News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जिला जज ने दिखाई हरी झंडीः लोक अदालत को लेकर निकाली रैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी ११ फरवरी को लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर न्यायालय द्वारा कमर कस ली गई है तो वही इसी कड़ी में आज माननीय जिला जज चवन प्रकाश द्वारा आम लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें आंगनबाड़ी की महिलाओं द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गॉड के साथ मिलकर एक पैदल जागरूकता रैली जिला न्यायालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर कोर्ट परिसर में सम्पन्न हुई जिला जज चवन प्रकाश ने बताया कि ११ फरवरी को लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है और हम अदालत में लोगो के लंबित पड़े मुकदमे विवाद के मामलों को जल्द से जल्द निस्तारण करना चाहते हैं जिसको लेकर लोक अदालत का आयोजन किया गया और ११ फरवरी को जनपद के सभी बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करके लोक अदालत में निस्तारण कराया जाएगा जिला न्यायालय द्वारा लोक अदालत लगाकर अदालत में लंबित पड़े विवादो मुकदमों को लोक अदालत के द्वारा निस्तारण कराया जाता है और हम आम जनता से अपील करना चाहते हैं कि वह भी अपने मुकदमा लोक अदालत में आकर निपटवाए और समस्याओं से निजात पाएं

 

बजट में सभी वर्गों कारखा गया ध्यानः मोहन प्रजापति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण देवी द्वारा पेश किये गए बजट की सराहना करते हुए कहा है कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान केंद्र सरकार द्वारा रखा गया है जिससे गरीब मजदूर किसान व सफाई कर्मियों व व्यापारी पिछड़ा वर्ग महिला व दिव्यांगों एस सी एसटी सहित सभी वर्गों को लाभ होगा उन्होंने कहा है की सरकार ने बजट में पिछड़ा वर्ग महिला दिव्यांगों के विकास के लिये बजट में प्राथमिकता दी है जिसपर सरकार को जल्द काम सुरु करना चाहिये वही निराशा इस बात की है कि बजट में सरकार ने महंगाई व बेरोजगारी दर कम करने पर ध्यान नही दिया वही सरकार को महंगाई व बेरोजगारी पर ध्यान देकर प्राथिमकता से महंगाई व बेरोजगारी को कम करने पर भी ध्यान देने की जरूरत है

 

माल्यार्पण कर स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजि०) मुजफ्फरनगर का एक कार्यक्रम एटूजेड रोड पर गोल्डन कैस्टल पार्टी हाल पर आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संजय मित्तल रहे , कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश चोहान व संचालन युवा नगर अध्यक्ष डा. पुनित सिंघल ने किया, मचासीन जिला वरिष्ट मंत्री धारापाल , नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा, नगर महामंत्री नीरज बसलं , युवा जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी रहे , प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की एकजुटता बहुत जरूरी है अगर आप एकजुट होंगे तो कोई भी आपका उत्पीड़न किसी भी स्तर पर नहीं कर सकेगा उसके लिए हम सब व्यापारियों को संगठित रहना होगा , आपने मेरे व्यापार मंडल में अपना विश्वास व्यक्त किया है आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा जिलाध्यक्ष महेश चोहान ने बताया कि संगठनं को मजबूत करने हेतू आज ्र२ंर् रोड प्ररिक्रमा मार्ग व्यापार मंडल ईकाई का गठन किया गया है जिसमें अभिषेक राणा प्रभारी , अनित शर्मा अध्यक्ष , रामकिशन शर्मा महामंत्री , सचिन जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त किए , कार्यक्रम में उपस्थित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया, इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने हमें सोपी है उसको पुरी इमानदारी एवं निष्ठा के साथ पुरा करेंगे , कार्यक्रम में राजेश गोयल , सुनिल कुमार, करण सिह , बिजेंद्र, अरविंद कौशीक , राजीव कुमार, पुनित कुमार, दिग्विजय सिंह पुडिर , ब्रजभूषण शर्मा , अनील शर्मा , मनीष कुमार, , संदीप पाल , मनोज शर्मा, आशिष गर्ग आदि व्यापारी उपस्थित रहे

 

2 से 4 फरवरी तक रहेगी दो घंटे विद्युत बाधित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)2 फरवरी से 4 फरवरी तक रोजाना दो घंटे समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, 132केवी बिजली घर भोपा रोड़ पर अनुरक्षण कार्य किये जाने से निम्नलिखित 33/11केवी उपकेंद्रों से पोषित क्षेत्रों की बिजली सुबह ९ बजे से ११ बजे तक बाधित रहेगी। जिसमें गांधी कालोनी, पचैंडा रोड, रूड़की रोड, हास्पिटल, ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र शामिल है।

 

मासूम पर अत्याचार में एक अभियुक्त को फांसी की सजा, दूसरे को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव में पिछले वर्ष तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमले के दो अभियुक्तों की सजा पर अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने एक अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है वहीं दूसरे अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पोक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मात्र २०० दिन के भीतर प्रकरण में फैसला आया। विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया की वारदात १२ जून २०२२ को अंजाम दी गई थी। पड़ोसी युवक मासूम को नजदीक स्थित मंदिर में पूजा के बहाने घर से ले गया था। इसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर बच्ची से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मासूम पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित पक्ष ने पड़ोस के ही राजेश टोटा और उसके साथी सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष पोक्सो अदालत में हुई। अदालत ने बुधवार को दोनों अभियुक्तों की सजा पर फैसला सुनाते हुए एक को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि दूसरे को उम्रकैद की सजा सुनाई।

 

एआरएम सस्पेंड, लखनऊ मुख्यालय अटैच
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) २०१९ के मुकाबले २०२२ में ऑन रोड बसों की संख्या, डीजल औसत में गिरावट आने के कारण एआरएम को सस्पेंड कर दिया गया है। कारण बताओ नोटिस का न तो जवाब दिया और ही मुख्यालय के निर्देशों का पालन करने पर यह गाज गिरी है। सस्पेंड अवधि तक उन्हें मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ में अटैच किया गया है।

 

सभी को बजट से लगी निराश हाथः रमानागर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय सचिव रालोद रमानागर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा समर्थित केंद्रीय सरकार की केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जो केंद्रीय बजट पेश किया है वह समाज के सभी वर्गों के लिए कोई खुशी देने वाला नहीं है सभी को निराशा हाथ लगी है किसानों की आय दोगुनी करने वालीं भाजपा सरकार के बजट में कोई ऐसी योजना नहीं है जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके, युवाओं के नये रोजगार की कोई गारंटी नहीं दिखाई दे रहीं हैं युवाओं को भी निराशा हाथ लगी है महिलाओं के लिए कोई लाभ नहीं हो रहा है उन्हे भी इस बजट से निराशा हाथ लगी है।

 

कर्ज की नहीं, बल्कि किसानों के राहत देने की बात बजट में होनी चाहिए थीः राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट से भाकूय के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकैश टिकैत असहमत नजर आए। राकैश टिकैत ने कहा कि बजट में कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर २० लाख करोड़ रुपए किया गया है जबकि बजट में किसानों को कर्ज की नहीं बल्कि राहत देने की बात होनी चाहिए थी। आपको बता दें कि राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भारतीय किसान यूनियन के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे चौधरी राकेश टिकैत आज वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट से असहत नजर आए। उन्होंन कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किया गया बजट पूरी तरह से निराशाजनक है। भाकियू प्रवक्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर २० लाख करोड़ रुपए किए जाने के ऐलान पर कहा है कि किसानों को केंद्र सरकार कर्ज देने की बात कर रही है। जबकि किसानों को राहत देने की बात की जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा है कि नए बजट से आने वाले समय में लैंड बैंक बनेंगे जिसके चलते किसानों की भूमि पर कब्जा कर लिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा है कि सरकार की ओर से दिए जाने वाले कर्ज के बोझ तले किसान आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने की ओर अग्रसर होंगे।

 

विकास परक बजट का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अजय कुमार सिंघल नगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने समग्र विकास परक बजट प्रस्तुत किया, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने ८ लाख तक की आमदनी आयकर मुक्त करने का सुझाव दिया था जो छूट मिलाकर अब बढ़ाकर ७ लाख कर दिया गया है। हमारे सुझाव के बहुत नजदीक पहुंच गया है। रेड़ी पटरी, एम एस एम ई, कृषक, और प्रत्येक क्षेत्र के विकास का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है। परंपरागत सोना, चांदी, किचन अपलायनस पर टैक्स बढ़ाना अप्रत्याशित है। अभी जीएसटी के प्रावधानों में व्यापक सुधारों की आवश्यकता, व्यापारी पेंशन, आदि कई कार्य करने जरूरी बाकी हैं।

 

सामूहिक राष्ट्रगान हुआ आयेजित, पेश की मिशालMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में लगातार साम्प्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारा कायम करने में जुटे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन नूर वाली मस्जिद, निकट कादिर राणा की कोठी, खादरवाला में किया गया है। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने वाली तिरंगा यात्रा भी स्कूली बच्चों ने निकाली।
सामूहिक राष्ट्रगान देश की सलामती व आपसी भाईचारा कायम करने के लिए भी दुआ की गई। सामूहिक राष्ट्रगान के दौरान चिल्ड्रेन हैप्पी होम इंटर कालेज, अंबा विहार के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा भी निकाली। सामूहिक राष्ट्रगान के मौके पर उमडी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि पिछले लगभग दो साल से समाजसेवी टीम शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन कर रही है। इस बार सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र खालापार में किया गया है, जिससे समाज के हर तबके को साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह बहुत खुशी की बात है कि देश की आन,बान,शान तिरंगा के सम्मान में स्कूली बच्चों ने यह यात्रा निकाली है और सामूहिक राष्ट्रगान के आयोजन में चार चांद लगा दिए हैं। सभी धर्मों के लोगो को जोड़ने के लिए ही सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक फैजुर रहमान, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, सभासद राहत फरीदी, डॉ. नसीम किशनपुर, गुलफ्शा किशनपुर, फैजू रहमान, योगेंद्र कुमार मुन्ना, नितिन कुमार, अब्दुल मुसाबिर त्यागी, हाजी जहीर अरशद, सय्यद साद रिजवी, मौलाना तस्लीम, नाजिया अंसारी, तरन्नुम जहां, अरशी खान, तरन्नुम खान आदि मौजूद रहे।

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा कार्यालय में उपस्थित आगंतुक की समस्याओं का समाधान किया गया।शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी महोदय श्री अरविंद मल्लप्पा के आदेशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में आए हुए जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर तत्काल निस्तां

 

रस की खीर का किसान भाईयों को किया वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डाक्टर सतेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ग्राम बरवाला ने राजकीय इन्टर कालेज मैदान महावीर चौक मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिनांक २८जनवरी २०२३ से जारी धरनारत्त किसान भाईयों को रस की खीर का वितरण किया। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी भारतीय किसान यूनियन द्वारा गन्ने का समय से भुगतान न होना,गन्ने के रेट मे वृद्धि , एम एस पी पर गारन्टी ,फर्टिलाइजर , पेस्टीसाइडस के दामो मे कमी ,आवारा पशुओं से छुटकारा आदि मांगो का समर्थन करती है।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ,पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम,जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अनुज बालियान, युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी नवजीत चौधरी,चौधरी सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

हरी झंडी दिखाकर डोर टू डोर कूडा अभियान को किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। १० तक डोर टू डोर अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा कूड़े की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। १० तक डोर टू डोर अभियान के अंतर्गत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हेमराज के द्वारा कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। उक्त के दौरान डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पलक्षा मैनवाल, सफाई नायक कुमार गौरव अपने कर्मचारियो के साथ उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने किया जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी का स्वागत दिया। ३ तारीख के व्यापारी सम्मेलन का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान मुख्य रूप से शलभ गुप्ता,जनार्दन विश्वकर्मा, दीपक मित्तल सर्राफ ,मनीष कुमार,रजनीश बंसल,लवी गोयल,अंकुर गोयल,विशाल गोयल,रमित कुमार,देवेश गर्ग,अक्षित अग्रवाल अमित शील,अंकुर जैन रहे मौजूद।

 

वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर खाश की सूचना पर मिमलाना तिराहे से वांछित अभि०-नोमान पुत्र नूर हसन उर्फ कद निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा मु०नगर हाल पता-मौ० लद्दावाला नौशाद परचुनिया के मकान में थाना को०नगर,मु०नगर को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभि० को जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मनोज कुमार शर्मा, है०का० रामकुमार, है०का० राहुल झाँ, का० नदीम शामिल रहे।

 

आदर्श बाल गृह शिशु का बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नेमासिक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा किया गया आदर्श बाल गृह (शिशु) का मासिक निरीक्षण। बाल कल्याण समिति जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष द्वारा आदर्श बाल गृह (शिशु) ख्० से १० वर्ष की आयु के देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आवासीय संस्था,, गाँधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर का मासिक निरीक्षण किया गया। वर्तमान मे आदर्श बाल गृह ( शिशु) मे ०३ बच्चे आवासित है, जिन्हें उप निदेशक महोदय के निर्देशों के क्रम मे अन्य किसी उपयुक्त स्थान/संस्था मे स्थानान्तरण की कार्यवाही प्रचलित है। अधीक्षिका को उक्त बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निर्देशित किया गया। मासिक निरीक्षण अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार एवं सहायक मौ आरिफ द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय सहायक संस्था अधीक्षक रेणु रानी व मोनिका शर्मा केअर टेकर उपस्थित रहे।

 

टॉप १० शातिर दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक जय सिंह भाटी व उनकी टीम ने टॉप-१० अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस भी बरामद किया हैं।बुढ़ाना थाना पुलिस की माने तो पकड़ा गया अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं जो एक शातिर अपराधी हैं। जनपद में शातिर वांछित/वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आज बडौत रोड ग्राम बडौदा के पास से थाना बुढाना के टॉप-१० अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ अवैध तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया गया। गिफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुंढाना पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सतेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना मुजफ्फरनगर हैं।बरामदगी का विवरण ०१ अवैध तंमचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किया हैं। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

 

विभिन्न मामलों में कई को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ग्राम लकड़संघा मे फायरिगं की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियुक्त रूपक शर्मा पुत्र राजीव शर्मा नि० ग्राम लकड़संघा थाना को०नगर मु०नगर को मय एक तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तार किया गया । ग्राम लकसंधा में सुशील शर्मा की पुत्री की शादी में प्रतिभाग करने आये उनके रिश्तेदार नितिन निवासी शाहपुर अपनी कार से आये थे कार खडी करते समय रुपक के घेर पर पेड से टकराने को लेकर कहासुनी हो गयी । जिसमे रुपक ने नितिन की कार का सीसा तोड दिया व नाजायत तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी । यदि पुलिस द्वारा तत्परता से मौके से अभि० को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो कोई बडी घटना कारित कर सकता था । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । इसके अलावा ग्राम लकड़संघा मे फायरिगं की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियुक्त रूपक शर्मा पुत्र राजीव शर्मा नि० ग्राम लकड़संघा थाना को०नगर मु०नगर को मय एक तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तार किया गया । ग्राम लकसंधा में दिनांक ३१.०१.२३ को सुशील शर्मा की पुत्री की शादी में प्रतिभाग करने आये उनके रिश्तेदार नितिन निवासी शाहपुर अपनी कार से आये थे कार खडी करते समय रुपक के घेर पर पेड से टकराने को लेकर कहासुनी हो गयी । जिसमे रुपक ने नितिन की कार का सीसा तोड दिया व नाजायत तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी । यदि पुलिस द्वारा तत्परता से मौके से अभि० को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो कोई बडी घटना कारित कर सकता था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहै अभियान के दौरान चैकिंग के दौरान भूमिया खेड़ा मंदिर के पास द० कृष्णापुरी से किसी घटना करने के ईरादे से घुम रहे शातिर अभियुक्त अजाज उर्फ मुन्ना पुत्र कल्लू नि०किदवईनगर नबिया करीम मस्जिद के पास थाना कोतवालीनगर मु०नगर को मय नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।

 

छात्र छात्राओं के किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय इंटर कॉलेज कवाल मुजफ्फरनगर में एसएचओ जानसठ व चौकी प्रभारी कवाल के द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के विषय में जागृत किया गया। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशानुसार राजकीय इंटर कॉलेज कवाल मुजफ्फरनगर में एसएचओ जानसठ व चौकी प्रभारी कवाल के द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के विषय में जागृत किया तथा यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गयी। प्रधानाचार्य श्री रणवीर सिंह व वरिष्ठ शिक्षक संजय भटनागर व संजय कुमार द्वारा जानसठ एसएचओ को गुलदस्ता भेंट किया तथा आगमन पर आभार व्यक्त किया।

 

जिलाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण कराया गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा के द्वारा प्रातः अपने कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक Muzaffarnagar Newsसुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
उक्त जनसुनवाई के दौरान उप जिला अधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य जन सामान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है

 

 

 

समस्याओं को रालोद करेगा लेकर प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रालोद कार्यकर्ताआों ने एक ज्ञापन जिलाधिकार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की किवर्तमान सत्र में ३ महीना गन्ना मिलों को चलते हो गए हैं किंतु आज तक गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीं हुई। किसान इकलौता ऐसा उत्पादक है जिसको अपने उत्पाद का मूल्य तय करने का भी अधिकार नहीं है, अपने खून पसीने से सींची हुई फसल को मिल मालिकों को देता है लेकिन उसको यही पता नहीं होता कि उसकी फसल का कितना पैसा मिलेगा। राष्ट्रीय लोक दल द्वारा एक माह से किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत पूरे प्रदेश में २ लाख से अधिक किसानों ने किसान संदेश अभियान के माध्यम से आपको पत्र लिखकर गन्ना मूल्य की घोषणा कराए जाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई है, जिससे गन्ना किसानों में भारी निराशा और असंतोष व्याप्त है। अतएव राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता किसान हित में आपसे मांग करते हैं कि सत्र २०२२ २०२३ का गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा की जाए। आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने हेतु उचित समाधान। बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाए। उन्होंने मांग की कि किसानों की ५ समाधान न किया गया तो राष्ट्रीय लोक दल के समस्याओं का कार्यकर्ता व पदाधिकारी ७ फरवरी को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, ब्रहम सिंह बालियान राष्ट्रीय सचिव रालोद, धर्मवीर िंसह बालियान पूर्व मंत्री, सोमपाल सिंह बालियान, विनोद कुमार, केपी सिंह जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, धर्मेन्द्र राठी, शिवान जैनी, हरेंद्र पाल, कंवरपाल फौजी, संजय प्रधान, रमेश चंद काकडा, कृष्णपाल राठी, उदयवीर सिंह पचैन्डा कला, इकबाल सिंह, सत्यवीर वर्मा, रामकुमार शर्मा, विकास कादियान, सुखपाल कश्यप, नीरज कुमार, सुधीर कुमार, मोहित मलिक, संदीप कुमार, केमल, संजीव पचैंडा, गोल्डी राठी आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − six =