समाचार (Muzaffarnagar News)
महिला का मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शामली रोड स्थित काली नदी के समीप महिला का शव पडा देख आसपास के खेतों मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित कई राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली रोड काली नदी के समीप महिला का शव पडा देख नदी पर कपडे धो रहे तथा खेतों मे काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि हुलिये के आधार पर मृतका की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
क्राकरी के गोदाम में लगी भीषण आग
मुजफ्फरनगर । नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीठ बाजार में क्राकरी विक्रेता शिवचरण दास प्रदीप कुमार के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग । आग लगने से पीठ बाजार में मची अफरा तफरी आग लग जाने की सूचना स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग को भी दी गई जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एंव दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी पीठ बाजार का है पूरा मामला।।
बैंके मैनेजर के फ्लैट में लगी आग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बैंक मैनेजर के फ्लेट में आग लगने से सौफा, बेड, और कीमती सामान जलकर कर राख हो गया। दोनों दंपति किसी काम से कॉलेज में गए थे। तभी फ्लैट में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। सोसाइटी वालों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और दंपति को दी। मौके पर पहुंचे वर्मा दंपति के होश उड़ गए। पूरा मामला नई मंडी थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी स्थित ओम रेजिडेंसी का है। जहाँ पर वर्मा दंपति पिछले 8 महीने से सेकंड फ्लोर पर किराए के फ्लेट में रह रहे थे। फ्लैट किराएदार आयुष वर्मा मूल रूप से जनपद मेरठ के रहने वाले हैं। और अब इंडियन ओवरसीज बैंक पुरकाजी ब्रांच में मैनेजर के पद पर तैनात है। दंपत्ति अकेले ओम रेजिडेंसी सोसायटी में किराए पर रहते है। फ्लैट में आग लगने से घर का सभी फर्नीचर और जरूरी सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी तुरंत दो गाड़ियों सहित मौके पर पहुंचे, और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट में ऊपर चढ़कर आग पर काबू पाया गया उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टियता शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। जांच की जा रही है कि क्या कारण रहे। उन्होंने कहा कि आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने कहां की फ्लैट था इसीलिए सबसे पहले गैस के सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकल गया। जिससे बड़ा हादसा ना हो सके, उन्होंने कहा कि फिलहाल आग कों बुझा दिया गया है। अभी जांच की जा रही है।
जिला कारागार का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला न्यायधीश, जिलाधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया। बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला न्यायधीश डा0 अजय कुमार द्वितीय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इसके पश्चात अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति कविता अग्रवाल, जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितेश सचदेवा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
ग्राम प्रधान द्वारा परिवार का नाजायज उत्पीडन-आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)ग्राम पचैण्डा कलॉ निवासी डा.मोनिका सिंह पत्नि युधिष्ठर पहलवान ने आरोप लगाते हुए बताया कि मौजूदा ग्राम प्रधान द्वारा उनके परिवार का नाजायज उत्पीडन कराया जा रहा है। फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे प्रधान बने धर्मेन्द्र के क्रिया कलापों की जांच करायी जाये तथा उनके प्रमाण -पत्र को निरस्त कराकर उसे प्रधान पद हटवाया जाये। महावीर चौक स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता मे डॉ.मोनिका सिंह ने मीडिया रूबरू से होते हुए बताया कि वो पूर्व मे ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी रह चुकी हैं तथा उनके सामने जो प्रत्याशी चुनाव लडा था। उसने जुलाहा (कोरी जाति) का प्रमाण पत्र बनवा कर चुनाव लडा। जिला स्तरीय समिति द्वारा 3 बार वर्तमान ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र का प्रमाण पत्र निरस्त हो चुका है। लेकिन वह सांठगांठ कर पद पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी तरह का एक फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर जनपद बागपत के ग्राम पंचायत लोयन का जिलाधिकारी बागपत का प्रमाण पत्र निरस्त किया जा चुका है। डा.मोनिका सिंह ने प्रेसवार्ता के माध्यम से अपील की है कि ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कराकर उसे पद से हटाया जाये। प्रेसवार्ता मे मौजूद डा.मोनिका के पति युधिष्ठर पहलवान ने आरोप लगाया कि उक्त ग्राम प्रधान द्वारा उन्हे एवं उनके परिवार को धमकी दी जा रही है। तथा झूठे मुकदमे मे फंसाने की बात भी कही जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त ग्राम प्रधान के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर उसे प्रधानपद से हटवा कर उसे निरस्त किया जाये। इस दौरान अर्जुन पहलवान भी मौजूद रहे।
एडीएम ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित एडीएम प्रशासन के कार्यालय पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा नारकोटिक्स (छब्व्त्क्) की संबंधित विभागों के साथ मीटिंग लेते हुए. एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने खास नाबालिक बच्चों को नशे की लत से दूर रखने व नशाखोरों पर कार्यवाही करने के पिछली मीटिंग में कड़े दिशा निर्देश दिए थे आज उसी संदर्भ में एडीएम ने बैठक ली और संबंधित अधिकारियों से जवाबतलबी भी की,नारकोटिक्स की बैठक में पुलिस प्रशासनिक विभागों के अधिकारी मौजूद
महिला की मौत पर हंगामा
खतौली। प्रसव के दौरान महिला की मौत पर परिजनो ने हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साये परिजनों ने नाराजगी स्वरूप हंगामा शुरू कर दिया। महिला की मौत तथा हंगामे की खबर मिलते ही खतौली पुलिस मौके पर पहुंची तथा गुस्साये परिजनो व ग्रामीणों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया। पुलिस ने नागरिकों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच-पडताल के आधार पर ही इस सम्बन्ध मे विधिक कार्यवाही की जा सकेगी। महिला की मौत से परिवारजनो मे शोक छाया हुआ है।
छप्पन भोग के साथ मनाया गया स्थापना दिवस समारोह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)चरथावल मोड़ स्थित श्री शनि धाम सिद्ध पीठ पर 23वां स्थापना दिवस एवं इस वर्ष की प्रथम शनिश्चरी अमावस्या पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए और आज प्रातः से ही हजारों श्रद्धालुओं और बच्चों ने भगवान शनि देव के दर्शन कर उनका गुणगान किया और बाद में प्रसाद ग्रहण किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए शनि धाम मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया की आज प्रातः 7ः00 बजे सुंदरकांड के पाठ का आयेजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नई मंडी निवासी रघुराज गर्ग खाद वाले उपस्थित हुए। तत्पश्चात 31 मुख्य यजमानों द्वारा भगवान शनि देव का पंचामृत अभिषेक दही, घी, बुरे, शहद आदि के साथ अभिषेक किया गया बाद में महा आरती हुई और भगवान शनि देव को 56 मिठाइयों का भोग लगाया गया। यह कार्य 56 भोग का हिमांशु के द्वारा संपन्न कराया गया। इसके साथ ही महा आरती में भाजपा नेता कुश्पुरी एवं प्रदीप अरोड़ा उपस्थित रहे। शरद कपूर ने बताया कि समस्त पूजन पाठ कार्यक्रम पंडित केशवानंद एवं सिद्ध पीठ वाले गुरुजी पंडित संजय कुमार, पंडित संतोष मिश्रा एवं भारत मिश्रा द्वारा संपन्न कराए गए। इस अवसर पर मंदिर स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए राकेश कुमार, श्रीमती मंजू व उपदेश ने कमान संभाल रखी थी और श्रद्धालु भक्तजनों की लाइन लगवा कर सभी को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करने और प्रसाद सुलभ कराने का अवसर प्रदान कराया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। यह भंडारा कुलदीप बढेडी वालों की तरफ से आयोजित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से पंडित ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेंद्र पवार, संदीप मित्तल, कार्तिक, शिव, सतीश, आशीष, संजय आदि की उपस्थिति व उल्लेखनीय योगदान रहा। मंदिर प्रांगण पर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और दर्शन करने वालों का ताता लगा रहा।
पुरस्कार वितरण के साथ रिजल्ट घोषित
मुजफ्फरनगर। आर. एस. डी. पब्लिक इंटर कॉलेज रूडकी रोड मुजफ्फरनगर मे जूनियर विंग एवं सीनियर विंग का जंजींघ्घ्घ्स्तु थीम के अंतर्गत वार्षिक परीक्षा परिणाम धोषित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रधानाचार्य सचिन गुप्ता, उपप्रधानाचार्य लोकेन्द्र कुमार, शिक्षक द्वारा किया गया। सभी बच्चो की पुरे वर्ष की उपलब्धियों को विद्यालय द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सभी बच्चो को सम्मानित किया गया।मुख्य रूप से 5 तरह मे पुरस्कार वितरण सभी अभिभावकों की उपस्थिति मे किये गए। कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य द्वारा अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य का बच्चो के अंदर उत्साह एवं उनकी प्रतिभाओ को बढ़ाना है। हमने अपने सभी बच्चो को विभिन्न गतिविधियों मे शामिल होने का मौका दिया। जिससे वे अपनी वास्तविक क्षमता की पहचान कर सके और अपनी पूरी पढ़ाई पूरी करने के बाद बाहरी दुनिया का सामना कर सके। अंत मे विद्यालय मे उपस्थित सभी शिक्षक, अभिभावकों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई स्वच्छता अभियान को हरी झंडी
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने शुकतीर्थ मे हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली शुभारंभ किया गया। वहीं तीर्थ नगरी मे साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला गंगा समिति मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने तीर्थ वासियो से नगरी को साफ सुन्दर रखने के लिए अपील करते हुए कहा की शासन प्रशासन तीर्थ स्थलों की स्वच्छता व सुंदरता पर विशेष ध्यान केंद्रित किये हुए है।जन सहयोग के बिना स्वच्छता अभियान अधूरा है। कूड़ा करकट इधर उधर न फेंक कर कूड़ेदान मे ही डालें, गंगा मैया मे किसी प्रकार की गंदगी न डालें, गंगा किनारे किसान जैविक खेती को अपनाये जिससे मां गंगा स्वच्छ व निर्मल रहे।प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग बिलकुल न करें। साथ ही जूनियर हाई स्कूल भोपा एंड कस्तूरबा स्कूल के बच्चों द्वारा गंगा घाट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश लोगो को दिया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार बालियान वन विभाग के कर्मचारी आदि का सहयोग रहा।
गोल्ड मैडल जीतकर किया नाम रोशन
मोरना। क्षेत्र के प्रसिद्ध निशानेबाज राकेश सहरावत ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भिन्न गेटेगरी मे दो गोल्ड मैडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।राकेश सहरावत की उपलब्धि पर भोकरहेड़ी कस्बे मे खुशी की लहर दौड़ गयी है। वहीं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी हैं। कस्बा भोकरहेड़ी निवासी राकेश सहरावत को प्रसिद्ध निशानेबाज के रूप मे जाना जाता है। राकेश सहरावत ने अनेक प्रतियोगिताओं मे भाग लेकर उच्च स्थान प्राप्त कर ख्याति हासिल की हुई है। ढलती आयु के पड़ाव पर राकेश सहरावत ने मध्य प्रदेश मे आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे सुपर मास्टर, सीनियर मास्टर केटेगरी मे गोल्ड मैडल जीतकर खुद को साबित करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है।निशानेबाज राकेश सहरावत ने बताया की मध्य प्रदेश के इंदौर के पास महू मे 23 मार्च से 31 मार्च तक नेशनल ऑपन बिग बोर राइफल कंपटीशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बीते 25 मार्च को आयोजित 300मीटर रेंज बिग बोर मे 1100 निशानेबाज प्रतिभागियो ने भाग लिया था जिसमें सुपर मास्टर व सीनियर मास्टर ऑपन साईट केटेगरी मे 300 अंको से 176 अंक हासिल कर दोनों केटेगरी मे गोल्ड मैडल जीता है। राकेश सहरावत की इस उपलब्धि पर कस्बे मे खुशी की लहर दौड़ गयी है। सांसद चंदन चौहान सहित कस्बे के पूर्व चौयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, राजेश सहरावत,काजी मौ. आकिल,अजय कुमार,रामपाल नेता जी,जोगेन्द्र वर्मा, प्रदीप सहरावत,डॉ. चन्द्रपाल सिंह, उदयवीर सिंह,चेयरमैन पुत्र सचिन वामन, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण पाल सिंह, रामकुमार शर्मा, बृजवीर सिंह,राहुल गर्ग,राहुल गर्ग डॉ. अलीशेर अंसारी,प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, अंकुर सहरावत आदि ने बधाई दी है।
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पंचायत की बोर्ड मीटिंग में वार्षिक बजट के साथ ही कई विशेष प्रस्तावों को सदन ने पारित कियाए लेकिन यह मीटिंग इसलिए बेहद खास रही कि पूरा सदन मुजफ्फरनगर जनपद का नाम बदलवाने के लिए एकजुट नजर आया। सदन में कुछ सदस्यों ने जिले का नाम लक्ष्मीनगर किये जाने के लिए आवाज उठाई तो पूरा सदन इस पर एकमत नजर आया। इसके साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा लाये गय एक देश एक चुनाव विधेयक को भी सदन का पूर्ण समर्थन रहा है और ये दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं बोर्ड मीटिंग में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 72.65 करोड़ रुपये की आय का बजट पारित कर विकास कार्यों को गति देने की अनुमति सदन ने प्रदान कर दी है। सदन में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने सख्त नाराजगी व्यक्त की और उनके खिलाफ कार्यवाही कराने का भरोसा सदन को दिया गया है।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला पंचायत के चौण् चरण सिंह सभा भवन में जिला पंचायत की बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। शनिवार को हुई इस मीटिंग में प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार भी पहुंचे और सपा सांसद हरेन्द्र मलिक के प्रतिनिधि ने भी हिस्सा लिया। मीटिंग में गत कार्यवाही की पुष्टि सहित कुल 5 प्रस्ताव वाला एजेंडा अपर मुख्य अधिकारी ने सदन के सम्मुख रखाए जिसमें वार्षिक बजट सहित तीन विशेष प्रस्ताव शामिल किये गये थे। एजेंडे पर चर्चा के दौरान ही सभी प्रस्तावों को सदन की पूर्ण सहमति मिली। इसमें जिला पंचायत के एएमए ने सदन को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025.26 के लिए जिला पंचायत ने 72 करोड़ 65 लाख 97 हजार 66 रुपये की आय जुटाने का अनुमान लगाया गया है। वित्तीय वर्ष 2024.25 के प्रथम छह माह में जिला पंचायत द्वारा 46ण्42 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। इसके साथ ही सदन में मुजफ्फरनगर जनपद का नाम बदलकर इसे लक्ष्मीनगर किये जाने की आवाज भी बुलंद रही। कुछ सदस्यों ने चर्चा के दौरान इस मुददे को उठाया और इस पर पूरा सदन एक मत दिखाई दिया। सदस्यों ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद धार्मिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण और प्राचीन हैं। यहां शुकतीर्थ जैसा ऐतिहासिक धार्मिक स्थल हैए ऐसे में इस जनपद का नाम मुगलकालीन पहचान से अलग करते हुए इसे मां लक्ष्मी के नाम पर लक्ष्मीनगर करना चाहिए। वहीं सदन में एक देश एक चुनाव की व्यवस्था का भी समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि सदन में जिले के चहुमुखी विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये हैं। जनपद का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने और एक देश एक चुनाव का समर्थन हुआ है। इसके लिए हम जिलाधिकारी के माध्यम से दोनों प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भिजवायेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि मुजफ्फरनगर को लक्ष्मीनगर के नाम से नई पहचान दिलाने का काम जल्द किया जाये। जो अधिकारी पूर्व चेतावनी के बावजूद भी बैठक में नहीं पहुंचेए उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए हम शासन में भी पत्र लिखेंगे। बैठक में मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन चौहान, विधायक राजपाल बालियान, सपा सांसद हरेन्द्र मलिक के प्रतिनिधि राकेश शर्मा, विधायक पंकज मलिक के प्रतिनिधि ओमकार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के अलावा अन्य सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।
शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा दो वारन्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/वारण्टी अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व थाना खालापार पुलिस द्वारा दो वारन्टी जुल्फकार पुत्र युनूस निवासी मौ0 कुंगर पट्टी थाना खालापार, सिताब त्यागी पुत्र जाहिद त्यागी निवासी कुंगर पट्टी निकट ईदगाह ग्राम सुजडू को किया गिरफ्तार । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. विकास सिंघल, है. का. निखिल तेवतिया, है. का. गौरव कुमार, का. प्रदीप शामिल रहे।
पीएम-सीएम की उपलब्धियों को लेकर पहुंची मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों की उपलब्धियों को लेकर भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान की कड़ी में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी जनता के बीच पहुंची और घर.घर जाकर लोगों से संपर्क करते हुए भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा जनकल्याण नीति के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए मोदी.योगी की उपलब्धियों को बताया। केन्द्र में मोदी सरकार के दस साल और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार के आठ साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसके लिए भाजपा के द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में लोगों तक डबल इंजन की सरकारों के कामकाज को पहुंचाने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भी भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका सभासदों के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं। उनके द्वारा भाजपा के हनुमत मंडल में आने वाले शहर के वार्ड 49 के अन्तर्गत मौहल्ला पंचमुखीए सर्राफा बाजारए मोती महलए आहताऔलिया में पहुंचकर लोगों से घर.घर जाकर मुलाकात की गई और इस दौरान पीएम मोदी एवं सीएम योगी की सरकारों के द्वारा जनता के कल्याण और देश व प्रदेश के उत्थान के लिए कराये गये ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बाजार क्षेत्र में भी दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों और ठेले लग ाने वाले लोगों से मिलकर भी उनको भाजपा सरकारों की योजनाओं और उपलब्धियों वाले पत्रक वितरित किये। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष सलभ गर्गए वार्ड सभासद मनोज वर्माए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेन्द्र पालए जिला मंत्री सुधीर खटीकए मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तलए विशाल गर्गए अमित सुधाए डॉण् अनुज पचीसियाए विवेक चौहानए आशुतोष वर्माए राधे वर्माए राधा वल्लभ गोयलए यश वर्माए अरविंद दीक्षितए आशु वर्माए कवि वर्माए नितिन गर्गए गोपाल अग्रवालए आर्यन बिड़लाए अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा मौहल्ला कृष्णापुरी में घर.घर जाकर केंद्र और यूपी सरकारों की उपलब्धियों व योजनाओं को लेकर प्रचार किया गया। यहां पर वार्ड सभासद राजीव शर्मा के नेतृत्व में नागरिकों ने उनका स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान में सभासद मनोज वर्माए प्रशांत गौतमए योगेश मित्तलए जिला उपाध्यक्ष संजय गर्गए जिला मंत्री सुधीर खटीकए मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तलए रोहित जैनए रक्षित नामदेवए रवि गोस्वामीए आर्यन बिड़लाए मनोज गोयलए वीणा त्यागीए आशुतोष वर्माए जितेंद्र मित्तल एवं मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वार्षिक परीक्षाफल एवं सम्मान समारोह मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित आशादीप मन्द बुद्धि एवं मूक बधिर प्रशिक्षण संस्थान, विष्णु विहार, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में 29 वाँ वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लोकेश चन्द्रा जी ने की तथा संचालन प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती राखी डबराल, अध्यक्ष लोकेश चन्द्रा, विशिष्ट अतिथि श्री श्यामलाल बंसल, अति विशिष्ट अतिथि रामबीर सिंह एवं निदेशक आर.के. गोयल ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। तत्पश्चात् सरस्वती वन्दना बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गयी। प्रधानाचार्य श्री ब्रजमोहन शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट (2024-25) प्रस्तुत करते हुए परीक्षा परिणाम घोषित किया। अतिथियों द्वारा परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती राखी डबराल ने सभी बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किये। मुख्य अतिथि श्रीमती राखी डबराल को संस्थान के अध्यक्ष श्री लोकेश चन्द्रा एवं निदेशक आर.के. गोयल ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। निदेशक आर.के.गोयल ने बताया कि संस्थान के बच्चों ने अन्तर्राज्य खेलकूद प्रतियोगिता में ज्योति स्पेशल स्कूल, ऋषिकेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक (कुल 27) जीतकर आशादीप संस्थान का गौरव बढ़ाया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित करते हुए हर्ष व्यक्त किया। अध्यक्ष लोकेश चन्द्रा जी ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। इस शुभावसर पर इं0 लोकेश चन्द्रा, इं0 आर.के. गोयल, इं0 यू.सी. वर्मा, इं0 पी.के. गुप्ता, श्यामलाल बंसल, बी.बी. गुप्ता, अरविन्द संगल, राखी डबराल, रामबीर सिंह, प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा एवं समस्त स्टॉॅफ उपस्थित रहा।
बैठक में दिये दिशा निर्देश
मीरांपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा द्वारा थानाक्षेत्र मीरापुर में पैदल गश्त कर थाना मीरापुर पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, विवेचकों को समयबद्ध,निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र मीरापुर में बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया व अनावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। पैदल गश्त के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मीरापुर पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर, थाना प्रभारी मीरापुर बबलू सिंह सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
तीन शातिर दबोचे
रतनपुरी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा गोकशी करनें वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेश के अनुक्रम में वाछिंत/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तीन शितर खालिद पुत्र जाहिद, नफीश पुत्र यूनूस, आबाद पुत्र वैस नि0गण ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी को खतौली मार्ग पर मण्डावली खादर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिनको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि अभियुक्त द्वारा 25/26 मार्च में अभियुक्तगणो द्वारा गौ0कशी कर,अभि0 जाहिद के घेर पर गोवंश के मीट की बिरियानी बनाना तथा मौके से लगभग 100 कि0ग्राम गौ0मास तीन अदद भगोनो मे बिरियानी बनाते हुए बरामद हुआ है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 योगेश तेवतिया, उ0न0 अजय कुमार त्यागी, का0 अनूप कुमार, हेमन्त चौधरी शामिल रहे।
वरिष्ठ समाज सेवक को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद द्वारा एस डी मार्केट महाराजा अग्रसेन मूर्ति प्रांगण में वैश्य समाज के पुरोधा,अपना पूर्ण जीवन समाज हित के कार्यों में लगाने वाले,समाज चिंतक श्री गिरवर सिंह गुप्त के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व महामंत्री अजय सिंघल ने कहा कि गिरवर सिंह गुप्त द्वारा अपना पूर्ण जीवन समाज हित के कार्यों में लगाया गया,समाज को एकता के सूत्र में बांधने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है उनके आकस्मिक निधन से वैश्य समाज को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है हम ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं, बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक अशोक कंसल, योगेश भगत जी, राकेश कंसल, जनार्दन स्वरूप, सुनील तायल, श्री मोहन तायल, सुरेंद्र अग्रवाल, शलभ गुप्ता, अशोक अग्रवाल द्वारा अपने संबोधन में कहां की स्वर्गीय श्री गिरवर सिंह गुप्त समाज के सच्चे हितैषी थे, उनके द्वारा दूर-दूर प्रदेशों में जाकर वैश्य सभा का प्रतिनिधित्व किया गया, सभा में अभिमन्यु मित्तल सर्राफ, अनिल तायल, संजय गुप्ता, संजीव गोयल, मुकेश तायल, शिवकुमार सिंघल, मित्रसेन अग्रवाल, आर के गर्ग, ब्रह्म स्वरूप सिंघल, विजय कुच्छल, विनोद सिंघल, पवन तायल, अनिल गर्ग, अनुराग गर्ग, संजीव कुमार एड, दीपक मित्तल सर्राफ, प्रवीन जैन, सौरभ मित्तल, सुनील कुमार, अचिन कंसल, मयंक बंसल, शरद गुप्ता, सुधीर बंसल, शिव प्रकाश गर्ग सहित अनेकों वैश्य बंधुओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
शिविर में किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लिनारिक फाउंडेशन और रक्त सेवा ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से विश्वकर्मा चौक पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 80 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दिया। शिविर के दौरान, यातायात पुलिस द्वारा एक जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों को यातायात नियमों के पालन की अपील की गई। इसके साथ ही, लिनारिक फाउंडेशन और रक्त सेवा ट्रस्ट की ओर से रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों को हेलमेट वितरित किए गए, जिससे सड़क सुरक्षा को भी बढ़ावा दिया जा सके। इस आयोजन का उद्देश्य केवल रक्तदान को प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को भी बढ़ावा देना था। इस नेक पहल में सहयोग देने के लिए यातायात विभाग, रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। ग्राम जन्धेड़ी में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन ।मित्र वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड), मुजफ्फरनगर के द्वारा ग्राम जन्धेड़ी, जानसठ, मुजफ्फरनगर में ग्रामवासियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय लोक दल से संगठन मंत्री चौधरी अजीत राठी जी के द्वारा फीता काट कर किया गया। शिविर में 103 ग्रामवासियों के स्वास्थ्य की जाँच संस्था की तरफ से निःशुल्क करी गई जिसमें से 29 ग्रामवासियों की बीपी, हीमोग्लोबिन, शुगर, गठियाबाय, कैल्शियम आदि की जांच साईं पैथोलॉजी, मुजफ्फरनगर की तरफ से निःशुल्क करी गई। संस्था की तरफ से कैंप में जांच कराने वाले सभी मरीजों को दवा भी निःशुल्क प्रदान करी गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण जनता तक निशुल्क चिकित्सा सेवा, निशुल्क दवाईया तथा स्वास्थ्य से सम्बंधित निशुल्क परामर्श प्रदान करना था जिससे की ग्रामीण क्षेत्रों में जनता का विकास हो सके। शिविर में डॉ अरुणा गर्ग, डॉ रजनीश कुमार, डॉ वैभव गोयल, साई पैथोलॉजी मुजफ्फरनगर के मालिक ब्रजवीर सिंह, मास्टर ब्रज भूषण सिंह जी, जुगल किशोर जी, चौधरी बिजेंद्र जी, चंद्रपाल जी, धीरज चौधरी जी, चौधरी आनंदपाल जी, राजदेव जी, आदित्य, रितिक तथा संस्था की तरफ से राहुल बालियान, सचिन अग्रवाल, गिरीश भारद्वाज तथा ईश जुनेजा आदि ने अपना सहयोग दिया।
योग शिविर में दिये टिप्स
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उक्त विचार योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में बच्चों के एडवांस योगा कार्यक्रम में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने वाले बालक एवं बालिका पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तथा योगाभ्यासी बच्चे संस्कारी भी होते हैं। ईश्वर ने सबको समान बुद्धि दी है लेकिन योग अभ्यास करने वाले बच्चों की बुद्धि एकाग्रता के कारण तीव्र बुद्धि हो जाती है जिससे ऐसे बच्चे पढ़ाई में तो नाम रोशन करते ही है साथ ही साथ ऐसे बच्चे परिवार, समाज तथा राष्ट्र के लिए भी उपयोगी होते हैं। ऐसे बच्चों की बुद्धि सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलकर सदैव सत्कर्मों की ओर ही अग्रसर रहती है।रीतिक, वंश, अंशु, विवेक,शिवांगी शर्मा आदि बच्चों ने आसनों का विशेष प्रदर्शन किया।उन्होंने बताया कि सरकार को चाहिए की विद्यालयों में कक्षा 1 से ही योग की शिक्षा अनिवार्य कर देनी चाहिए जिससे निश्चित रूप से एक अच्छे समाज और सुसंस्कृत राष्ट्र का निर्माण होगा। उक्त बच्चों को 1 अप्रैल 2025 को वार्षिक परिणाम घोषित किए जाने के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। एडवांस योग ट्रेनर अंकुर मान का विशेष सहयोग रहा।
नन्हे मुन्नों को पुरस्कृत किया
मुजफ्फरनगर। ई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ट्रैफिक इंचार्ज श्री इन्द्रजीत सिंह जी ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर एस डी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एस पी अग्रवाल एवं डॉ आरके मित्तल भी उपस्थित रहे। उपस्थित मुख्य अतिथि ट्रैफिक इंचार्ज ने बच्चों को शुभ आशीष प्रदान करते हुए कहा कि बचपन में दिए गए संस्कार जीवन भर काम आते हैं मुझे खुशी हो रही है कि यह संस्था विगत 20 वर्षों से नगर के इन नन्हे बच्चों को संस्कारित करने का सराहनीय कार्य कर रही है।अभिभावकों कों अपने अपने बच्चों कों धार्मिक स्थलों पर ले जाना चाहिये ताकि उन्हें अपनी मूल संस्कृति का ज्ञान हो। डॉ एस पी अग्रवाल एवं डॉ आर के मित्तल ने भी बच्चों के लिए आशीष वचन कहें। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को उनकी विभिन्न योग्यताओं के आधार पर पुरस्कृत किया गया। साथ ही इस अवसर स्कूल में डेढ़ से ढाई वर्ष तक के नन्हे मुन्नों के लिए नवनिर्मित टॉडलर जोन का शुभारम्भ श्रीमति त्रिशला देवी जैन के द्वारा किया गया। जिसमे इस उम्र के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों एवं तकनीकों के द्वारा शिक्षित किया जाएगा । निदेशक पी के जैन ने कहा कि आज इस सत्र के वार्षिक परीक्षा परिणाम को घोषित करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है। हम सभी अभिभावकों को बधाई देते है और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।कार्य क्रम को सफल बनाने में संपूर्ण स्टाफ का योगदान रहा।
टैलेंट डे का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)दून डंपलिंग में आज टैलेंट डे का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल की आध्यात्मिक गुरु श्रीमती रीता गोयल, कोऑर्डिनेटर श्रीमती सिमरन नारंग, प्रधानाचार्या जी श्रीमती सीमा शर्मा और सभी शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में श्री मुकुल दुआ ,सरदार गुरिंदर सिंह कोहली और श्रीमती अंशु भाटिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। टैलेंट डे के दौरान कक्षा प्ले और नर्सरी के नन्हे विद्यार्थियों को विधिवत गाउन व टोपी पहनाकर प्रमाण पत्र (डिग्री) प्रदान किए गए। इसके साथ ही, 100ः उपस्थिति, बेस्ट क्लास टॉपर, बेस्ट अचीवर्स जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।अभिभावकों एवं मुख्य अतिथियों ने इस आयोजन की अत्यधिक प्रशंसा की।
इस वर्ष तृतीय नवरात्र तिथि क्षय-संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदू नव वर्ष दिनांक 30 मार्च 2025 दिन रविवार को प्रारंभ हो रहा है प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक नवरात्र उत्सव है इस वर्ष तृतीय तिथि क्षय अर्थात् दिनांक 31 मार्च को द्वितीय व तृतीया तिथि के नवरात्र एक साथ होंगे।महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि सिद्धार्थ नामक संवत्सर 2082 जिसके राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य हैं 30 मार्च 2025 सूर्योदय के समय प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ हो रही है पूरे वर्ष स्थिति कोई भी हो इसको सहने करने की शक्ति हमारे पास हो इसलिए मां भगवती की उपासना परम आवश्यक है, नवरात्र 30 मार्च 2025 रविवार से प्रारंभ होकर 5 अप्रैल 2025 को अष्टमी व 6 अप्रैल 2025 को नवमी तिथि बनाई जाएगी इस वर्ष एक नवरात्र तिथि गिनती में काम है यह दूसरा नवरात्र के साथ ही तृतीय नवरात्र मनाया जाएगा, प्रथम नवरात्र को कलश स्थापना का मुहूर्त प्रातः 6रू13 से प्रातः 10रू22 तक है इस समय में कलश स्थापना करें तो श्रेष्ठ रहेगा, इस वर्ष के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य है अतः संपूर्ण वर्ष कुंडली में ग्रह कैसे भी हो परिस्थितियों कैसे भी हो प्रतिदिन सूर्य भगवान की पूजा एवं सूर्य भगवान को जल जरूर दें।


