News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर वाहन चोर दबोचे
पकडे गये शातिरों के कब्जे से बाइके की बरामदMuzaffarnagar News
शाहपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पुलिस की बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। अभियुक्तगण के कब्जे एवं निशादेही से चोरी की 08 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी, 02 चेसिस, 01 इंजन व वाहन काटने/खोलने के औजार व अवैध शस्त्र बरामद किए गए । जनपद में शातिर वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस की बरवाला रोड पर बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 01 अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया तथा 02 अभियुक्तगण को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के अभियुक्त के कब्जे एवं निशादेही के आधार पर चोरी की 08 मोटरसाईकिल, 02 स्कूटी, 02 चेसिस, 01 इंजन तथा वाहन खोलने/काटने के औजार तथा अवैध शस्त्र बरामद करते हुए 02 अन्य अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा बरवाला रोड पर चेकिंग की जा रही थी । तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तगण 01 मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरवाला की तरफ से आ रहे हैं ।
सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सघनतापूर्वक चेकिंग की जाने लगी । कुछ समय पश्चात बरवाला की तरफ से 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें देखकर मुखबिर द्वारा इशारा करके बताया गया कि यही वे व्यक्ति हैं । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सवारों के नजदीक आने पर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो अचानक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने लगे । बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों का पीछा किया गया । कुछ दूर जाकर बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल को कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया गया । बदमाशों द्वारा खुद को पुलिस टीम से घिर समझ कर मोटरसाइकिल रास्ते पर छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा सिखलाए गए तरीके से फायर से बचते हुए बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते रहे । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा 02 बदमाश मौके से फरार हो गए । थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को मौके से तथा फरार 02 बदमाशों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए तथा निशादेही पर बरवाला रोड के किनारे बंद पड़े ढाबे से 07 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी, 02 चेसिस, 01 इंजन तथा वाहन खोलने ध् काटने के औजार बरामद करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त टीटू उर्फ सागर पुत्र भगवानदास निवासी बहरामपुर थाना जानी मेरठ (घायल), सादिक पुत्र शमशाद निवासी ग्राम बहरामपुर थाना जानी मेरठ, शाहनवाज पुत्र सलाउद्दीन निवासी भोला, थाना जानी, मेरठ, शाहरुख पुत्र बिलाल निवासी ग्राम थिरोट थाना रोहटा मेरठ, मुन्ना पुत्र यासीन निवासी ग्राम भोला थाना जानी मेरठ । जिसके कब्जे से हीरो पैशन प्रो0, हीरो पैशन एक्स प्रो0, 6 हीरो स्पलैण्डर प्लस, स्कूटी एक्टीवा, स्कूटी प्लेजर, 02 चेसिस, 01 इंजन, 02 तमंचा मय 01 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर । वाहन खोलने/काटने के औजार बरामद किये। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अन्तर्जनपदीय वाहन चोर प्रवृत्ति के अपराधी हैं जिनके द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों में वाहन चोरी की घटनाएं कारित की गयी हैं । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक चौधरी, व0उ0नि0 सुभाष यादव, उ.नि. गजेंद्र सिंह, है. का. महेंद्र चौधरी, प्रेमचंद शर्मा, का. शिवम यादव, का. ऋतिक कुमार, सोनू कुमार, अनिल कुमार, नितेश कुमार थाना शाहपुर, उ0नि0 गजेंद्र सिंह थाना शाहपुर शामिल रहे।

 

आपातकालीन मॉक ड्रिल का हुआ रिहर्सलसMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)रोहाना स्थित इण्डिया पोटाश लिमिटेड, डिस्टलरी यूनिट में आपातकालीन मॉक ड्रिल का रिहर्सल संपन्न हुआ।मुजफ्फरनगर के रोहाना स्तिथ इण्डिया पोटाश लिमिटेड, डिस्टलरी यूनिट में एथनोल से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं के नियन्त्रण की प्रक्रिया के सन्दर्भ में ऑन साइट इमरजेन्सी प्लान की रिहर्सल (मॉक ड्रील) सम्पन्न हुआ। ऐसी स्थिति में प्लांट के कर्मचारियों को सम्भावित जान-माल की हानि रोकने के लिए प्रशासन से तुरन्त सहायता उपलब्ध कराने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कारखाने के अधिकारी एवं श्रमिक एथनोल से होने वाली अग्निकाण्ड के नियन्त्रण करने की घटनाओं को तुरन्त किस प्रकार से नियंत्रित कर सकते हैं, इसी उद्देश्य से उक्त योजना के परीक्षण हेतु (मॉक ड्रील) किया गया। इसका संचालन इकाई के फायर इंचार्ज मोहित कुमार बालियान व कंट्रोलिंग डिस्टिलरी इकाई प्रबंधक रमेश कुमार शर्मा व मैनेजर दिलीप कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी,आपदा प्रबंधन की टीम व समस्त प्लांट के कर्मचारियों विवेक कुमार शर्मा (विद्युत अभियंता), वसीम अहमद(यांत्रिक अभियंता), मनोज मालिक, हरमिंदर सिंह,प्रदीप कुमार शर्मा मुख्य सुरक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर के प्रमुख मुद्दों पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा शुक्रतीर्थ में गंगा घाट एवं परिक्रमा पथ को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), को जिले में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों से निरंतर बैठक कर अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा काली नदी एवं हिडन नदी में गिरने वाले नालों की सफाई हेतु नगर निकायों जल निगम, सिंचाई विभाग एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने शुक्रतीर्थ एवं हैदरपुर वेटलैण्ड़ में विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशकॉ सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेलॉ उप कृषि निदेश (प्रसार), संतोष कुमारॉ क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंकित सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

 

सर्वोत्तम कैडेट रैली प्रतियोगिता का शुभारम्भ
भोपा। जनता इंटर कॉलेज भोपा में हीरक जयंती के अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड उ.प्र.जनपद मु.नगर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सर्वोत्तम कैडेट रैली प्रतियोगिता का शुभारंभ शुकदेव पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य ओमानंद जी महाराज के सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपला निर्वाल, बी.के.यू. प्रवक्ता श्री राकेश टिकैत के साथ किया। रैली में प्रतिभाग कर रहे स्काउट गाइड कैडेट्स को संबोधित कर उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड के अनेकों अधिकारी, प्रधानाचार्यगण एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

 

प्लेसमेंट ड्राइव का एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में हुआ एम0बी0ए0 के छात्र/ छात्राओं के लिये प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एम0बी0ए0 के छात्र/छात्राओं को विश्व विख्यात कम्पनी द्वारा मार्केटिंग प्रबन्धन के पदो पर प्लेसमेंट किया गया। यू0एस0 बेस्ड कम्पनी ैबीवलव ज्मबीदवसवहपमे के द्वारा एम0बी0ए0 के छात्र/छात्राओं का तीन चरण के माध्यम से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा कॉलेज छात्रों को पांरपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा के विभिन्न आयामों के लिये भी तैयार करता है। छात्र ध् छात्राओं को प्लेसमेंट के लिये तैयार किया जाता है। उनके कोर्स में उन विषयों को शामिल किया जाता है, जिससे छात्र मार्केट डिमांड के अनुसार तैयार हो सकें। इस तरह की विभिन्न प्रक्रियाओं से छात्र ध् छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है तथा उनके लिये अध्ययन के दौरान शिक्षा व प्रबंधन के पाठ्यक्रमो में समय-समय पर स्किल डेवलपमेंट के सेमिनार भी आयोजित किये जाते हैं, ताकि छात्रों को रोजगार व प्रतियोगिताओं मे भी लाभ एवं इसी के साथ बडी-बडी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों मे काम करने का अवसर मिल सकें। हमारे महाविद्यालय के पूर्व छात्र/छात्राओं के चयन एम०बी०ए० के विभिन्न प्रकार जैसे- एच०आर०, मार्केटिंग फाईनेंन्स के विभिन्न पदो पर अलग-अलग कम्पनियों के माध्यम से सम्पादित किये जाते रहे है। यू0एस0 बेस्ड कम्पनी, ैबीवलव ज्मबीदवसवहपमे के मुजफ्फरनगर ब्रांच मैनेजर मि० सिद्धार्थ जिन्दल तथा मि० मिलिन्द्र जिन्दल द्वारा छात्र/छात्राओं का प्लेसमेंट प्रक्रिया व इंटरव्यू लिया गया। सर्वप्रथम छात्रों की स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल हुए योग्य छात्र/छात्राओं की लिखित परीक्षा करायी गयी तथा परीक्षा में पास होने वाले छात्रों का साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम प्रक्रिया के लिए चयन किया गया। अंतिम प्रक्रिया व चयन के पश्चात् छात्रा मनु रानी व छात्र उदय गोयल को कार्यशैली के बारे मे प्रशिक्षण देकर विभिन्न शाखाओं में नियुक्ति दी गई। प्लेसमेंट कोर्डिनेटर पारूल कुमार ने अपने शब्दों में बताया कि इस तरह की विभिन्न प्रक्रियाओं से छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है तथा उन्हें अध्ययन के दौरान ही बडी-बडी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में काम करने का अवसर मिलता है ओर उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रथम चरण में केस स्टडी के टैक्निकल राऊंड के आधार पर छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमे से 04 छात्र/छात्राओ मनु रानी, उदय गोयल, नीलाक्षी गोयल व ईशा पवार का टैक्निकल इंन्टरव्यू के लिये चयन किया गया । अन्तिम चरण में प्रक्रिया में 03 छात्र/छात्राओं मनु रानी, उदय गोयल व ईशा पवार को फाईनल इंन्टरव्यू के लिए चयनित किया गया । सभी शिक्षकगणों ने इस सफलता के लिए प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया। छात्रध्छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज को देते हुये बताया कि यह सब कॉलेज के उच्च स्तर की शिक्षा व शिक्षकों के निरन्तर मार्गदर्शन एवं कड़ी मेहनत का नतीजा है, उन्होने बताया हमारे कॉलेज में छात्र/छात्राओं के लिए नियमित अंतराल पर पर्सनेलिटी डेवलप्मेन्ट व सेमिनार आयोजित किये जाते है। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

‘वीर बाल दिवस’ सेलिब्रेशन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में ‘वीर बाल दिवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कक्षा 11 की छात्राएँ अन्वेशा यादव एवं नव्या मित्तल द्वारा गुरु गोविंद सिंह एवं उनके चारों साहिबजादघे के त्याग और बलिदान पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। कक्षा 11 की छात्रा कृतिका धीमान ने गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादो के त्याग और बलिदान पर आधारित एक कविता प्रस्तुत की। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा सभी छात्र-छात्राओ को भारत मंडपम से लाइव प्रसारण को दिखाया गया जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि धन्य है ऐसी माता जिसने अद्वितीय साहस वाले साहिबजादो, वीरों को जन्म दिया। ‘वीर बाल दिवस’ मनाने का उद्देश्य साहिबजादो की दृढ़ता, त्याग और निष्ठा से प्रेरणा लेना है। उम्र और स्थिति चाहे जो भी हो, सच्चाई और न्याय के लिए खड़ा होना सबसे बड़ी वीरता है। उन्होंने चारो साहिबजादो के शोर्य और बलिदान को शत्-शत् करते हुए छात्रों को अपनी धार्मिक आस्था से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और उनमे उसी स्तर का त्याग और साहस को आत्मनिहित करने का उदबोधन किया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी एवं जूनियर विंग, हैड मिस्ट्रेस, ममता चौहानने ने वीर बाल दिवस पर सभी बच्चो को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादे जोरावर सिंह, फतेह सिंह, जुझार सिंह, एवं अजीत सिंह के सिख धर्म के प्रति बलिदान के बारे में बताया कि उन्होंने अपने आप को मुगल सैनिकों द्वारा पकड़े जाने पर धर्म के सिद्धांतों से विचलित होने के बजाय मृत्यु को प्राथमिकता दी। गुरु गोबिंद सिंह और उनके चारों साहिबजादो के सिख धर्म के लिए त्याग और बलिदान को ‘वीर बाल दिवस’ पर शत-शत नमन किया तथा उन्ही के बताए सत मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन हर्षित मिश्रा एवं कक्षा 11 की छात्रा युक्ति दयाल द्वारा हुआ राष्ट्रीय गान के साथ इसका समापन हुआ।

 

प्रभात फेरी निकालकर किया याद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिखों की दसवे गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहब जादो की याद में भारतीय जनता पार्टी इस दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मना रही है । केशव मंडल में बुड्ढा बाबा गुरुद्वारा घासमंडी से प्रभात फेरी निकालकर गुरु गोविंद सिंह एवं उनके साहबजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह जी को याद करते हुए इस दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। उपरोक्त भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री श्रीमोहन तायल, विजय शुक्ला, बिजेंद्र पाल, कपिल त्यागी, सभासद हनी पाल, बृजेश दीक्षित, कमलकांत शर्मा, अमन तोमर, सुभाष कोटियान, कृत्यांश खटीक एवं गुरुद्वारा के संगत आदि उपस्थित रहे।

 

क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने की गौकशी की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग
गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों के बलिदान दिवस पर किया नमनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना कार्यकर्ताओ ने कल बधाई कला गांव में हुई गोकशी की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहां कि पिछले कुछ समय से गौशाला संचालकों पर लग रहे गौ तस्करी के आरोप उक्त गंभीर विषय हैँ। यदि यह आरोप सही है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है, इस संबंध मे क्रांतिसेना के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी से मिलकर इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पूर्व एक गौशाला संचालक को भी गौर तस्करी के मामले में पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है, क्रांतिसेना ने कहा कि गो तस्करी में लिप्त लोगो को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारीयो ने पार्टी कार्यालय पर गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्हें क्रांतिकारीयो और हिंदू धर्म के लिए कार्य करने वाले गुरु गोविंद सिंह जी और उनके बच्चों के बलिदान को याद रखना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, शिवसेना जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, मंगतराम सोनकर, महानगर महासचिव आदित्य कश्यप, राजेश अरोड़ा, उज्ज्वल पंडित, शैलेंद्र विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, रितिक कुमार, राजेंद्र तायल आदि उपस्थित थे।

 

वीर बाल दिवस पर किया स्मरण
खतौली। वीर बाल दिवस मनाया गया खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इण्टर कॉलेज में सिक्ख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे जोरावर सिंह 9 वर्ष तथा फतेह सिंह 6 वर्ष की शहादत तथा अदम्य साहस को सभी ने सादर नमन तथा स्मरण किया। इस प्रेरणादायी अवसर पर प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बताया हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 26 दिसंबर 2022 से प्रत्येक वर्ष बाल वीरों के बलिदान को स्मरण करने के लिए वीर बाल दिवस मनाते हैं। 26 दिसंबर 1704 में औरंगजेब तथा वजीर खान ने धर्म परिवर्तन न करने पर साहेबजादे जोरावर सिंह तथा फतेहसिंह को जिंदा दीवार में चिनवा दिया था। यह अत्याचार की पराकष्ठा थी। गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे अजीत सिंह तथा जुझार सिंह भी धर्म की रक्षा के लिए शहीद हो गए थे। माता गुजरी देवी के इन महान सपूतों के बलिदान को भारत देश सदैव कृतज्ञता से स्मरण करता रहेगा। देश की युवा पीढ़ी को धर्म तथा संस्कृति के संरक्षण के लिए सदैव जागरूक रहना चाहिए। हम देश के महान गुरुओं के बारे में जाने तथा हमें उनके बलिदान से भी अवगत होना है। छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम संचालन शिक्षक रूपक वर्मा ने किया। सभी ने वीर बलिदानियों को शत् शत् नमन किया। इस अवसर पर दलीप सिंह सुधीर पांडे डा. अमित जैन राजकुमार जैन सत्येंद्र मलिक अजय जैन विकास मोतला हितेश कुमार अतुल प्रताप चंदन शर्मा प्रमोद मोतला कुलदीप सचिन नवीन सत्येंद्र पाल महेंद्र पांडे मोहित सुमित विकास रामनिवास शर्मा गौरव मनोज संध्या नागर मोनिका शर्मा प्रियंका नूतन इन्दू रीतू जैन आयशा बबीता मीनाक्षी आंचल पायल शिखा जया लवी सहित कॉलेज परिवार का सहयोग रहा।

 

तुलसी पूजन का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। परम पूज्य गुरुदेव गीता मनीषी महामण्डलेश्वर श्री स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से जीओ गीता युवा चेतना एवं जीओ गीता महिला मंडल , श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा तुलसी धाम ,मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया तुलसी दिवस ।सर्वप्रथम प्रातः तुलसी मैया के लिए हवन यज्ञ किया गया ।उसके बाद शाम को प्रदोष काल में तुलसी मैया का वैदिक मंत्रों के द्वारा विधिवत पूजन किया गया । तत्पश्चात् सभी कृष्ण प्रेमी कृष्ण कृपा परिवार ने दीपोत्सव मनाया ।ओम नमों भगवते वासुदेवाये मंत्र उच्चारण के साथ तुलसी मैया की परिक्रमा की गई ।सभी भक्तजनों ने मिलकर भाव पूर्ण भजनों एवं बधाई के साथ उत्सव में खूब रंग बरसाया ।25 दिसंबर को अपनी सनातन संस्कृति के अनुसार तुलसी दिवस मनाने का संदेश दिया गया ।उत्सव में सुनील कुमार शर्मा ,दिवाकर सोलंकी , अमित गर्ग , महंत पंडित मनसुख शर्मा जी , शिशुकांत गर्ग जी , गोपाल गर्ग जी ,केशव चौहान , राघव शर्मा ,कल्पना चौहान , मुस्कान शर्मा , संगीता शर्मा , दीपशिखा शर्मा , विभा गर्ग , पूजा शर्मा एवं समस्त कृष्ण कृपा परिवार का विशेष योगदान रहा ।

 

श्रद्धाभाव के साथ मनाया भगवान पारसनाथ जन्म महोत्सव
खतौली। नौ जैन मंदिरों में जैन धर्म के तेइसवें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ का जन्म महोत्सव समारोह भक्तों ने श्रद्धा व मांगलिक क्रियाओ के साथ मनाया। इस पावन अवसर को मनाने के लिए स्त्री, पुरुष तथा बच्चे पीत व केसरिया वस्त्रो में मंदिरों में प्रातः काल की बेला में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यह आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में जैन धर्म के अनुयायी भक्ति के साथ मनाते हैं। आज के दिन भक्तगण बड़ी संख्या में बिहारीजी वहलना जी जलालाबाद अहिक्षेत्र जी तथा सम्मेद शिखरजी धर्म आराधना के लिए जाते हैं। सुश्रावकों ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक पूजन करके धार्मिक विधान आयोजित किए। प्रभु पारसनाथ की स्तुति में भक्ति भजन गाए। भक्ति संगीत के साथ भक्ति नृत्य हुए। इस पावनअवसर पर डा. ज्योति जैन तथा अरुण नंगली वालों ने बताया भगवान पारसनाथ का जन्म पौषवदी ग्यारस को वाराणसी में हुआ था। इनके पिता महाराज अश्वसेन तथा माता वामादेवी थी। इनका विवाह राजकुमारी प्रभावती से हुआ था। तीस वर्ष की आयु में गृहस्थ जीवन त्याग कर सत्य की खोज में निकल गए। ज्ञान की प्राप्ति के पश्चात लगभग 70 वर्ष तक धर्म का प्रसार किया। 83 दिन की घोर तपस्या के बाद इनको शिखरजी में ज्ञान की प्राप्ति हुई। श्रावण शुक्ल सप्तमी को सम्मेद शिखर जी में मोक्ष निर्वाण पद प्राप्त हुआ। भारत में सम्भवतरू सबसे ज्यादा तीर्थ इनके नाम पर हैंघ्।भगवान पारसनाथ का जीवन हमें समता भाव धारण करने की शिक्षा देता है।इसके अतिरिक्त धर्म स्वाध्याय प्रश्न मंच भक्ति संगीत तथा मंगल आरती की। आज के धार्मिक आयोजन में बबलू टीकरी तुषांग नवीन तार सुनील टीकरी मुकेश महलका सुशील मंडी संजय दादरी विवेक प्रवक्ता सत्येंद्र बस प्रमोद बर्तन रामकुमार शंशाक महलका राकेश अंबर सुरेंद्र घड़ी योगेश सराफ अशोक सराफ दिनेश शिखर चन्द मुकेश एडवोकेट विपिन अरिहंत कल्पेंद्र उपेन्द्र राजकुमार प्रवक्ता दीपक भैंसी अनुपम आढती राजीव मुखिया गौरव सराफ सोमिल हितेश सराफ कमल सराय विनय मुकेश सराफ बबलू मुखिया अजय प्रवक्ता बल्लू सराफ सुधीर मुखिया छवि वर्षा सुमन अंजू नंगली डा.आशा प्रीति दादरी काजल करुणा रूचि अनीता रीता अंजलि रीतू सुनीला उर्मिला सोनिया विभा मीनू ममता निधि दीक्षा आंचल अलका साक्षी दर्शिता मोनिका स्वाति शैली नीलम रीतू सुजाता सुषमा सरिता पूजा रेखा सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में रहे। चंद्रप्रभु भगवान के कल्याणक की भी भक्तों ने आराधना की।

 

तुलसी पूजन एवं 108 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)तुलसी दिवस के उपलक्ष मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा प्राचीन श्री शिव मन्दिर मे तुलसी पूजन एवं 108 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से पवित्र तुलसी दिवस के उपलक्ष मे संध्या 6ः00 बजे से प्राचीन शिव मन्दिर, रेलवे स्टेशन के सामने , तुलसी दिवस एवं दीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन भगवताचार्य पण्डित श्री कृष्णा नन्द जी एवं पण्डित संजय मिश्रा जी के सौजन्य से प्राचीन शिव मन्दिर निकट रेलवे स्टेशन, उत्तरी सिविल लाइन्स , मुजफ्फर नगर में किया गया। जिसमे भारी संख्या मे कृष्ण कृपा परिवार एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रो से आये श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम पण्डित संजय जी के साथ-साथ सभी उपस्थित सम्मानित जनो द्वारा 108 दीपो को प्रज्वलित किया गया तथा पण्डित कृष्णा नंद जी ने तुलसा जी का विधिवत पूजन कराया ।पण्डित कृष्णा नंद जी ने तुलसी जी की कथा का विस्तार से वर्णन किया जिसको सुनकर सभी उपस्थित जन मन्त्र मुग्ध होकर गये। श्री संजय अरोरा जी द्वारा तुलसी माता की स्तुति, राधा रानी का, कृष्ण जी आदि के भजनो से उपस्थित जनो को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया।श्री शोभित गुप्ता सभासद पति द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त मातृ शक्ति को तुलसी जी के पौधे भेट किये गये। अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गोयल, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग तथा अन्य सभी कृष्ण कृपा परिवार जनो द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओ का कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल, अजय कुमार गर्ग, शोभित गुप्ता, पण्डित कृष्णा नंद , पंडित संजय मिश्रा, अशोक शर्मा, विपिन त्यागी , रन्वित सिंह, मोनिका, निशा बंसल, मीनाक्षी गर्ग, राधा मिश्रा, रुकमणी गोयल, मोहिनी गुप्ता, पूनम , अल्का गोयल, मोहिनी गुप्ता, ज्योति, रेणू, बीना , अनीता गर्ग , राजन गोयल, ममता, अलका, रश्मी, शुचि, वैभव, कार्तिक, अरनव, प्रखर, मधु आदि । कार्यक्रम के अंत मे तुलसी जी की आरती एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया । यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।,

 

जनपद जाट महासभा की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। गोल्डन रेस्टोरेंट वसुंधरा मुजफ्फरनगर में जाट महासभा की एक बैठक चौधरी जगदीश बालियान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा का संचालन संतोष कुमार वर्मा महासचिव ने किया। बैठक में विभिन्न विकास के कार्य करने पर निर्णय लिया गया। जिसमें प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बैठ के करना तथा बुजुर्गों एवं अन्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु उनके कार्य को पुरस्कार करना। संगठन को मजबूत करने हेतु नए सदस्यों को बनाना तथा देहात में व्याप्त झगड़ों को समाप्त करने हेतु एक टीम का गठन किया गया और समाज में फैली हुई कुरीतियां को दूर करने हेतु कमेटी गठित की गई। ब्लॉक स्तर पर बच्चों की प्रतियोगिताएं बुजुर्गों का सम्मान तथा प्रगतिशील किसान को सम्मानित करने का प्रस्ताव भी हुआ। बैठक में चौधरी प्रकाश वीर, चौधरी युद्ध वीर, मनोज कुमार, धर्मवीर सिंह मलिक, डॉ नरेश मलिक, प्राचार्य महकर सिंह, रणधीर सिंह दरोगा, डॉक्टर हरेंद्र सिंह सिरोही, देशपाल तोमर, डॉक्टर जीत सिंह तोमर, अनिल चौधरी, मनोहर राणा प्रधानाचार्य आदि ने अपने विचार रखें।

 

योग शक्ति दिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारतीय योग संस्थान पंजीकृत दिल्ली के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जनपद में कार्यरत योग कक्षाओं ने सामूहिक रूप से महिला योग शक्ति दिवस कार्यक्रम कमला फॉर्म लिंक रोड में सायं 3 से 5 बजे तक मनाया गया ,इसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर ललिता महेश्वरी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता अग्रवाल व श्रीमती नीलिमा अग्रवाल रही कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता सैनी जिला महिला प्रधान व संचालन श्रीमती कुसुम सिंगल जिला मंत्री ने किया, कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलन व संस्थान के संस्थापक श्री प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा किया गया, कार्यक्रम के प्रारंभ में ओम की ध्वनि व गायत्री मंत्र का उच्चारण मधु गर्ग के द्वारा कराया गया ,कार्यक्रम में श्रीमती अंजू छाबड़ा ,प्रमिला गिरधर, रेनू तायल, सोनिया नारंग ,नीरज राणा ,रजनी फुटेला, सविता सिंघल , मंजू कंसलआदि साधिकाओं ने भाग लिया ,कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानचंद अरोड़ा, जिला संरक्षक प्रोफेसर आर के गर्ग,जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा, सुरेंद्र मुंजाल जी ,संजीव गोयल( बॉबी )क्षेत्रीय प्रधान, दिनेश ,विनोद कुमारआदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा जिला प्रधान सुभाष गुप्ता द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ व प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम में करीब 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी महिलाओं ने काफी मेहनत की।

 

वीर बाल दिवस का राजकीय सम्प्रेक्षण गृह ( किशोर), मुजफ्फरनगर मे आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)राजकीय सम्प्रेक्षण गृह ( किशोर), मुजफ्फरनगर मे सिखों के 10 वे गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादों जोरावर सिंह व फतेह सिंह की शहादत को याद कर नमन किया गया। वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे किशोरों को दृढ़ संकल्प के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ राजीव कुमार सदस्य, प्रबन्धन समिति द्वारा संस्था में निरूद्ध किशोरों को छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह तथा फतेह सिंह व उनकी शहादत के विषय में विस्तार से बताया गया। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अत्याचार, अन्याय और अधर्म का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत व शक्तिशाली लहर पैदा की थी। गुरु जी ने पंच प्यारों के विनम्रता भरे आदेश पर श्री आनंदपुर साहिब का किला छोड़ दिया। उफनती हुई सरसा नदी पार करते ही एक बड़ा युद्ध हुआ। इसमें दोनों पक्षों की भारी क्षति हुई। नदी पार करते हुए गुरु जी का परिवार दो हिस्सों में बंट गया। दो छोटे साहिबजादे- बाबा जोरावर सिंह जी, बाबा फतेह सिंह जी अपनी दादी मां माता गुजरी जी के साथ एक ओर चले गए तथा बड़े साहिबजादे- बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी अपने पिता जी के साथ रह गए। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी सरसा नदी को पार कर चमकौर साहिब पहुंच गए, जहां महासंघर्ष शुरू हुआ, जिसमें चालीस सिखों को एक विशाल सेना का सामना करना पड़ा।
इसी युद्ध में बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह जी और बाबा जुझार सिंह बहादुरी से लड़ते हुए मैदान-ए-जंग में शहादत प्राप्त कर गए। उधर सरहिंद के पास गुरुजी के दो छोटे साहिबजादों ने, जो अभी किशोरावस्था में भी नहीं थे, साहस के साथ जल्लाद की तलवार का सामना किया और धोखे का भी। गंगू, जिसे सरसा नदी पार करने के बाद गुरुजी के छोटे पुत्रों व उनकी दादी मां माता गुजरी जी की जिम्मेदारी दी गई थी, ने उनको धोखा दिया। गंगू ने माता गुजरी का सामान चुरा लिया और विरोध करने पर दूसरों पर दोष मढ़ते हुए अज्ञानता का नाटक किया। गंगू ने गुरुजी के परिवार के बारे में गांव के मुखिया को सूचना दी। मुखिया ने गुरुजी के इन दो छोटे साहिबजादों और इनकी दादी को हिरासत में ले लिया और अंततरू उन्हें सरहिन्द के नवाब वजीर खान को सौंप दिया। जब इन्हें वजीर खान के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया तो इन दोनों साहिबजादों ने साहसपूर्वक ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह’ कहकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। मात्र 7 वर्ष व 9 वर्ष की आयु के साहिबजादों ने जोर देकर कहा कि वे न तो धन चाहते हैं और न ही पद, वे अपनी जान गंवाने को तैयार हैं लेकिन अपना धर्म नहीं। वजीर खान ने उन्हें माता गुजरी जी के साथ ठंडे बुर्ज में बंद करने का आदेश दिया। 1705 में दोनों साहिबजादों को जिन्दा दीवार में चिनवा दिया गया। दोनों ने मृत्यु स्वीकार की लेकिन अपने धर्म पर अटल रहे। आज भी अनेक सिख शहीदी सप्ताह के इन दिनों में ठंडी जमीन पर सोते हैं तथा मनोरंजक कार्यक्रमों से परहेज करते हैं। इतिहास में गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों की शहादत का कोई सानी नहीं है। साहिबजादों की इस अभूतपूर्व शहादत को नमन करने के लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 से 26 दिसम्बर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, ताकि हमारे देश के बालक, बालिकाएं व युवा साहिबजादों के अदम्य साहस, बलिदान व अभूतपूर्व शहादत से परिचित हों और प्रेरित भी हों। वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोहित कुमार संस्था प्रभारी द्वारा किशोरों को साहिबजादों से प्रेरणा लेनी चाहिये। संस्था प्रभारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में नामित शिक्षक श्री राकेश कुमार एवम सैयद शारिक द्वारा किशोरों को सकारात्मक सोच विकसित करने के लिये प्रेरित किया गया। उक्त आयोजन में प्रदीप कुमार, सुरजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

नर नारायण सेवा कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी द्वारा सेवा कार्यों की नर नारायण सेवा का कार्यक्रम रुड़की रोड स्थित कुष्ठ आश्रमपर किया गया। नर-नारायण सेवा के अंतर्गत करीब 150 सदस्यों का दोपहर भोज करा कर सेवा कार्य कर धर्म लाभ उठाया। जरूरतमंदों को खाना खिलाना दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। रोटरी क्लब मुजफर नगर सखी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे क्लब के काफी सदस्यों ने परिवार सहित उपस्थित होकर सेवा कार्य के इस कार्यक्रम को बहुत ही सेवा भाव से कर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम चेयरमैन रो अर्चना बंसल एवं नेहा बंसल ने मानवता के इस सेवा कार्य मैं अपना सहयोग दिया। क्लब सदस्यों ने काफी संख्या में भाग लेकर सेवा लाभ उठाया। क्लब सचिव डा रुचि शर्मा ने सभी का धन्यवाद अदा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे शशि सिंघल,नेहा बंसल, सुहानी, मधुसूदन बंसल ,अरविंद गुप्ता, विशाल शर्मा आदि सदस्यों ने भाग लिया, क्लब सचिव रुचि शर्मा ने आगे होने वाले अन्य कार्य में भी अपनी सभी सदस्यों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आव्हान किया।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने नव दंपत्तियों को शुभाशीष प्रदान किया
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम में मोरना के लव पैराडाइज परिसर में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने नव दंपत्तियों को शुभाशीष प्रदान कर कार्यक्रम को संबोधित किया । बिजनौर लोकसभा से सांसद चंदन चौहान,ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी की गरिमामई उपस्थिति रही ’। समाज कल्याण अधिकारी,बी.डी.ओ.,नोडल अधिकारी ,ब्लॉक अधिकारी, ग्राम प्रधानगण और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इस कार्यक्रम के साक्षी रहे ।

 

गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादो को याद किया
मुजफ्फरनगर। शिवसेना नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादो को याद करते हुए मनाया वीर बाल दिवस एवं अजीत सिंह जुझार सिंह जोरावर सिंह व फतेह सिंह के हत्यारे औरंगजेब व वजीर खान के पोस्टर पर मारे जूते। शिव सेना पदाधिकारियों द्वारा शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में गुरु गोविंद सिंह जी के 4 साहबजादों के बलिदान सप्ताह पर सर्वप्रथम चार साहिब जादो को श्रद्धांजलि अर्पित की उसके पश्चात औरंगजेब और उसके क्रूर सेनापति वजीर खान के फोटो पर जूते मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। शिव सेना नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिब जादो के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में कई वर्षों से मनाने की मांग उठाने वाले राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन संयोजक संजय अरोरा व हिंदू नेत्री सरिता अरोरा को भगवा पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि जो भी हिंदू वीर हिंदुत्व व मातृभूमि के लिए कार्य करेगा वह हमारे लिए अग्रणीय व पूजनीय होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादे का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने की व संचालन जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, मंडल महासचिव राजेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी, पश्चिम प्रभारी रेनू चौधरी, जिला अध्यक्ष सुनीता मलिक, नेहा गोयल, गुड्डी चौधरी, चित्रा गुप्ता, रश्मि कौशिक, निरुपमा गोयल, अंजू गर्ग, राजू सैनी, पंकज शास्त्री, भगवा रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष कमलदीप नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा राष्ट्रीय महासचिव साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट राजू सैनी टोनी शर्मा जिला उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी भारत राजपूत सचिन कपूर, जोगी, मोनू बील्टोरिया, अमन वर्मा, भारत खोकर रविंद्र सैनी, गोपी वर्मा, गौतम कुमार विशाल सिंगल, अनु संजय चौहान वंश शमा,र् दीपक वमा,र् राजू कारीगर, सूरज मिश्रा, प्रदीप करी, गौतम कुमार डॉक्टर सचिन कुमार, राजकुमार सैनी, अनिल शर्मा, भारत खोखर, भारत राजपूत, मुकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

 

चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट की और से गांधी कालोनी स्थित वर्मा पार्क के चौधरी चरणसिंह भवन पर ऑखो की जाच एवं निशुल्क आपरेशन के लिए एक चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो से भी सैकडो जरूरतमंदो ने भाग लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील तेवतिया के सहयोग से जिला चिकित्सालय के डाक्टरों की टीम ने प्रातः 10 बजे से दो बजे तक शिविर मे आये सभी मरीजो का सन्तोषजनक ढंग से उपचार किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील तेवतिया के अतिरिक्त मंच के संरक्षक निरंकार स्वरूप, आनन्द प्रकाश त्यागी, होतीलाल शर्मा एड., चौ.देवीसिंह सिम्भालका,समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा, ब्रजवीर सिंह, जगदीश अरोरा, डा.धर्मेन्द्र राठी, संजीव मलिक, सतेन्द्र पचैण्डा, डा.धर्मेन्द्र सिंह, पं.सुभाषचन्द शर्मा, सुन्दरपाल, यशपाल सिंह, मनोज राठी, संजीव मलिक, सतेन्द्र पचैण्डा,सतवीर सिंह, मनोज राठी, सतीश शर्मा, राकेश शर्मा, सन्दीप पंडित, रविन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। चिकित्सा शिविर के सफल संचालन मे डा.शैलेश गुप्ता, डा.राजेश भार्गव आदि वरिष्ठ चिकित्सकों का विशेष सहयोग रहा।

 

भक्त के वश मे हैं भगवानःश्याम सुन्दर महाराज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित अग्रसैन विहार कालोनी मे चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास श्याम सुन्दर महाराज ने अपने मुखारबिन्द से भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि ब्रज मण्डल मे जो गोपियां थी वे सभी पूर्व जन्म के श्रषि मुनि थे। जिन्हे इस जन्म मे भगवान श्री कृष्ण का सानिध्य प्राप्त हुआ। भगवान कृष्ण ने ब्रज मंडल मे गोपियों के साथ अनेक लीलाए की। महाराजश्री ने कहा कि जो श्रृद्धालु भक्तजन अपने घरो में भगवान की मुर्तियों को विराजमान करते हैं। उन्हे उन मुर्तियों को बहते जल मे ही प्रवाह करना चाहिए। जबकि प्रायः देखने मे आ रहा है कि कुछ लोग घर की मुर्तियों को इधर उधर रख कर छोड देते हैं जबकि उक्त खण्डित मुर्तियों को बहते हुए जल मे प्रवाहित करना चाहिए। महाराज श्री ने कहा कि ठाकुर जी का आर्शीवाद सदा अपने सेवा करने वालों पर बना रहे। उन्होने श्री राधा कृष्ण की लीलाओं को बहुत ही सुन्दर तरीके से प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर सभी भक्तजन भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर भक्तजनो ने फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे पर पुष्पों की वर्षा की। तथा एक दूसरे को चन्दन का टीका भी लगाया। महाराज श्री ने इस अवसर पर कृष्ण एवं रूकमणी विवाह का प्रसंग भी सविस्तार सुनाया। आज की कथा के मुख्य यजमान चौ.सुरेन्द्र सिंह सपत्नीक उपस्थित रहे। कथा के सफल संचालन मे पत्रकार सुशील राजवंशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौतः परिजनो ने लगाया ससुरालियों पर आरोपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई विवाहिता की मौत से गुस्साये परिजनो ने जमकर हंगामा काटा। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन के कोर्ट रोड निवसी करीब 27 वर्षीय श्रुति की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला की मौत की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन ज्वालापुर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। कचहरी गेट के समीप एकत्रित मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति, ससुर औरर परिवार के अन्य सदस्यों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी व्योम बिन्दल तथा इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन आशुतोष कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा जांचोपरांत आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही के आश्वासन के साथ किसी प्रकार मामला शान्त कराया। बताया जाता है कि ज्वालापुर हरिद्वार निवासी श्रुति का विवाह करीब 2 वर्ष पूर्व कोर्ट रोड निवासी मुकुल के साथ हुआ था। चर्चा रही कि बीती देर रात श्रुति को शहर के एक नर्सिग होम मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी देर रात मौत हो गई। ब्रहस्पतिवार की सुबह मायका पक्ष के लोग कचहरी के सामने आवास पर जमकर हंगामा काटा। परिजनो का आरोप है कि जहरीला पदार्थ खिलाकर श्रुति की हत्या कर दी गई। मृतका का एक साल का बेटा है जो मां के लिए बिलख रहा था।

 

पीआरडी के जवान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मिले
ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर।
पीआरडी के जवानो ने अपनी समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

भोपा रोड गांधीनगर स्थित प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे पीआरडी के जवानो ने वेतनमान बढाए जाने, गर्मवर्दी तथा कम्बल दिलाए जाने एवं चिकित्सा सुविधा आदि विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध मे एक ज्ञापन सौपा। विदित हो कि बीते दिन पीआरडी जवानो ने कचहरी परिसर मे भारी भीड के साथ प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान पीआरडी के दर्जनो जवान मौजूद रहे।

 

राहवाहे मे अनियंत्रित कार गिरी
खतौली। अनियंत्रित हुए कार अचानक राजवाहे मे गिर गई। इस हादसे मे कार सवार पांच व्यक्ति चोटिल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण खतौली थाना क्षेत्र के गांव फुलत के समीप अनियंत्रित होकर एक अर्टिका कार राहवाहे मे गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे मे किसी को गंभीर चोट नही आई।

 

फैक्ट्री के गार्ड की हादसे मे मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)हादसे मे फैक्ट्री के गार्ड की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित समीपवर्ती गांव शेरनगर निवासी करीब 60 वर्षीय सुभाष जानसठ रोड स्थित एक फैक्ट्री मे गार्ड की नौकरी करता था। बताया जाता है कि हादसे के तहत टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आ जाने से डार्ग सुभाष की मौत हो गई। मिल प्रशासन की सूचना पर नई मन्डी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं दूसरी और सुभाष की मौत के दुखद समाचार से उसके परिवारजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। कुछ ही देर मे मौके पर पहुंचे परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

 

वीर बाल दिवस आयोजित
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के राजकुमार जनता इण्टर कॉलेज फलौदा मु०नगर में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा मुजफ्फरनगर में वीर बाल दिवस के बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। महोदय द्वारा सभी विद्यार्थीयो को छोटे साहिबजादों के विषय में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त जनता कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का 11ः00 बजे विद्यालय में समस्त कर्मियों तथा शिक्षिकाओं व समस्त अध्यनरत छात्राओं के साथ पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =