समाचार (Muzaffarnagar News)
विभिन्न मामलों में कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई वांछितों के गिरफ्तार किया। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त विक्की पुत्र गुलवीर निवासी बुडीना कलां थाना तितावी, मुजफ्फरनगर को धौलरा अडडा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उप निरीक्षक संजय यादव द्वारा वारंटी अभियुक्त महक सिंह पुत्र मामराज निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बुढाना को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 नन्द किशोर द्वारा वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र बच्चन दास निवासी ढिकौली थाना चांदीनगर, बागपत को कस्बा शाहपुर से गिरफ्तार किया गया।
विभिन्न विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली पंकज अग्रवाल के द्वारा विकास खण्ड खतौली के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली पंकज अग्रवाल के द्वारा विकास खण्ड खतौली के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय घासीपुरा मे पंजीकृत १७५ छात्रों के सापेक्ष ९२छात्र उपस्थित मिले। २ अध्यापिका बाल्यकाल अवकाश पर थी, छात्रों के शैक्षिक स्तर की जांच की गई जो सही पाई गई। प्राथमिक विद्यालय अभिपुरा में २ अध्यापक २ शिक्षामित्र उपस्थित मिले।
पंजीकृत ६४ छात्रों के सापेक्ष ५९ छात्र उपस्थित पाए गए। बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की गई जो सामान्य पाई गई। अध्यापकों द्वारा आधारशिला संदर्शिका का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। समर्सिबल खराब स्थिति में है इसे तत्काल सही कराने के निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर मैं ४६ बच्चों के सापेक्ष ३४ बच्चे उपस्थित मिले। सभी अध्यापक और शिक्षामित्र कक्षाओं में पढ़ाते पाए गए, बच्चों का शैक्षिक स्तर सामान्य पाया गया। कंपोजिट ग्रांट को अति शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक विद्यालय मनव्वरपुर कला में ४३ छात्रों के सापेक्ष २३ उपस्थित मिले। इंचार्ज अध्यापिका बबीता बाल्यकाल अवकाश पर है ऋषि पाल शिक्षामित्र अवकाश पर पाए गए परंतु उनका अवकाश का आवेदन ऑनलाइन नहीं है। विद्यालय में छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय फहीमपुर कला मैं ८१ छात्रों के सापेक्ष ६३ बच्चे उपस्थित मिले। ममता सहायक अध्यापक सीसीएल अवकाश पर हैं और शालिनी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रसूति अवकाश पर है, बच्चों का शैक्षिक स्तर सामान्य पाया गया।
कक्षा की दीवारों पर अच्छे टीएलएम लगाए गए हैं। कंपोजिट ग्रांट का व्यय करने के निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर नंबर १ में पंजीकृत २०३ छात्रों के सापेक्ष १३४ बच्चे उपस्थित मिले। रजनी सहायक अध्यापिका सीसीएल अवकाश पर है। बच्चों का शैक्षिक स्तर सही पाया गया।
अध्यापकों को और अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए हैं। आज सभी स्कूलों में मिड डे मील मे तहरी का वितरण किया गया।
प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय व प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने आज दोपहर के वक्त जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री द्वारा जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन मे हडकम्प मच गया। जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने औचक निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी, जनरल वार्ड, मैडिकल वार्ड सहित जिला चिकित्सालय के विभिन्न विभागां का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डा.महावीर सिंह फौजदार,सीएमएस राकेश कुमार,एसीएमओ, चीफ कैमिस्ट यादव जी,डा.नवनीत बंसल,डा.शूरवीर सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के पश्चात प्र्रभारी मंत्री अपने काफिले के साथ तहसील सदर के निकटवर्ती गांव सिसौना पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्होने ग्राम पंचायत सचिवालय एवं प्राथमिक विद्यालय सिसौना-2 का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,एसडीएम सदर परमानन्द झा, सीओ सदर,तहसीलदार सदर,बीएसए शुभम शुक्ला, एबीएसए एवं इंस्पैक्टर छपार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सामूहिक विवाह योजना हेतु कराये आवेदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विकासखंड चरथावल में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिवों एवं पंचायत सहायको के साथ बैठक कर योजनांतर्गत पात्र लाभार्थियों के आवेदन कराये। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विकासखंड चरथावल में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिवों एवं पंचायत सहायको के साथ बैठक कर योजनांतर्गत पात्र लाभार्थियों के आवेदन कराते हुए लक्ष्य पूर्ति कराने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाएं वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एवं पीएम आवास योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार कैंटर में घुसी
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)तेजगति से आ रही कार कैंटर मे जा घुसी। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे गाडी चालक को कोई गंभीर चोट नही लगी। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव काकडा मे सुबह के वक्त तेजी के साथ आ रही कार अचानक अनियन्त्रित हो आगे चल रहे मिनी कैंटर मे जा घुसी। अचानक हुए इस हादसे से ग्रामीण हक्के-बक्के रह गए तथा तुरंत की मदद के लिए गाडी की और दौड पडे। ग्रामीणो ने मशक्कत कर डीसीएम मे फंसी कार को बाहर निकाला। इस हादसे मे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से होने वाले लाभ की जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने बताया कि जनपद मैं १७४२ करोड़ के निवेश के प्रस्ताव शासन को मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान ३३ लाख ५० हजार करोड़ रुपिये निवेश के प्रस्ताव आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश खुशाली की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि जनहितकारी नीतियों के चलते ही यह हालात बने हैं।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने लखनऊ में आयोजित हुई तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आंकड़ा पेश किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को कभी बीमारू प्रदेश माना जाता था। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही उद्योग और निवेश का माहौल बनना शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि आज देश की जीडीपी में प्रदेश का ८ प्रतिशत का योगदान है।
९३.८ लाख नौजवानों को मिलेगा रोजगार
प्रोजेक्टर पर फिल्म दिखाते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश में आने वाले निवेश प्रस्ताव की जानकारी देते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में ३३ लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव में ४५त्न पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ३३ लाख करोड़ से अधिक के निवेश से ९३.८ लाख नौजवानों को रोजगार हासिल होगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक इन्वेस्टर के साथ एक अधिकारी को जोड़ा गया है। ताकि निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने में किसी भी उद्यमी को कोई समस्या ना आए। जनपद में ४५० करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला था। लेकिन स्थानीय उद्योगपतियों ने पीएम और सीएम की नीतियों में विश्वास जताते हुए १७४२ करोड़ों के निवेश प्रस्ताव दिए हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में गत पेराई सत्र का ९८प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान हो चुका है। जबकि मौजूदा पेराई सत्र का भी ७८प्रतिशत भुगतान किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया की किसानों के ट्यूबेल पर लगे मीटर से कोई बिल नहीं आएगा। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एमएलसी वंदना वर्मा, नितिन मलिक आदि शामिल रहे।
शाहपुर में चलाया चैकिंग अभियान
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने चैकिंग अभियान के तहत कई वाहनो के ई-चालान काटे। चैकिंग होती देख दुपहिया वाहन चालक इधर-उधर से बचकर निकलने के प्रयास मे रहे। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष एवं चैकिंग अभियान के तहत इंस्पैक्टर कर्मवीर सिंह की मौजूदगी मे पुलिस ने कस्बे के रामछैल चौराहा, चौधरी चरणसिंह चौक आदि विभिन्न चौराहो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।
ग्राम चौपाल का आयोजन
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विकासखंड खतौली की ग्राम पंचायत गंगधड़ी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विकासखंड खतौली की ग्राम पंचायत गंगधड़ी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम वासियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराया गया। उक्त ग्राम चौपाल में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विभिन्न विभागों के संबन्धित अधिकारी/कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल में आज कुल २ शिकायत प्राप्त हुई( किसान सम्मान निधि की किस्त प्राप्त न होना)।
शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। साईकिल चोर चढ़ा तितावी पुलिस के हत्थे दो साईकिल बरामद। पुलिस कमांडर संजीव सुमन के निर्देशन में तितावी थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव का अपराधियो पर शिकंजा जारी। मुखबिर की सूचना पर तितावी पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार। शातिर चोर के कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो साईकिल की बरामद। शातिर चोर की पहचान सतेंद्र पुत्र सोमपाल खेड़ी दूधाधारी के रूप में हुई। तितावी पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पीड़ित दलित परिवार को सुरक्षा की गुहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दलित समाज के लोगों ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा।
उन्होंने मांग करते हुए बताया कि जानसठ थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला में विगत दिनों जाट समाज के लोगों ने बाल्मीकि समाज के घर में घुसकर गोली मारकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था जबकि मृतक युवक का भाई और दो बच्चे सहित तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए थे।
दलित समाज के लोगों ने ज्ञापन में मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा फर्स्ट कोर्ट में चला कर उन्हें जल्द से जल्द अंजाम तक पहुंचाया जाए। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को २ करोड रुपए का मुआवजा सरकारी नौकरी और शहर में मकान दिया जाए, साथ ही सीआरपीएफ की सुरक्षा पीड़ित परिवार को मिलनी चाहिए।
अनियंत्रित कार खंबे से टकराई, हादसा टला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तेज रफ्तार के चलते सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। शुक्रवार को भोपा रोड स्थित गांव मखियाली में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे से टकरा गई। बिजली के पोल की हालत से कार की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।
गनीमत यह रही कि कोई भी हताहत नहीं हुई। जानकारी के अनुसार कार सवार युवक मुजफ्फरनगर से भोपा की और तेज रफ्तार से जा रहे थे, वहीं वाहन को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया एवं सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी थीं कि सीमेंट से बने बिजली के खंबे को दो टुकड़े हो गए।
ताराचंद वैदिक पुत्री में प्रतियोगिताओं का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के अंतर्गत महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को रंगोली, चौक पूरन, अल्पना, एपन, थाल सज्जा, फूलों के गुलदस्ते तथा अन्य सांस्कृतिक व धार्मिक प्रतीक इन बनाने का प्रशिक्षण दिया। महाविद्यालय के शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा रंगोली, थाल सज्जा और फूलों से बने गुलदस्ते निर्मित किए गए। छात्राओं ने थाल सज्जा के अंतर्गत प्लास्टिक, स्टील,डिस्पोजल थाल, लेसन, शनील कपड़ा, स्टोन,चावल,आटे के निर्मित शहनाई वादक आदि से सुसज्जित थाल बनाए गए। इसी प्रकार कुछ छात्राओं ने लकड़ी की प्लाई, स्पर्किल पेपर, स्टोन, शीशा, फैब्रिक कलर, दाल चावल, का उपयोग करते हुए रंगोली बनाई । छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक गुलदस्ते भी निर्मित किए इसके लिए वेलवेट का कपड़ा कलर पेपर फ्लोरोसेंट पेपर, चार्ट पेपर, कार्ड बोर्ड, कीप पेपर,ग्लास पेपर से आकर्षक फूल बनाए और गुलदस्ते तैयार किए। कार्यक्रम की समन्वयक भावना गोयल जी रही तथा शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया द्य
वेद वेदांग समिति की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)होलिका दहन 6 मार्च 2023 को ही होगा वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा पंडित अनंत लाल द्विवेदी जी की अध्यक्षता में सभा संपन्न हुई होलिका दहन पर विशेष अध्ययन करते हुए निर्णय सिंधु के द्वारा निर्णय लिया गया की होलिका दहन 6 मार्च 2023 को शाम 6.30से रात्रि 8.55 तक किया जा सकता है सभा में उपस्थित पंडित अनंत लाल द्विवेदी, पंडित कृष्णानंद, पंडित अरुण मिश्रा, पंडित संजय मिश्रा, पंडित अरविंद मिश्रा, पंडित वीरेंद्र उपाध्याय, पंडित रोहित पांडे, पंडित रवि शंकर दुबे आदि ब्राह्मण मौजूद रहे।
सडक हादसे मे कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार खतौली के मौहल्ला सैनीनगर निवासी ब्रहमोहन पुत्र स्व.ईलमचन्द सैनी अपने छोटे भाई शुभम उर्फ पम्मी के साथ बाईक द्वारा जानसठ तिराहे पर जाते वक्त मेरठ की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे पर एकत्रित आसपास के दुकानदारो ने घायल ब्रजमोहन को तुरंत ही उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मेरठ के जागृति विहार फेस वन निवासी हिमांशु शर्मा बाईक द्वारा पुरकाजी रिश्तेदारी से अपने घर वापिस लौटते वक्त मंसूरपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। उक्त युवक को कुछ लोगों द्वारा उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया गया। बुढाना के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी साजिद पुत्र अखलाक अपने गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। उक्त युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात युवक को उसके घर भेज दिया गया।
5 मार्च को पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी 05 मार्च 2023 को रोडवेज के समीप स्थित एस.डी.पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी,मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया के प्रकृति सौंदर्य की सार्थकता हेतु संस्था द्वारा पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। पुष्प प्रदर्शनी मे प्रथम, द्वितिय,तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले समस्त सहभागियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारी सचिव होतीलाल शर्मा,प्रो.अशोक जैन,संयोजक समाजसेवी भीमसैन कंसल,डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ एवं दिनेश गर्ग आदि के निर्देशन मे कार्यक्रम सम्बन्धी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित कराया जा रहा है।
76वां जन्मोत्सव मनाया
मोरना – मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज का 76वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिष्यों ने महाराज श्री का विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चारण के बीच भाव पूजन किया गया।
शुभारंभ सामूहिक सुंदरकांड के पाठ से किया गया। विभिन्न प्रांतों से आए शिष्यों ने महाराज श्री का विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चारण के बीच भाव पूजन किया गया। कथा व्यास आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री ने कहा कि स्वामी केशवानंद महाराज ने नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए हनुमद्धाम परिसर में विशाल आवासीय भवन का निर्माण कराया है तथा गंगा तट व परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैंच बनवाई हैं। महामंडलेश्वर संजीव शंकर ने कहा कि स्वामी केशवानंद महाराज ने नगरी में गंगा तट पर हनुमद्धाम नक्षत्र वाटिका की स्थापना कर उसमें बहुउपयोगी पौधों का संग्रह कर सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम को स्वामी आनंद स्वरुपानंद महाराज, स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती, स्वामी गीतानंद महाराज, श्रीकृष्ण धाम के आचार्य इंद्रपाल आर्य ने भी संबोधित किया। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें साधु-संतों व ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के अध्यक्ष रवींद्र कुमार टंडन, कैलाश गोयल, कंवरसैन गोयल, पंड़ित परशुराम, जितेंद्र वर्मा, जियालाल, जगदीश सिंगल, राजकुमार अग्रवाल, ज्योति, ओमप्रकाश, अमित, रामहेत आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ता की पत्नी का निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत त्यागी खुसरोपुर वालो की धर्मपत्नि का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद सूचना से जिला एवं सिविल बार संघ से जुडे अधिवक्ताओं मे शोक छा गया। जिला बार संघ अध्यक्ष अनिल जिन्दल एवं महासचिव सचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक एड. तथा सिविल बार संघ के अध्यक्ष अनिल ककुमार दीक्षित तथा सिविल बार संघ के महासचिव बिजेन्द्र कुमार मलिक एड. सहित कई अन्य अधिवक्ताओं तथा समाज के गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।
जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एवं समस्त क्षेंत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।


