News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

घी बनाने की फैक्ट्री पर छापा, 50 किलो घी बरामदMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के निकट बेहड़ी गांव में आज बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। गांव में भारी मात्रा में नकली की बरामद किया गया। थाना शहर कोतवाली अंतर्गत चौकी रोहाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी से जुड़ा है जहां स्थानीय पुलिस की सूचना पर एसडीएम सदर परमानंद झा द्वारा भारी फोर्स और खाद्यय विभाग की टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी में छापा मारा है। जिसमें मौके पर ५० कुंतल देसी घी,घी बनाने के उपकरण एवं घी बनाने में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम उपयोग हो रहा था एसडीएम सदर की माने तो मौके पर पहुंची टीम द्वारा घी के सैंपल ले लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। साथ ही साथ जिस तरह घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग हो रहा था इस मामले में भी अलग से कार्यवाही की जाएगी वहीं सैंपल आने के बाद यदि मामला घी के नकली होने का पाया गया तो भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी फिलहाल खाद्य विभाग द्वारा उक्त घी को एक कमरे में सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम सदर परमानंद झा ने जानकारी देते हुए बताया कि देखिए सुबह सवेरे स्थानीय पुलिस की सूचना मिली थी कि कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बताया कि गांव बहेड़ी निवासी रियाज अली पुत्र अली हसन के आवास में नकली घी बनाया जा रहा है सूचना मिलते ही हम लोग टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं । खाद्यय विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है दो-तीन घरों में घी बनाने के काम चल रहे थे सैंपल ले लिए गए हैं घी को सील किया जा रहा है सैंपल आने के बाद अगर घी नकली पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

 

ओवरलोड ट्रक के नीचे दबने से मौतMuzaffarnagar News
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना इलाके के गांव बसी के पास खेत से लौट रहे मजदूर के ऊपर ओवरलोड ट्रक पलट गया, मजदूर की दबने से मौत हो गई। ग्रामीण और परिजनों ने हंगामा कर मुआवजे की मांग की है। एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर पांच लाख के मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। शाहपुर थाना इलाके के गांव बसी के रहने वाले ३६ वर्षीय जनेशवर मजदूरी का घर लौट रहा था, तभी भोरा कला की ओर से आ रहा ओवरलोड ट्रक उसके ऊपर पलट गया। दबने से जनेशवर की मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। शव नहीं उठाने दिया गया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। बुढ़ाना एसडीएम और सीओ हिमांशु गौरव ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। एसडीएम ने पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया

 

आग से घर में रखा लाखों का हुआ नुकसानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शुगर मिल कर्मचारी के घर में दीपावली के दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह परिवार के लोगों ने घर से निकलकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई गाड़ियों संग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। आग से घर में रखे कपड़े, नकदी, सोने के आभूषण जलकर राख हो गये। आनन फानन में पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे में जाकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही परिवार के लोग आग की चपेट में आने से बच गये।
इंद्रा कॉलोनी में भैसाना शुगर मिल में केन इंचार्ज के पद पर काम करने वाले प्रशांत मुदगल अपने बच्चों और माता पिता के साथ रहते है। रविवार को दिवाली पूजन के बाद घर में जगह जगह दीपक जलाकर रखे गये। एक दीपक स्टोर रूम में रख दिया, जिसने वंहा लगे पर्दे में आग लगा दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और मकान के पहली मंजिल में बने दो कमरों के समान को चपेट में ले लिया। पहले आसपास के लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद ने दमकल की दो गाड़िया सूचना पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटे के प्रयास से आग बुझा दी, लेकिन इससे घर में रखे गर्म कपड़े, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य कीमती सामान जल गया। मकान मालिक प्रशांत मुदगल का कहना है कि आग से १० लाख से अधिक का नुकसान है। मकान में लगी आग से घर में रखे सभी प्रमाण पत्र तक जल गये है।

 

पुलिस का चला अवैध खनन पर चाबुक
०७ अभियुक्त गिरफ्तार, ०७ ट्रैक्टर-ट्रॉली भी की बरामदMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार गौतम के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं थाना छपार व थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा नहर से अवैध खनन कर रहे ०७ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से ०७ ट्रैक्टर-ट्रॉली (०५ भरे, ०२ खाली) बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण सतेन्द्र कुमार उर्फ छोटा पुत्र राजपाल सिंह निवासी खाईखेड़ी थाना पुरकाजी, परवेस पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी उपरोक्त, इस्तयाक पुत्र महमूद हुसैन निवासी तेजलहेड़ा थाना छपार, विशाल पुत्र रामकुमार निवासी बसेड़ा थाना छपार, सचिन पुत्र रतनसिंह निवासी फतेहपुर थाना देवबन्द, सहारनपुर, आजाद पुत्र सद्दू निवासी बसेड़ा थाना छपार, जानआलम पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी कासमपुर थाना छपार, मुजफ्फरनगर जिनके कब्जे से ०७ ट्रैक्टर-ट्रॉली (०५ भरे, ०२ खाली बरामद किया।

 

दुकान के अगले हिस्से में लगी आग, हजारो ंका नुकसानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कच्ची सड़क स्थित गुरूनानक रेडीमेड की दुकान में एक पटाखे की चिंगारी से लगी आग से काफी नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि दुकान के अगले हिस्से में लगी आग से काफी नुकसान बच गया क्येंकि उसके बाद शटर बंद था जिस कारण आग अंदर तक नहीं पहुंच सकी और समय रहते फायरब्रिगेड टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार कच्ची सडक शिक्षा सदन स्कूल के समीप गुरूनानक रेडीमेड की दुकान में अचानक पटाखे की एक चिंगारी लग गयी जिससे दुकान के अगले हिस्से में आग लग गयी। गनीमत यह रही कि दुकान का पिछला हिस्सा शटर से बंद था और समय रहते फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच और आग पर काबू पा लिया। दुकान के अगले हिस्से में लगी आग से हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।
इसके अलावा पटाखों से नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा सब्जी मंडी के पास एवं जौली रोड पर दो कबाड़ के गोदाम व मंडी कोतवाली से कुछ दूरी पर बोरी के बारदाने की दुकान और सिविल लाइन क्षेत्र में गाजावाली में रेडीमेड गारमेंट की दुकान के बाहर लकड़ी से बने छज्जे में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने सभी स्थानों पर पहुंचकर आग को बुझाया। गोदाम, बारदाने की दुकान में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

 

मंदिर की भूमि से कब्जा हटवाने की मांगMuzaffarnagar News
चरथावल।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव दधेडूकलां में स्थित मंदिर की भूमि पर ग्राम प्रधान ने साजिश करके मंदिर की जमीन पर एक तथाकथित धर्मशाला का निर्माण करा दिया तथा उसमे एक मुस्लिम परिवार को बसा दिया है। जिससे ग्रामीणों में बेहद रोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिला प्रशासन इस मामले की जांच कर तत्काल ही मंदिर की भूमि से कब्जा हटवाये। चरथावल के दधेडू कलां में पहुंचे यशवीर महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर की डेढ बीघा भूमि है। मंदिर के बराबर में ही एक तथाकथित धर्मशाला का निर्माण कराकर उसमे एक मुस्लिम परिवार के बसा दिया। मंदिर के पास ही एक भूमिया है उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के आने से मंदिर की पवित्रता भंग हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस मामले की जांच कर कार्यवाही न की गयी तो वे हिंदू समाज के साथ प्रदर्शन करेंगे।

 

बैठक का आज होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अतुल कुमार गर्ग महामंत्री जीओ गीता कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि १४ नवंबर दिन मंगलवार को शाम ५ः०० बजे महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज जी के सानिध्य में अमर कांत गुप्ता एडवोकेट संरक्षक जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर जी के निवास पटेल नगर उतरेजा मेडिकल स्टोर के बराबर गली में न्यू मंडी मुजफ्फर नगर में अति आवयश्क बैठक का आयोजन रहेगा।

 

गोवर्धन प्रतिमा की तैयारियां जारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । नई मंडी गौशाला में दीपावली के बाद गोवर्धन महाराज की विशेष पूजा की जाती है तथा विशाल गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर जहां उसका पूजन किया जाता है वहीं भारी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते है। नई मंडी गौशाला में गोवर्धन की विशाल प्रतिमा बनाई जाती है जिसको लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। हालांकि दीपावली के अगले ही दिन गोवर्धन पूजा की जाती है तथा गौशाला में विशाल गोवर्धन प्रतिमा बनाई जाती है लेकिन इस बार गोवर्धन की पूजा दीपावली के अगले दिन नहीं बल्कि दूसरे दिन की जायेगी। गौशाला में विशाल मेला लगाया जाता है जिसमें भारी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर जहां विभिन्न सामानों की खरीदारी करते है वहीं गोवर्धन महाराज की प्रतिमा के दर्शन कर अपनी मन्नते मांगते है।

 

स्पोर्टस डे का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । बच्चों की शुरूआती साल उनके विकास के सबसे असाधारण साल होते हैं। जिन्दगी में सब कुछ सीखने की क्षमता इन्ही सालो पर निर्भर करती है। इस नींव को ठीक से तैयार करने के कई फायदे है रू स्कूल में बेहतर शिक्षा प्राप्त करना और उच्च शिक्षा की प्राप्ति, जिससे समाज को महत्त्वपूर्ण सामाजिक तथा आर्थिक लाभ मिलते हैं। इसी मकसद को ध्यान में रखने हुए तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में स्पोर्टस डेष् और ष्चिल्ड्रन डे का आयोजन किया गया। १३ नवम्बर को स्कूल में बड़े पैमाने पर बच्चों द्वारा सजावट की गयी थी। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डा० गीजांजली वर्मा (डिस्ट्रक्टि हेल्थ एन्ड एजुकेशन आफिसर, जिला मु० नगर) के श्गार्ड ऑफ ऑनरष् से हुयी। स्कूल के प्रधानाचार्य जावेद मजहर और प्रबन्धक सय्यद एजाज अहमद ने हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का आगाज किया। कक्षा एल० के० जी० ने रिबन ड्रिल कक्षा यू० के० जी० मे बैलून ड्रिल, कक्षा एक ने बाल ड्रिल कक्षा दो ने श्फ्लावर ड्रिल कक्षा तीन ने पॉम ड्रिल कक्षा चार ने फैन ड्रिल, कक्षा पाँच ने फ्लैग ड्रिल, कक्षा काजी ने योगा डिल कक्षा सात जी ने अम्बेला ड्रिल कक्षा आठ जी ने रिंगस ड्रिल पेश करके संमा बाँध दिया। इसके बाद फाइनल रेस में कक्षा एल० के० जी० ने सिम्प्ल रेस, कक्षा ५० के० जी० ने बैंक रेस कक्षा एक ने जर्मपंग रेस कक्षा दो ने पिक द हैन्की रेस कक्षा तीन ने बुक होल्डिंग रेस कक्षा वार ने राइटिंग द नम्बर रेस कक्षा पाँच ने इटिंग द बनाना रेस कक्षा छ बी इटिंग स्पीड रेस कक्षा छ जी ने ग्लास होल्डिंग रेस, कक्षा सात जी ने स्पून लेमन रेस कक्षा सात बी ने केंडल रेस कक्षा आठ ने हिनलिश गेम और कक्षा आठ बी ने स्लो साइकिल रेस में हिस्सा लिया। इसके साथ ही म्यूनिकल चेयर, डिस्क थ्रो, खो-खो, बास्केट बॉल, बैडमिन्टन के फाइनल मैच कराये गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा० गीतांजली वर्मा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-२ खेलकूद भी जरूरी है जिससे तन-मन दोनो स्वस्थ रहते है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। स्पोर्टस डे पर बच्चो का उत्साह देखने लायक था।

 

सम्मान समारोह हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज केशवपुरी में पूर्व छात्र परिषद द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के पुरातन छात्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्ंवय सेवक संघ के विभाग प्रचारक रामशंकर एवं विद्यालय संरक्षक श्यामलाल बंसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने अतिथियों का परिचय दिया। पूर्व छात्र परिषद के संयोजक डा. पुनीत सिंघल एवं सहसंयोजक शैलेंद्र तायल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों ने विद्यालय से जुडे अपने पुराने प्रसंग एक दूसरे से शेयर किये। पूर्व प्रधानाचार्य सीतराम शर्मा, सुंदरलाल, अशोक शर्मा, सुखपाल शर्मा एवं पूर्व आचार्य देवीदत्त शर्मा, रामकिशन सुमन को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहसयांजक आदित्य शर्मा एवं पुनीत गर्ग द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में रूकूल के पुराने छात्र हौम्यापैथिक चिकित्सक डा. सुनील जैन का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में पिछले पांच दशकों से पढे इस विद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डा. पुनीत सिंघल, सहसंयोजक आदित्य आर्य व सुघोष आर्य ने किया। कार्यक्रम में डा. उमेश गुप्ता, विशला त्यागी, आचार्य मुकेश शर्मा, विपुल टंडन, प्रियांशु गोयल, राजकुमार, नितिन बंसल, अभिषेक अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा, आचार्य कृष्णगोपाल शर्मा, कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

सपा के मनाई दीपावली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के हिन्दू मुस्लिम पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देकर दीपो व मोमबत्ती से सपा कार्यालय को जगमग रोशनी करके दीपावली पर्व मनाते हुए हिन्दू मुस्लिम भाईचारे एवं सोहार्द से दीपावली पर मिठाई खिलाई।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने दीपावली पर्व की खुशी मनाने के लिए पहल करते हुए सपा कार्यालय को हिन्दू मुस्लिम सोहार्द के प्रतीक के रूप में दीपावली की खुशी को बढ़ाते हुए एकता का शानदार सन्देश दिया।
सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व सपा एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पवन बंसल, वीरेंद्र तेजियांन, नदीम राणा मुखिया, पवन पाल, सुमित पँवार बारी, रामपाल सिंह पाल, हसीब राणा, नदीम मलिक, वसीम राणा, नवेद रंगरेज, हुसैन राणा, शाहवेज कुरैशी एडवोकेट, सईदुजम्मा, नजर मलिक सहित अनेक सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ ने मिलकर दीपावली पर्व को खुशी से मनाते हुए सपा कार्यालय पर दीपो व मोमबत्ती से रोशनी करके दीपावली पर देश मे साम्प्रदायिक सौहार्द व देश की अखंडता मजबूत करने की कामना की।

 

पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त, नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जेल फाटक के बराबर में गांधी कालोनी के विभिन्न स्थानों पर जा रही पाइप लाइन जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त हो गयी जिसके कारण कालोनवासी परेशान है। गांधी कालोनीवासियों का कहना है कि इस पाइपलाइन से विभिन्न मौहल्लों में पानी आता है। जेसीबी द्वारा क्षतिग्रस्त की गयी इस पाइपलाइन के कारण पानी की सप्लाई बिल्कुल बंद हो गयी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल ही मरम्मत करायी जाये ताकि लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + twelve =