समाचार (Muzaffarnagar News)
जलाभिषेक को शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड
हर ओर गूंजे हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। देर रात से शुरू हुआ जलाभिषेक का दौर दोपहर तक जारी रहा। शहर के बीच संचालित कांवड़ का रेला महाशिवरात्रि पर समाप्त हो गया तो दूसरी ओर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिव चौक समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में रात से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हुआ और देर शाम तक जारी रहा। हर-हर महादेव के बीच मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। मंदिरों में आस्था की लहर उमड़ रही थी। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। हरिद्वार से कांवड़ उठाने का शुरू हुआ सिलसिला महाशिवरात्रि के मौके पर संपन्न हुआ। कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर शहर के बीच से गुजरते रहे और महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंच कर भोले शिवशंकर का जलाभिषेक कर अपनी मन्नत पूरी की। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव चौक पर जलाभिषेक को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पीछे से आने वाले कांवड़िए जो अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए थे उन्होंने भी शिव चौक पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके अलावा शहर के श्रद्धालुओं का शिव चौक पर जल चढ़ाने के लिए तांता लगा रहा। सुबह से ही शिव चौक पर जल चढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिवालयों में भगवान शिव शंकर के भजन गूंज रहे थे। उत्साह व अगाध श्रद्धा के साथ शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे रहे। शिव भक्त बेल पत्ता, दूध, फूल, काले तिल व अन्य पूजन सामग्री के साथ शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव चौक पर जलाभिषेक को सबसे लंबी कतार लगी थी। शिव चौक से लेकर काफी दूर तक शिवभक्त अपनी बारी का लाइन में लगकर इंतजार कर रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच शिवालयों में भगवान शिव शंकर को जल चढ़ाया गया। देर शाम तक श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना करते रहे। भक्त भोले की आराधना व जलाभिषेक में लीन दिखाई दिए। शिव चौक के अलावा गांधी कालोनी अनंतेश्वर महादेव मंदिर, बोहरो का मंदिर, बालाजी धाम, गणेश धाम, गऊशाला रोड पंचायती मंदिर, श्रीबालाजी दरबार समेत शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
शिवचौक पर भी रही भारी भीड
मुजफ्फरनगर। आला अधिकारियों के निर्देश पर कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच शिवभक्तो ने जलाभिषेक किया। शिवरात्रि के पर्व के कारण आज सुबह से ही नगर की हृदय स्थली शिवचौक पर जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की लम्बी कतारें लगी रही। हजारो की संख्या मे पहंुचे श्रृद्धालुओं ने कतारबद्ध हो जलाभिषेक किया। शिव चौक पर पहंुचे श्रृद्धालुओं ने शान्तिपूर्वक कतार मे खडे होकर अपने नम्बर का इन्तजार किया। शिवरात्रि पर्व के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही जलाभिषेक सम्बन्धी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया। डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन ने शिव चौक पहंुच कर व्यवस्थाआंे का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्वत गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्टेªट विकास कश्यप, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
श्री श्यामा श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भी उमड़ी भीड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सावन मास की शिवरात्रि पर शिव पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए भक्त जन हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने आराध्य भोले बाबा को जलार्पण करते है गांधीनगर में श्री श्यामा श्याम मंदिर में आज प्रातरू काल ३ बजे से ही भक्तजनों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया था फिर आसपास की कॉलोनियों से भक्तजन बड़ी संख्या में आकर के जलार्पण कर रहे है। श्री श्यामा श्याम मंदिर में ५ जुलाई से १७ जुलाई तक कथा वाचक पंडित जगमोहन भारद्वाज जी के द्वारा बहुत ही सुंदर शब्दो में शिव महापुराण की कथा हो रही है शास्त्रों में कहा गया गया है सावन मास में शिवपुराण की कथा सुनना बहुत ही पुण्य प्रदान करती है।
हमारे लिए धर्म आराधना सुनहरा अवसर

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। धर्मनगरी खतौली के गली घंटाघर पारसनाथ जैन मंदिर नया में भक्तांबर विधान भारत भूषण महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आयोजित किया गया। उक्त विधान बाल ब्रहमचारी प्रतिष्ठा चार्य अनिल जैन भोपाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मनोहारी संकलन मुकेश जैन एडवोकेट परिवार ने किया।भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियां अंकुर जैन पार्टी से सलावा ने बिखेरी। श्रावकगण पीत व केसरिया वस्त्रों में जिनेंद्र भगवान की अराधना तथा भक्ति के लिए एकत्रित हुए। महाराज श्री के पावन सानिध्य में वीतरागी प्रभु की शांति धारा अभिषेक तथा नित्य नियम पूजन किया गया। इसके पश्चात भक्तांबर विधान पवित्र मंत्रों के साथ शुरू कराया गया। भक्तांबर स्त्रोत का वाचन करते हुए प्रभु भक्ति की गई।अष्ट द्रव्य के साथ पूजन के अर्घ्य समर्पित किये गये।
मांगलिक विधान के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मसभा में भारत भूषण महाराज ने पीयूष वाणी में बताया भक्तांबर महामंडल विधान के माध्यम से हम भगवान आदिनाथ की भक्ति करते हैं।इस स्त्रोत की रचना आचार्य मानतुंग द्वारा की गई थी। इसकेघ्घ् श्लोकों का वाचन अत्यंत सुखदायक,मंगलकारी तथा स्वास्थ्य प्रदाता है।धार्मिक विधान में शामिल होकर हम असीम पुण्य का संचय करते हैं तथा धर्म का मार्ग प्रशस्त करते हुए अपने कर्मोंघ् की निर्जरा करते हैं। इस मंदिर में विराजित प्रतिमाएं अत्यंत प्राचीन हैं। धर्म आराधना हमारे लिए सुनहरा अवसर है। हमें धर्म ज्ञान गंगा का लाभ उठाते हुए आत्मिक कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ना है। सर्वत्र शांति की कामना करनी है। आज के धार्मिक आयोजन में विवेक प्रवक्ता डॉ.आशा जैन साक्षी अंचित पुलकित सुरेंद्र घड़ी राजीव बैंक वाले संजय दादरी सुशील मंडी अरुण नंगली वंदनाघ् रितु अनीता मंजू नैना प्रीति रजनी प्रवक्ता मनोज सर्राफ सुनील तिगाई श्रीपाल राकेश मंसूरपुर प्रियंका प्रमोदबर्तन नीरजबंटी अकलंक धनेश सत्येंद्रबस मुकेश महलका उमंगसलावा संदीप सोनू विपिनअरिहंत शोभा शैली कृष्णा वैभवऔषधि अनुपमआढती आशु पूनम
जयभगवान राहुल शक्ति अविरल सोनिया पूजा रुचि रजनीश नरेश अंजलि सीमा तिगाई अशोक मनोज आढती शंशाकमहलका सहित समाज के लोग रहे।साधर्मीयो के लिए वात्सल्य भोज व्यवस्था की गई।
9 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने अवगत कराया है कि ०९ सितम्बर दिन द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को नियत कर निस्तारण कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि दिनांक ०९ सितम्बर, २०२३ को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अपने-अपने विभागों में गत लोक अदालत के आयोजन के सापेक्ष अधिक से अधिक वाद चिन्हितध्नियत कर लें तथा नियत वादों की सूचना २० अगस्त तक इस कार्यालय को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की निर्धारित तिथि पर उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही निस्तारित किये गये वादों की सूची अनिवार्य रूप से तददिनांक को ही इस कार्यालय को उपलब्ध करायें
माँ के रौद्र रूप से बचाव को उठाई कांवड
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिव रात्रि के अवसर पर जिला पँचायत डॉ.वीरपाल निर्वाल ने मां गंगा के रौद्र रूप से बचाव को भाजपा कार्यकर्ताओं सँग शुकतीर्थ गंगा घाट से पवित्र गंगा जल को कांवड़ के रूप में उठाया तथा शिवभक्त के रूप में सम्भलहेड़ा के प्रसिद्ध शिव मन्दिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। शुकतीर्थ गंगा घाट पर पहुँचे जिला पँचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने मां गंगा की पूजा अर्चना की तथा पवित्र गंगाजल को लिया।डॉ.वीरपाल निर्वाल ने बताया कि मां गंगा का अवतरण भगवान शिव शंकर की जटाओं से हुआ है।मां गंगा के रौद्र रूप के चलते अनेक स्थानों पर बाढ़ आ गयी है।मां गंगा के रौद्र रूप को शान्त करने के लिये भगवान शिव की आराधना की गयी है। मां गंगा के प्रकोप से बचाव के लिये शुकतीर्थ से गंगा जल को उठाया गया है। सम्भलहेड़ा में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जायेगा। जिला पँचायत अध्यक्ष की कांवड यात्रा के दौरान कांवड़ जत्थे का इलाहाबास, मोरना, बेहड़ा सादात आदि स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष डॉ.वीरपाल सहरावत,दिनेश सैनी,चौ.बृजवीर सिंह,मनोज कुमार, कँवरपाल सिंह,डॉ.दिनेश धीमान,रामकुमार शर्मा,अरुण पाल,प्रदीप निर्वाल,विशाल उर्फ छुट्टा,नवीन सहरावत,अजय कृष्ण शास्त्री,विनोद शर्मा,रविन्द्र बेनीवाल,प्रदीप कुमार,अश्विनी कुमार,विपुल,मोनू,देवेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
मौटापे से काफी हद तक प्राणायाम से पाई जा सकती है निजात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मोटापा बीमारियों का मूल कारण है। मोटापे के कारण शरीर के अंदर अनेक घातक रोग जैसे कमर दर्द, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, घुटनों का दर्द ,जोड़ों का दर्द तथा कैंसर जैसे रोग पैदा होते हैं। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे ५ दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि मोटापा शरीर के लिए एक अभिशाप है और अनेक बीमारियों का मूल कारण है। आसन और प्राणायाम के द्वारा मोटापे को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
भारतीय योग संस्थान के क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने मोटापा रोग को दूर करने में आसन और प्राणायाम की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि जब एक साधक आसन और प्राणायाम करता है तो उसके शरीर की समस्त प्रणालियां सुचारू रूप से कार्य करना प्रारंभ कर देती है। उसका पाचन और निष्कासन सहज और सरल हो जाता है जिससे मोटापा बढ़ने की संभावना कम हो जाती है। आसन और प्राणायाम का अभ्यास नियमित रूप से लंबे समय तक करने से ही एक साधक को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और अध्यात्मिक लाभ मिलता है।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि कल दिनांक १६ जुलाई २०२३ को पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का समापन प्रातः ६रू०० किया जाएगा। उन्होंने सभी योग साधकों से अपील की कि प्रतिदिन अपनी योग साधना को निरंतर बनाए रखना है। कुछ लोग योग साधना केवल रोग दूर करने के लिए ही करते हैं योग मात्र रोग दूर करने की वस्तु नहीं है योग जीवन पर्यंत करने की एक ऐसी विधा है जिससे व्यक्ति के मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। मोटापा कम करने में सहायक आसन और प्राणायाम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने करवाएं ।
शिविर का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा आज कांवड़ सेवा शिविर समापन के अवसर पर शिविर में पूरी मेहनत, लगन,निष्ठा के साथ शिव भक्तों की सेवा में लगे बच्चों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया,इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुभाष चंद शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी,बॉबी त्यागी (पेट्रोल पंप) द्वारा शिविर में सेवा करने वाले ध्रुव शर्मा,निखिल,वैभव,भव्या मित्तल,वाकुल चौधरी मित्तल,अर्णव त्यागी,इशिका भारद्वाज,स्वस्ति त्यागी, राधिका,आरव त्यागी,वर्तिका भारद्वाज,सरदार दलजीत सिंह,प्रेरणा, अर्पित जैन,बॉर्बी,श्री,चौतन्य त्यागी, ओजस सिंघल,सहित समस्त बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,इस दौरान संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,नगर उपाध्यक्ष कमल कांत शर्मा,राहुल त्यागी,अजयकांत शर्मा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया गया
शिवरात्रि पर भी रहा डाक कांवडों का जोर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बम बम भोले के जयघोष के साथ डाक कांवडों का सिलसिला शिवरात्रि के दिन भी जारी रहा रहा। इस बार भी बिना साइलेंसर की बाइके भी कांवडियांे की धूम मचा रही है। दिल्ली, हरियाणा के साथ दूर-दराज से शिवभक्त गंगाजल लेकर हरिद्वार से शिवालयों की ओर शिवरात्रि के दिन भी दोड़ते रहे। डाक कांवड़ की समय की मियाद पर दौड़ती है, ऐसे में युवाओं की टोली ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक के साथ अन्य वाहनों पर सवार है। कोई २० किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहा है तो कोई बिना रुके और थके चल रहा है। बाबा भोलेनाथ की भक्ति से जनपद धर्ममय हो गया है। माहौल में आस्था की खुशबू चहुंओर बिखरी रही। बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डाक कांवड़िये अपनी मन्नतों और महादेव को प्रसन्न करने के लिए लगातार निकले जहां शिवरात्रि के दिन भी कांवडियों की संख्या जारी रही। हाईवे पर आस्था के पथ पर भक्ति की रफ्तार ने सभी को अभिभूत किया। युवाओं की टोली गंगाजल लेकर और लाने के लिए दौड़ रही है।
जेल अधीक्षक ने की आरती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शिव भक्त सेवा संघ कंपनी बाग मुजफ्फरनगर की ओर से लगाए गए कावड़ शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने आरती में भाग लिया और बड़ी सेवा भाव के साथ कावड़ भाइयों की सेवा की और अपने हाथ से भोलो को भोजन परोसा इससे पूर्व शिविर में पधारने पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा कांवड़ शिविर में लगे चिकित्सा कैंप और भंडारे का उन्होंने बारीकी के साथ निरीक्षण किया तथा शिविर आयोजकों को इसके लिए बधाई दी।इस अवसर पर संस्था के कार्यकारणी सदस्यों व पदाधिकारियों के अलावा मुख्य आयोजक प्रेम प्रकाश अरोड़ा ने पधारने पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
घायल भोलो को अस्पताल भिजवाया
छपार। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ साथ इंसानियत का भी फर्ज लगातार निभा रही हैं आज छपार क्षेत्र में जय भारत इंटर कॉलेज के सामने एक बाइक द्वारा कावड़ यात्रा के दौरान भोले अशोक कुमार छपार जो पैदल जा रहा था को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार भोले एक बच्चा दो पुरुषों को चोटे आई पैदल यात्री को भी चोटें आई जिसपर यातायात पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए तुरन्त एक एंबुलेंस बुलाकर पुरकाजी के लिए भिजवाया।
वैश्य सभा के कावड़ चिकित्सा शिविर का समापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा ११ जोलाइ से शिव रात्रि के पावन अवसर पर ४ दिनों तक संचालित कावड़ चिकित्सा शिविर का आज भव्य समापन हो गया। शिविर भोले भक्तों की श्रद्धा, लगन और मेहनत के साथ चिकित्सा सेवा की गई। कई हजार कावडियों ने इन सेवाओं का भरपूर लाभ प्राप्त किया। मुजफ्फर नगर मेडिकल कॉलेज, स्वरूप परिवार, आयुषी अग्रवाल, व सीनियर डॉक्टर्स की टीम प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भरपूर दवाईयों की सेवाओं से चलता रहा शिविर, समय समय शहर के गणमान्य नागरिकों ने आकर उत्साह वर्धन किया। मीडिया जगत ने भी भरपूर कवरेज दी। आज प्रसिद्ध उद्योग पति सौरभ स्वरूप बंटी, विकास स्वरूप, कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री, अशोक कंसल पूर्व विधायक, भीम सैन कंसल, अशोक अग्रवाल, अनुराधा वर्मा, अलका शर्मा, रूपम शुक्ला, सुभाष मित्तल, पवन बंसल, राकेश कंसल, योगेश सिंघल,सुनील तायल, सुरेश गोयल आदि अतिथियों की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। महिका गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, योगेश मित्तल, नवनीत गुप्ता, सीमा जैन, अचिंत मित्तल सभासदों सहित शिविर में सहयोगी सभी संस्थाओं और व्यक्तियों का सम्मान वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, महामंत्री अजय कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष जनार्दन स्वरुप द्वारा किया गया। सभा के दिनेश बंसल, अचिन कंसल, संजीव गोयल, नरेश संगल, संजय गुप्ता, रजत गोयल, सौरभ मित्तल, अजय गर्ग, शोभित सिंघल,शोभित गुप्ता, शिव कुमार संगल, अभिलक्ष मित्तल, मुकुंद सिंघल का सराहनीय योगदान रहा। सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल और महामंत्री द्वारा सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
मंत्री डा. संजीव बालियान ने शिवचौक पर किया जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। हरिद्वार से कांवड़ उठाकर मुजफ्फरनगर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने शिव मूर्ति पर जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ की आरती कर उन्होंने शिव चौक से गुजर रहे भोले के भक्त कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल उनके साथ रहे। यूसीसी के हक में माहौल बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग समय की आवश्यकता समझ रहे हैं।
केंद्र सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर गंभीर है। विधि आयोग ने देश की जनता से इस मामले में सुझाव मांगे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत कर रहे हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड का प्रचार-प्रसार करने के लिए हरिद्वार से कांवड़ उठाकर ४ दिन बाद केंद्रीय राज्य मंत्री शिव चौक पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की आरती कर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ जलाभिषेक किया। कांवड़ लेकर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले लोगों के बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड की भ्रांतियां दूर की। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के राज में प्रदेश की दशा दिशा भी बदल रही है। अब समय आ गया है कि एक देश एक कानून वाला फार्मूला पूरी तरह से लागू हो जाए। नागरिकों में कोई भेद न हो।
उन्होंने कहा कि इस मामले में यूनिफॉर्म सिविल कोड अहम भूमिका निभा सकता है। यूसीसी लागू कर ही देश के प्रत्येक नागरिक के साथ न्याय किया जा सकता है। इस मौके पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और उनके पति भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी मौजूद रहे।
हादसे मे कंावडिये की मौत
छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सडक हादसे में बाइक सवार कंावडिये की मौत हो गई। हरियाणा के पानीपत निवासी एक युवक अपने साथियो के साथ बाईक द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कंावडिये की सडक हादसे मे मौत हो गई। कंावडिये की मौत से उसके साथियो मे शोक छा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। युवक की मौत की सूचना से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा ग्रामीण खबर मिलते ही छपार के लिए रवाना हो गए।
हजारों बीघा फसल पानी से हुई नष्ट
मुजफ्फरनगर। बरसात के पानी से काली नदी उफान पर है। काली नदी ने रोहाना क्षेत्र मे तबाही मचा रखी है। इससे किसानो की हजारो बीघा फसल बर्बाद हो गयी है। क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव खामपुर, बढीवाला, मलीरा, सादपुर, रोहाना खुर्द, रोहाना कला आदि दर्जनो गंावो के किसानो की काली नदी मे अत्यधिक पानी आने के कारण हजारो बीघा फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसानो पर मुसीबत का पहाड टूट गया है।
शिवरात्रि पर जुडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सिद्धपीठ प्राचीन जुडेश्वर महादेव मंदिर ककराला में शिवरात्रि पर आस-पास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांव के शिव मंदिरों में भी जल चढ़ाने को शिव भक्तों को भीड़ लगी रही। सिद्धपीठ प्राचीन जुडेश्वर महादेव मंदिर ककराला पर सुबह ही छछरौली, मोरना, मिल कालोनी, ककराला, भेडाहेडी आदि गांवों से आए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, फल, दीप, धूप आदि विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर मोरना, भोपा, ककरौली, भोकरहेड़ी, शुकतीर्थ शिवधाम, श्री नीलकंठ महादेव फिरोजपुर आदि में भी श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, शिवधाम, श्री विश्वनाथ महादेव, दंडी आश्रम आदि में शिवजी की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। शिव धाम में पंडित ध्रव दत्त शास्त्री ने बेल पत्र, भांग, धतुरा, दूध, दही, शहद से भगवान शिव का विशेष रूद्राभिषेक संपन्न कराया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। सीओ भोपा व प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मंदिरों पर घूमते रहे।
बाजार रहे सूने सूने
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कंावड यात्रा की समाप्ति के बाद आज शहर सूना-सूना नजर आया। श्रावण माह मे चलने वाली कंावड यात्रा के कारण पिछले करीब एक सप्ताह का माहौल पूरी तरह धर्ममय बना हुआ था। हर और शिवभक्तों की धूम रही। विभिन्न संस्थाओ द्वारा संचालित कंावड सेवा शिविरों मे कंावडियो की भीड एवं हरिद्वार से मुजफ्फरनगर तक पूरे मार्ग पर कंावडियो का कब्जा रहा। हर और हर हर महादेव का जयघोष गंूजा रहा। कावड यात्रा के दौरान शहर मे अच्छी-खासी धूम रही। कंावड यात्रा की समाप्ति के बाद पूरा शहर सूना सूना सा नजर आया।
हादसे मे कंावडिये की मौत
छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सडक हादसे में बाइक सवार कंावडिये की मौत हो गई। हरियाणा के पानीपत निवासी एक युवक अपने साथियो के साथ बाईक द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कंावडिये की सडक हादसे मे मौत हो गई। कंावडिये की मौत से उसके साथियो मे शोक छा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। युवक की मौत की सूचना से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा ग्रामीण खबर मिलते ही छपार के लिए रवाना हो गए।
बरसात के पानी से हजारों बीघा फसल नष्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बरसात के पानी से काली नदी उफान पर है। काली नदी ने रोहाना क्षेत्र मे तबाही मचा रखी है। इससे किसानो की हजारो बीघा फसल बर्बाद हो गयी है। क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव खामपुर, बढीवाला, मलीरा, सादपुर, रोहाना खुर्द, रोहाना कला आदि दर्जनो गंावो के किसानो की काली नदी मे अत्यधिक पानी आने के कारण हजारो बीघा फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसानो पर मुसीबत का पहाड टूट गया है।
जिलाधिकारी जनपद में बाढ़ के हालात पर पूरी तरह सतर्क
आश्रय स्थल एवं भोजन की पूर्ण व्यवस्था कराने के बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार एवं तहसीलदार जानसठ संजय सिंह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों मजलिस पुर तोफिर, शेरपुर खादर इत्यादि में निरंतर मोर्चा संभाले हुए हैं एवं स्वयं ग्राम वासियों के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं । बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन ने पीड़ितों को आश्रय स्थल में सुरक्षित कराया एवं निरंतर उनके भोजन पानी इत्यादि की व्यवस्था स्वयं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संभाले हुए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी जानसठ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान के आकंलन एवं तत्काल राहत कार्य पहुंचाने के लिए ग्राम वासियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं एवं बाढ़ पर जल्द से जल्द काबू पाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है की बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में किसी भी पीड़ित को किसी प्रकार की समस्या ना हो एवं जल्द से जल्द सभी तक राहत कार्य पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा एक तरफ जनपद में कांवड़ यात्रा जारी है तथा दूसरी तरफ जनपद के ग्रामो में बाढ़ प्रभावित है परंतु जिला प्रशासन पूर्ण रूप से तत्पर है एवं दोनों मोर्चो पर विशेष निगरानी रखते हुए स्थिति पर नियंत्रण किया जाएगा।
शिवरात्रि पर विष्णुलोक पर हुआ रूद्राभिषेक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भोपा रोड पर स्थित धार्मिक विष्णुलोक में शिवरात्रि के पावन अवसर पर महादेव का रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पुनीत वशिष्ठ जी व गांधी नगर सभासद श्री नवनीत गुप्ता जी का आगमन हुआ। विष्णुलोक के संचालक पंडित विनय शर्मा ने बताया कि श्रावण मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। शिवलिंग पर पंचामृत, बेलपत्र, कनेर, सफेद आखा व धतुरे के फूल, कमलगटटा व नीलकमल से अभिषेक करने से रोग-शोक से मुक्ति और सुख समृद्धि प्राप्त होती है। सरसों के तेल से अभिषेक करने से शत्रु का दमन होता है। गन्ने के रस से अभिषेक करने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। अनार के रस से महालक्ष्मी प्रसन्न होती है। गंगा जल से अभिषेक से आयु में वृद्धि होती है। शिवभक्त को गले में रूद्राक्ष भी धारण करना चाहिए। शिव पूजन के समय एकाग्रता, संकल्प व कामवासना से मुक्ति के लिए भस्म का त्रिपुड़ भी माथे पर लगाना चाहिए । त्रिपुड़ की प्रत्येक रेखा में ९-९ देवताओं का वास होता है ।


