News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

दर्जनों युवकों ने क्रान्ति सेना की सदस्यता ग्रहण कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना के केंद्रीय कार्यालय प्रकाश चौक पर पहुंचकर किसान क्रांतिसेना में  आस्था व्यक्त करते हुए दर्जनों युवकों ने क्रान्ति सेना की सदस्यता ग्रहण की और समाज हित में क्रांति सेना के पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन कर ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, मंडल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना चौधरी शक्ति सिंह जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी द्वारा संगठन के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी भी दी गई इस अवसर पर संयुक्त रूप से मनोज सैनी ,शरद कपूर व चौधरी शक्ति सिंह ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि क्रांति सेना हमेशा समाज हितो को ध्यान में रखते हुए जनहित के मुद्दों को उठाती रहती है ऐसे में आज जुड़े सभी नव सदस्यों के आने से क्रांतिसेना  के कुनबे में वृद्धि हुई है इससे संगठन को मजबूती मिलेगी , आने वाले समय में जल्दी ही एक बड़ा कार्यक्रम मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेन्द्र चौहान जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार सेना,सचिन जोगी , शैंकी शर्मा, संजय कुमार, जितेंद्र गोस्वामी युवा जिलाध्यक्ष, संजीव वर्मा, सन्नी वर्मा, शुभम त्यागी, देव सिंघल, वैभव राठी, विशाल, मुकुल पाल, अर्पित सिंघल, भारत चौधरी, देव मित्तल, कमल, रोहित, निशांत, आदि उपस्थित रहे। 
हेलीकॉप्टर से हुई श्रद्धालुओं से पुष्प वर्षा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। शुकतीर्थ गंगा मेले में हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की गई। बड़ी संख्या में भक्तजन गंगा स्नान को पहुंचे। 
बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर-हर गंगे के जयकारों के साथ गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं का मेले में आना सुबह से तेज हो गया। भैंसा-बुग्गी, बैलगाड़ी व ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर विभिन्न जगहों से श्रद्धालु मेले में पहुंचे। मंदिरों में सुख-शांति, धन-धान्य, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शुकदेव आश्रम में कथा करा रहे दिल्ली एवं फरीदाबाद के श्रद्धालु अंकुश नागपाल, दिलबाग मलिक, अशोक सेठी, किशन मल्होत्रा, सुनीता, गरिमा ने दान किया। मन्नत का धागा बांधा। गंगा घाट स्थित सेवा समिति रसोई में गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थियों ने भोजन से पूर्व ईश्वर से प्रार्थना की व प्रसाद ग्रहण किया। तंबुओं की नगरी गुलजार है।
पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 107 वें संस्कारण को आज जनपदभर मे बडे उत्साह के साथ सुना गया। भाजपाईयों द्वारा मन की बात कार्यक्रम के मददेनजर विभिन्न नेताओं के आवास/प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक मे सामुहिक रूप से पीएम मोदी के विचारों को सुना। 
  इसी संदर्भ मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रूडकी रोड स्थित जनकपुरी मौहल्ला निवासी भाजपा नेता मनेश चन्देल के आवास पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। आज प्रसारित इस एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ संस्मरण जैसे लोकल फॉर लोकल, स्वच्छता अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत आदि का जिक्र करते हुए पूरे भारत की विभिन्नता में एकता को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता जगदीश पांचाल, मनेश चन्देल आदि मौजूद रहे। 
श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर  गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से कार्तिक मास व गीता जयंती के शुभ अवसर पर प्रतिदिन गीता जी की शोभा यात्रा व गीता जी के एक अध्याय का पाठ  कि श्रखला में नवम दिन सायं ६ः३० बजे भव्य शोभा यात्रा के पश्चात  श्री सुभाष गोयल जी  के सौजन्य से बाला जी मन्दिर मुजफ्फर नगर  में  विधिवत पूजन के पश्चात गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वाशु देवाय के जाप के पश्चात गीता जी का नवम अध्याय राज विद्या राज गुहा योग का भाव पूर्वक पाठ हुआ तथा बताया गया कि नवम अध्याय राज विद्या राज गुहा योग में भजन और भजन के द्वारा भगवत कृपा एवम कल्याण प्राप्ति के सब अधिकार किसी प्रकार का भेद भाव नही, पक्षपात नही  और भजनो की श्रंखला में जिनकी प्रतिमा इतनी सुन्दर वो कितना सुन्दर होगा,हे गोविंद हे गोपाल राधा  बल्लभ मदन गोपाल, हरे रामा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, माता रानी का द्वारा प्यारा लगे, गीता पढ़ो और गीता पढ़ाओ आप जगो औरों को जगाओ ,श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा, मुझे इक सहारा हैं, आदि भावो को सुनकर भाव विभोर हो गए कार्यक्रम को सफल बनाने में  अतुल कुमार गर्ग, शैलेन्द्र किंगर,रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग , अजय गर्ग, सुभाष गोयल, संजय अरोरा, मीनाक्षी गर्ग ,मीरा , सुमन , राधिका, पायल आदि का पूर्ण सहयोग रहा ! 
संविधान दिवस पर दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करेंगे। महिलाओं का सम्मान करेंगे। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाएगे। सामासिक संस्कृति का संवर्द्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करेंगे। सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करेंगे। व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधि में उत्कृष्टता बढ़ाएगें। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे एवं स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्शों को बढ़ावा देगे। इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
एसडीएम सदर ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। उपजिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने लेखपाल सभागार में तहसीलदार संजय सिंह के साथ सभी नायाब तहसीलदार एवं राजस्व कर्मचारियों को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करेंगे। महिलाओं का सम्मान करेंगे। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाएगे। सामासिक संस्कृति का संवर्द्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करेंगे। सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करेंगे। व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधि में उत्कृष्टता बढ़ाएगें। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे एवं स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्शों को बढ़ावा देगे। इस अवसर तहसीलदार संजय सिंह, नायाब तहसीलदार, राजस्व कानूनगो एवं निरीक्षक तथा राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिलाओं का सम्मान करे व हिंसा से रहे दूरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का अनुस्मरण कराते हुए संविधान की शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए कहा गया कि हम सभी को भारतीय संविधान के अनुसार कार्य करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं लगन से करना चाहिये तथा ऐसे कृत्य से दूर रहना चाहिये जिससे किसी भी प्रकार से संवैधानिक उपायों की उपेक्षा अथवा उल्लंघन की संभावना हो। २६ नवम्बर १९४९ को ०२ वर्ष ११ माह १८ दिन में भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था जिसे संविधान प्रारुप समीति के अध्यक्ष डॉ० भीमराव अम्बेडकर द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया जिसे २६ जनवरी १९५० को भारत में लागू किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करने, संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने, देश की संप्रभुता, एकता व अखण्डता की रक्षा करने, महिलाओं का सम्मान करने, हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढाने, सामाजिक सांस्कृतिक संवर्धन व पर्यावरण का संरक्षण करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, व्यक्तिगत व सार्वजनिक गतिविधियों में उत्कृष्ता बढाने, सभी को शिक्षा का समान अवसर प्रदान करने और स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों एवं शाखाओं में थानाध्शाखा प्रभारी द्वारा अधिनस्थ कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का अनुस्मरण कराते हुए संविधान की शपथ दिलाई गई।
भाषण प्रतियोगिता का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एस०डी०कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के सभागार में संविधान दिवस के उपलक्ष में आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मानविकी संकाय द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल, मानविकी संकाय के विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल, डा० नवनीत वर्मा (डीन) द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के मानिविकी संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय, गृहविज्ञान संकाय के छात्र ध् छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में अवनी नामदेव, माही जैन, विशेष, तुषार, गरिमा, मौहम्मद हशमत, सागर परमार, अंजली, पलक शर्मा, गुनगुन, बेबी मुस्कान, अजहर, वंशिका, भूमिका राठी, कशिश भाटिया, कोमल, सागर जोशी, साहिन, साजिया, जुबेर आदि छात्र ध् छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डा० सौरभ जैन व डा० अतुल वर्मा रहे। व प्रतियोगिता का संचालन मानविकी संकाय की प्रवक्ता सपना चौहान द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक शर्मा, द्वितीय स्थान सागर परमार एवं तृतीय स्थान शाजिया व सांत्वना पुरस्कार माही जैन को मिला ।
मानविकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बोलते हुए मौलिक अधिकारों के विषय में समाज को जागरूक करने के लिए कहा व विरेन्द्र कुमार (प्रवक्ता) ने अपने वक्तव्य में छात्रो को कहा कि हर व्यक्ति शिक्षा प्राप्त कर अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जान सकता है कि कैसे व्यक्ति को जीवन जीने के लिए संविधान ने गरिमा प्रदान की हैं।
अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि हमारे देश का संविधान कब व कैसे बना और इसे बनाने में महापुरूषों ने कितना संघर्ष किया। साथ ही कई तरह के उदाहरण देकर उन्होने संविधान के नियमों से अवगत कराया व बताया कि संविधान के दिए मौलिंक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा अधिकार दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीरज कुमार, गगनप्रीत कौर, डा० नीतु पंवार, डा० योगिता पुण्डीर, डा० श्वेता सिंघल, सोहन लाल, गरिमा कंसल, प्रियंका जैन, कमर रजा, अंकित धामा, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। 
कार्यशाला हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन, जिला अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के  निर्देशन मे संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवम मूलभूत सिद्धांतों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया। डा राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा किशोरों को संविधान दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।  संविधान दिवस की शुरुआत वर्ष २०१५ में हुई थी।  कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता मो आरिफ, राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) से  प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, पी सी श्रवेंद्र कुमार , समस्त सुरक्षाकर्मी एवम संस्था में निरूद्ध किशोरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गौशाला मोहल्ला स्थित  काली मन्दिर के प्रांगण  में  कला और साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती मेरठ प्रांत  गंगा समग्र, तथा चेतक टीम  के संयुक्त प्रयास से  चित्रकला तथा रामायण सामान्य ज्ञान,प्रश्नोत्तरी  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान, द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया इस कार्यशाला की अध्यक्षता पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह ने की , इस कार्यशाला में  वर्ग ्र  में कक्षा ९ से १२ तक वर्ग क्च  में स्नातक ,स्नातकोत्तर तथा स्वतन्त्र चित्रकारो ने गंगा उत्सव  से संबंधित विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां  बनाई । इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता  देश की विख्यात चित्रकार नई दिल्ली निवासी  श्रीमती अनीता रघुवंशी मलिक,द्वारा छात्र छात्राओं को कला में भविष्य विषय पर चर्चा की गई।  संस्कार भारती मेरठ प्रांत के चित्रकला संयोजक प्रवीण कुमार सैनी द्वारा  कार्यशाला का संचालन किया गया   । कार्यक्रम संयोजक नीरज शर्मा  शेर सिंह, मनीष मित्तल रहे।   वशिष्ठ अतिथि  देवेश कौशिक, वेदप्रकाश शर्मा, का पुष्प देकर स्वागत किया  सभी  विजेता छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह तथा वरिष्ठ समाजसेवी तथा उद्योगपति  कुश पुरी  ने सभी विजयी छात्र छात्राओं  को बधाई दी। कार्यशाला तथा प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय मेरठ के कला प्रवक्ता अरूण कुमार, डी ए वी इन्टर कालेज जानसठ के कला अध्यापक पुनीत राठी ने निभाई। रामायण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के निर्णायक सोहन वीरसिंह जी के द्वारा परिणाम निम्न प्रकार है  प्रथम आशुतोष गौतम द्वितीय भावना  तृतीय शिवम गौतम रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  रेणुका जैमिनी, सार्थक शर्मा ,राहुल शर्मा विवेक चौहान मनीष बंसल, आर्यन बिरला, रामपाल धीमान, प्रवीण सैनी , सतपाल सिंगर , वीरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ,मनोज मोगा ,तेजवीर सिंह ,पंकज शास्त्री ,की विशेष भूमिका रही  युवा चित्रकार सागर कल्याण,रुद्राक्ष सोहानिया,तेजस टिमसी ठाकुर ,वैशाली गुप्ता,नाजिश मोनिका तेजयान, सादिक परवीन,आयुष तेजयान ,शनि,संध्या, जोया ,नंदनी,ईशा पाल ,तेजस आदि ने अपनी कलाकृतियों  सुंदर प्रदर्शन किया
गोष्ठी हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शासन के आदेश जिलाधिकारी  अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी  संदीप भागिया के निर्देशन में दहेज प्रतिषेध दिवस के उपलक्ष्य में जैन कन्या पाठशाला पी जी कॉलेज, मुजफ्फर नगर में दहेज एक सामाजिक कुरीति एवम कानूनी अपराध है  विषय पर गोष्ठी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रो. डा  सीमा जैन, प्राचार्य जैन कन्या पाठशाला पी जी कॉलेज एवम डा राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।   कार्यशाला की अध्यक्षता प्रो. महावीर सिंह अध्यक्ष त्रियंबकम द्वारा की गई। डा राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं को दहेज प्रतिषेध अधिनियम १९६१ के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रो. डा वर्चसा सैनी द्वारा किया गया। कार्यशाला मे डा  संतोष, डा वंदना, डा पारुल, डा अमरदीप, सुश्री इल्मा, सुश्री मनीषा की की  गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला मे महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे सफल छात्राओं/प्रतिभागियों द्राक्षा, अजरा, अमरीन, काजल, सीमा, सोनिया,साक्षी, रोशिबा, सानिया, आयशा, भावना, अर्शी एवम रश्मि व अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा  वर्चसा सैनी, संयोजक, डा सविता वशिष्ठ सह संयोजक तथा डॉ मनीषा अग्रवाल सह संयोजक की अहम भूमिका रही।  जनपद मुजफ्फर नगर मे जिला अधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन हेतु अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डा राजीव कुमार एवम जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार द्वारा निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यात्रा को किया रवाना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) इंद्रेश कुमार वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संस्थापक भारत तिब्बत सहयोग मंच, पंकज गोयल राष्ट्रीय महामंत्री, प्रमोद गोयल राष्ट्रीय मंत्री, संदीप चौधरी प्रांतीय अध्यक्ष मेरठ, विजय वर्मा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर के द्वारा तवांग यात्रा को झंडा दिखाकर गुवाहाटी से रवाना किया गया जिसमें लगभग २५० लोग टेंपो ट्रैवलर व इनोवा द्वारा तवांग की ओर जाएंगे और २९ तारीख को भूमला बॉर्डर पर जाकर चीन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट करेंगे।
पदाधिकारियो की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोहिया बाजार में प्रातः ग्यारह बजे सिविल डिफेंस के पदाधिकारियो की एक बैठक आहूत की गयी जिसमे सहारनपुर से आये डिप्टी कंट्रोल कश्मीर सिह ने नव नियुक्त सदस्यो को सदस्यता पृमाण पत्र वितरित किए गए तथा समस्त सदसयो से अपील की कि सिविल  डिफेंस का मुख्य  कार्य आपदा मे सहयोग करना तथा शांती काल मे पुलिस प्रशासन को विभिन्न अवसरौ पर दुर्गा पूजा  मोहर्रम, गणेश पुजा, हनुमान जयंती मे पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई इस अवसर पर दर्शन लाल अरोडा, विरेंद्र त्यागी सुनील कुमार गुप्ता  ,प्रवीण कुमार जैन  सुनीत त्यागी निरज गर्ग, नितिन गर्ग, अर्चना गोयल, रमा शर्मा ,शाशी गोयल, नरेंद्र कुमार डी र,सिविल डिफेंस उप नियंत्रक कश्मीर सिह उपस्थित रहे ।
चोरी से हड़कम्प, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मंडी थाना क्षेत्र के बझेडी रोड पर स्थित बीबीआर कॉलेज के सामने अज्ञात चोरों ने इंटरलोक फैक्ट्री के शटर के ताले तोड़कर के ऑफिस में रखे कम्प्यूटर,लैपटॉप, इनवेटर बैटरे, प्रिंटर, मोटर मशीन, व अन्य सभी कीमती सामान ऑफिस से साफ कर दिए जब फैक्टरी में मौजूद चौकीदार द्वारा सुबह उठकर ऑफिस खोला गया तो चोरी का पता चला रात को गांव बझेड़ी में बीबीआर  कॉलेज के सामने स्थित इंटरलॉक फैक्ट्री में अज्ञात चार ऑफिस में रखे सभी कीमती सामान ले उड़े शनिवार की सुबह जब फैक्टरी के चौकीदार ने ऑफिस खोला तो ऑफिस की हालत देख मुंशी और चौकीदार के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही मालिक फुरकान,राशिद, अर्शिल को सूचना दी। कुछ ही देर में फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे। जिसके बाद डायल ११२ को सूचना दी गई सूचना पाकर डायल ११२ नंबर भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। फैक्ट्री के मालिक द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। मालिक द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी गई है। 
नेत्र शिविर में उमड़ी भीड
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। शाहपुर में वरदान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी रोगियों की भारी भीड़ जुटी। सैकड़ों मरीज ऑपरेशन को चयनित किए गए। शिविर आयोजक श्याम पाल संगल भाई जी, अरुण मित्तल, मणिकांत मित्तल, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 10 =