News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सांसद इकरा के समर्थन में सपाईयों ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।गजिलाधिकारी के नाम दिए ज्ञापन मे कहा गया कि कैराना सांसद इकराहसन के साथ सहारनपुर के एडीएम प्रशासन द्वारा जो दुर्व्यवहार किया गया है। वह निन्दनीय है। एडीएम प्रशासन के विरूद्ध दण्डात्मक करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। जिससे भविष्य मे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके तथा जनप्रतिनिधियों का सम्मान बढ सके।
ज्ञापन सौपने वालो मे ज्ञापन देने के दौरान पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव समाजवादी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह,जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मौहम्मद, विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान,सत्यदेव शर्मा, डॉ अविनाश कपिल,यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सपा नेता सलीम मलिक, सत्येंद्र पाल, इमलाक प्रधान, तहसीन मंसूरी,सपा सभासद अन्नू कुरैशी,सभासद शहजाद अहमद चीकू, सभासद हसीब राणा सभासद नदीम खान सपा नेता रमेशचंद शर्मा,नवाब इम्तियाज, अंजुम कमाल,चौधरी यशपाल सिंह, डॉ इसरार अल्वी,नदीम मलिक, शादाब राणा,रवि कुमार,शकील त्यागी,मीर हसन,हारून अली सिद्दीकी,बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर, समाजवादी महिला सभा महानगर अध्यक्ष हिमानी सिंह,सपा सोशल मीडिया प्रभारी नावेद रंगरेज,पंकज सैनी, अनेश निर्वाल, फहीम अहमद,बालेंद्र मौर्य,रवि कुमार,हनीफ इदरीसी,रणवीर गुर्जर,वसीम इम्तियाज, सीमा गुप्ता,ममता माहेश्वरी,पुष्पा सैनी, शहजाद मलिक सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बम बम भोलों के जयघोष के साथ बढ रहे है शिवभक्त कांवडियेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास के शुरू होते ही देश के कोने-कोने से करोड़ों शिव भक्त तीर्थ नगरी हरिद्वार में एकत्रित होते हैं और पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं । जो जनपद मुजफ्फरनगर से होकर गुजरते हैं जहां से प्रतिदिन लाखों शिव भक्त कावड़िये शिव चौक पर स्थित भगवान आशुतोष की प्रतिमा की परिक्रमा करने के बाद अपने-अपने शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं। वही आज शिव चौक पर शिव भक्तो का तांता लगा हुआ है और शिव भक्त कावड़िये अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। शिवभक्त रोहित ने बताया कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए हैं और दिल्ली के शाहदरा में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। वही मेरठ निवासी एक खुशी नाम की नाम की भोली भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची है उसका कहना है कि वह पहली बार अपने घर से अकेली ही कावड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंची जो अब वापस गंगाजल लेकर मेरठ जा रही है खुशी का कहना है कि वह कावड़ लाकर बहुत कुछ है और प्रशासन द्वारा भी जगह-जगह व्यवस्था की गई है सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। कुल मिलाकर नगर इस समय भक्तिमय हो रहा है चारों तरफ भगवान शिव के जयकारे लग रहे है। शाम के समय एक से बढकर एक सुंदर कांवड श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रही है।

 

 

कांवड सेवा शिविर का मण्डलायुक्त ने किया शुभारम्भ
नई मन्डी पुलिस द्वारा बझेडी हाईवे पर लगाया कांवड शिविरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सहारनपुर मण्डलायुक्त ने कांवड सेवा शिविर का फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बझेडी हाईवे पर शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए कांवड सेवा शिविर के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने किया। इस अवसर पर कमिश्नर श्री राय ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें शिवभक्तों की सेवा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन व सेवा कार्यो से आत्मिक सुख मिलता है। इस अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, समाजसेवी भीमसैन कंसल, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर,सीओ नई मन्डी रूपाली राव, नई मन्डी कोतवाल दिनेश चन्द्र, एसएसआई संजय कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

कांवड़ यात्रियों को किया फल वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सावन मास की आस्था और भक्ति के माहौल के बीच मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया गया। संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ यात्रियों को फल वितरण किया गया। सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत कांवड़ यात्रियों को केले, आम, सेव, अमरूद और नाशपाती जैसे पौष्टिक फलों का वितरण किया गया। दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रहलाद पाहुजा ने इस पुण्य कार्य को कई घंटे तक जारी रखा। इस अवसर पर प्रहलाद पाहुजा ने कहा, “सावन मास पवित्रता और भक्ति का प्रतीक है। हरिद्वार से लेकर मुजफ्फरनगर तक भगवा रंग में रंगे हुए रास्ते हिंदुत्व की पहचान को और अधिक प्रबल बना रहे हैं। यह दृश्य वास्तव में गौरवपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित यह फल वितरण कार्यक्रम कांवड़ियों की सेवा भावना से प्रेरित है। साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रियों के शांतिपूर्ण आगमन पर उन्हें धन्यवाद भी दिया। प्रहलाद पाहुजा ने जिले के प्रशासन की कार्यशैली की भी प्रशंसा करते हुए कहा, “जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा इस वर्ष जिस मुस्तैदी और सतर्कता से व्यवस्था को संभाला गया है, वह सराहनीय है। कप्तान साहब समेत पूरी प्रशासनिक टीम को हम धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।” मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तिभाव, भाईचारे और सेवा के ऐसे दृश्य लगातार देखने को मिल रहे हैं। प्रशासन, सामाजिक संगठन और आमजन के सामूहिक प्रयास से यह यात्रा न केवल सफल हो रही है, बल्कि एक आदर्श भी स्थापित कर रही है।

 

कांवड सेवा शिविर में किया प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। सेवा कार्यो से आत्मिक सुख मिलता है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम सभी को शिवभक्तां की सेवा का अवसर मिलता है।
मेरठ रोड पर इंजीनियर्स क्लब शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए विशाल कॉवड सेवा शिविर के उदघाटन अवसर पर पधारी पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवडियो की सेवा के लिए इंजीनियर क्लब द्वारा आयोजित कांवड सेवा शिविर का समाजसेवी इं.अशोक अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से शिविर का शुभारम्भ किया।

 

शिवभक्तों पर उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर पुष्प वर्षा कर किया मंत्री कपिलदेव ने स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश त्तराखंड सीमा पर स्थित पुरकाजी बार्डर पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पूरा वातावरण “बोल बम” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंत्री कपिल देव ने कहा कि “कांवड़ यात्रा हमारी सनातन परंपरा की अद्भुत पहचान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।” मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कांवड़ियों की सेवा के लिए निःशुल्क भोजन, प्राथमिक उपचार, चिकित्सा सुविधा एवं विश्राम स्थल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित सेवा शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, ट्रैफिक नियंत्रण, जलापूर्ति, मेडिकल रिस्पॉन्स टीम जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कोई भी असामाजिक तत्व इस पावन यात्रा में विघ्न न डाल सके, इसके लिए शासन पूरी तरह सतर्क है। हर श्रद्धालु की सुरक्षा हमारी नैतिक और प्रशासनिक दोनों ही जिम्मेदारी है।” इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन, नगर निकाय के अधिकारीगण, स्वयंसेवी संगठन और शिवभक्त उपस्थित रहे।

 

शिवभक्तों की सेवा से मन को मिलती है शांतिः हरेन्द्र मलिक
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था बालकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए चिकित्सा शिविर में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा निशुल्क दवा वितरण एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी गई है।
उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा मे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा सहयोग किया जा रहा है। इसी संदर्भ मे सामाजिक संस्था बालकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा शामली बस स्टैण्ड के समीप चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसका उदघाटन सांसद हरेन्द्र मलिक एवं सीएमओ डा.सुनील तेवतिया,समाजसेवी होतीलाल शर्मा आदि गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बालकृष्ण सेवा संस्थान की अध्यक्ष दीपाली कौशिक ने अतिथिंयों एवं सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अनिल त्यागी, अंकित शर्मा, अखिल जैन,देवेन्द्र मोहन, रश्मि त्यागी, मनीष कुमार, अर्जुन पाल,शुभम वत्स का विशेष सहयोग रहा।

 

फसल के रोगों के बारे में बताया
चरथावल। विकास खंड के गांव कुटेसरा में शाहबाज त्यागी राष्ट्रीय प्रभारी भारतीय किसान यूनियन(किसान योद्धा)के आवास पर देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल के जोनल इंचार्ज दुर्गेश कुमार व सेक्टर इंचार्ज प्रवीण कुमार पहुंचे उन्होंने किसानों को बरसात के मौसम में आने वाली गन्ने की फसल के रोगों के बारे में बताया और उनके बचाव के बारे में भी बताया और उन्होंने कहा जो किसान ड्रोन से स्प्रे करना चाहता है देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल की तरफ से यह सुविधा भी सब्सिडी के साथ उपलब्ध है बरसात के दिनों में खेतों में पानी जमा होने की कारण ट्रैक्टर टैंक या टंकी से स्प्रे करना संभव नहीं है इसलिए इसमें ड्रोन एक बेहतर विकल्प है इस अवसर पर साजिद त्यागी,सलमान शौकीन आदि मौजूद रहे

 

… भूजल बर्बाद नही करेंगे हमMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन एवम मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुढाना मुजफ्फर नगर में भूजल सप्ताह 2025 के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूजल सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को डॉ राजीव कुमार द्वारा भूजल के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।।। बालिकाओं को बताया गया कि भूजल, जिसे भूमिगत जलध् भूगर्भ जल भी कहा जाता है, पृथ्वी की सतह के नीचे चट्टानों और मिट्टी के बीच के खाली स्थानों में पाया जाने वाला पानी है। यह एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है जिसका उपयोग पीने, सिंचाई और औद्योगिक प्रक्रियाओं के लिए किया जाता है। भूजल तब बनता है जब वर्षा का पानी, नदियों और झीलों का पानी, या अन्य सतह का पानी मिट्टी और चट्टानों के माध्यम से रिसकर नीचे चला जाता है।भूजल चट्टानों और मिट्टी के बीच के खाली स्थानों, जिन्हें जलभृत (ुंनपमिते) कहा जाता है, में जमा होता है।  भूजल का उपयोग पीने के पानी, सिंचाई, औद्योगिक प्रक्रियाओं, और अन्य उपयोगों के लिए किया जाता है।  भूजल एक नवीकरणीय संसाधन है, लेकिन नवीनीकरण की दर विभिन्न कारकों जैसे वर्षा, वाष्पीकरण, और भूजल निकासी पर निर्भर करती है।  भूजल पृथ्वी पर ताजे पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और जल चक्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  भूजल का संरक्षण महत्वपूर्ण है क्योंकि अत्यधिक दोहन से जल स्तर में गिरावट, पानी की गुणवत्ता में कमी और अन्य पर्यावरणीय समस्याएं हो सकती हैं।  भारत दुनिया में सबसे बड़ा भूजल उपभोक्ता है, जिसका 87ः से अधिक उपयोग कृषि में होता है।  भारत में भूजल स्तर में गिरावट एक गंभीर समस्या है, खासकर कुछ क्षेत्रों में, जहां अत्यधिक दोहन और प्रदूषण के कारण जल स्तर खतरनाक स्तर तक गिर गया है। 
भूजल स्तर में गिरावट के मुख्य कारणों में अत्यधिक दोहन, प्रदूषण, वर्षा की कमी, और शहरीकरण शामिल हैं। भूजल सप्ताह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार के नेतृत्व में विद्यालय वार्डन रश्मि रानी, शिक्षक पूनम शर्मा, सविता स्वामी, नेहा, वर्षा एवं कोमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय वार्डन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

पालकी में सवार मासूम भांजों के साथ मामा चले शिव के धाम
मुजफ्फरनगर। सावन मास के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लाकर कावड़ यात्रा करना हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है। इस दौरान हरिद्वार से शिवभक्त कावड़ियों का लगातार आगमन मुजफ्फरनगर में बढ़ रहा है। यहां विशाल कावड़ और आकर्षक डीजे के साथ कावड़ की झांकियां श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। शिव चौक पर दिल्ली के एक भोले भक्त देवेंद्र भोले अपने दो मासूम भांजों के साथ हरिद्वार स्थित पवित्र गंगा में स्नान करा कर गंगाजल लेकर कावड़ यात्रा कर रहे हैं। देवेंद्र भोले ने बताया कि वे रोजाना लगभग 40 से 50 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हैं। भक्ति के अनूठे उदाहरण पेश करते हुए देवेंद्र भोले ने मीडिया को बताया कि वे हरिद्वार से आए हैं और जल्द ही दिल्ली वापस जाएंगे। उन्होंने बताया कि पालकी में बैठे दोनों बच्चे उनके भांजे हैं। देवेंद्र ने कहा कि उन्होंने मन बनाया था कि अगर ये दोनों उनके साथ कावड़ यात्रा पर नहीं जाएंगे तो वह भी नहीं जाएंगे। उनके भांजे आर्यन 6 वर्ष के और अंशुल 8 वर्ष के हैं।
देवेंद्र भोले ने आगे बताया कि वे प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर पैदल चलते हैं और उनके साथ कई अन्य भक्त भी हैं। उनके साथ एक दोस्त भी है जो भांजों का कावड़ उठाता है। ये सभी दिल्ली के इस्माइलपुर इलाके के निवासी हैं और वहीं वापस जाएंगे।

 

केदारनाथ मंदिर की कावड़ बनी मुजफ्फरनगर में श्रद्धालुओं का आकर्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन के पावन महीने में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कावड़िए अपनी-अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। इन कावड़ियों के साथ कई बार अनोखी और खूबसूरत कावड़ भी देखने को मिलती हैं, जिनमें विभिन्न झांकियां भी होती हैं, जो श्रद्धालुओं को भावविभोर कर देती हैं। ऐसी ही एक झांकी हाल ही में मुजफ्फरनगर के हादस्थली शिव चौक पर पहुंची, जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर को लाखों फूलों से सजी कावड़ के रूप में दर्शाया गया था। इस कावड़ की खूबसूरती और आकर्षण ने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बुलंदशहर के झज्जर के शिव भक्त भोले ने बताया कि यह कावड़ पवित्र गंगाजल लेकर हरिद्वार से पैदल लाए गए हैं। सिर्फ फूलों की कीमत ही लगभग घ्10,000 है, जबकि पूरी कावड़ लाखों रुपए की लागत से तैयार की गई है। शिव भक्त हरिशंकर भोले नें कहा कि वे यह कावड़ बुलंदशहर में जल चढ़ाएंगे और यह उनके लिए एक धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है। सावन के इस माह में ऐसी भक्ति और उत्साह के बीच यह कावड़ श्रद्धालुओं के लिए एक सुंदर धार्मिक संदेश बनकर उभरी है।

 

हाइड्रोलिक कावड़ यात्रा मचा रही धूमःMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन मास में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कावड़ मेला अपने पूरे शबाब पर है, और शहर भगवान शिव शंकर की भक्ति में पूरी तरह डूब गया है। इस बार कावड़ यात्रा में एक से बढ़कर एक अनोखी कावड़ देखने को मिल रही हैं, जिनमें से एक हाइड्रोलिक सिस्टम से तैयार की गई विशेष कावड़ ने सभी का ध्यान खींचा है। देर रात मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर पहुंची इस कावड़ में भगवान शिव अपने रुद्र रूप में नजर आते हैं, जिसमें उनके मस्तक से आग की लपटें निकलती हैं और हाथ का डमरू स्वचालित रूप से बजने लगता है। इस अनोखी कावड़ को देखने के लिए शिव चौक पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि इस हाइड्रोलिक कावड़ को तैयार करने में 10 लाख रुपये की लागत आई है। 22 शिव भक्तों की एक टोली हरिद्वार से गंगाजल लेकर इस कावड़ के साथ नाचते-गाते दिल्ली के उत्तम नगर, महारानी एनक्लेव की ओर प्रस्थान कर रही है। यह टोली प्रतिदिन लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय करती है। टोली के सदस्य धनंजय सिंह ने बताया, “हम हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली के उत्तम नगर, महारानी एनक्लेव जा रहे हैं। इस कावड़ की खासियत यह है कि यह हाइड्रोलिक सिस्टम से बनी है। इसमें भगवान शिव उठते और बैठते हैं, और डमरू भी अपने आप बजता है। इस कावड़ को तैयार करने में 10 लाख रुपये का खर्च आया है। हमारी 22 लोगों की टीम इस यात्रा में शामिल है। यह हमारी दूसरी विशाल कावड़ यात्रा है। पिछले साल भी हमने ऐसी कावड़ यात्रा की थी। यह सब महादेव की कृपा से हो रहा है, और हमारी कोई विशेष मनोकामना नहीं है, बस बाबा की भक्ति में लीन हैं।” यह हाइड्रोलिक कावड़ न केवल तकनीकी रूप से अनोखी है, बल्कि यह शिव भक्तों के उत्साह और श्रद्धा का भी प्रतीक है। सावन के इस पावन माह में मुजफ्फरनगर का शिव चौक भक्तों के उत्साह से गूंज रहा है। यह कावड़ यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि यह तकनीक और भक्ति के अनूठे संगम का भी उदाहरण है।

 

सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री विश्वकर्मा संयुक्त संघर्ष समिति ने एक कार्यक्रम विश्वकर्मा धर्मशाला इंद्रा कॉलोनी मुजफ्फरनगर में एक सम्मान समारोह किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री सत्य वर्त्त आर्य जी ने की और संचालन मुकेश कुमार धीमान गालिबपुर वालों ने किया सभा में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को समाज द्वारा पदाधिकारी बनाए जाने पर फूल माला और अंग वस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रमोद कुमार धीमान धीरेन्द्र कुमार धीमान मनोज कुमार पांचाल सुशील कुमार धीमान शिव कुमार धीमान विनीत कुमार धीमान आदि को सम्मानित किया गया और बीजेपी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया सभा में उपस्थिति मुख्य रूप से सरदार बलविंदर सिंह बृजेश धीमान अशोक कुमार धीमान सतीश कुमार धीमान सतीश कुमार ताज पुर शेरपाल पांचाल नरेश कुमार पांचाल प्रदीप कुमार फॉरमेन बिजेंद्र धीमान रजत कुमार धीमान सभासद नरेश कुमार पांचाल ख्पटवारी,जनार्दन विश्वकर्मा सुनील मिस्त्री शिव कुमार धीमान बेहडा अससा रवि दत्त प्रधानाचार्य राजीव कुमार धीमान जनकपुरी आदि उपस्थिति रहे

 

पांच वार्डों में किया नवनिर्मित सीसी सड़कों का मीनाक्षी स्वरूप ने उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को नगर के पाँच विभिन्न वार्डों में 150 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 10 सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान वार्डों में पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष का नागरिकों ने फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा विकास को नई दिशा मिलेगी। यह विकास कार्य नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
नगरपालिका के निर्माण विभाग के द्वारा राज्य वित्त के अन्तर्गत करीब 150 लाख रुपये की धनराशि से पांच वार्डों के अन्तर्गत मौहल्ला खालापार, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, आनन्दपुरी कच्ची सड़क और गांधी कालोनी क्षेत्र में दस नवनिर्मित सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। इनमें वार्ड 3 में 30 लाख रुपये की लागत से दो सड़क, वार्ड 11 में 40 लाख की लागत से तीन सड़क, वार्ड 16 में 20 लाख की लागत से एक सड़क, वार्ड 37 में 30 लाख की लागत से दो सड़क और वार्ड 39 में 30 लाख की लागत से दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराये गये हैं। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर के चहुँमुखी विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर के पाँच वार्डों में निर्मित इन सीसी सड़कों से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। हमारा संकल्प है कि मुजफ्फरनगर को एक स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त नगर बनाया जाए। कहा कि यह नवनिर्मित सड़कें सिर्फ कंक्रीट की परत नहीं, बल्कि विकास की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। आने वाले समय में हर वार्ड को समान रूप से विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। हमारी प्राथमिकता पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य है। जो कार्य वर्षों से लंबित थे, उन्हें अब गति दी जा रही है। यह सड़कें न सिर्फ यातायात को सुगम बनाएंगी, बल्कि विकास कार्यों में नागरिकों का विश्वास पालिका प्रशासन के प्रति भी बढ़ाएंगी। मैं नगरवासियों से अपील करती हूँ कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें, पालिका की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को अपनी संपत्ति मानकार उनकी रक्षा करें और सफाई एवं व्यवस्था बनाए रखने में सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनें। जनसहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सड़कों के लोकार्पण के दौरान मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद किशोर, प्रवीण खेड़ा, भाजपा कार्यकर्ता राधे वर्मा, दुलारी मित्तल, मनी पटपटिया, सभासद अनीता हसीब राणा, शहजाद चीकू, अमित पटपटिया, प्रशांत बालियान, रविकांत शर्मा उर्फ काका, प्रियांक गुप्ता, जेई निर्माण कपिल कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

कावड़ यात्रा के दृष्टिगत किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस व प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में पुनः एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस व राजस्व कर्मियों को ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम बुढ़ाना द्वारा कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिस व राजस्व कर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवड मार्ग पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने, कांवडियोंध्श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटीध्बडी सूचना से तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने पुलिस चौकी कस्बा शाहपुर पर शिवभक्त श्रद्धालुओं से वार्ता भी की साथ ही एसडीएम बुढ़ाना द्वारा श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया कि किसी प्रकार की असुविधाध्परेशानी होने पर डॉयल-112 अथवा कंट्रोल रूम पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिसध्प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

 

होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम नेनिरीक्षण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों का निरीक्षण किया गया। विगत दिवस को जनपद मुजफ्फरनगर में कावड़ मार्ग पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा मार्ग पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों का निरीक्षण किया गया तथा फूड सेफ्टी कनेक्ट एप तथा रेट लिस्ट चस्पा कराया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य कारोबार कर्ताओं को हाइजीन तथा साफ सफाई व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया गया। वैन द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इसके अतिरिक 1.गोपाल जी स्वीट्स हरीपुरम कुकड़ा मुजफ्फरनगर से चार नमूने खोवा ,लाल मिर्च पाउडर,बर्फी तथा घेवर के लिए गए
2.राम प्रोविजन स्टोर हरीपुरम कुकड़ा से मैदा व आटा के दो नमूने संग्रह किए गए।

 

 

उमसभरी गर्मी से जीना हुआ मुहालMuzaffarnagar News Summer
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उमस भरी बदन को चिपचिपाने वाली गर्मी से दिनभर परेशानी बनी रही। आज दिनभर मौसम कुछ अजीब सा बना रहा। श्रावण माह मे होने वाली रिमझिम बरसात से एक और जहां मौसम सुहावना हो जाता है। परन्तु कई बार तेज धूप या उमसभरी गर्मी परेशानी का सबब बन जाती है। जिसका असर हमारी दिनचर्या पर भी नजर आता है। अर्थात गर्मी या तेजधूप के कारण सिर्फ वही व्यक्ति बाजार आदि मे किसी निकलता है यदि कोई काम जरूरी है। अन्यथा धूप से बचने का ही प्रयास करता है।गर्मी तथा कांवड यात्रा के कारण जगह-जगह की गई बैरीकेटिंग के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। परन्तु इससे दीगर कांवड यात्रा पर मौसम का कोई असर नही है। अब हर और सिर्फ कांवड यात्रा की धूम है। हाईवे से लेकर शिवचौक तक हर और कांवडिये ही कांविडये नजर आ रहे हैं। धूप, गर्मी, बरसात हर चीज से बेखबर भोले की भक्ति मे लीन शिवभक्त कांवडिये हर हर महादेव के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की और बढ रहे हैं।

 

कांवड़ यात्रा के लाइव टेलीकास्ट का भव्य उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। जनपद में शिवभक्तों की सेवा को समर्पित भाव से कार्यरत जनता, प्रशासन और मीडिया की संयुक्त सहभागिता से कांवड़ यात्रा के लाइव टेलीकास्ट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा के युवा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है और जनपद का हर नागरिक इसमें सहयोग करता है। उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मीडिया की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय है। यह जनपद कांवड़ यात्रा के मध्यांतर बिंदु के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जहां से यात्रा के कई मुख्य पड़ाव शुरू होते हैं। यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि भक्ति, सेवा और सहयोग की भावना से ओतप्रोत मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। लाइव टेलीकास्ट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक एवं मनीष चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद रूप में लड्डू भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति एवं व्यापारी नेता उपस्थित रहे, जिनमें संजय मिश्रा, अरविंद जोहल, अंकुर दुआ, विक्की चावला, तरुण मित्तल, विकास मुंडे, भाजपा नेता राजकुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। सभी ने कांवड़ यात्रा की सफलता हेतु एकजुटता और सौहार्द का संदेश दिया।

 

कांवड़ सेवा शिविर मे तीसरे दिन उमड़ा शिव भक्त कांवड़ियों का सैला
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा में श्री गीता मानस मंडल द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविर के तीसरे दिन शिव भक्त कांवड़ियों का दोपहर से ही भारी संख्या में पहुंचना शुरू हो गया था जो रात्रि तक निरंतर जारी रहा। अतुल कुमार गर्ग कार्यकारिणी सदस्य एवं महामंत्री श्रीकृष्ण कृपा परिवार ने बताया कि सेवा शिविर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इसबार एस एस की थाली का प्रयोग किया जा रहा है। स्नानागार, प्रसाधन कक्ष एवं प्रथम-द्वितीय दोनो तलों पर सफाई की विशेष व्यवस्था है यहां पर एक मेडिकल कैंप भी चलाया जा रहा है जिसमे सभी आवश्यक चिकित्सीय सामग्री उपलब्ध है। भोजन/प्रसाद की व्यवस्था प्रातरूसे , दोपहर , दोपहर बाद एवं रात तक निरंतर जारी है। यहाँ पर पहुंचकर शिव भक्त कावड़ियों को विश्राम करने में अत्यंत आराम महसूस हो रहा है , क्योंकि यह पूरा भवन कवर्ड तथा सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित है। इस भवन परिसर में मंदिर भी स्थित है जिस कारण शिवभक्त कांवड़ियों को स्नान ध्यान के बाद मंदिर में पूजा अर्चना करने का सौभाग्य भी प्राप्त होता है। सेवा के इस कार्य में श्री गीता मानस मंडल, श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार, सनातन धर्म सभा , श्री रामलीला कमेटी,शिव मूर्ति संचालक मंडल एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह से रात तक निरंतर सेवा की जा रही है सभी कार्यकर्ता बढ़- चढ़कर सेवा में हिस्सा ले रहे हैं। सेवाध्व्यवस्था के कार्य मे श्री शिवचरण गर्ग, साधुराम गर्ग, अजय तायल, अंशुल भूषण, नितिन नामदेव, अजय गर्ग, विकास जी, नीरज अग्रवाल, पुष्पेंद्र जिन्दल, सुखदेव मित्तल, नवीन गुप्ता,अनुराग अग्रवाल,अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, रेणु मित्तल, मोहिनी गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

भारतीय किसान यूनियन के कावड़ सेवा शिविर का पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा किया उद्घाटन
श्रावण मास के पवित्र अवसर पर शिव भक्ति कावड़िया की सेवा के लिए रामपुरी के गेट पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा लगाए गए कावड़ कैंप का उद्घाटन बड़े ही धूमधाम से पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा किया गया इस अवसर पर अंजू अग्रवाल ने कहा शिव भक्त कावड़ियों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं उपस्थित आयोजकों को उन्होंने धन्यवाद किया कि आपने इतनी अच्छी व्यवस्था कैंप में की है इस अवसर पर श्री प्रमोद पाल श्री रवि पाल श्री रविंद्र पाल श्री शिव कुमार डॉक्टर अनिरुद्ध एवं सैकड़ो की संख्या में मोहल्लेवासी एवं आयोजक मौजूद रहे

 

भाविप मुजफ्फरनगर शाखा द्वारा मीठे चावल का प्रसाद वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर शाखा मेन द्वारा राधा कृष्ण मंदिर में किया गया सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम में मीठे चावल का प्रसाद वितरण व मंदिर की गई आरती इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित विनायक दुबे शशिकांत मितल अचिन कंसल संदीप महेश्वरी अनुराग सिंघल शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन अशोक सिंघल ओ डी शर्मा ब्रजेश आत्रेय आशु अग्रवाल अरुण मित्तल अनिल कुमार शर्मा, सुनीता शाह, वंदना शर्मा, सुखबीर सिंह तथा राजीव त्रिखा मनोज राठी मनीष गर्ग विनीत गुप्ता विनय गर्ग मनोज शर्मा नवनीत गुप्ता सचिव नीरज सिंघल कोषाध्यक्ष रहे व सभी सदस्यों व अतिथियों को शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने धन्यवाद दिया व बढ़ चढ़ कर हर कार्य में सभी सदस्यों को हिस्सा लेना चाहिए

 

विश्व हिंदू परिषद के कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ
खतौली। विश्व हिंदू परिषद खतौली के तत्वाधान पञ्चदिवसीय विशाल कावड़ शिविर का प्रारम्भ बड़ी धूमधाम से हुआ। सुभाष चंद्र जैन टीकरी वाले, हरिनन्द वाल्मीकि एवं ओम दत्त त्यागी मेरठ ने संयुक्त रूप से भारत माता एवं भगवान शिव के सामने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं नेआचार पद्धति के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भगवान शिव जी एवं भारत माता की आरती की तथा सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया। नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद शिव शक्ति मंडल खतौली के तत्वाधान में विगत 10 वर्षों से लगातार समाज के सहयोग से शिव भक्त कावड़ियों की सेवा की जाती रही है। पहले यह शिविर ईदगाह के सामने लगता था इस बार थाना कोतवाली के सामने जीटी रोड पर लगाया गया है। इस शिविर में भोलों के लिए प्रतिदिन प्रातः 5ः00 बजे रात्रि 12ः00 बजे तक प्रातःकालीन चाय, जलपान, भोजन के साथ-साथ चिकित्सा सेवा की जाएगी। उद्घाटन के अवसर पर वयोवृद्ध समाजसेवी राजाराम गुप्ता, डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ,नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, मनीष जैन, नवाब सिंह, महीपाल मोगा, प्रदीप गुप्ता , आमोद शर्मा, नगर मंत्री आतिश, गुप्ता, विजय महेश्वरी, कन्हैया गोयल ,संजय चराया हरिओम टंडन, कमल गोयल ,सुरेश गुप्ता, भूपेंद्र जोशी, हेमंत शर्मा, किशोर गोयल, विनय गोयल, नमन, विजय शंकर, दिनेश वाल्मीकि, प्रदीप सिंह, ठाकुर प्रसाद, राकेश गुप्ता, गौरांग आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं कावड़ लाने वाली शिवभक्त उपस्थित थे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 18 =