News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

लापता युवक का शव बिटौडे में जलता मिलाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में २ दिन से लापता युवक दीपक का शव बिटौड़े में जलता हुआ मिला है। सूचना मिलने पर सीओ खतौली रविशंकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाया और सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।
बताया जा रहा है कि कुलदीप चौहान उर्फ दीपक पुत्र सुभाष निवासी ग्राम शाहपुर थाना खतौली, उम्र लगभग २० वर्ष का शव आज अधजली अवस्था में ग्राम शाहपुर में मृतक के घर से करीब २०० मीटर दूर मिला है। इस संबंध में मृतक की माता द्वारा बीती रात्रि में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, तभी से पुलिस तलाश कर रही थी और आज सुबह दीपक का शव बरामद हो गया है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ रविशंकर व कोतवाल ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक अपने मामा के घर ग्राम शाहपुर में अपनी माता के साथ रह रहा था। मूल रूप से दीपक का पिता ग्राम तितरवाडा जनपद शामली का है और परिवार से कुछ अनबन चल रही थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

4.5 किलो डोडा सहित कोतवाली पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त की अवैध नशीला पदार्थ कुल ४.५ किलो डोडा सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक व्यक्ति जो काफी दिनो से नशे की छोटी- छोटी पुडिया बनाकर १००-२०० रूपये मे घूम घूम कर छोटे-छोटे बच्चो व लोगों को बेच रहा था जिस पर थाना को०नगर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही थी । जिसे ४० फुटा रोड से एटूजेड रोड से चैकिंग के दौरान अभि०-विनोद शर्मा पुत्र बल्लू सिंह निवासी गंदे कुए के पास मौ० द० कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर को मय नाजायज नशीला पदार्थ कुल ४.५ किलो डोडा सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । अभियुक्त पूर्व मे भी नशे के कारोबार में जेल जा चुका है । पुलिस पूछताछ में अभि० शातिर किस्म का अपराधी है जो अपनी अजीविका चलाने के लिये दिन में किराये की ई-रिक्शा चलाता है और सुबह शाम अवैध नशे की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर घूम घूम कर नशे के आदि लोग व नाबालिक बच्चो को १००-२०० रुपयें में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है । अभि० ने पूछताछ पर बताया कि वह यह नशे का माल बरेली से चोरी छिपे लाकर अपने घर पर छोटी -छोटी पुडिया बनाकर बनाकर घूम घूम कर नशे के आदि लोग व नाबालिक बच्चो को १००-२०० रुपयें में बेच देता है । बरेली में बेचने वाले का नाम व पता मुझे मालूम नहीं है वह मुझे बरेली में बस अड्डे के आस पास मिलता है और मे उससे सस्ते दामो मे नशीला पदार्थ खरीद कर यहां आकर बेच देता हूँ । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, है०कां० रविन्द्र सिंह, कां० राजीव कुमार, आदेश कुमार शामिल रहे।

 

वांछित अभियुक्त को दबोचाMuzaffarnagar News
रामराज। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन जनपद मु०नगर के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शकील अहमद सर्किल जानसठ के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एवं रामराज पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर /वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि थाना रामराज पुलिस द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखविर की सूचना पर ग्राम देवल मे बने डग(सर्विस सेंटर) से एक अभियुक्त जसप्रीत सिह पुत्र यादवेन्द्र सिह निवासी घनौली थाना सदर जिला रुपनगर पंजाब हरियाणा हाल पता- सरदार जी ढाबा थाना सिखेडा के पास थाना सिखेडा जिला मु०नगर को ०४ किलोग्राम डोडा पोस्ता बरामद होने के सम्बन्ध मे हिरासत पुलिस मे लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त गण जसप्रीत सिह पुत्र यादवेन्द्र सिह निवासी घनौली थाना सदर जिला रुपनगर पंजाब हरियाणा हाल पता- सरदार जी ढाबा थाना सिखेडा के पास थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में . उ०नि० ओकारनाथ पांडेय, है०का० मनोज कुमार, का० मनवीर सिह थाना रामराज शामिल रहे।

 

बैडमिंटन चैंपियनशिप का चौ. चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीचर्स बैडमिंटन क्लब मुजफ्फरनगर के द्वारा आयोजित फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट टीचर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप २०२३ में ६ विभिन्न आयु संवर्गों ३० से ३५, ३५ से ४०, ४० से ४५, ४५ से ५०, ५० से ५५, ५५ से ६० के अंतर्गत विभिन्न महिला एवं पुरुष शिक्षक प्रतिभागियों ने सिंगल्स और डबल्स प्रतिस्पर्धा में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। आयोजन का शुभारंभ माननीय एस. डी. एम. सदर परमानंद झा, सांसद के प्रतिनिधि उनके छोटे भाई विवेक बालियान एवं ए.बी.एस.ए. प्रभात कुमार द्वारा किया गया। आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (भाजपा) राजू अहलावत, ब्लॉक प्रमुख बघरा गौरव पंवार , डाइट प्रवक्ता राजीव, डाइट प्रवक्ता पंकज वशिष्ठ, डाइट प्रवक्ता शिव प्रसाद मौर्य द्वारा पधार कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुकेश अहलावत, सचिन राठी, लोकेश वर्मा, कपिल तोमर, डा० संजीवराजीव राठी, अर्पित राठी, अरविन्द मालिराजीव सेहरावत, अमित सेहरावत, विनीत कुमार, महकार तोमर, सर्वेश, श्रीमती राखी चौधरी, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती मोनिका राठी, श्रीमती सोनिया एवं श्रीमती पंखुगर्ग एवं अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

 

4 शातिरों को किया गिरफ्तार
रामराज।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन जनपद मु०नगर के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शकील अहमद सर्किल जानसठ के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एवं रामराज पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । थाना रामराज पुलिस द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखविर की सूचना पर देवल नहर पुलिया से चौकिंग के दौरान एक अदद ट्रक ६ टायरा जिसमे ५३ रास पडिया(पशु) निर्दयता पूर्वक एक दूसरे के ऊपर नीचे व ऊपर जाल बनाकर लटकी हुई बरामद हुई तथा ०४ अभियुक्तगण जीशान पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम सैदपुरा खुर्द थाना तितावी मु०नगर, सलमान पुत्र मुस्तफा निवासी बघरा थाना तितावी मु०नगर, अब्दुल अहद पुत्र अब्दुल वहीद निवासी उसरा सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया।

 

ध्यान योग शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर मैजिक डांस एकेडमी पर ध्यान योग शिविर लगाया गया इसका सफल संचालन हुआ यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने दी है उन्होंने बताया कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार योग साधक साधिका ध्यान योग शिविर में आए और शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया मैजिक डांस एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई व योग प्रशिक्षक रमेश साईं के विशेष प्रयासों से कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें निरंजन सिंह ने ध्यान योग के द्वारा मन को कैसे नियंत्रण किया जा सके संपूर्ण जानकारी दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजू अरोरा, परमान आर्य, हेमलता, संजीव बालियान, आशुतोष बत्रा, कोमल ,ममता चावला, रंजू ढींगरा उषा अरोरा, राकेश अरोरा ,मोहन अरोरा, अजय भारती कपूर, अनीता, रमेश साईं , निरंजन सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित रहे , कार्यक्रम को सफल बनाने में मैजिक डांस एकेडमी संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई ने सभी का आभार व धन्यवाद दिया श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सचिव मोहन अरोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया

 

शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल थाना क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व ग्राम दूधली मार्ग पर दिन दहाड़े फाइनेंसकर्मी को घायल करके हुई एक लाख २२हजार की हुई लूट के मामले में जेल में बंद एक आरोपित को पी.सी.आर पर लाकर उसकी निशानदेही पर सेलर से पुलिस ने चाकू व लूट की २० हजार की नगदी बरामद की है चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक चन्दरसेन सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपित प्रवीण उर्फ बिट्टू को पी०सी०आर० पर लाकर उसकी निशादेही पर बिरालसी-दूधली मार्ग पर स्थित उसके सेलर से घटना में प्रयुक्त चाकू व लूट के २०हजार रुपये बरामद किये गये है। उसके बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया।

 

चिकित्सा कैम्प हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) निर्वतमान चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट की ओर से एचडीएफसी बैंक के पास डॉक्टर बल्लभ के निवास पर बड़ा चिकित्सा कैम्प का आयोजन हुआ। स्त्री रोग, फिजीशियन, दन्त रोग आदि के वरिष्ठ डॉक्टर की टीम द्वारा मरीजो का फ्री चौकअप के साथ साथ फ्री दवाइया दी गयी।जरूरतमंद महिला पुरुष जल्दी से कैम्प में पहुँचकर लाभ उठाया।

 

क्रांति सेना ने सौंपा विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांति सेना ने हिन्दू समाज के समर्थन में पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व मे नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कं्राति सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोहन को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि वर्ष 2014 में जब भाजपा ने केन्द्र की सत्ता हासिल की थी। उससे भी पूर्व पिछले काफी वर्षो से भाजपा द्वारा देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने, देश से बंगलादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर खदेडने, जम्मू कश्मीर से विस्थापित 10 लाख हिन्दुओं के पुर्नवास, तुष्टिकरण की नीति समाप्त करने,जनसंख्या नियन्त्रण कानून का गठन करने, अल्पसंख्यक आयोग और वक्फ बोर्ड जैसे विभागों को समाप्त करने जैसे मुददो पर कार्यवाही हेतु हिन्दू समुददाय से वायदे किये गये थे। लेकिर आज नौ वर्ष से भाजपा केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार चली आ रही है। लेकिन अभी तक उपरोक्त बिन्दुओं पर कार्यवाही तो दूर इन पर विचार तक नही किया गया।
ज्ञापन मे मांग की गई कि भारत को अतिशीघ्र हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये। मुस्लिम जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। देश मे घुसे करोडो रोहिंग्या/बंग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जाए। बेसहारा गली मौहल्लो और गांवो मे किसान की फसल बर्बाद कर रहे गौवंश को आश्रय स्थल भिजवाया जाए। 10 लाख से अधिक विस्थापित कश्मीरी हिन्दुओं का पुनर्वास कराया जाए। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार अथवा 5 हजार बेरोजगारी भत्ता दिया जाये। लव जिहाद व धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून बनाये जायें। ज्ञापन सौपने वालो मे क्रान्ति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मनोज सैनी, अमित अग्रवाल, शरद कपूर, आनन्द प्रकाश गोयल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नेत्र शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी के सम्मान में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन किया गया। आज प्रातः ९ बजे से १२ बजे तक यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको निःशुल्क दवाई वितरित की गयी और मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरदान नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के सचिव श्री विजय शंकर, एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इससे पूर्व स्कूल प्रांगण में स्थित स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्र(ांजलि दी गई।
यह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर विद्यालय प्रांगण में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान जनपद गाजियाबाद के सहयोग से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से नेत्र रोगियों को आधुनिक आईओएल विधि से लेंस लगाकर ऑपरेशन कराने की सुविधा के साथ ही शिविर में आंखों की जांच, दवाई, ऑपरेशन, आना-जाना, रहना और खाना निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। रविवार को इस शिविर में २०० नेत्र रोगियों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उचित परामर्श और दवाईयों का वितरण किया गया, इनमें से मोतियाबिन्द पाये जाने पर ४१ रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से डा. केके उपाध्याय, डा. एसके शर्मा, डा. एसके सिंघल, टैक्नीशियन मणि प्रकाश और टीम कोर्डिनेटर श्री एसके गौड एडवोकेट आदि का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिसर में आगामी निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर ०९ अपै्रल २०२३ को प्रातः ०९ बजे से १२ बजे तक आयोजित किया जायेगा।
शिविर में मुख्य रूप से एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद्र गोयल, वरदान नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के सचिव श्री विजय शंकर, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य श्री विनीत सिंघल, श्री अजय अग्रवाल यसीएद्ध मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा। शिविर में आये रोगियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी।

 

होनहार तानिया सिंह ने बढाया जनपद का गौरव
अंतर्राष्ट्रय महिला दिवस पर पेरिस (फ्रांस) में ब्रिटेन की राजदूत ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेरिस (फ्रांस) में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों की छात्राओं को ब्रिटेन के दूतावास में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर की छात्रा तानिया सिंह को भी सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रांस में नियुक्त ब्रिटेन की उच्चायुक्त सुश्री मैना रालिंग्स ने पेरिस में कार्यरत विभिन्न देशों की छात्राओं को दूतावास में आमंत्रित किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि भोज का आयोजन भी दूतावास में ही किया गया। ज्ञातव्य है कि इस कार्यक्रम में भारतीय मूल की जनपद मुजफ्फरनगर की निवासी होनहार छात्रा तान्या सिंह पुत्री स्व. मनोज कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। तान्या सिंह पिछले करीब ३ वर्ष से फ्रांस में रह रही हैं। इन्होंने वहीं से डाटा साइंस में मास्टर डिग्री (एम.टैक) प्राप्त की है तथा फ्रांस में ही डाटा एनेलिस्ट के पद पर कार्य कर रही हैं।

 

फैक्ट्रियों पर छापे से मचा हड़कम्पMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर में नकली एग्रीकल्चर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्रियों पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में तैयार माल बरामद किया। कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने शक्तिमान ब्रांड की मोहर लगाकर रोटावेटर ब्लेड बनाने और बेचने वालों पर एफआईआर दर्ज की है।
तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी राजकोट गुजरात कंपनी के अधिकारी दीप्तोनील हाजरा ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर वहलना में दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्रियों में तैयार रोटावेटर के ब्लेड पर कंपनी के शक्तिमान ब्रांड की मुहर पाई गई। कंपनी अधिकारी दीप्तोनील हाजरा ने बताया कि गांव वहलना के एएच स्टील से शक्तिमान कंपनी ब्रांड के नकली ३७० रोटावेटर ब्लेड बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि वहलना की ग्रीन एग्रो फॉर्म्स पर भी छापेमारी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी से पहले ही वहां से शक्तिमान ब्रांड की डाई हटा ली गई थी। उन्होंने बताया कि वहां पर शक्तिमान की डाई लगी रोटावेटर की एक ब्लेड बरामद हुई।
शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार रोटावेटर के ब्लेड पर फर्जी तरीके से शक्तिमान कंपनी का ब्रांड लगाने का मामला पाए जाने पर एएच स्टील के मालिक सलीम और उसके पिता इसरार चौधरी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ये वहलना के रहले वाले हैं। वहीं रामपुरी निवासी ग्रीन एग्रो के मालिक खालिद पर कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

नेहा गोयल बनी जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (रजि०) प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन सेवा समिति पिछले कई वर्षों से गरीब पीड़ित परिवारों एवं वृद्ध बुजुर्गो की सेवा व मदद कर रही है , समिति के द्धारा कार्यक्रमो में सभी जाति धर्म के लोगो को सम्मान देते हुए भाईचारा को बढ़ावा दिया है , वैश्य समाज के साथ साथ हर पीड़ित परिवार के साथ समिति के पदाधिकारी हमेशा संघर्षशील रहे हैं , संगठन को गति प्रदान करने हेतू महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए प्रेमपुरी निवासी समाजसेवी नेहा गोयल को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त किया गया , नवनियुक्त नेहा गोयल को शुभकामनाएं देते हुए निर्देश दिये गये कि वे पन्द्रह दिन के अदरं अपनी कमैटी का गठन करके प्रदेश कार्यालय रामपुरी पर अवगत कराये।

 

पशुओं की देखरेख के दिये निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत भोकरहेड़ी द्वारा साफ सफाई एवं कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी स्थानिय निकाय महोदय के द्वारा दिए गए आदेशो के अनुपालन में व अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार महोदय के द्वारा दिए गये निर्देशो के क्रम में नगर पंचायत भोकरहेडी क्षेत्र सीमा के अंतर्गत साफ सफाई आदि का व कान्हा गौशाला का लिपिक संजीव शील के द्वारा किया गया निरीक्षण जिसमे सभी पशु सुरक्षित अवस्था में मिले कान्हा गौशाला पर तैनात सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से पशुओं की देख रैख करने के लिए कहा गया तथा अपने सामने ही साफ सफाई शुद्ध पेय जल हरा चारा कटवा कर भूसा गोला आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था कराई गई व पशुओं के आगे डालवाया गया व मोहल्ला कलालन में श्री रामकुमार के द्वारा की गई सफाई संबंधी शिकायत का निस्तारण कराया गया व शिकायतकर्ता की मौजूदगी में सफाई कार्य कराया गया निरीक्षण के समय लिपिक संजीव शील, भूपेंद्र, अजय , ललित,अक्षय, विकास,आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

प्रतिभा का प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बेबी शो कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हें मुन्नों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान की पत्नी डॉ. सुनीता बालियान ने शुभारंभ किया। छात्रा किंजल इंसा, पूर्वी सैनी, पलक सैनी, आकांक्षा सिंह, वंशिका, समृद्धि गोयल, नव्या, शगुन गिरी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सुपर मोम, झांसी की रानी, चिकित्सक, भगवान शंकर नाटक प्रस्तुत किए गए। फैंसी ड्रेस में अंशिका वर्मा, ईशा शर्मा, अभिनव आर्य प्रथम स्थान पर रहे। गौरी तायल, अंकित तायल, अभिनंदन, शिवाय शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे और कल्याणी, आर्यन, शिवाय, गोरी वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य कौशल आर्य, गौरव स्वरूप, श्याम मल्होत्रा, सुनीता मल्होत्रा, संजय अग्रवाल, श्याम लाल, रविंद्र गौड़, राम नारायण, चंद्रपाल तोमर, सुंदर लाल, अनिल सोबती, सचिन कंसल आदि मौजूद रहे।

 

चरथावल में अवैध निर्माण पर चला जेसीबी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चरथावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सैदपुर कला में नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया तथा दोबारा अवैध निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध खोखे का निर्माण किया था जिसको बुलडोजर चलवा कर हटवा दिया है तथा दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस अवसर पर कानूनगो प्रवीण गुप्ता के अलावा राजस्व लेखपाल एवं अलावलपुर चौकी प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

 

आंगनबाडी केंद्रां का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा ग्राम कुटेशरा में आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। ग्राम कूटेसरा ब्लॉक चरथावल में विधायक पंकज मलिक के द्वारा गोद लिए गए आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया ।आंगनवाड़ी केंद्रों के राशन वितरण, वजन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निपुण भारत के अंतर्गत निर्धारित योजना के अनुसार बच्चों का अध्यापन कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ लाभार्थियों के घरों पर संपर्क कर राशन वितरण के सत्यापन की पुष्टि की गई।ग्राम में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का भ्रमण कर आंगनवाड़ी कार्यकत्री आशा और एएनएम से टीकाकरण कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण आदि पर चर्चा की गई आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपने अभिलेख स्टेडियोमीटर और इन्फैंटोमीटर के साथ उपस्थित थीं। चिन्हित सैम बच्चे के अभिभावक से संपर्क कर बच्चे को हृक्रष्ट में भर्ती करने हेतु अनुरोध किया गया जिस पर अभिभावक भर्ती करने के लिए तैयार हुए। प्राइमरी पाठशाला कुटेसरा में प्रधानाध्यापक व अध्यापिका तथा बच्चों से संपर्क किया गया तथा स्कूल का निरीक्षण कर सूचना प्रेरणा एप पर फीड किया गया।

 

अमृत के समान है देसी गाय का दूध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गौ माता का पालन करना और सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है । देसी गाय का दूध अमृत के समान है। इसके दूध में औषधीय गुण होते हैं । देसी गाय के दूध में स्वर्ण भस्म पाई जाती है। देसी गाय की कमर पर जो कूबड़ होता है उसके द्वारा गाय सूर्य की किरणों से स्वर्ण ग्रहण करती है । उपरोक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड स्कूल मुजफ्फरनगर में योग और देसी गाय विषय पर बोलते हुए दिए। उन्होंने बताया कि देसी गाय का दूध अमृततुल्य है। बुद्धि वर्धक है तथा रोग नाशक है । यदि व्यक्ति नियमित योगाभ्यास के साथ-साथ देसी गाय के दूध का सेवन करें तो निश्चित रूप से स्वास्थ्य, आयु, बुद्धि और सद्गुणों का विकास होगा। जो अन्य प्रजातियों की गाय हैं जैसे एचएफ ,जर्सी, अमरीकन आदि का दूध शरीर में रोग को बढ़ाने वाला है। पहले हमारे प्रत्येक घर में देसी गाय का पालन होता था। सभी लोग स्वस्थ रहते थे। जब से हमारे देश में विदेशी गायों का पालने का प्रचलन बढ़ा है तभी से लोगों के शरीर में बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। घुटने दर्द, जोड़ों का दर्द ,गैस्ट्रिक प्रॉब्लम, हृदय रोग आदि इन विदेशी गायों के दूध का ही परिणाम है। इसलिए हमें देसी गायों के संवर्धन और रक्षण का कार्य करना चाहिए ताकि देश में फिर से सुख, समृद्धि और शांति स्थापित हो सके।
इस अवसर पर आचार्य रामकिशन सुमन ने अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि देसी गाय का दूध मां के दूध के समान होता है इसीलिए गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है। आज गाय की दुर्दशा देखने को मिल रही है जिसका मुख्य कारण गोवंश का उपयोग में न लाना है । आज किसान खेती का कार्य ट्रैक्टर आदि मशीनरी के द्वारा करने लगा है जिससे गोवंश की उपयोगिता कम हो गई है। इस अवसर पर अरुण कुमार शर्मा एडवोकेट, अशोक शर्मा एडवोकेट, ओम सिंह तोमर एडवोकेट ,केंद्र प्रमुख नीरज बंसल, क्षेत्रीय प्रधान श्री राजीव रघुवंशी ,अशोक मित्तल, डॉक्टर अक्षय कुमार बालियान, कविंदर बालियान, अंशुल शर्मा ,रविंदर धीमान, डॉक्टर आशीष मिश्रा सत्यवती शर्मा निपांक्षी शर्मा आदि योग साधक उपस्थित रहे।

 

भोकरहेडी मार्ग पर जाम से नागरिक हलकान
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गन्ने से भरी टै्रक्टर-ट्रालियों तथा कुछ अन्य वाहनो के कारण कस्बे के भोकरहेडी मार्ग पर जाम लग गया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर किसी प्रकार जाम खुलवाया। जब कहीं जाकर वाहनो की आवाजाही सुगम हो सकी। आज सुबह के वक्त मोरना चीनी मिल मे गन्ना डालने के लिए जा रही तथा गन्ना डालकर वापिस लौट रही टै्रक्टर-ट्रालियों के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिती बन गई। वहीं दूसरी और जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे भोपा इंस्पैक्टर सुशील कुमार सैनी व साथी पुलिसकर्मियो ने किसी प्रकार जाम खुलवाया।

 

मुजफ्फरनगर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधीनगर स्थित श्री श्यामा श्याम मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल रहे एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ रहे।
इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने रक्तदाताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया और समस्त क्षेत्रवासियों को रक्तदान अधिक से अधिक करने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम मिशन वंदे मातरम दा ट्रस्ट के तत्वाधान में एसशडीश मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से सतीश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, ललित अग्रवाल, संजय गर्ग, प्रेमी छाबड़ा, हंसराज शर्मा, शोभित वशिष्ठ, पवन धीमान, अजय चौहान साहित क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

 

तीन मुख्य मार्गों का होगा कायाकल्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के तीन मुख्य मार्गों का कायाकल्प कराए जाने की तैयारी है। इन क्षेत्रों की जनता को लंबे समय बाद खराब मार्ग की समस्या से निजात मिलेगी। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर नगर विकास विभाग से सड़कों के लिए बीस करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
शहर का सबसे खस्ताहाल मार्ग मदीना चौक से रुड़की रोड तक का है। इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे और पानी भरा रहता है। जनकपुरी श्मशान घाट के सामने इस मार्ग की हालत बहुत ही बदतर है। दशकों से यहां के लोग मार्ग निर्माण की मांग करते आए हैं। इस मार्ग की स्वीकृति राज्य सरकार ने कर दी है। इसी के साथ नये भोपा अड्डे से गांधी कालोनी तक के मार्ग की हालत भी बहुत खराब है। इस सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। इस सड़क को भी मंजूरी मिल गई है।
इसी के साथ अलमासपुर चौक से एटूजेड रोड तक का मार्ग भी बदहाल है। इस सड़क को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रयास से प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने इन मार्गों के लिए २० करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। ये तीनों मार्ग शहर के मुख्य मार्गों से जुड़े हैं। इनके बनने से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि शहर में इन तीनों सड़कों के बनने से लोगों को राहत मिलेगी। इन तीनों सड़कों के बनने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। २० करोड़ स्वीकृत हो गया है, जल्द ही सड़कों को बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20627 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 7 =