान से 12 अंगूठी चोरी की थी। जिसमे से 04 अंगूठी बची है शेष बची 08 अंगूठी उनकी साथी दरक्श के पास है। वह उन्हे बेचने के लिए कहीं बाहर गई है। अब वे और घटना के लिए शामली जा रहे थे। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे शहर कोतवाल आनन्ददेव मिश्रा, सब इंस्पैक्टर जयवीर सिंह,सब इंस्पैक्टर श्रीमति पायल शर्मा, है.का.अशोक खारी, है.का.राजीव भारद्वाज, का. तरूणपाल, मौ.अलीम, का.चंचल शामिल रहे।

 

 

स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा ग्राम मुबारिकपुर ब्लॉक शाहपुर में एंटोमोलाजिकल सर्वेलान्स का कार्य किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी, मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा ग्राम मुबारिकपुर ब्लॉक शाहपुर में एंटोमोलाजिकल सर्वेलान्स का कार्य किया गया, जनसमुदाय को स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी एवं अनावश्यक जल भरे पात्रों को खाली कराया गया, सलार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया, संचारी रोगों से बचाव के लिए हैंड बिलों का वितरण किया गया।

 

आईआईए ने मनाया दीपावली उत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन यानी आईआईए का दीपावली पारिवारिक उत्सव दीपोत्सव के रूप में एक रिसोर्ट में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, आईआईए चेयरमैन विपुल भटनागर, सचिव मनीष भाटिया, कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल, सीनियर वाइस चेयरमैन पवन गोयल, सह सचिव उमेश कुमार गोयल, रघुराज गर्ग सुधीर गोयल, अश्वनी खंडेलवाल संदीप जैन मनोज अरोड़ा आदि ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डायमंड तंबोला रहा, जिस मे डायमंड रिंग गोल्ड कोइंस से लेकर सिल्वर कोइंस जैसे अनेको आकर्षक उपहारों को पाकर आईआईए सदस्य परिवारों के चेहरे खिल उठे। तंबोला में डायमंड रिंग पाने वाले भाग्यशाली गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड से मोहन लाल बंसल का परिवार रहा और गोल्ड कोइंस पाने वाले बजरंग एलम प्राइवेट लिमिटेड से संजय अग्रवाल और पल्लवी अग्रवाल रहे। अन्य गोल्ड, सिल्वर कोइंस पाने वाले कौशल मुक्ता, विजय कपूर, रमेश चंद्र गुप्ता, वर्णिका बंसल, संजय, मनीषा, अमित जैन आदि रहे।
समय बद्धता पुरस्कार में गोल्ड कोइंस पाने वाले वीतराग फाउंड्री से शोभित जैन रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी परिवारों ने तंबोला के साथ-साथ गीत संगीत और अनेकों सरप्राइस गिफ्ट का आनंद उठाया। विपुल भटनागर द्वारा गाए गीत से सभी का मन मोह लिया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहां की आईआईए पिछले ३० वर्षों से उद्योगों की लड़ाई लड़ने में अग्रणी रहा है बहुत समय बाद सबको एकसाथ देख कर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है सुंदर कार्यक्रम की आप सभी को बधाई।

 

छेडछाड के विरोध मे की मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) युवती के साथ छेडछाड का विरोध करने पर कुछ लोगो ने मारपीट कर डाली। आरोपियो ने सुबह होते ही घर पर चढाई कर दी। आरोप है कि फायरिंग मे पीडिता के 3 चाचा गोलियां लगने से घायल हो गए। 2 गंभीर घायलो को हायर सेंटर रैफर किया गया है। सूत्रो के अनुसार नई मन्डी कोवताली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मुस्तफाबाद पचैण्डा निवासी एक युवती के साथ कुछ शोहदे छेडछाड कर रहे थे। युवती का आरोप है कि 8 अक्टूबर को जब वह डेयरी से दूध लेकर लौट रही थी तो उसके पडौसी दो युवकों ने उसके साथ छेडछाड की। तथा गाली गलौच की। जिसके बाद विरोध करने पर उसका पीछा किया। आरोप है कि शिकायत करने पर नावेज के बडे भाई सहराज ने घर पर आकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले मे रविवार को तीनो आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले मे भागदौर चार आरोपितो को हिरासत मे ले लिया है।

 

बधाई मांगने गई टीम पर किया हमला, शिकायत की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली देहात इलाके में बधाई मांगने गई मंगला मुखी की टीम पर दूसरी टीम के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसके बाद उनकी गुरू ने थाने पहुंच कर मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
दरअसल विमला निवासी ढाकनचौक मंगला मुखी ने पुलिस को बताया कि अपनी टीम के साथ पमनावली चौकी स्थित गांव सिखेरड़ा में बधाई मांगने गई थी। भूड़ निवासी अबरार जो नकली मंगलामुखी बना है। उसने अपने साथी भेजकर हमला करा दिया। मारपीट की सूचना के बाद उनकी गुरू रेखा थाने पहुंची। रेखा ने पूरा मामला इंस्पेक्टर को बताया।
्रबधाई मांगने वाली टीम में शामिल आरती ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने २५ हजार रुपये की नकदी के साथ चेन और कुंडल भी खींच लिए। पुलिस ने घायल आरती का अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने मंगला मुखी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

चोरी का तार खरीदने वाला कबाड़ी दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रतनपुरी थाना पुलिस ने चोरी की तार खरीदने वाले कबड़ी को गिरफ्तार किया है। गांव समौली से चोरी किया गया बिजली मोटर का तार बुढ़ाना निवासी कबाड़ी की दुकान से बरामद हुआ। पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दरअसल गांव समौली निवासी ब्रह्मपाल ने बताया था कि दो किशोर उसकी ट्यूबवेल से बिजली के मोटर का तार निकाल रहे थे। मौके से दोनों को पकड़ लिया। रामपाल ने उन दोनों को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों किशोरों से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कस्बा बुढ़ाना के मोहल्ला पीर शाह विलायत निवासी साजिद कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान साजिद की दुकान से चोरी का करीब १३ किलो तांबे का तार बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बरामद किया गया तार दोनों किशोरों से खरीदा गया बताया। पूछताछ में किशोरों ने स्वीकार किया कि वे लोग इस तरह की चोरी करके सारा माल इसी कबाड़ी की दुकान पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 17 =