समाचार (Muzaffarnagar News)
भव्य श्रीराम कांवड देख श्रद्धा में डूबे भक्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर चल रहे शिवभक्तों की झांकियों में इस बार भगवान श्रीराम की 18 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा वाली कांवड़ ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। अयोध्या में स्थापित भगवान राम की झांकी को लेकर कांवड़िये मुजफ्फरनगर के शिव चौक पहुंचे, जहां स्थानीय श्रद्धालु और राहगीर इसे देखने उमड़ पड़े। भगवान राम की इस झांकी में उनके चरणों में हनुमान जी, लव-कुश और शिवलिंग की भी प्रतिमा विराजमान है, जो इसे और भी दिव्य रूप देती है। कांवड़ लेकर आए 32 सदस्यों के समूह में शामिल भोले शरद ने बताया कि उनका उद्देश्य न केवल गंगाजल चढ़ाना है, बल्कि समाज को भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देना भी है। उन्होंने कहा, “भगवान श्रीराम ने हमेशा सत्य और धर्म का मार्ग अपनाया, हम भी उसी राह पर चलने का संदेश लेकर निकले हैं।” उन्होंने बताया कि कांवड़ में 11 लीटर जल का एक मुख्य कलश रखा गया है, जबकि अन्य 35 भक्तों के पास अलग-अलग जल कलश हैं। शरद और उनके समूह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि भगवान श्रीराम अब अपने घर अयोध्या में विराजमान हैं। उन्होंने यह कांवड़ राम जन्मभूमि मंदिर के प्रति श्रद्धा और उत्सव के रूप में समर्पित की है।
शिवसेना कैम्प में लगातार हो रही है कांवडियों की सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवसेना क्रांति सेना के 32 में कावड़ सेवा शिविर में शिव भक्त कावड़ियों की सेवार्थ मेडिकल कैंप ,खान-पान से लेकर उनके विश्राम तक की समुचित व्यवस्था की जाती है स्थानीय गणमान्य सहित शहर वासियों की माने तो शिवसेना क्रांति सेना का यह शिविर श्रावण मास में सबसे पहले शहर के आनंद भवन मंदिर में लगता है और इसका समापन शिवरात्रि के दिन ही होता है। यहां सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की जाती है तो वहीं हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने वाले शिव भक्तों की निशुल्क सेवा भी की जाती है। मामले में अधिक जानकारी देते हुए शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने बताया कि देखिए श्रावण माह में चलने वाली कावड़ यात्रा में हमारा शिवसेना क्रांति सेना का यह शिविर सबसे पहले प्रारंभ होता है और शिवरात्रि के दिन इसका समापन होता है । यहां हजारों शिव भक्तों की सेवार्थ लगने वाले इस शिविर में मेडिकल कैंप खान-पान की समुचित व्यवस्था सहित शिव भक्त कावड़ियों की विश्राम की भी समुचित व्यवस्था की जाती है सुरक्षा व्यवस्था भी यहां चाक चौबन्द रहती है और तमाम जो शिव भक्त कांवड़िये है वह हमारे शिविर में आकर हमें सेवा का मौका देते हैं।
सुंदर-सुंदर कांवड़ झांकियां बन रही है आकर्षण केंद्र
यात्रा की ड्रोन से की जा रही है निगरानी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शहर से लेकर हाईवे तक हर और बस कांवडियो की धूम है। दिन प्रतिदिन कांवडियो की भीड बढती जा रही है। डीजे कांवड सहित एक से बढकर एक सुन्दर-सुन्दर कांवड शहर से होकर आगे जा रही हैं। कांवड यात्रा से माहौल पूरी तरह धर्ममय बन चुका है। श्रावण माह मे चलने वाली कांवड यात्रा समय के बदलाव के साथ अब एक वृहद धार्मिक आयोजन मे परिवर्तित हो चुकी है। श्रावण माह की कांवड़ यात्रा के दौरान देर रात से बड़ी झांकियों की एंट्री शुरू हो गई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से शिवभक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। शिव चौक स्थित शिव मूर्ति के पास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां थ्री लेयर सिक्योरिटी व्यवस्था लागू की गई है। जनपद पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और एंटी टेररिज्म स्क्वाड के जवान 24 घंटे तैनात हैं। वहीं शाम के समय समय सुंदर सुंदर बड़ी कांवडों का आगमन शुरू हो गया है साथ ही देखने वालों की भी शिवचौक, रूडकी रोड पर भीड बढनी शुरू हो गयी है।
प्रशासन ने बड़े डीजे और हाई वॉल्यूम साउंड सिस्टम पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। पुलिस अधिकारी नेशनल हाईवे पर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। डीजे संचालकों को गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी राजू साव खुद मोर्चा संभाल रहे हैं। शिवभक्त शिव मूर्ति की परिक्रमा कर बोल बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ड्रोन कैमरों से पूरी यात्रा की निगरानी की जा रही है। मानक के अनुरूप मनमोहक झांकियां शहर के मध्य से गुजर रही हैं। शिव मूर्ति पर भगवान आशुतोष से सुसज्जित कावड़ वह श्री राम प्रतिमा से सजी कावड़ अब शहर में आनी शुरू हो गई है वही शिव मूर्ति के आसपास शहर वासियों का मनमोहक कर देखने के लिए भीड़ जुट रही है जिसको लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हुए हैं। शिव चोक पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है क्योंकि बड़ी संख्या में जनपद वासी व कावड़ यात्रा में महिला शिव भक्त कावड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर परिक्रमा कर रही है पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारी शहरी में देहात क्षेत्र में लगातार कावड़ यात्रा मार्ग पर पैनी नजर बनाए हुए हैं कावड़ यात्रा की 5000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरो से निगरानी की जा रही है।
चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख का पहरा है कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे शहर में रूट डायवर्जन और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है और सीसीटीवी की निगरानी में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं सुंदर सुंदर झाकियों का प्रवेश शुरू हो गया है जिसे देखने वालो की भीड भी बढने लगी है।
जहरीले पदार्थ का युवती ने किया सेवन, मौत
भोपा। भाई-बहन के बीच हुए आपसी विवाद में एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड गई। उक्त युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नन्हेडा निवासी करीब वर्षीय एक युवती ने अपने भाई के साथ हुए विवाद में घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड गया। युवती द्वारा जहर खाने से परिवार मे हडकम्प मच गया। परिजनो ने ग्रामीणो की मदद से उक्त युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत
चरथावल। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के चरथावल देहात निवासी सनव्वर का किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। जिसके चलते उक्त युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस हादसे से घबराए परिनजों ने पडौसियों की मदद से आनन-फानन मे उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उक्त युवक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। बीती रात हुई युवक की मौत से परिवार मे शोक छा गया। गमगीन माहौल के बीच शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
कांवड़ शिविर का मंत्री और जिला अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ
खतौली। जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर और नगर पालिका खतौली द्वारा लगाये गये कावड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ कर मंत्री कपिल देव ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री कपिल देव ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई चिकित्सा पेयजल, भोजनालय, विश्रामालय और शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, महिला कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, कांवड़ियों को किसी भी प्रकार कि असुविधा न हो। यह सेवा शिविर शिवभक्तों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, जिसमें जलपान, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, राजू अहलावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष खतौली, नगर पालिका खतौली के सभासद व जिला प्रशासन की टीम भी शिव भक्तों की सेवा में तत्पर दिखाई दी। मंत्री कपिल देव ने कहा हर तरफ शिव ही शिव विराजमान है। भगवान शिव के जयकारों से मेरा भी रोम रोम पुलकित हो रहा है। मंत्री कपिल देव ने सभी शिव भक्त आयोजकों सेवा में लगे बंधुओं को इस पुण्यकार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी ।
फीता काटकर किया कावड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की आठ दिवसीय निःशुल्क कावड़ सेवा शिविर का स्वरूप प्लाजा में भीम सेन कंसल, वरिष्ठ समाज सेवी प्रभाव स्वरूप, वरिष्ठ समाज सेवी अरविंद भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार, बबीता दीदी व श्री मति सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) के कर कमलों द्वारा शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पंडित श्री विपिन वत्स द्वारा धार्मिक क्रिया की गई। कावड़ सेवा शिविर संजय अरोड़ा के निर्देशन में लग रहा हैं। शिविर में सभी सम्मानित अतिथियों का माला अर्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बबीता दीदी ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष भोलो के लिए निःशुल्क कावड़ सेवा शिविर का आयोजन करता है जिसके लिए वो बधाई के पात्र है इस अवसर पर श्री भीम सेन कंसल जी ने कहा कि शिविर के अंदर जो संगठन द्वारा सेवा की जाती हैं वो सराहनीय हैं विशेष रूप से मेडिकल का शिविर में जो भोलो की सेवा की जा रही है। वह देखने में बहुत कम मिलती हैं। इस अवसर पर श्री प्रभव स्वरूप ने कहा कि मुजाफर नगर की धरती व मुजफ्फरनगर के लोगो का सौभाग्य है कि करोड़ों भोलो के सेवा करने अवसर मिलता है। इस अवसर पर श्री मति सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि राष्टीय हिन्दू शक्ति संगठन भोलो के सेवा के लिए प्रत्येक वर्ष शिविर लगता आता रहा हैं। इस के लिए संगठन के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने सभी आगंतुओ का धन्यवाद करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह हमें सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय अरोड़ा, प्रवीण जैन, सोनू महेश्वरी, संजय गोस्वामी, अंकित पाल, राजू पाल, साहिल अरोड़ा, अनिल मलिक, संजीव मालिक, सोनू धीमान, सरदार जागन सिंह, संदीप नवीन त्यागी आदि रहे।
आरओ वाटर कूलर में उतरे करंट से हड़कम्पः सजगता से टला हादसा
खतौली। शहर के व्यस्ततम जानसठ तिराहे पर नगर पालिका परिषद की ओर से पब्लिक की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए आरओ वाटर कूलर में उतरे करंट ने आज लोगों की जान हलक में फंसा दी, स्थानीय व्यक्ति की ओर से दिखाई गई सजगता के चलते बड़ा हादसा टल गया। दरअसल नगर पालिका परिषद की तरफ से शहर में आने जाने वाले राहगीरों के अलावा स्थानीय लोगों की प्यास बुझाने और गर्मी के मौसम में उन्हें ठंडा एवं कीटाणु रहित पानी उपलब्ध कराने के लिए शहर के व्यस्ततम जानसठ तिराहे पर पुलिस चौकी के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक आरओ वाटर कूलर लगाया गया है। बीती रात के बाद बुधवार की सवेरे हुई बारिश के दौरान स्थापना के वक्त नजरअंदाज की गई तकनीकी खराबी की वजह से आरओ वाटर कूलर में करंट उतर आया। आरओ वाटर कूलर में करंट उतरने का उस समय पता चला जब सबेरे के समय कुछ स्थानीय लोग वाटर कूलर पर पानी भरने के लिए पहुंचे, जैसे ही उन्होंने वाटर कूलर की टोंटी को हाथ लगाया वैसे ही उन्हें झटका महसूस हुआ। तुरंत सजगता दिखाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आरओ वाटर कूलर में जा रही बिजली आपूर्ति को बंद कराते हुए नगर पालिका परिषद की इस मामले की जानकारी दी। पालिका कर्मियों का कहना है कि जल्दी ही आरओ वाटर कूलर की जांच कराई जाएगी और जरूरी सुधार कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा चल रही है, जिसके चलते तीर्थ नगरी हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिव भक्तों को थकान के दौरान पानी की जरूरत पड़ रही है।
संगठन में वापसी पर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। क्रांति सेना परिवार की दो-तीन महिलाएं कुछ समय पहले विरोधी पार्टी में चली गई थी किसी कारणवश आज उनकी घर वापसी हुई है उनको आनंद भवन रुड़की रोड, शिव सेना शिंदे/क्रांति सेना का 32वा कावड़ सेवा शिविर पर शिवसेना व क्रांति सेना की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी डॉ नीलम मालिक व राखी प्रजापति पटका पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवसेना बिट्टू सिखेड़ा, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, नरेंद्र ठाकुर, आनंद प्रकाश गोयल जिला प्रभारी, अनिल पड़ित, प्रमोद अग्रवाल, उज्ज्वल पंडित, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर व युवा शिवसेना अध्यक्ष हेमंत शर्मा आदि काफी पदाधिकारी मौजूद रहे और अगर सुबह का भुला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते घर वापसी होने पर हम उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं क्रांति सेवा में शिवसेना की सदस्यता उन्होंने ग्रहण की है हमारा दिन प्रतिदिन परिवार बढ़ता जा रहा है राखी प्रजापति नगर अध्यक्ष की मेहनत रंग ला रही है। आज शिविर में महिला मोर्चा के टीम सुबह 11ः00 बजे से लेकर और 2ः00 बजे तक खाना खिलाने की सेवा की और हम उउनके कार्य की काफी सराहना करते हैं। हमारे शिविर संस्थापक/अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा भी कावड़ियों के साथ नीचे ही बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रहे है अध्यक्ष जी कावड़ियों के भोजन का दवाई का विशेष ध्यान रख रखते है।
पौधारोपण कार्यक्रम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर, मुजफ्फरनगर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती बीना शर्मा, सहित जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार एवं समस्त कार्मिक, जिला प्रोबेशन कार्यालय, मुजफ्फरनगर की गरिमामयी उपस्थिति रही। पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्यावरण की रक्षा करना ही नहीं, अपितु बेटियों के सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना भी रहा। अधिकारियों ने अपने संबोधन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज से बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।
कांवड यात्रा के मददेनजर पुलिस अधिकारियों की ली आनलाइन गोष्ठी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, सकुशल व दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों से हरिद्वार जाने वाले डाक कांवडियों/श्रद्धालुओं व कांवड संघ के साथ विडियों कान्फ्रेसिंग के जरिये ऑनलाइन गोष्ठी कर किया गया संवाद। कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर अभिषेक सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानाक्षेत्रों से हरिद्वार जाने वाले डाक कांवडियोंध्श्रद्धालुओं व कांवड संघ के साथ विडियों कान्फ्रेसिंग के जरिये ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन कर संवाद स्थापित किया गया । इस संवाद के माध्यम से श्रद्धालुओं को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा यात्रा के दौरान अनुशासन, सौहार्द एवं नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि 1. डाक कांवड यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व सभी अपना मेडिकल फिटनेस अवश्य करा लें जिससे यात्रा के दौरान किसी के साथ कोई अप्रिय घटना न हो। 2. डाक कांवड वाहन/डीजे को शासन द्वारा निर्धारित मानक (10 फीट उंचाई, 12 फीट चौडाई) के अनुरूप रखे। मानक से अधिक डीजे की उंचाई होने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। 3. अपने साथ किसी प्रकार का डन्डा, बेसबॉल स्टिक, हॉकी स्टिक आदि न लेकर जांये, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता के लिये पूरे कांवड मार्ग पर प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है, आपकी हर संभव सहायता की जायेगी। 4. शिवभक्त श्रद्धालु/वाहन चालक मादक पदार्थों का सेवन कदापि न करें क्योंकि इससे न केवल साथ चल रहे श्रद्धालुओं बल्कि मार्ग पर अन्य श्रद्धालुओं व राहगीरो के साथ भी दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना रहती है। 5. यथासंभव जनपद से जल लेने हेतु समय से प्रस्थान करें क्योंकि देरे होने के कारण वाहन चालक द्वारा तेजी से वाहन को चलाने का प्रयास किया जाता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। 6. डाक कांवड के दौरान मोटरसाईकिलों से साईलेंसर न निकाले इससे मोटरसाईकिल में आग लगने की भी संभावना रहती है साथ ही यह पूर्णतः विधि विरुद्ध है, अतः ऐसा बिल्कुल भी न करें। 7. सभी शिवभक्त श्रद्धालु निर्धारित कांवड मार्ग का प्रयोग करें, शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का पालन करें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था में सम्मिलित न हों। इस अवसर पर सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं द्वारा कांवड यात्रा के दौरान मादक पदार्थों का सेवन न करने. यात्रा के द्वारा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, यात्रा शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करने तथा पुलिस एवं प्रशासन के साथ पूर्ण रूप से सहयोग बनाये रखने की शपथ ली गयी। श्रद्धालुओं ने पुलिस के इस सकारात्मक पहल की सराहना की और पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।
मदिरा की दुकानों का जिला आबकारी अधिकारी ने निरीक्षण कर एक्सपायरी डेट की शराब को कराया नष्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।16 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार आबकारी नीति के अनुपालन में, जनपद मुजफ्फरनगर स्थित विभिन्न एफ0एल0-2 अनुज्ञापनों के अंतर्गत संचालित गोदामों में संग्रहीत वर्ष 2023-24 के पूर्व निर्मित 475 पेटीयॉं एवं एफ0एल0-2बी अनुज्ञापन पर वैधता अवधि पूर्ण हो चुकी 10 पेटीयॉं सहित कुल-485 पेटियों के अवशेषध्अविक्रित स्टॉक को नियमानुसार नष्ट किए जाने की कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। प्रमुख सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी महोदय, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में गत दिवस वर्ष 2025-26 हेतु घोषित आबकारी नीति के अनुपालन में, जनपद मुजफ्फरनगर स्थित विभिन्न एफ0एल0-2 अनुज्ञापनों के अंतर्गत संचालित गोदामों में संग्रहीत वर्ष 2023-24 के पूर्व निर्मित 475 पेटीयॉं एवं एफ0एल0-2बी अनुज्ञापन पर वैधता अवधि पूर्ण हो चुकी 10 पेटीयॉं सहित कुल-485 पेटियों के अवशेषध्अविक्रित स्टॉक को नियमानुसार नष्ट किए जाने की कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। विनिष्टीकरण प्रक्रिया का संचालन उप आबकारी आयुक्त, सहारनपुर प्रभार, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सदर, मुजफ्फरनगर एवं जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर की संयुक्त समिति द्वारा विधिसम्मत एवं प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुरूप किया गया। तद्ोपरान्त उप आबकारी आयुक्त, सहारनपुर प्रभार, सहारनपुर द्वारा कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर में जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं समस्त आबकारी निरीक्षकों की उपस्थिति समस्त प्रधान आबकारी सिपाही/आबकारी सिपाही, जनपद मुजफ्फरनगर के साथ बैठक आहूत की गयी। आहूत बैठक में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत महत्तवपूर्ण/गुणवत्तापूर्वक प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए विशेष अभियोग पकड़े जाने एवं अधिकाधिक राजस्व अर्जन किये जाने के निर्देश दिये गये।
कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री गीता मानस मण्डल द्वारा संचालित 55वें कांवड सेवा शिविर के शुभारंभ पर गीतापाठ , भजन भाव श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित किया गया। परमपूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की महाराज श्री की सद्प्ररेणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से विगत तीन दशक वर्षो से निरन्तर साप्ताहिक गीतापाठ, भजन भाव की श्रृंखला मे श्री गीता मानस मंडल द्वारा संचालित कावड़ सेवा शिविर के शुभारंभ के पुनीत अवसर पर सनातन धर्म सभा मे गीता पाठ एवं भजन भाव का भव्य आयोजन दिनांक 15- जुलाई -2025 दिन मंगलवार को सनातन धर्म सभा निकट झांसी की रानी मुजफ्फर नगर में सायं 06रू30 बजे से सांय 7रू30 बजे तक किया गया ,तत्पश्चात कावड सेवा शिविर का शुभारंभ माननीया श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्षा नगर पालिका मुजफ्फरनगर, श्री अंकुर दुआ जी संपादक मुजफ्फरनगर बुलेटिन, श्री भीमसेन कंसल , शिवचरण गर्ग, साधुराम गर्ग , शोभित गुप्ता सभासदपति एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियो द्वारा किया गया।इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीतापरिवार के अमर कांत गुप्ता, अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, अजय गर्ग, राजकुमार मलिक, राजेश वर्मा, संजय अरोरा , स्वीटी आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन से पूर्व गीतापाठ मे अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना,ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप, भगवत स्तुति गीता मंत्र,
अष्टादश श्लोकी गीतापाठ भाव पूर्वक कराया गया । श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के रामबीर सिंह ने गीतापाठ के संक्षेप मे लाभ बताये। तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला मे राजेश वर्मा , अजय गर्ग, संजय अरोरा जी द्वारा मुझे तेरा सहारा है , गुरू महिमा तथा अजय कुमार शंकर जी के बहुत ही सुंदर भाव प्रस्तुत किया, जिससे सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। अतुल गर्ग द्वारा ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र के भाव ने समस्त श्रद्धालु जनो को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह ,शिवचरण गर्ग,अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, राजेश, संजय अरोरा आदि भारी श्रद्धालुओ का सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत मे प्रार्थना हे मेरे नाथ मे आपको भूलू नही तथा हनुमान चालीसा कराई गयी। तत्पश्चात कावड सेवा शिविर उद्घाटन के बाद श्री गीता मानस मण्डल द्वारा प्रसादध्भोजन की व्यवस्था की गयी ।
यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।
अधिवक्ता की माता के निधन पर जताया शोक
मुजफ्फरनगर। तहसील बार एसोसिएशन खतौली के महासचिव प्रदीप कुमार की माता चंद्रवती देवी (65 वर्ष) के निधन पर अधिवक्ताओं ने तहसील प्रांगण में शोक सभा कर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान तहसील के समस्त अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्ट, स्टांप विक्रेता और सहायकों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । शोक सभा में सभी ने एकजुट होकर महासचिव प्रदीप कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह एकता और समर्थन का प्रतीक था, जो तहसील बार एसोसिएशन खतौली के सदस्यों की आपसी भावनाओं और संवेदनाओं को दर्शाता है।
गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। कावड़ यात्रा की दृष्टिगत दुर्घटनाओं से बचाव तथा कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जानसठ रोड मुजफ्फरनगर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा 06 निराश्रित गो वंश चिन्हित संरक्षण कराया गया तथा निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल रामपुर तिराहा का स्थलीय भ्रमण किया गया । कावड़ यात्रा की दृष्टिगत दुर्घटनाओं से बचाव तथा कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जानसठ रोड मुजफ्फरनगर पर प्रातः मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता द्वारा 06 निराश्रित गो वंश चिन्हित किए गए थे तथा संरक्षण कराए जाने हेतु नगर पालिका की टीम एवं गौ सेवकों को सहयोग हेतु सूचित किया गया था. जिसके क्रम में सचिन बिरला, नगर पालिका मुजफ्फरनगर की टीम तथा गौ सेवक अमन सोनकर आदि के द्वारा पकड़वाकर संरक्षित करवाया गया। इसी क्रम मे निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल रामपुर तिराहा का स्थलीय भ्रमण किया गया. सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए एवं भरण पोषण की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई और केयर टेकर उपस्थित मिले. केयरटेकर को गो आश्रय स्थल को साफ स्वच्छ रखने हेतु निर्देशित किया गया.
आस्था का महापर्व है कांवड़ यात्रा : नरेश टिकैत
शाहपुर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है, सभी निस्वार्थ भाव से शिव भक्तों की सेवा कर पुण्य अर्जित करें। यात्रा को भाईचारे से पूरा कराने में सभी को सहयोग करना चाहिए। काकड़ा में गांव रसूलपुर जाटान के ग्रामीणों की ओर से आयोजित सेवा शिविर का शुभारंभ भाकियू अध्यक्ष ने किया । उन्होंने कहा कि शिव भक्त पवित्र गंगा जल लेकर पदयात्रा कर अपने गंतव्य की ओर जाते है । शिव भक्त कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पूर्व प्रधान सत्येंद्र बालियान, जितेंद्र कुमार, कंवरपाल सिंह, मनोज बालियान, जोगिंदर सिंह ,राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह बालियान, बिट्टू बालियान, राजीव फौजी , विशू बालियान और त्रिपाल सिंह मौजूद रहे ।
स्वास्थ्य शिविरों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कावंड़ियो के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में कावड़ियों के लगाए गए भंडारे का शुभारंभ किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला में कावड़ियों को पेय पदार्थों का वितरण किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज कावड़ यात्रा पर्व 2025 के लिए लगाए स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया गया, उनके द्वारा पुरकाजी ब्लॉक के भूराहेडी चेक पोस्ट व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला कावड़ स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुमित चौधरी एवं अन्य कर्मचारियों के सहयोग से कावड़ियों के लिए लगाए गए विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी की चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुमित चौधरी ने बताया कि यह भंडारा आज से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलाया जाएगा जिसमें सुबह और शाम अलग-अलग भोजन प्रसाद कावड़ियों को दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से कांवड़ियों को फ्रूटी, जलजीरा, एवं पानी का वितरण किया गया जिसका शुभारंभ भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ लोकेश चन्द गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिव्या वर्मा एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा , सहबान, संजीव शर्मा, मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।’
श्रीराम को मिली थी रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की पूजा से ब्रह्महत्या पाप से मिलती मुक्ति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री श्यामा श्याम मंदिर में चल रही शिव पुराण कथा में आज प०जगमोहन भारद्वाज जी ने बताया दक्ष प्रजापति ने एक सर्व शक्तिमान पुत्री पाने के लिए माता आदि शक्ति की कठोर तपस्या की प्रसन्न होकर माता आदिशक्ति ने स्वयं उनकी पुत्री रूप में जन्म लेने का वरदान दिया। उचित समय दक्ष प्रजापति और प्रसूति की पुत्री हुई जिनका नाम सती रखा गया। महाराज जी ने बताया गौतम ऋषि, सप्तर्षियों में से एक, वैदिक काल के एक महान ऋषि थे। वे मंत्रों के ज्ञाता और मंत्रद्रष्टा थे उनकी पत्नी का नाम अहिल्या था जो ब्रह्मा की मानस पुत्री थीं और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध थीं। एक बार, गौतम ऋषि किसी काम से अपने आश्रम से बाहर गए थे। उसी समय, देवराज इंद्र ने गौतम ऋषि का रूप धारण करके अहिल्या के पास गए। अहिल्या, इंद्र को अपना पति समझकर उनके साथ बातें करने लगीं। जब गौतम ऋषि वापस लौटे, तो उन्होंने इंद्र को अपने रूप में देखा, जिससे क्रोधित होकर उन्होंने इंद्र को श्राप दे दिया। उन्होंने अहिल्या को भी पत्थर बन जाने का श्राप दिया। गौतम ऋषि के श्राप से अहिल्या पत्थर की शिला बन गईं। त्रेता युग में, भगवान श्रीराम जब मिथिलापुरी जा रहे थे, तो उन्होंने अहिल्या का उद्धार किया। राम के श्रीचरण स्पर्श से अहिल्या को श्राप से मुक्ति मिली और वह पुनः ऋषि पत्नी बन गईं। जगमोहन भारद्वाज जी ने बताया त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम श्री लंका युद्ध के लिए जा रहे थे उन्होंने अपने इष्ट भगवान शिव की पूजा के लिए शिवलिंग की स्थापना करके भगवान शिव की तपस्या की थी यह स्थान रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग नाम से जाना जाता है तमिलनाडु के रामनाथ पूरम में यह ज्योतिर्लिंग स्थापित है आज कथा में दक्ष कोमल पंडित, प्रीति शर्मा प्रदीप गर्ग, हरीश गोयल ललित अग्रवाल, प०हंसराज भारद्वाज मनोज अग्रवाल विनोद सिंघल, चंद्रप्रकाश गर्ग, डॉ सुभाष छोछलान, अमरनाथ का सहयोग रहा।
जिलाधिकारी-एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कावड़ यात्रा 2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु ग्रामीण इलाके में कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कावड़ यात्रा 2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों तथा भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कावड़ यात्रा 2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु बुढ़ाना-बागपत बॉर्डर तक ग्रामीण इलाके में कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण। उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल व उप जिलाधिकारी बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी तथा क्षेत्राधिकार बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कावड़ यात्रा 2025 के दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
कांवड शिविर के आसपास घूम रहे संदिग्ध को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कांवड शिविर के आस-पास घूम रहे 01 संदिग्ध अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जनपद में कांवड-यात्रा 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है इसी क्रम में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कांवड शिविरो के आसपास जेब कतरे एवं चोर इत्यादि के संबंध में अपराध की रोकथाम हेतु सादे वस्त्रो में पुलिस टीम का गठन कर ड्युटियां लगाई गयी थी। लगाई गयी टीम द्वारा कांवड शिविर व उसके आसपास सघन दृष्टि रखते हुए कांवड शिविर मे घूमते हुए 01 संदिग्ध व्यक्ति को सुजडू चुंगी के पास शिविर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की गयी तो अभियुक्त के विरूद्ध जनपदीय थानों पर अवैध शस्त्रों के अभियोग पंजीकृत है। उक्त पकड़ा गया अभियुक्त कांवड शिविर में इधर उधर घूम रहा था। पुलिस टीम द्वारा भविष्य में अपराध पर अंकुश लगाये जाने हेतु कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण लुकमान पुत्र मौ0 इरफान निवासी मौ0 अम्बेडकर लीकडा पट्टी सुजडू थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 25 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सतेन्द्र ढिल्लो थाना सिविल लाईन, है0का0 लोकेश थाना सिविल लाईन शामिल रहे।


