खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े किये वितरितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए जहां प्रदेश सरकार भी स्कूली बच्चों के लिए तमाम व्यवस्थाएं और तमाम इंतजाम आज कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ शहर के समाजसेवी भी अब स्कूली बच्चों की सेवार्थ में आगे आने लगे हैं। यहां ग्रामीण इलाके के प्राथमिक विद्यालय में लायंस क्लब लक्ष्मी द्वारा स्कूली बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया जिसके चलते स्कूली बच्चों ने भी आगंतुकों का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर धन्यवाद देते हुए आभार जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रुस्तमगढ़ कुकड़ा में लायंस क्लब लक्ष्मी से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को बढ़ती ठंड और कोहरे से बचने के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया। यहां पहुंचे लायंस क्लब लक्ष्मी के अध्यक्ष व्यापक कृष्ण पुरी, कोषाध्यक्ष पंकज मोहन गर्ग, सदस्यगण हरी भूषण गुप्ता, आशुतोष बंसल, राजेश कुमार, अशोक अग्रवाल, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि आजकल समूचे भारत सहित प्रदेश भर में ठंड का प्रकोप जारी है । हमारी संस्था लायंस क्लब लक्ष्मी व् इसके पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों द्वारा समय-समय पर तमाम लोगों की आम जरूरतों को देखते हुए विभिन्न आयोजन एवं सहयोग करते चले आ रहे है । आज इसी कड़ी में जनपद भर में बढ़ रही ठंड को देखते हुए लायंस क्लब लक्ष्मी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा यहां रुस्तमगढ़ कुकड़ा के प्राथमिक विद्यालय में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण जैसे गरम बनियान, टोपी, मौजे आदि दिए गए हैं ताकि बढ़ती ठंड से इन स्कूली बच्चों को बचाया जा सके हम और हमारा संगठन आगे भी इसी तरह के कार्य करते रहेंगे। उधर स्कूली बच्चों द्वारा गर्म कपड़े मिलने पर आगंतुकों का जहां भव्य स्वागत किया तो वही उनका आभार भी जताया है यहां प्राथमिक विद्यालय से जुड़ी अध्यापिकाओं ने भी लायंस क्लब लक्ष्मी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उनके इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा भी की है। प्राथमिक विद्यालय रूस्तमगढ़, में उपस्थित अध्यापिकाओं में श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती प्रीति मलिक, श्रीमती सरिता सहायक अध्यापिका, सहायक अध्यापिका श्रीमती अनीता, शिक्षा मित्र श्रीमती मोनिका आदि मौजूद रहीं।

 

दूसरे दिन कृषि विभाग के कर्मचारियों की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। सुशासन दिवस के दूसरे दिन कृषि विभाग के समस्त कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमे दिनांक २३ दिसंबर को माननीय भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्वर्गीय श्री चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस पर आयोजित कृषि मेला एवं गोष्ठी,के कार्यक्रम को प्रभाबी बनाने के रणनीति पर चर्चा हुई इसके अतिरिक्त,दलहन एवं तिलहनी फसलों का क्षेत्रफल व उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों की समीक्षा की गई व बिभाग द्वारा कृषक हित में चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमो की समीक्षा की गई,। सभी को निर्देषित किया गया कि सुशासन सप्ताह १९ से २५ तारीख तक सभी कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में रहकय किसानों की समस्याओं का निस्तारण करें, पी०एम०।किसान योजना अंतर्गत किसानों से समस्याओं का भी कैम्प लगाकर निस्तारण कराएँ, योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीकी का सहयोग लिया जाय ,इस अवसर पर आर०पी०चौधरी उप कृषि निदेशक,श्री जसवीर सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी सोमपाल सिंह ,अरविंद शर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहे।

शातिर चोर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से ०१ चोरी की मोटरसाइकिल, ०२ फर्जी नम्बर प्लेट व ०१ फर्जी आरसी बरामद किया। शातिर वाहन चोरध्लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त को मन्दवाडा रोड कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ स्पलैण्डर प्रो मोटरसाइकिल, ०२ फर्जी नम्बर प्लेट व ०१ फर्जी आरसी बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद पुत्र शहीद नि० ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर प्रो मोटरसाइकिल नं० यूके ०७ बीडी ६६७६, ०२ फर्जी नम्बर प्लेट, ०१ फर्जी आरसी बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संजय सिह, है०का० रवि खन्ना, का० अनिल कुमार, सुमित कुमार थाना बुढाना शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर प्रवृत्ति का अपराधी है। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

एडीएम प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के निकट बने शेल्टर होम का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। शासन एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन के निकट बने हुए स्थाई शेल्टर होम का निरीक्षण किया गया । अपर जिलाधिकारी द्वारा शेल्टर होम की व्यवस्थाओं को जांचा गया एवं शेल्टर होम में लोगों की मूलभूत आवश्यकता को पूर्ण करने हेतु हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित भी किया गया। साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि में आगंतुकों को ठंड से बचाव करने हेतु हेतु विश्राम के लिए बेड एवं कंबल की व्यवस्था करायी जाये। एवं ठंड के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए अलाव की व्यवस्था हर चौक-चौराहे पर की जाए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट सुबोध कुमार एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

टाप-10 शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सर्किल जानसठ के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा एवं रामराज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में थाना क्षेत्र के टॉप-१० अपराधी को मय १० ली० कच्ची शराब सहित बाकुरा कृषि फार्म जंगल ग्राम पुट्ठी इब्राहिमपुर से गिरफ्तार किया गया है। १९ दिसम्बर को थाना रामराज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के टॉप-१० अपराधी को अभियान के दौरान टॉप-१० अभियुक्त आरिफ पुत्र फेमिया नि० ग्राम पुट्टी इब्राहिमपुर थाना रामराज जिला मु०नगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० वीर नारायन सिंह, का० अंकित कुमार, का० रूपकिशोर शामिल रहे।

चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई। जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा चलाये गये चैकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में हडकम्प मचा रहा।

विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। छात्रों से जुडी विभिन्न समस्याओ के सम्बन्ध में रालोद छात्र सभा ने कालेज प्राचार्य को एक ज्ञापन सौपा। रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पी.जी. कॉलेज में एकत्रित छात्रों ने छात्र नेता सार्थक लाटियान के नेतृत्व में कॉलेज प्राचार्य को विभिन्न समस्याओ के सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ई-रिक्शा चालक, साईकिल सवार भिडे
मुजफ्फरनगर। हाड कंपकपाने वाली सर्दी के बीच बीच बाजार ई-रिक्शा चालक और साईकिल सवार के बीच हुई जूतम पैजार लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी रही। मौके पर पहंुचे गणमान्य लोगों ने दोनो को समझा-बुझाकर किसी प्रकार मामला शान्त कराया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त थाना सिविल लाइन्स के कच्ची सडक पर मामूली बात पर ई-रिक्शा चालक एवं साईकिल सवार के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट मे तब्दील हो गया। इस दौरान कई राहगीर तमाशबीन बनकर मौके पर एकत्रित हो गए। आसपास से पहंुची भीड के बीच जिम्मेदार लोगों ने दोनो पक्षों को समझा कर मामला शान्त कराया।

प्रधानमंत्री से हुई निषाद पार्टी सुप्रीमो की मुलाकात
मुजफ्फरनगर। सुप्रीमो निषाद पार्टी एवं मा कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डा संजय कुमार निषाद ने आज यशश्वी मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज संसद भवन में मा प्रधानमंत्री जी के कार्यालय में मुलाकात हुई संजय निषाद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज हमने अपने मछुआ समाज की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद प्रेषित किया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मछुआ समाज उत्तर प्रदेश और देश में कल्याण हो रहा है।।

वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। चौकी प्रभारी किदवई नगर उप निरीक्षक रवीन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त अमित उर्फ मोनू पुत्र राधे श्याम निवासी ग्राम पिनना थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

 

निकाय चुनाव पर चर्चा
मुजफ्फरनगर । भोकरहेड़ी मेंभाजपा ने निकाय चुनाव पर चर्चा करते हुए भाजपा से मांग रहे टिकट के तीनों दावेदारों के साथ चर्चा करते हुए मंडल प्रभारी विकास पवार जी वह नगर निकाय प्रभारी के प्रभारी अमित चौधरी जी ब्लाक प्रमुख सदर मदन पाल जी पूर्व चेयरमैन नगर निकाय के संयोजक जोगेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष वीरपाल शेरावत युवा मोर्चा से अश्वनी शेरावत व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम कुमार शर्मा जी रविंद्र शर्मा जी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह विपुल सहरावत मोनू सहरावत जी रविंदर बाल्मीकि व बूथ संयोजक बुथ अध्यक्ष वार्ड के प्रभारी व सयोजक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

मॉक ड्रिल का हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, यूनिट- मंसूरपुर में आग से बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें आग बुझाने के उपकरणों द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल कर आग पर काबू करने का अभ्यास किया, कारखाने में कार्यरत अग्निशमन दस्ता, प्राथमिक उपचार दस्ता एवं अन्य कर्मचारियों ने अपने – अपने कौशल का परिचय देते हुए टारगेट पर सफलतापूर्वक काबू पाया, कार्यक्रम के उपरांत सभी असेंबली प्वाइंट पर इकट्ठा हुए जहां पर कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा व महाप्रबंधक उत्पादन पवन कुमार शर्मा द्वारा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभी की प्रशंसा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, कार्यक्रम में विशेष योगदान प्रशासनिक अधिकारी करण सिंह, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, व सहायक सुरक्षा अधिकारी पुष्कर भंडारी का रहा, इस दौरान महाप्रबंधक मानव संसाधन सौरभ शुक्ला, शिव कुमार सिंह, संजीव शर्मा, योगेंद्र सिंह, ब्रजराज यादव, जतिन पटेल, प्रवीण यादव, सोमेंद्र पांडे, आशीष त्यागी, सुधीर तोमर, संतोष तिवारी, रविंद्र चौहान, साक्षी दक्ष, सुरेंद्र फिटर एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी गण मौजूद रहे,

शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर।थाना सिविल लाईन प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने चार्ज संभालते ही अधीनस्थों को स्पष्ठ निर्देश दिए थे कि क्षेत्र में कोई भी असामाजिक तत्व एवं वांछित वारंटी की धड़पकड़ को लेकर सख्ती बरते ओर कानून व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए जिसपर सिविल लाईन पुलिस पूरी मेहनत के साथ सुद्रढ़ कानून व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए वांछित वारंटियों की धड़पकड़ करते हुए कच्चीसडक चौकी प्रभारी ललित कसाना व उनकी टीम ने एक और वारंटी को गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त गुड्डू त्यागी पुत्र जियाउद्दीन त्यागी नि० महमूदनगर थाना सिविल लाईन मु०नगर को उसके मकान से गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। मां सरस्वती ट्रस्ट उप्र अपना डिजिटल रिकॉर्ड संस्था की ओर से आज जानसठ तहसील में स्थित मीरापुर एसडी इंटर कॉलेज कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग रामराज से ४ स्कूल एवं जानसठ से आठ स्कूल और मीरापुर से लगभग ९ स्कूलों ने भाग लिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जान से बोलो के पूर्व प्रमुख श्री अनास रवि एवं संजय रवि जिला पंचायत सदस्य और गौरव त्यागी चेयरमैन प्रत्याशी मीरापुर नरेंद्र सिंह एडवोकेट सुरेंद्र कुमार रवि मनोज ऋषि पाल तोमर आजाद मावी सुरेंद्र मास्टर जी हरि शरण एडवोकेट जिलाध्यक्ष पुत्र बहुजन समाज पार्टी ललित कुमार उपस्थित रहे उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत वह नृत्य प्रस्तुत समा बांध दिया कार्यक्रम में शामिल रहे लगभग २० स्कूलों के लगभग ५०० बच्चों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनार सिंह रवि और जिला पंचायत सदस्य संजय रवि ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे शानदार कार्यक्रम में शामिल होकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं इस अवसर पर मां सरस्वती ट्रस्ट के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य यह तक रुकने वाला नहीं है हम बच्चों को बहुत ही अच्छे अच्छे प्लेटफार्म देने के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं और आने वाले समय में हम बच्चों को एक बहुत ही अच्छा मुंह का भी देने वाले जिसमें बच्चे अपने नृत्य गायन एवं अभिनय सबके सामने दिखाने का अवसर मिलेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रपाल मास्टर जी इंटर कॉलेज मीरापुर अभिषेक राणा उपाध्यक्ष मां सरस्वती ट्रस्ट मुकुल राणा अध्यक्ष मां सरस्वती सौरभ कुमार सदस्य ललित साक्षी वंशिका शर्मा इस अवसर पर एनसीसी के केडिट एसडी इंटर कॉलेज ने भी मां सरस्वती ट्रस्ट के कार्यक्रम में अनुशासन बनाने में सहयोग दिया इस अवसर पर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अभिषेक राणा एवं चंद्रपाल जी ने किया

राशन कार्ड किये वितरित
जानसठ। तहसील जानसठ के ग्राम पंचायत हाजीपुर जहांगीपुर परगना में अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय द्वारा पात्र गृहस्थी को ७५ राशन कार्ड वितरित किए। ग्राम हाजीपुर जहंगीरपुर परगना भोकरहेडी तहसील जानसठ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) महोदय के ग्राम का विगत ०४ माह पूर्व भ्रमण किया गया था, जिसमें ग्रामवासियों द्वारा राशन कार्ड न होने तथा ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय जर्जर स्थिति में था,जिसको सुव्यवस्थित किये जाने की ग्रामीणों द्वारा मांग की गयी थी, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वंय उपस्थित होकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) महोदय श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा पहल करते हुये पात्र गृहस्थों को ७५ राशन कार्ड वितरण किये गये तथा अन्य पात्र गृहस्थों के राशन कार्ड प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्रिटिकल गैप मद से धनराशि स्वीकृत की गयी है, जिसका कार्य यू०पी०पी०सी०एल० कार्यदायी संस्था को आंवटित किया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर जहांगीरपुर में एक कक्ष एवं मरम्मत कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम को विकास की मुख्यधारा से जोडने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। श्री अभिषेक कुमार उप जिलाधिकारी जानसठ, डी०एस०टी०ओ० मुजफ्फरनगर, श्री संजय सिंह तहसीलदार जानसठ, आपूर्ति निरीक्षक जानसठ, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहें।

 

एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ क्रिसमस व नववर्ष को लेकर की पैदल गश्त
मुजफ्फरनगर। आगामी क्रिसमस त्यौहार एवं नववर्ष-२०२३ के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना क्षेत्र कोतवाली नगर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आगामी क्रिसमस त्यौहार तथा नव वर्ष-२०२३ को सकुशल सम्पन्न कराने, जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के शिव चौक, हनुमान चौक, शामली स्टैण्ड, खालापार आदि भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसएसपी द्वारा पैदल गस्त के दौरान व्यापारियोंध्दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी एवं सभी को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरें लगवाने हेतु निर्देशित किया गया तथा शान्ति व्यवस्था हेतु लगायी गयी ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही जिन स्थानो पर महिलाओं की संख्या अधिक होती है वहाँ पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार पैट्रोलिंग हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहारों के समय बाजारों में अधिक भीड़भाड़ रहने की सम्भावना को देखते हुए शहर में जाम लगने वाले स्थानों का भ्रमण किया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों से अपील की गयी कि आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस तो दें तथा जनपद में शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत सिलाई कढाई एवं ब्यूटी पार्लर का दिया प्रशिक्षण
रतनपुरी/मुजफ्फरनगर। यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर की अग्रणीय सामाजिक संस्था आधारशिला ग्रामोथान सेवा संस्थान द्वारा मिशन शक्ति व मिशन आत्मनिर्भर अभियान के तहत महिलाओं को आत्मर्निभर बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में सिलाई कढाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण निरन्तर रूप से प्रदान किया जा रहा है इसी श्रृंखला में शाखा गाव सथेड़ी में भी केंद्र संचालिका सोनिया द्वारा गाँव मे प्रमाण पत्र वितरण समारोह का अयोजन किया गया। संस्था द्वारा केंद्र की करीब ८२ महिला व बेटियों को प्रमाण पत्र दिए गए। यहां समारोह के मुख्य अतिथि नायाब तहसीलदार अमित रस्तोगी व मुजफ्फरनगर से भाजपा के वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री मोहन तायल ने कहा कि शिक्षा के साथ बेटियों के लिए दस्तकारी का ज्ञान होना भी जरुरी है। शादी के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को बनाए रखने में महिला की अहम भूमिका होती है। बताया कि शादी से पहले या बाद में शिक्षा के साथ बेटियों को अभिभावक सिलाई कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण अवश्य दिलाये। ऐसा करने से परिवार की बिगड़ती आर्थिक व्यवस्था को सहारा देने में सहयोग कर सकती हैं। वह दैनिक कार्यों से निपट कर घर बैठे कार्य कर सकती हैं। तो वहीं इस मौके पर केंद्र में पढ़ने वाली एक जरूरतमंद युवती कुमारी साक्षी को कार्यक्रम के विशिष्ट अतिति न्यू चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल सथेड़ी के प्रबंधक अनिल द्वारा एक सिलाई मशीन भेंट की गई।

 

मंगलवार को सबसे ठंडा रहा दिन
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को लोगों को सीजन की पहली कड़ाके की ठंड से दो चार होना पड़ा। इस बीच तमाम अव्यवस्थाओं के बीच घिरे नागरिकों को जनजीवन ही बेढंग होता नजर आया। रात्रि से ही बिजली गुल और बेसहारा लोगों के लिए न अलावा और न ही रैन बसेरे की सुविधा। अस्पतालों में तीमारदारों से लेकर सुरक्षा के लिए रात्रिकालीन ड्यूटी पर पुलिस चौकी और चेक पोस्ट के साथ ही चौक चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी सर्द हवाओं के झौंकों से बचने के लिए कूड़ा करकट इकट्ठा कर जलाते हुए देखा गया।
आज सुबह घने कोहरे ने गांवों में तो शिमला जैसा वातावरण पैदा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी, तो वहीं कोहरे की चादर में लिपटी शहरी क्षेत्रों की सुबह भी शीतलहर के जोर के साथ मांस के साथ ही हाड़ कंपा देने वाली साबित हुई। मंगलवार का दिन यूं तो बाजारों में बंदी का दिन है, लेकिन फिर भी इस दिन शहर की सड़कों पर दिखाई देने वाली चहल पहल को मौसम की करवट ने नजर लगा दी। शहर की सुबह कुछ घंटा देरी से बिना सूरज के ताप के शुरू हुई और दिन चढ़ने के बावजूद भी ठंड कम नहीं हो पाई। सूरज नहीं निकले के कारण लोगों को गांव गली और घर में अलाव और आग के आसपास ही रहने को विवश होना पड़ा। सर्दी की इस दस्तक के बीच बत्ती गुल रहने के कारण भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और बिना नहाये धोये ही अधिकांश लोग अपने अपने कामकाज की ओर बढ़ गये।
कई दिनों से दिन की शुरूआत कोहरे से होने के बीच भी कुंभकर्णी सो रहे प्रशासन सीजन की पहली ठंड पर कुछ हद तक सक्रिय तो नजर आया, लेकिन इंतजाम के मामले में जिला प्रशासन फिसड्डी ही साबित हुआ है। शहर से गांव तक न तो अभी अलाव जलाने की व्यवस्था ही शुरू हो पाई है और न ही दूसरे बंदोबस्त कहीं नजर आते है। मंगलवार को सीजन की पहली सर्दी ने जोरदार दस्तक दी तो घने कोहरे के साथ ही शीतलहर के जोर पकड़ने के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अभी तक घने कोहरे के कारण कीर्तन कर रहे मांस के साथ ही आज चली शीतलहर से लोगों के हाड़ भी कंपकंपा गए। मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने और गोता लगाया। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो तापमान में करीब ५ डिग्री सेल्सियस की गिरावट को रिकार्ड किया गया।
मंगलवार को जब लोगों ने आंख खोली तो सुबह के समय घना कोहरा छाया नजर आया। कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने से वाहनों की रफ्तार भी कम रही। सुबह के समय सर्द हवा के साथ कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया। दुपहिया वाहन चालक बहुत ही कम संख्या में दिखाई दिए। वैसे तो आज मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के कारण शहरी बाजार बंद ही रहे, लेकिन मण्डी क्षेत्र में सर्दी के चलते बाजार भी देरी से खुले। रात में और सुबह-शाम में कई दिनों से अधिक ठंड का दौर बना रहने के बाद आज की ठंड ने लोगों को घरों में ही दुबके रहने को विवश कर दिया। अत्यधिक सर्दी के चलते कोरे के साथ चली शीतलहर लोगों को पूरी तरह झकझोर रही है। इस सर्दी के कारण जहां गांवों में शिमला जैसा नजारा बना है और जंगलों में पानी पर सवेरे किसानों को बर्फ सी परत न जर आ रही है, वहीं शहरों में भी कोहरे के कारण हाल बेहाल है। सर्दी के जोर पकड़ने के कारण बच्चों का स्कूल जाना प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय सड़क पर अंधेरा छाने लगा है। सर्दी से बचने के लिए लोग आज देर से घरों से निकले और पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

 

जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अन्तर्गत लैंगिक आधारित हिंसा के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदरसा महादुल बनात अल इस्लामी, मुजफ्फरनगर मे राष्ट्रीय जेंडर अभियान (२५ नवंबर – २३ दिसम्बर) के अंतर्गत महिलाओं एवं लड़कियों के विरुद्ध हिंसा को समाप्त करने एवं महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के निर्देशन मे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अतिथि डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, श्रीमती सफिया बेगम प्रधानाचार्य नवाब अजमत अलीखान गर्ल्स इण्टर कॉलेज, श्रीमती तरन्नुम जिला समन्वयक यूनिसेफ द्वारा लैंगिक असमानता, सामाजिक कुरीतियों, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, साइबर अपराध, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर व अतिसंवेदनशील मुद्दो पर मदरसा की छात्राओं ध् बालिकाओं से विस्तृत चर्चा की गई तथा उक्त विषयों पर एक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर उसमें सफल छात्राओध् प्रतिभागियों को मैत्री रस्तोगी व डॉ राजीव कुमार द्वारा पुरस्कार देकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। जनजागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने मे मोहम्मद अकबर प्रबन्धक व स्टाफ, मदरसा महादुल बनात अल इस्लामी का विशेष सहयोग रहा।

 

गीता पाठ हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि प्रत्येक रविवार व एकादशी को गीता पाठ का आयोजन चल रहा है। जिस कडी में आज गीता पाठ का गीता पाठ भगवत वक्ता प. कृष्णा नन्द जी के सौजन्य से प्रा चीन शिव मंदिर में हुआ जिसमें अनेक विप्र जनों दुवारा गीता जी का पूजन गणेश वन्दना,भगवत स्तूति, कृष्ण कृपा का पाठ, गीता जी का बारहवा अध्याय का पाठ,अष्टदश श्लोक के पश्चात खाटूश्याम,हनुमान, शिव व माता रानी के भजनों को सुन भक्त झूमने लगे, अंत में गुरु के दिये तीन मंत्र बतायें गयें खुले रहो, खिले रहो ,खाली रहो, कार्य क्रम को सफल बनाने मे प.कृष्णा नंन्द,अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, अजय गर्ग, सतीश गर्ग सुरेन्द्र सिंघल, सुभाष गोयल प. संजय मिश्रा, देवेन्द्र शर्मा , संजय अरोरा, राधा मिश्रा, आदि का सहयोग रहा।

 

नववर्ष पर होगा कार्यकारिणी का पुर्नगठन
मुजफ्फरनगर। आगामी १जनवरी को वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच जनपद मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जायेगा।
वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह भवन पर वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच की एक बैठक जिलाध्यक्ष चौधरी देवीसिंह सिंभालका की अध्यक्षता तथा बृजबीर सिंह एडवोकेट के संचालन में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बर्ष २०२३के लिए न ई कार्यकारिणी का गठन किया जाए जो सदस्य निष्क्रिय है उनके स्थान पर कर्मठ कार्यकर्ता ओ को मंच मे उचित स्थान पर रखकर वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच को गतिशील बनाने का कार्य किया जायेगा समिति ने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष को अधिकार दिया कि वे कार्यसमिति का गठन अपने विवेक से करे
आगामी नगर पालिका चुनाव में भी समिति के सभी सदस्य ऐसे प्रत्याशी यो का समर्थन करे जिनकी पृष्ठभूमि साफ सुथरी रही हो कमीशनखोरी ओर भृषटाचार का विरोध किया जायेगा राजनीतिक दलों की सीमाओं को लांग कर व्यहारकुशल तथा सज्जन व्यक्ति को ही समर्थन दिया जाएगा
इस अवसर पर मंच संयोजक पंडित उमादत्त शर्मा अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह सिंभालका महामंत्री जगदीश अरोरा सचिव बृजबीर सिंह एडवोकेट यशपाल सिंह विश्वबंधु सुन्दर पाल सिंह सतेन्द्र सिंह मास्टर संजीव सिंह हाजी सरफराज, विनोद जैन हरपाल सिंह निर्वाल विजय कुश सहित कार्यसमिति के दो तिहाई सदस्य उपस्थित थे।

 

चोरो ने किया हाथ साफ
बुढाना। चोरो ने बिजली प्लांट पर डयूटी दे रहे गार्ड को बंधक बनाकर टयूबवैल का सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई।

 

विभिन्न मामलों में कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार शातिरों/वांछितों को गिरफ्तार किया। अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उपनिरीक्षक कोशल कुमार द्वारा आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त फैय्याज पुत्र मौसम निवासी कवाल थाना कोतवाली नगर जानसठ को गिरफ्तार किया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 मानवेन्द्र भाटी द्वारा अभियुक्त रेषब खान पुत्र शमसाद निवासी डिब्बरहेड़ी थाना मंगलौर, हरिद्वार को बरला इण्टर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16,500रुपये(चोरी के अभियोग से सम्बन्धित) बरामद किए गए।इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप कुमार द्वारा गौवध अधि0 व वारण्टी अभियुक्त गुलजार पुत्र याकूब निवासी ग्राम व थाना ककरौली मु0नगर को मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सतेन्द्र नागर द्वारा वांछित अभियुक्त महकार पुत्र रहीशअली निवासी ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कार0 32 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सत्येनद्र नागर द्वारा वारण्टी अभियुक्त भूरा पुत्र मोजुद्दीन निवासी ग्राम पाचली थाना सरुरपुर जिला मेरठ को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

20 लीटर शराब सहित दबोचा
भोपा। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा अभियुक्त धर्मवीर पुत्र सोये सिंह निवासी मजलिसपुर तौफिर थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम मजलिसपुर तौफिर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब खाम, 180 लीटर लहन(मौके पर नष्ट) व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
 

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मोरना। हनुमतधाम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें महिमा कसाना इलाहाबास प्रथम, कशिश शुकतीर्थ द्वितीय, वर्णिका बहुपुरा तृतीय और शिवांश शुकतीर्थ चौथे स्थान पर रहे।
जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में स्वच्छता पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता का संदेश देती हुई एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई। जिसमें महिमा कसाना इलाहाबास प्रथम, कशिश शुकतीर्थ द्वितीय, वर्णिका बहुपुरा तृतीय व शिवांश शुकतीर्थ चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा भाषा दिवस प्रतियोगिता में महिमा, शिखा व ईशिका द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी गीत प्रथम, शिखा, महिमा, ईशिका का पंजाबी गीत व कार्तिक का संस्कृत श्लोक तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, दीपा चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई। समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शिक्षिका साक्षी, ज्योति शर्मा, शिक्षक अरूण शर्मा, ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे।

 

हादसे में घायल
मंसूरपुर। विपरीत दिशा से तेजी व लापरवाही के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट में आकर स्कूटी सवार अधेड घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र प्रेमनारायण आज दोपहर के वक्त अपनी स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार में आया हुआ था। जब वे बाजार का काम समाप्त कर अपने घर वापिस लौटने लगा तो इस दौरान वह डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने डीसीएम सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगो ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया।

 

 

बिजली पानी गुल, नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों मे बीती रात से बिजली गायब होने से लोगों को बिजली-पानी ना मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पडा। बिजली पानी गायब होने से गृहणियो को घरेलू कार्य निपटाने मे भी परेशानी हो गई। नगर के रूडकी रोड उत्तरी, व दक्षिणी रामपुरी, शाहबुददीनपुर रोड, एकता विहार, करीम नगर व अम्बा विहार आदि क्षेत्रो में देर रात से बिजली गायब है। विद्युत विभाग की टीम विद्युत व्यवस्था सुधारने मे जुटी है।

 

बढ़ती सर्दी में अभिभावकों ने की स्कूल टाईम मंे परिवर्तन की मांग
मुजफ्फरनगर। दिन प्रतिदिन बढते सर्दी के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। उत्तर भारत सहित जनपद मुजफ्फरनगर में शीत लहर ने एक और जहंा सर्दी में इजाफा कर दिया है। वहीं दूसरी और सुबह-शाम पडने वाले कोहरे ने दुश्वारियंा बढा दी हैं। बढती सर्दी खासतौर पर बुजुर्गो एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों को प्रभावित करती है। अभिभावकों का कहना है कि सर्दी के बढते प्रकोप के मददेनजर जिला प्रशासन को इस और गंभीरता से विचार करना चाहिए। तथा छोटे-छोटे बच्चों पर सर्दी का विपरीत प्रभाव ना पडे इसके लिए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक कर देना चाहिए। ताकि छोटे बच्चो को सुबह जल्दी बिस्तर ना छोडना पडे और से थोडा आराम से उठकर स्कूल के लिए तैयार हो सकें। अभिभावकों का कहना है कि जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह बढती सर्दी व कोहरे के दृष्टिगत यथाशीघ्र विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु आदेश पारित कर देने चाहिए। नागरिकों का कहना है कि जनहित में जनपद के जिलाधिकारी को जल्द ही इस दिशा मंे निर्देशित कर देना चाहिए। हालाकि सामााजिक संस्था अभिभावक संघ समय समय पर बच्चों के हित में जिला प्रशासन को अपने सुझाव/प्रस्ताव देती रही है। परन्तु देखने में आ रहा है कि अभी तक किसी संस्था/संगठन ने इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात नही रखी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20871 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − seven =