समाचार (Muzaffarnagar News)
एकेडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन
मोरना। चैधरी सुमेर सिंह पब्लिक स्कूल एंड स्पोट्र्स एकेडमी शुक्रताल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।जिसमें छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को पुरष्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरगुन ,तन्वी,आराधना ,अवनीत,आराध्या जीविका, अदिति ने प्रस्तुत किया। पिंगा सॉन्ग की प्रस्तुति अवनी ,माही ,पलक, आकृति आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। वहीं उड़ी उड़ी सॉन्ग को सरगुन, अवनी ने प्रस्तुत किया। रंगीलो म्हारो ढोलना सॉन्ग की प्रस्तुति सुखमन, काव्या, विशाखा, काव्या ने दी। बेटियो को खूब पढ़ाओ सॉन्ग की प्रस्तुति श्रृष्टि पाल, मिष्ठी ,अंशिका चैहान,माही,पूर्वी ,संजन ने दी।फिर भी दिल हैं हिंदुस्तानी सॉन्ग को काजल एकता,श्रृष्ठि चैहान, पलक ने प्रस्तुत किया। ओम साई राम सोंग गुंजन, अध्या,वर्तिका ,पल्लवी ने प्रस्तुत किया। नैनो के तीर सॉन्ग की प्रस्तुति यानी, तनीषा, सिया,अंशी, आरोही सोनाक्षी, सावनी ने दी। मेरे वाला डांस सॉन्ग की प्रस्तुति सत्यम,कुंज, कृष्णा,यश,शिवम ने दी। राधा रानी लागे सॉन्ग को अभिलाषा, आरोही राव,उज्जवल , परी पाल, अगम,अभिषेक,रिद्धि,,सिया, तानी,आदि ने प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी ने छात्र छात्राओं को उपहार भेंट करते हुए कहा कि बच्चे जीवन में सफलता के लिये लक्ष्य निर्धारित करें।प्राप्त सुविधाओं का सद्पयोग करें।अच्छी वस्तुओं को संचित करने की आदत डालें।जल और पर्यावरण बचाना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम में डायरेक्टर सुबोध सैनी,वेदवीर सिंह,अनीत सैनी, प्रधानाचार्या मधु चैहान, अजीत सैनी, हर्ष शर्मा, मानसी चैहान, सोमा कश्यप और समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
मंत्री कपिलदेव से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संविदाकर्मी सफाईकर्मियो की समस्या से मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को अवगत कराया जिसमें कहा कि मृतक संविदाकर्मियो के आश्रितों को संविदा पर ही रखने और आउटसोर्सिग कर्मचारियों को सम्मान का वेतन दिलाए जाने की मंाग की। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ जिला प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अमित सुधा के नेतृत्व मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के गंाधीनगर स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियो ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को फूल माला, बुग्गा एवं बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया तथा संविदाकर्मी सफाईकर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए संविदाकर्मी के निधन पर उसके आश्रित को संविदाकर्मी के पद पर नियुक्त करने एवं आउटसोर्सिंग कर्मियो को सम्मानजक वेतन दिलाए जाने की मांग की। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने संविदाकर्मियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि वे उनकी इस समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगे। इस दौरान अमित सुधा,जिलाध्यक्ष सुधीर वाल्मिकी, जिला महामंत्री सचिन चडढा, मोनू महरोल, रविन्द्र, सुनील सुद, विजय पारचाआदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
25 रन से देवभूमि राॅयल्स को हराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (एमपीएल-2) के मैच नंबर-29 में ब्तपबहपततप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवभूमि रॉयल्स को 25 रन से पराजित कर दिया। यह मुकाबला चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बतपबहपततप की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दारुष गोयल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि विहानजत राणा ने 54 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवभूमि रॉयल्स की टीम 19.5 ओवर में 159 रन ही बना सकी और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। देवभूमि रॉयल्स की ओर से मनीष भट्ट ने 69 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
क्रिकगिरी की ओर से गेंदबाजी में विहानजत राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया यह पुरस्कार उन्हें मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय शर्मा के द्वारा दिया गया। फाइटर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हर्ष भाटी को मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी विकास राठी के द्वारा दिया गया।
हिस्ट्रीशीटर शातिर मुठभेड में घायल
बुढ़ाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले 01 हिस्ट्रीशीटर/वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से करीब 21 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01 ईको कार तथा 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी बुढ़ाना सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना बुढ़ाना पुलिस बसी गांव के पास तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान बसी गेट से बसी गांव की तरफ एक ईको कार आती हुई दिखाई दी जिसें पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया परन्तु कार सवार कार को न रोकते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता हुआ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया, आगे चलकर सडक मार्ग पर निर्माण कार्य होने के कारण मार्ग अवरुद्ध होता देख बदमाश गाडी को सडक पर छोडकर बसी गाँव से चन्देडी की तरफ से जाने वाले रास्ते पर बाग की तरफ पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घेरकर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करता रहा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जबावी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से करीब 21 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01 ईको कार तथा 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि मैं अपने परिवार वालो के साथ गांजा सप्लाई का कार्य करते हूं। हम लोग यहां से गाडियो मे कपडा भरकर ले जाते है तथा उडीसा से गांजा खरीद कर यहां लाते है। तथा जिसे हम राह चलते लोगो को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। आज मैं लाये गये मादक पदार्थ को किसी सुरक्षित स्थान पर छिपाने जा रहा था कि पुलिस ने पकड लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ.नि. मोहित कुमार तेवतिया, ललित कुमार, है. का. मनोज कुमार, अमित कुमार, का. पवन शर्मा थाना बुढाना शामिल रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को विज्ञान की अद्भुत छटा देखने को मिली। अवसर था राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का। इस कार्यक्रम में नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। कार्यक्रम का औपचारिक आगाज नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अधिकारियों ने बच्चों द्वारा सजाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी मेहनत की सराहना की। प्रदूषण नियंत्रण और स्मार्ट सिटी के मॉडलों ने जीता दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में मोरना, बुढ़ाना, खतौली और मुजफ्फरनगर शहर समेत विभिन्न ब्लॉकों के कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने समसामयिक विषयों पर एक से बढ़कर एक वर्किंग मॉडल पेश किए। इनमें छात्रों ने चोरी रोकने के लिए एडवांस अलार्म सिस्टम के रुप में सुरक्षा चक्र का प्रदर्शन किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वाटर हार्वेस्टिंग और प्रदूषण नियंत्रण के लिए कम लागत वाले प्रभावी मॉडल दिखाए। इसके अलावा स्मार्ट सिटी योजना के तहत भविष्य के शहरों की आधुनिक रूपरेखा को प्रोजेक्ट के जरिए समझाया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप ने मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बच्चों से उनकी कार्यप्रणाली पूछी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रटने की प्रवृत्ति खत्म होती है और उनमें तार्किक क्षमता व नवाचार की भावना जागृत होती है। वहीं, बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को विज्ञान और गणित के प्रति निडर बनाना है।
गर्मी से लोग होने लगे परेशान
मुजफ्फरनगर। गर्मी से जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है। गर्मी के कारण दोपहर के वक्त सडको पर सन्नाटा सा पसरा रहता है। मार्च के महीने मे अब से पहले कभी इतनी गर्मी नही देखी।
अक्सर मई-जून मे गर्मी अपने चरम पर होती है। परन्तु इस वर्ष मार्च के महीने मे ही इतनी गर्मी हो जाने से हर कोई हलकान है। मार्च के पहले सप्ताह से ही एकाएक गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुजुर्गो का कहना है कि यह सब मौसम का बदलता परिवेश है कि मार्च के महीीने मे इतनी गर्मी देखने को मिल रही है। अक्सर मार्च के महीने मे मौसम सुहाना रहता है। परन्तु यह पहला मौका है कि जब मार्च के महीने मे
इतनी गर्मी है। दिन प्रतिदिन बढती गर्मी चिन्ता का विषय है। वातावरण मे हो रहा परिवर्तन ही बदलते मौसम का मुख्य कारण है। एकाएक मौसम बडा परिवर्तन उचित नही हैं क्योकि इससे बीमारी का भी भय रहता है। अतः यदि कोई परेशानी होती है तो चिकित्सकीय परामर्श जरूरी है।
परीक्षा में सभी छात्र रहे सफल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा घोषित एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के एम०कॉम प्रथम सेमेस्टर ( प्रथम वर्ष) का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो को सम्मानित करने के लिए महाविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियो को प्राचार्य डा० सचिन गोयल एवं विभागाध्यक्ष डा0 रवि अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियो ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया । एम0कॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में मनस्वी गुप्ता ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, वंशिका ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा अदिबा ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी आगे चलकर प्रबुद्ध, देशभक्त एवं विविध कौशलों से परिपूर्ण सभ्य नागरिक बनेंगे एवं समाज और देश के विकास में अपना यथासंभव सक्रिय योगदान देकर अपने मानव जीवन को सफल बनाएँगे । साथ ही उन्होने कहा कि महाविद्यालय में सभी विद्यार्थियो को नवीन शिक्षा प्रणाली के अन्तर्गत उनके शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ – साथ उनको तकनीकी सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सम्मिलित होने एवं अपना सर्वांगीण विकास करने के लिए वातावरण भी उपलब्ध कराया जाता है जिससे की छात्र हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सके । इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल व सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियो को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा सभी विद्यार्थियो को प्रेरित किया कि वह आगे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये पूरी लगन के साथ प्रयास करें और समाज व देश के प्रति एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य पूरा करें। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय से डा० माधुरी अरोरा, डा० नावेद अख्तर, डा0 मानसी, डा0 जगमोहन सिंह जादोन, प्रशान्त, डा0 सुरेश चन्द शुक्ला, डा० अजय महेश्वरी, अमन वर्मा, रोहित कुमार, तनुराज, मोहित गुप्ता व नितिन गोयल आदि मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में समर्पित युवा समिति और समर्पित युवा महिला शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह कर पूरा सहयोग प्रदान किया। एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ ही भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सभासद सतीश कुकरेजा, सभासद हिमांशु कौशिक और समाजसेवी सोनिया लूथरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया। शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि विद्यालय सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को हमेशा प्राथमिकता देता है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन से समाज में मानव सेवा और मानवता का संदेश जाता है। समर्पित महिला शक्ति की संयोजिका मनी पटपटिया ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से एमजी पब्लिक स्कूल में विभिन्न अवसरों पर समर्पित परिवार की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यालय प्रबंधन और एमजी परिवार का हमेशा भरपूर सहयोग मिलता रहा है। शिविर को सफल बनाने में राखी ग्रोवर, मेघा बाटला, मोनिका सिंघल, अंशु भाटिया, मोनाली पवार, शालिनी आनंद सहित समर्पित महिला शक्ति की सदस्याओं और समर्पित युवा समिति के अमित पटपटिया व अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
धुंध की चादर से थमी रफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्मी के बीच बुधवार सुबह कोहरे की चादर ने हैरान कर दिया। दो दशक में दूसरी बार दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मार्च में धुंध देखने को मिली। धुंध की चादर के कारण वाहनों की गति भी बहुत धीमी हो गयी। इससे वाहनों की रफ्तार थम गयी। उत्तर भारत में मार्च में असामान्य रूप से घना कोहरा देखा गया, खासकर दिल्ली-एनसीआर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और पश्चिमी यूपी में, जिससे दृश्यता कम हुई। वहीं धुंध के चलते वाहनों की गति भी धीमी पड गयी।
श्री शीतला माता बबरे वाली मंदिर में उमड़ी भीड़
मीरापुर। कस्बे के महाभारत कालीन श्री शीतला माता (बबरेवाली) मंदिर में लगने वाले मेले के दूसरे दिन शीतला सप्तमी को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया।देश विदेश से आये श्रद्धालुओं ने अपने परिवारों के साथ मंदिर पहुँचकर मेले का आनन्द लिया तथा मनौती मांगी। विश्व विख्यात श्री शीतला माता मंदिर में शीतला सप्तमी के अवसर पर मेले के दूसरे दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। सुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। दोपहर में देश विदेश व आसपास के देहात क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राली, बस, ट्रक व कार आदि वाहनों में सवार होकर मंदिर पहुंचे तथा माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मेले में पहुंचे नव दम्पति जोड़ों ने भी माथा टेक कर माता रानी से अपने सुखद जीवन के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। अनेक श्रद्धालुओं ने अपने नवजात शिशुओं का मुंडन कराया तथा नवजात शिशुओं के बाल माता को अर्पित कर मनौति मांगी। इस दौरान बच्चों, महिलाओं व पुरूषों ने मेले में स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद चखा तथा बच्चों के लिए खिलौने खरीदे व झूलों का आनंद लिया। मंगलवार को मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के चलते भारी पुलिसबल अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहा। इस दौरान जेबकतरों ने कई श्रद्धालुओं की जेब भी काटी। व्यवस्था बनाने में मुख्यरूप से मंदिर समिति के मंत्री अनिरुद्ध शारदा, मा. चन्द्रपाल सिंह,नितिन शर्मा,विकास कौशिक, मुकेश शारदा,विभौर डागा, शोभित डागा ,मोनू ठाकुर,नवनिद्ध शारदा, टीटू शर्मा,गौरव उर्फ गौरी,अंकित अग्रवाल शेरू,प्रदीप तोमर,लक्ष्य डागा,गोविन्द कौशिक,दिनेश सैनी,मनीष धीमान,अमन शारदा, उत्कर्ष शारदा,आदि मौजूद रहे
मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के बीबीएदृबीसीए कॉन्फ्रेंस हॉल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहना देना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था । कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल तथा बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायल द्वारा किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की वास्तविक पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहें और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें। बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायलने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि बीसीए का क्षेत्र आज के डिजिटल में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यदि विद्यार्थी ईमानदारी और लगन के साथ पढ़ाई करें तो वे आईटी क्षेत्र में देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। घोषित परिणाम के अनुसार बीसीए तृतीय सेमेस्टर में हर्षिता तायल ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कीर्ति त्यागी ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि लवी पाल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हर्षिता तायल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा समय का सही उपयोग किया और पढ़ाई के साथ-साथ अपने विषयों को गहराई से समझने का प्रयास किया। उन्होंने अपने जूनियर विद्यार्थियों को भी यह संदेश दिया कि यदि वे नियमित पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। हर्षिता ने बताया कि भविष्य में वह आईटी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल बनना चाहती हैं। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कीर्ति त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास आवश्यक है। उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का मुख्य कारण बताया। कीर्ति ने कहा कि वह भविष्य में कंप्यूटर क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती हैं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र लवी पाल ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। उन्होंने अपने साथियों को भी यह सलाह दी कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और कभी भी हार न मानें। लवी पाल ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वह आईटी क्षेत्र में आगे की पढ़ाई कर तकनीकी क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते हैं। इस वर्ष बीसीए तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कुल मिलाकर लगभग 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की, जो कि विभाग के लिए गर्व की बात है । इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है और शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य और विभागाध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहता है और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर बीसीए विभाग के सभी शिक्षकगण, जिनमें चन्दना दीक्षित, हिमांशु शर्मा रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, देवेश भारद्वाज, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज एवं पवन बालियान शामिल रहे। कॉलेज के कार्यालय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ ।
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
चरथावल। बुधवार को विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लोगों को आंखों की गंभीर बीमारी ग्लूकोमा (काला मोतिया) के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान 73 मरीजों का पंजीकरण किया गया और उनकी जांच व उपचार किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से ग्लूकोमा के खतरों के बारे में जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि ग्लूकोमा आंखों की एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर उपचार न मिलने पर आंखों की रोशनी जा सकती है। उन्होंने 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को नियमित रूप से आंखों की जांच कराने की सलाह दी, ताकि बीमारी का समय रहते पता चल सके। इस मौके पर लोगों को आंखों में दर्द, धुंधला दिखाई देना, सिरदर्द या आंखों में दबाव महसूस होने जैसे लक्षणों के बारे में बताया गया। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी गई।लोगों को आंखों की देखभाल तथा नियमित जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा कार्यक्रम में सीएचसी के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
ईकेवाईसी के लिए लगी लाईन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ईकेवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसियो पर उपभोक्ताओं की लम्बी लाईने लगी हुई है। एलपीजी संकट के चलते उपभोक्ता गैस एजेंसियो के चक्कर लगा रहे हैं।
उपभोक्ताओं द्वारा गैस एजेंसी पर ईकेवाईसी करायी जा रही है। जिस कारण जनपद की भी गैस एजेंसियो पर ईकेवाईसी कराने ग्राहकों की लम्बी कतार लगी हुई है। गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन, आधार कार्ड आदि कागजो के साथ गैस एजेंसी पर लाईन मे लगे हैं। जिसके चलते जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी सभी गैस एजेंसियो पर गैस उपभोक्ताओं की लम्बी लाइन लगी हुई है। सम्बन्धित गैस एजेंसी के उपभोक्ता लाईन मे लगे हैं। जिनमे महिलाए भी शामिल हैं।गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर संकट गहराता दिखाई दे रहा है। शहर में बुधवार को कई गैस एजेंसियों के दफ्तरों और गोदामों के बाहर सिलेंडर रिफिल कराने के लिए सैकड़ों उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से ही महिलाएं और पुरुष सिलेंडर बुक कराने और प्राप्त करने के लिए एजेंसियों के बाहर इंतजार करते नजर आए। बताया जा रहा है कि एक सिलेंडर की बुकिंग कराने के लिए भी लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता सुबह से शाम तक एजेंसियों और गोदामों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन सभी को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका।
इस समस्या का एक बड़ा कारण केवाईसी प्रक्रिया भी बन रही है। कई उपभोक्ताओं का केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण उनकी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। जिले में कुल 52 गैस एजेंसियों पर छह लाख से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। मौजूदा हालात में मांग के मुकाबले आपूर्ति कम पड़ने से स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
धुंध के चलते टकराई कार
पुरकाजी। बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक कार डिवाइडर से टकरा गई। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर छपार के पास हुए हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक अखिल ने बताया कि वह सुबह नोएडा से देहरादून के एक अस्पताल जा रहे थे। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर बावनदरे के पास पहुंचते ही घना कोहरा होने के कारण उन्हें रास्ता दिखाई नहीं दिया और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस टक्कर से कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। अखिल ने तुरंत टोल कर्मियों को घटना की सूचना दी। टोल कर्मी रविंद्र मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे हटवाया, जिससे हाईवे पर यातायात सुचारु रूप से जारी रह सका।
प्रदेश में बुढ़ाना तहसील आईजीआरएस रैंकिंग में नंबर-1
बुढाना। बुढाना तहसील ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली जनसुनवाई समाधान प्रणाली रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। फरवरी की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, तहसील को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में बुढ़ाना तहसील ने जन समस्याओं के समाधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पोर्टल पर प्राप्त सभी 110 शिकायतों का समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया गया। इस प्रदर्शन के परिणामस्वरूप, तहसील का स्कोर 100 में से 100 रहा, जिससे यह प्रदेश में नंबर-1 तहसील बन गई। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद से ही जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया है।
पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर को जाम के झाम से बचाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान शुरू किय गया। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशो के चलते पुलिस ने प्रकाश चैक से महावीर चैक तक कई स्थानो से अतिक्रमण हटवाया।
शहर की जनता को अक्सर जाम के झाम से दो चार होना पड रहा है। जाम का एक कारण अतिक्रमण भी है। सडक किनारे फल-सब्जी का ठेला लगाने वाले अक्सर सडक के करीब तक अपना ठेला लगा देते है। कई दुकानदार अपनी दुकान से आगे तक सामान लगा देते हैं। वही कुछ लोग सडक पर कहीं भी आडे टेढे वाहन खडे कर देते हैं। जिनसे अक्सर आवाजाही प्रभावित होती है तथा जाम की स्थिती बन जाती है।
दोपहर के वक्त प्रकाश चैक से महावीर चैकी की और जा रहे एसएसपी संजय वर्मा ने जाम की स्थिती के चलते अधिनस्थो को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिती मे अतिक्रमण ना लगे। एसएसपी ने गाडी से उतरकर पुलिसकर्मियो को हिदायत दी कि यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो इसके लिए सुव्यवस्था जरूरी है। इस दौरान इंस्पैक्टर सिविल लाईन आशुतोश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
चोरों ने घर खंगाला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले के खतौली कस्बे में दिनदहाड़े एक शिक्षक के घर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर घर के ताले तोड़कर करीब 8.21 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय शिक्षक स्कूल में ड्यूटी पर था, जबकि पत्नी बेटी को दवा दिलाने गई हुई थी। खतौली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के ब्लॉक-डी में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुलदीप पुत्र मंशाराम निवासी आवास विकास खतौली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी शिक्षक है और 10 मार्च को दोपहर लगभग 12 बजे से 1ः45 बजे तक अपने विद्यालय जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ी राजपूतान में ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी बेटी को दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के यहां गई हुई थी। बताया गया कि दवा लेकर घर लौटने पर पत्नी ने घर का मुख्य ताला टूटा हुआ पाया। इसकी सूचना तुरंत कुलदीप को दी गई। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा तो देखा कि अंदर के कमरों और सेफ के ताले भी टूटे हुए थे तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखी 8,21,000 रुपये की नकदी के अलावा सोने की चेन, एक अंगूठी, पत्नी की तीन सोने की अंगूठियां, गले की कंठी, मंगलसूत्र, कानों के तीन जोड़ी सोने के आभूषण तथा पाजेब और चुटकी सहित अन्य जेवरात चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत खतौली थाने में देकर चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


