समाचार (Muzaffarnagar News)
एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र पर पहुंची एसडीएम ने औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के कारण जिला पुलिस-प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाओ को सुनिश्चित कराया गया है। इसी संदर्भ मे आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पारी मे 12 कक्षा की नागरिक शास्त्र की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षाकाल के दौरान कस्बा शाहपुर स्थित दयानंद आर्यवीर इंटर कॉलेज मे चल रही बोर्ड परीक्षा के दौरान एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने केन्द्र पर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साप्ताहिक परेड का आयोजनः एसएसपी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेते हुए पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों की वर्दी व टर्नआउट को चेक किया गया तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई एवं अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा शस्त्रों को खुलवाकर उनके विषय में जानकारी ली गई। परेड निरीक्षण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यू०पी०-११२ की गाड़ियों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा पीआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, क्राइम सीन किट, बॉडी बैग, प्राथमिक उपचार किट आदि को चेक किया गया। तदोपरान्त पुलिस लाइन स्थित बैरकों, स्नानघर, शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित सब्सिडियरी कैन्टीन का निरीक्षण कर कैन्टीन में रखे दैनिक जरुरत के सामान को चेक कर स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाईन स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को जांचा तथा मेस में मेन्यू के अनूसार भोजन प्रदान करने को सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया जिसमें पुस्तकों के रखरखाव व इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक किया गया। इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। महोदय द्वारा सलामी लेने के उपरान्त गार्द में तैनात पुलिसबल का टर्नआउट चेक करते हुए सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें शस्त्रो के रखरखाव व आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। शस्त्रागार मे लगे सीसीटीवी कैमरो की दिशा व दशा को चेक किया गया। महोदय द्वारा शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुनिश्चित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अंत में महोदय द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।
नई मंडी पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
शराब पीते समय हुए झगडे में की थी जितेंद्र की हत्या

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व हुई अलमासपुर निवासी जितेन्द्र की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्फतार किया है। शराब पीते वक्त हुए आपसी विवाद मे दोस्तों ने ही कर दी थी। जितेन्द्र की हत्या।
पुलिस लाईन के सभाकक्ष मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित ०२ हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्तगण की निशादेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद किया। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित ०२ हत्याभियुक्त को रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय हैकि २१ फरवरी को वादी अशोक कुमार पुत्र प्रकाशचन्द निवासी झोड वाली गली अलमासपुर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ने थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्तगण गगन शर्मा निवासी मीरापुर, मुजफ्फरनगर व राहुल नेगी निवासी पौडी द्वारा वादी के पुत्र जितेन्द्र उर्फ चुँहिया की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु०अ०सं० ६७/२०२४ धारा ३०२ भादवि० पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना नई मण्डी पर टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक २३.०२.२०२४ को ०२ हत्याभियुक्त को रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण गगन शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी ग्राम मुकल्लमपुरा थाना मीरापुर हाल पता पछाला मौहल्ला थाना मीरापुर,राहुल नेगी पुत्र इन्दर सिंह नेगी निवासी ग्राम बुरासी थाना पवो जनपद पौडी उत्तराखण्ड। जिसके कब्जे से ०१ आलाकत्ल चाकू बरामद किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त गगन शर्मा उपरोक्त ने बताया कि मैं ग्राम मुकल्लमपुरा थाना मीरापुर हाल पता मौ० पछाला मौहल्ला थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर का रहने वाला हूँ मै पहले ट्रक पर नौकरी करता था मैने ट्रक से नौकरी छोडकर देहरादून में वीएफ आईटी कॉलेज की मैस में हेल्पर के रूप में पिछले करीब २ माह से नौकरी कर रहा था उसी मैस में मेरी मुलाकात राहुल नेगी उपरोक्त से हुई थी हम दोनो साथ-साथ काम करते थे इसी बीच हमारी गहरी दोस्ती हो गयी। हम दोनो १०-१५ दिन पहले मुजफ्फरनगर आये थे हम दोनो मीरापुर जाते समय अलमासपुर चौराहे पर रूककर शराब पीने लगें, उसी समय हमारी मुलाकात मृतक जितेन्द्र उर्फ जूहिया से हुयी और हमारी जान पहचान हो गयी तब जितेन्द्र ने कहा था कि मैं टेन्ट की दुकान पर काम करता हूँ और अब बाहर रहकर काम करना चाहता हूँ यदि कोई काम हो तो बता देना फिर हम लोग मीरापुर रूककर वापस देहरादून काम पर चले गये थे। दिनांक २०.०२.२०२४ को हम दोनो मीरापुर जाने के लिये मुजफ्फरनगर आये थे। हम लोगो ने अलमासपुर चौराहे पर स्थित ठेके से शराब की ०१ बोतल खरीदी और पीने लगे। हम दोनो ने शराब की लगभग आधी बोतल पी ली थी जिससे हमें नशा होने लगा था। हमने सोचा कि इस हालत में घर जाना ठीक नही है। हम लोग अलमासपुर चौराहे पर खडे थे कि तभी वही घूमता हुआ जितेन्द्र उर्फ चूहिया वहां आ गया। जितेन्द्र ने देखकर पूछा कि कैसे घूम रहे हो तो मैने कहा कि घर जाना चाहते थे लेकिन हमने शराब पी ली है शराब के नशे मे घर वाले देख लेगे तो नाराज होगे इसलिए हम सोच रहे कि यही कही पर रूका जाये कही रूकने की जगह बताओ इस पर जितेन्द्र ने कहा कि आप दोनो लोग मेरे साथ चलो मेरे घर रूक जाना यही पास में ही मेरा घर है इस पर हम तीनो लोग जितेन्द्र घर के घर पहुंचे ओर घर की छत पर चादर बिछाकर बची हुयी शराब पीने लगें, थोडी शराब पीने के बाद हम तीनो खाना लेने के लिये होटल चले गये और खाना लेकर वापस आने के बाद हमने पुनः बची हुई शराब पीकर खाना खाया इसी बीच जितेन्द्र को अधिक नशा हो गया था हम लोग भी नशे में थे जितेन्द्र के साथ हमारी कहासुनी व हाथापाई हो गई । हाथापाई के दौरान मैनें (गगन) जितेन्द्र के बाल पकडे ओर राहुल नेगी ने बैग में रखे चाकू को निकाल कर जितेन्द्र की गर्दन पर वार कर दिया जिससे जितेन्द्र की गर्दन कट गयी थी उसी दौरान जितेन्द्र के पिता व भाई छत पर आ गये थे उन दोनो ने हमे पकडने की कोशिश की थी हम लोग अपना बैग उठाकर उन्हे धक्का देकर वहां से भाग गये।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिहं, उ०नि० संजय सिहं, का० संदीप त्यागी, सोनवीर थाना, है०का० चालक मंगरूलाल थाना नई मण्डी मौजूद रहे।
योग साधना के बिना उपासना सम्भव नहीं – योगतीर्थ महाराज

मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शुकतीर्थ में तीन दिवसीय योग साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस महिला पुरूषों को योगाभ्यास कराया गया तथा योग साधना के मूल मंत्र बताए गये व योग साधना के महत्व पर प्रकाश डाला गया व आयोजित हवन यज्ञ में आहूति दी गई।
शुकतीर्थ स्थित ध्यान योग एवं आयुर्वेद शोध संस्थान में तीन दिवसीय योग साधना शिविर का शुभारम्भ ब्रह्ममूर्ति योगतीर्थ महाराज द्वारा किया गया। योगतीर्थ महाराज ने कहा कि हमारी ऊर्जा का 80 से 90 प्रतिशत अनावश्यक बोलने व देखने में खर्च होता है। मौन रहना भी अपने आप में एक साधना है। मौन रहकर चिंतन व मनन कर ऊर्जा को संचित करें। सुबह सवेरे योग ध्यान लगाकर मस्तिष्क में आए कुविचारों को त्यागकर उच्च विचारों को संचित करें, जिससे शरीर में अध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। जिससे शरीर के आंतरिक विकार दूर हो जाएंगे। पहले मनुष्य आंतरिक रूप से पीडित होता है। इसके उपरांत ही रोग बाहर आते हैं। जब शरीर आंतरिक रूप से स्वच्छ व पवित्र होगा तो बाहय वातावरण भी उसी प्रकार का होगा। महामण्डलेश्वर गोपालदास महाराज ने कहा कि योग साधना भारतीय संस्कृति की मूल है। योग से अनेक प्रकार के रोग दूर होते हैं। मन व शरीर स्वस्थ रहता है। ऋषि मुनियों ने योग साधना के द्वारा जग का कल्याण किया। इस अवसर पर स्वामी आदित्यदेव, स्वामी योगव्रत, बहन किरण, आचार्य सोमेन्द्र, सुमनपाल आर्य, डॉ. बबलू वेदालंकार, अंकित कुमार, कान्ता बहन आदि उपस्थित रहे।
आईपीएल रोहाना को केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने किया सम्मानित
ग्रीन एनर्जी उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान पर मिला सम्मान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कम्प्रेसर्ड बायो गैस बनाने वाले इंडियन पोटाश लिमिटेड सीबीजी इकाई रोहाना कलां जिला मुजफ्फरनगर के अधिशासी निदेशक नीरज शर्मा व महाप्रबंधक रमेश कुमार शर्मा को ग्रीन एनर्जी उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान हेतू केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सम्मानित किया। मुजफगरनगर इन्डियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित चतुर्थ पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश से इन्डियन पोटाश लिमिटेड के रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर) स्थित, वाहनों के लिए कम्प्रेसर्ड बायो गैस बनाने वाले प्लांट के अधिशासी निदेशक श्री नीरज शर्मा व महाप्रबंधक श्री रमेश कुमार शर्मा
को ग्रीन एनर्जी उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान हेतू सम्मानित किया गया, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन हुआ ।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर जनपद में रोहाना कलां स्थित इन्डियन पोटाश लिमिटेड के सी० बी०जी० प्लांट द्वारा वर्ष भर निरन्तर वाहनों हेतू गैस का उत्पादन किया जा रहा है जिससे पैट्रोल व डीजल
की खपत कम कर ग्रीन बायो उर्जा के बढावा देकर विदेशी मुद्रा की देश हित में बचत करायी जा रही है । इन्जीनियर्स क्लब द्वारा दोनों अधिकारियों को
उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामना दी गई। इससे देश मे मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया, इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर हैं।
बाल्मीकि समाज ने ईओ को समस्या से कराया अवगत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)नगरपालिका में शुक्रवार को वाल्मीकि समाज के सैंकड़ों लोगों ने पहुंचकर ईओ प्रज्ञा सिंह का घेराव करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। ये लोग शहर के वार्डों में निजी स्तर पर घर घर से कूड़ा उठाने के कार्य में लगे हुए हैं, इनका कहना है कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका होने से उन पर रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के ५५ वार्डों की छह लाख आबादी के करीब सवा लाख घरों से प्रतिदिन कूड़ा उठाये जाने के लिए दिल्ली की कंपनी के साथ हुए करार पर शुरू किये गये डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान का विरोध उग्र होने लगा है। शहर के रामलीला टिल्ला के वार्ड १२ में प्राइवेट कर्मचारी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठान में लगी टीम पर हमले के बाद आज वाल्मीकि समाज के नेताओं के साथ घर घर से कूड़ा उठाने में लगे निजी लोगों ने टाउनहाल पहुंचकर पहले सभा की और रोजगार बचाने के नाम पर पालिका कार्यालय पहुंचकर ईओ प्रज्ञा सिंह का घेराव कर दिया। इससे मचे हड़कम्प के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप फोर्स के साथ पालिका पहुंचे, फिलहाल पालिका के ईओ कक्ष में ईओ और सिटी मजिस्ट्रेट वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ वार्ता कर रहे हैं। ये लोग डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका निरस्त करने या फिर प्रभावित लोगों को पालिका में पक्की नौकरी और आर्थिक गारंटी देने की मांग कर रहे हैं।
दोबारा पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा कराने की मांग को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)दर्जनो युवाओ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा पुनः आयोजित कराने की मांग को लेकर युवाओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे दर्जनो छात्रो ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को सौपे गए ज्ञापन मे मांग की कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का आयोजन 17 व 18 फरवरी को सम्पन्न हुआ था। जिसके परिपेक्ष्य मे इस भर्ती परीक्षा मे धांधली एवं पेपर लिक का आरोप लगाया। और सभी पालियों के पेपर समय से पूर्व विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से वायरल होने का आरोप है। इस कारण उन सभी अभ्यर्थियो का भविष्य अंधकारमय हो गया है जो निरन्तर इस परीक्षा की तैयारी मे पूरे मनोयोग से संलग्न रहे हैं।
ज्ञापन मे मांग की गई कि इस मामले के आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाये। इस दौरान अभिजीत बालियान, नीरज, विजय, अजय, विकास, दीपक, अर्जुन, मंथन बालियान, अंकुर कुमार आदि अनेक युवा मौजूद रहे।
खाद्य सचल दल ने छापामार कार्यवाही कर नमूने संग्रहित किये
मुजफ्फनगर। खाद्य सचल दल की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए ०६ नमूनें संग्रहित किये गये। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में खाद्य सचल दल की टीम द्वारा मुजफ्फरनगर में छापामार/ निरीक्षण करते हुये मिश्रित दूध के ०३ क्रीम का ०१ दही का ०१ व ब्रेड पकोड़ा का ०१ (कुल ०६ नमूनें)संग्रहित किये। डॉ. चमन लाल सहायक आयुक्त(खाद्य)-। ने बताया की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम २००६ के अंतर्गत अग्रिम विधि कार्रवाई संपादित की जाएगी। टीम में,खाद्य सुरक्षा अधिकारी,श्री अनिल कुमार कौशल,श्री मनोज कुमार,श्री राकेश कुमार व खाद्य सहायक वारियक्ष सम्मिलित रहे।
गांव चलो अभियान के तहत गांव बिलासपुर में किया रात्रि प्रवास
मुजफ्फरनगर । भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान रात्रि प्रवास के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने सदर विधानसभा के ग्राम बिलासपुर में एक दिवसीय प्रवास कर शक्ति केंद्र के सभी बूथ समिति के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव और पार्टी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और सभी को नमो ऐप, सरल ऐप डाउनलोड करवाकर उनकी प्रोफाइल पूरी करवाई। तत्पश्चात ग्राम में डोर टू डोर ग्राम वासियों से संपर्क किया। और केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया। इस दौरान बच्चो को नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के बारे में बताया । फिर ग्राम में ही वेदू सिंह के आवास पर भोजन किया । साथ में मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल जी,जितेंद्र कुच्छली, सोशल मीडिया सयोजक रक्षित नामदेव, धर्मवीर प्रजापति अंकुर प्रजापति, रमेश प्रधान, दिनेश कुमार पाल, शक्ति केंद्र संयोजक अंकुर प्रजापति, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुमार, बूथ अध्यक्ष अमित सैनी, रमेश पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्ट्डीज मे आई०क्यू०ए०सी० के तहत एम०बी०ए० विभाग के छात्र/छात्राओं के लिये डेम्फिएस्टा के अन्तर्गत इनर्फोमेशन टैक्नोलॉजी व मार्केटिंग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन 

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्ट्डीज में आई०क्यू०ए०सी० के तहत एम०बी०ए० विभाग के छात्र/ छात्राओं के लिये डेम्फिएस्टा के अन्तर्गत इनर्फोमेशन टैक्नोलॉजी व मार्केटिंग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एम०बी०ए० के छात्र/छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियाँ की गयी। जिसमे उन्होनें उत्सुकतापूर्वक बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता जी व डा० संदीप मित्तल जी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर द्वीप प्रवजल्लित करके किया ।
सर्वप्रथम प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता जी ने अपने विचार प्रकट करते हुये बताया कि कार्यक्रम प्रक्रिया दिसम्बर २०२३ से जनवरी २०२४ तक प्रस्तावित थी । जिसका उद्देश्य छात्र ध् छात्राओं को प्रबन्धन की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराना था। छात्र/छात्राओं का नेतृत्व करते हुये बताया कि किसी भी कंपनी के इनर्फोमेशन टैक्नोलॉजी व मार्केटिंग डिपार्टमेंट नई टैक्नोलॉजी व बेहतर कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट के लिए निरन्तर कार्यरत रहते है। कंपनी कुशल रणनीतिक प्रबंधन के लिए कर्मचारीयों में निरन्तर नई टैक्नोलॉजी के साथ स्वयं का विकास करने की क्षमता होनी चाहिए, जिसके द्वारा वह अपनी कम्पनी को लाभ प्रदान करने में सक्षम बनते है। उन्होने बताया कि इनर्फोमेशन टैक्नोलॉजी व मार्केटिंग विषय पर कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया ।
कार्यक्रम में कोर्डिनेटर व संयोजक प्रवक्ता मिस० महिमा मंगल व मि० आदित्य कश्यप ने अपने शब्दो मे कहा कि आज के कार्यक्रम में मुख्यतः डेटा विशलेषण व रिटेल सेटअप से सम्बन्धित पीपीटी व संभाषण के माध्यम से छात्र/छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऐसी गतिविधियां छात्र/ छात्राओं को भविष्य में आने वाली चुनौतियों से बेहतर तरीके से सामना करने की क्षमता प्रदान करेंगी, चाहे वे व्यावसायिक हो चाहे औद्योगिक हो । उन्होनें आगे बताया कि सभी वितरण चौनल समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, क्योंकि भारत एक विशाल आबादी वाला एक बड़ा देश है और एक चौनल के माध्यम से जनता तक पहुंचना संभव नहीं है और इसका निर्णय उपयुक्त डेटा विश्लेषण पर निर्भर करता है जैसे कि कंपनी किस शहर में वितरण चौनल शुरू करने का निर्णय बना रही है व वहा की जनता की इस पर क्या प्रतिक्रिया रहेंगी ।
कार्यक्रम के निर्णायक मण्डल में रितू मित्तल, डा० विभूति अग्रवाल, श्रीमती पारूल कुमार ने अहम भूमिका निभाई। छात्र ध् छात्राओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अपने विचारो व कौशल का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध किया । जिसमें मुख्यतः अर्जुन सिंह ने डेटा विश्लेषण के गुणों पर अपनी प्रस्तुती दी। इसके पश्चात् संभाषण में छात्रा आरती, अनन्ता, रूपल, अदिबा, आफिया, मिजबा, बुशरा, ग्रेसी, खुशी, शिखा व मुस्कान ने अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि ब्रांड के लिए प्रभावी चौनल ईबीओ व एमबीओ होते है क्योकि उत्पाद को उचित महत्व और प्रमुखता मिलती है ओर दोनो ही बिजनेस आउटलेट के अपने फायदे और नुकसान है, साथ ही इन छात्रों ने मानव संसाधन फाइनेंस व मार्केटिंग में होने वाले डाटा विश्लेषण के प्रभावी लाभों के बारे में भी बताया। मंच का संचालन छात्रा अनन्ता गर्ग द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम०बी०ए० व एम०सी०ए० से रितू मित्तल, डा० विभूति अग्रवाल, पारूल कुमार, बबली तोमर, देवेश गुप्ता, आशीष कुमार, अंकुर अग्रवाल, महिमा मंगल, अन्नु त्यागी, आस्था सिंघल, तुषार भारद्वाज, वरूण कुमार, राजीव कुमार, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक व रवि भार्गव आदि समस्त शिक्षकगण, स्टॉफ व छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें ।
एसडी इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर में माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार माननीय प्रधानाचार्य सोहन पाल के निर्देशन में सुपर स्वीप के कैलेंडर के अनुसार एक निबंधप्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न नारो को द्वारा दर्शाया और सभी को आओ मतदान करें की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मजबूर किया। प्रतियोगिता के संयोजक श्री अरविंद कुमार सहसंयोजक डा. राजबल सैनी रहे। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अंजुम प्रथम वंशिका द्वितीय स्थान व आर्शी तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में पूजा प्रथम काजल द्वितीय अलीना तीसरे स्थान पर रही, सब जूनियर वर्ग में सना प्रथम पायल द्वितीय हर्षिल तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में । श्री राहुल कुमार,तेजपाल, अशोक सैनी, श्रीमती विनीता राय व प्रेरणा शर्मा का प्रतियोगिता में विशेष योगदान रहा।
पीस कमेठी की बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना बुढाना में आज एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी व क्षेत्रधिकारी बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने संत रविदास जी जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजकों के साथ शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मीटिंग की गई। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि सभी को सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना के साथ मिलजुलकर रहने व किसी भी तरह की अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। एसडीएम ने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में संत रविदास जयंती मनाने की अपील करते हुआ कहा कि हमारी वजह से किसी को भी कोई परेशानी न हो इस तरीके से हमे त्यौहार मनाने चाहिए। वही सी.ओ बुढाना ने भी आपस मे प्रेम के साथ जयंती मनाने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी अगर माहौल खराब करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष बुढाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जायेगी यदि कोई सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करता है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान, खंड विकास अधिकारी, स्ष्ठह््र विधुत, पुलिस, आसपास के समाजसेवी, व्यापारी, प्रधान व अन्य सभ्रांत लोग मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं को किए मोबाइल वितरित
मोरना। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में बीए फाइनल के १६० छात्र-छात्राओं को मोबाइल वितरित किए।कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि शिक्षा ही उन्नति का आधार है। युवा देश की उन्नति का मजबूत स्तंभ बने। सरकार छात्र-छात्राओं के जीवन को विकास की गति देने पर आमादा है। उन्नति के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य के अंतर्गत देश को डिजिटल बनाने का काम जारी है।कैश लैस की प्रणाली अपनाकर पारदर्शिता लाने में युवा पीढ़ी सहयोग प्रदान करे। सही उद्देश और सफलता प्राप्त करने के लिये मोबाइल का प्रयोग करें।अनावश्यक प्रयोग से समय को नष्ट न करें। समापन पर अतिथियों ने बीए फाइनल के १६० छात्र-छात्राओं को मोबाइल वितरित किए। प्रबंधक मदनपाल सिंह, सचिव वेदवीर सिंह, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा,आशीष,डॉ. महकार सिंह, नरेंद्र सिंह राठी,बाबू प्रकाशवीर, भाजपा नेता रामकुमार शर्मा, चौ.ब्रजवीर सिंह,प्रदीप निर्वाल,अरुण पाल, अनुज पहलवान ,सतीश चेयरमैन,योगेश गुर्जर,डॉ. संजू शर्मा,अमित सालार,वीरेन्द्र सिंह,कल्लू ठाकुर,आदि मौजूद रहे।
एडीजी ने गोष्ठी में दिये दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद में अपराध नियंत्रण एवं आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ द्वारा पुलिस लाइन स्थित यातायात सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों तथा थाना प्रभारियों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ ध्रुवकान्त ठाकुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित यातायात सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों तथा थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री विनायक भोंसले, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व जनपद के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे ।
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी को क्षेत्र के टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, अपने-अपने थानाक्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने, मतदान केन्द्रों पर सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने, थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही अवगत कराया कि यदि टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों द्वारा किसी क्षेत्र में अपराध कारित किया जाता है तो इसके लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व सम्बन्धित अन्य पुलिसकर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। तथा एन्टी रोमियो स्कॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से, स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी कर सुरक्षा संबंधित सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए असामाजिक तत्वों, नई उम्र के संदिग्ध लड़कों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, तेज रफ्तार मोटरसाईकिल, बिना हेलमेट, पटाखे वाली बुलेट आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए ।
देश की अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का पहला कर्त्तव्यः प्रमोद चौधरी
संविधान को जानें, माने और जिएं विषय पर हुई जागरूकता कार्यशाला

मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उत्सव पर हर दिल में संविधान अभियान के अंतर्गत संविधान को जाने, माने और जिएं विषय पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला में भाग लेने वालों को संविधान की शपथ दिलाई गई व संविधान उद्देशिका वितरण किया गया।
मोरना स्थित गंगा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में स्टेट को-ऑर्डिनेटर प्रमोद चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान के आधारभूत मूल्य दर्शन में भारत को प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता, व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ावा दिया गया है। वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। प्रत्येक नागरिक के दिल में संविधान के प्रति भाव पैदा हो इसलिए स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उत्सव पर देश के सभी राज्यों में विभिन्न सेलिब्रिटीज, कलाकारों, विद्वानों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर दिल में संविधान अभियान चलाया जा रहा है। बलिया से आए धनंजय राय ने कहा कि हर भारतवासी का मौलिक कर्त्तव्य है कि देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना, आह्वान किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करना, भारत के लोगों में समरसता और समान भाव का निर्माण करना जो धर्म, भाषा क्षेत्रीय वर्ग आधारित सभी प्रकार के भेदभाव से परे हो। प्रमोद चौधरी द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों को संविधान की उद्देशिका भेंट की गई तथा संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों का गायन भी हुआ। कार्यशाला में मुरादाबाद से आए शरीफ हुसैन एवं अमर सिंह सैनी, महोबा से मनोज कुमार, बिजनौर से ऋतु सिंह व गौरव चौधरी, बाराबंकी से रत्नेश कुमार, वाराणसी से मिथिलेश दुबे ने भी कार्यशाला को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के समापन पर बिजेंद्र उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूनम चौहान, निरंजना, मीनाक्षी, सुशील कुमार, अंकुर शर्मा, राजकुमारी आदि उपस्थित रहे।
मारपीट में मां बेटे हुए घायल, मुकदमा दर्ज
मोरना – देर शाम विद्युत तारों पर कटिया डालने के दौरान हुए फॉल्ट को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसमें एक पक्ष द्वारा धारदार हथियारों से हमला कर मां बेटे को घायल कर दिया। घायलों को भोपा अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना निवासी बबली ने तहरीर देकर बताया कि घर के बाहर लगे बिजली के खम्भे से पडोसी शिवकुमार का बिजली कनेक्शन है। शिवकुमार घर में जा रहे बिजली के तार में कट लगाकर बिजली चोरी करता है, जिसमें अक्सर फॉल्ट होता रहता है। जिससे गम्भीर हादसे की आशंका बनी रहती है। गुरूवार की देर शाम शिवकुमार तार में कटिया डाल रहा था। तभी बबली के पति मेहरसिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपी शिवकुमार, सचिन व लक्ष्मी धारदार व सरिया आदि लेकर पीडित के घर में घुस आए तथा गाली गलौज करते हुए मेहरसिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मेहरसिंह की मां अतरी उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपा लाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामलीला कमैटी के संरक्षक का हुआ निधन
मुजफ्फनगर। नई मन्डी रामलीला कमैटी के संरक्षक वेदप्रकाश मित्तल का बीमारी के चलते निधन हो गया। जिससे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड गई। कई गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर सांत्वना दी।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी रामलीला भवन के समीप निवासी श्री रामलीला कमैटी के संरक्षक वेदप्रकाश मित्तल का आज सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। श्री मित्तल के निधन की खबर मिलते ही नई मन्डी रामलीला कमैटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया,व्यांपारी नेता इन्द्रसैन बिन्दल, सुदेश गर्ग, मुकेश बिन्दल, सन्तू पंडित, अखिलेश कुमार, भाजपा नेता पंकज माहेश्वरी आदि गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
गैंगस्टर एक्ट में 4 को 2-2 वर्ष का कारावास
मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर एक्ट में ०१ महिला आरोपी सहित ०४ आरोपीगण को ०२-०२ वर्ष के कारावास तथा ०५-०५ हजार रुपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा माननीय न्यायालय में की गयी प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरुप माननीय न्यायालय स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट नं०- ०५ द्वारा मु०अ०सं०- ३५/२२ धारा- २ध्३ गैंगस्टर एक्ट थाना नई मण्ड़ी जनपद मुजफ्फरनगर में ०१ महिला आरोपी सहित ०४ आरोपीगण को ०२-२ वर्ष का कारावास व ०५-०५ हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। दण्डित किये गये आरोपी दीपक पुत्र जयपाल निवासी ग्राम कुटबा थाना शाहपुर, मोहित पुत्र बलबीर निवासी ग्राम चांदपुर थाना शाहपुर, सुनील पुत्र सुरेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम कुटबी थाना शाहपुर, पुष्पा पत्नि जनार्दन निवासी ग्राम तुगलकपुर थाना पुरकाजी है।
भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण की कथा का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कथा से पूर्व २५१ शोभाग्यवती महिलाओ ने सिर पर मंगल कलश व पुरुष वर्ग हाथ में भगवा ध्वज लेकर फहराते हुए हर हर महादेव का जयघोष करते हुए नाचते झूमते हुए अनेकानेक मार्गो से भ्रमण करते हुए कथा पंडाल में पहुंच कर शिव पुराण की स्थापना कर व्यास पूजन किया काशी से पधारे विद्वान कथा व्यास पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज जी ने शिव पुराण की पावन महिमा का महात्म्य श्रवण कराते हुए बताया कि माघ और फाल्गुन में तथा श्रावण के महीने में शिव पुराण की पावन कथा श्रवण करने पर अनन्त गुना फल प्राप्त होता है चंचुला जैसी अधम नारी व देवराज जैसा पथ भ्रष्ट ब्रह्मण भी शिव कथा को श्रवण कर मोक्ष प्राप्त कर शिव लोक में वास पा जाते है इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में संजय विश्वकर्मा व जगवती पांचाल ने पूजन कराया तथा सुंदर विश्वकर्मा संजय शर्मा राजेश धीमान सरिता धीमान विजयपाल धीमान बागाराम त्यागी राजेश त्यागी राजू वर्मा नमन तिवारी अमरजीत उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।
मारपीट का आरोपः कार्रवाई की लगाई गुहार
मोरना। चौरावाला गाँव मे बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ रास्ते मे मारपीट की गयी।पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है। ककरौली थाना क्ष्रेत्र के गाँव चोरावाला निवासी नीरज ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात वह बाजार से वापस घर लौट रहा था कि गाँव के युवक ने पीछे से आकर उसके सिर पर वार किया। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया।आरोपी ने उसके साथ लात घूसों से मारपीट की। पीड़ित ने आरोपी से जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।


