News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सीओ भोपा ने निकाला फ्लैगमार्च
भोपा। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी भोपा द्वारा आरएएफ (रेपिड एक्शन फोर्स) एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र भोपा एवं ककरौली में किया फ्लैग मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी भोपा डा0 रविशंकर द्वारा थानाक्षेत्र भोपा एवं ककरौली के प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में आरएएफ (रेपिड एक्शन फोर्स) एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि किसी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना, ड्रोन उडान या चोरी जैसी घटनाओं से सम्बन्धित झूठी बातो पर घ्यान न दें और न ही उन्हे फैलाये। साथ ही महोदय द्वारा बताया गया कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त विधिक कार्यवाही की जायेगी, साथ ही किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील भी की गयी।

 

तीन को झूठी अफवाह फैलाने के विरोध में किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मीरांपुर। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार। एडीजी मेरठ जोन मेरठ एवं डीआईजी के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 02/03 अगस्त की रात्रि में सुभाष पुत्र विरम सिंह निवासी पुरवालियान थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 55 वर्ष जो मन्द बुद्धि होने के कारण घूमते- घूमते हुये थानाक्षेत्र मीरापुर के ग्राम कैलापुर जसमौर में आ गया था जिसको गांव के अजय गिरी पुत्र विरम सिंह, सन्दीप पुत्र कैलाश, मांगेराम पुत्र गेन्दा सिंह निवासीगण ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर द्वारा देखने व समझने उपरान्त जान बूझकर चोर-चोर की अफवाह फैलाकर शोर मचाते हुये गांव के अन्य लोगों को इकट्ठा किया गया जिससे सुभाष उपरोक्त भीड को देखकर काफी घबरा गया जिस कारण वह अपना पता बताने में असमर्थ रहा। मौके पर गश्त करती हुए स्थानीय पुलिस पहुंची तथा पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को तसल्ली देकर उसके विषय में जानकारी की गयी तो उसने अपना नाम व पता बताया। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा सुभाष उपरोक्त के परिवारजन से सम्पर्क किया गया तो पता सही पाया गया तथा परिवारजनों द्वारा सुभाष उपरोक्त को मन्द बुद्धि बताया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले 03 अभियुक्तगण को ग्राम कैलापुर जसमौर से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध शांति भंग की धारा 170 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा सुभाष उपरोक्त को उसके परिवारजन के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण अजय गिरी पुत्र विरम सिंह निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर, सन्दीप पुत्र कैलाश निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर, मांगेराम पुत्र गेन्दा सिंह निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ललित कुमार, का. जहीरूद्दीन, सुनील शर्मा, अमित यादव थाना मीरापुर शामिल रहे।

 

मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित
कलाल महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ध्रुवपाल अहलूवालिया मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को दिया आशीर्वादKalal Samaj Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलाल महासभा (रजि.) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा आज गांधी कॉलोनी, पचौंडा रोड स्थित बारात घर (गेट नंबर 1) में एक भव्य ष्मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ध्रुवपाल अहलूवालिया एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में कलाल समाज के उन 25 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया। समारोह के माध्यम से युवा वर्ग को एकजुट कर सामाजिक एकता, समरसता एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। यह सम्मेलन समाज को शिक्षित, संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास सिद्ध हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि ध्रुवपाल अहलूवालिया, शशि वालिया, संजय कर्णवाल (सहारनपुर), वेदप्रकाश कर्णवाल (संरक्षक), केके जयसवाल, आत्माराम पंवार, राकेश कर्णवाल बिजनौर, रामकुमार वालिया पूर्व मंत्री दिल्ली, विजय कर्णवाल (संस्थापक), प्रमोद कर्णवाल (अध्यक्ष), रिषीराज राही (महामंत्री), राजेश कर्णवाल (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का माला व पटका पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कर्णवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे भोपा निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय सुरेश कुमार अहलूवालिया के सुपुत्र ध्रुव पाल अहलूवालिया ने अपने कैरियर की शुरुआत प्रोफेसर के रूप में की और उसके पश्चात प्रशासन एवं शासन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्रुवपाल अहलूवालिया ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है, मेधावी छात्र-छात्राओं को इस बात को समझना चाहिए कि देश की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। देश उनकी तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। आज इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले बच्चे आगे भी इसी प्रकार आगे बढ़ते हुए देश व समाज का नाम रोशन करें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक एवं युवा वर्ग की उपस्थिति ने आयोजन को गौरवपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर राजीव कर्णवाल, श्रीमती नेहा, नानकचंद कर्णवाल, योगेश कर्णवाल, रोहतास कर्णवाल एडवोकेट, विकास कर्णवाल, रामकुमार कर्णवाल, सुनील कर्णवाल, सन्नी कर्णवाल, अनिल कर्णवाल किला, विनय वालिया, योगेश कर्णवाल, दिनेश कर्णवाल, मोहित कलाल कोटद्वार, केतन कर्णवाल (मीडिया प्रभारी), अमित वालिया भोपा, अरुण वालिया, संजय कर्णवाल, सुख-चौन वालिया शामली, हरीश चंद्र कर्णवाल, राकेश कर्णवाल दिल्ली, रमन, शैलेश, सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कलाल महासभा की यह पहल आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के महत्व को समझाने और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने में मील का पत्थर साबित होगी।

 

शिवमहापुराण कथा सुनने से कष्ट होते है दूरः पं.सीताराम त्रिपाठी
मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला ब्रहमपुरी स्थित शिव मंदिर मे चल रही श्री शिव महापुराण कथा मे कथा श्रवण करने वालों की भीड दिन प्रतिदिन बढती रही है। श्री शिव महापुराण की कथा में कथा व्यास पं.सीताराम त्रिपाठी ने कहा कि श्री शिव महापुराण की महिमा अपरमपार है। उन्होनें कहा कि स्वयं महादेव के रूप व्यास भगवान कहते हैं कि आज के जीवन मे शिव कथा हमे जीवन के हर एक क्षण मे प्रेरणा देती हे। सदकर्मो से ही मनुष्य को जीवन मे सफलता मिलती है। कथा व्यास पं.सीताराम त्रिपाठी ने कथा को आगे बढाते हुए कहा कि कोई भी कार्य क्यों ना हो मित्र कैसे बनाने हैं, जीवन साथी कैसा हो, राष्ट्र की उन्नति कैसे हो, हम निरोगी कैसे रहें। आज वर्तमान मे जो भी हमारी मूलभूत आवश्यक्ता है। वह शिव कथा के माध्यम से मिल जाती हैं। कथा व्यास श्री त्रिपाठी ने नारद जी के विवाह का प्रसंग बहुत ही मार्मिक ढंग से सुनाया। महाराज ने बताया कि कभी क्रोध नही करना चाहिए। निन्दा नही करनी चाहिए। शिव पूजन की महिमा-पूजा का भाव किसी रूप मे हो अवश्य करनी चाहिए। भक्ति वैराग्य की अदभुद महिमा का वर्णन है। मंत्रो की महिमा है। माता को अपने पुत्र के गुण व अवगुण उसके पिता को जरूर बताने चाहिए। लडडू गोपाल को दिन में 8 बार भोग लगाना चाहिए। ठाकुर जी की महिमा का वर्णन अपार है। मिटटी के दीपक को एक ही बार जलाना चाहिए। आज की कथा के यजमान श्रीमति मीनाक्षी शर्मा ब्रहमपुरी व विशू, सन्नी जयपाल डेरी वाले, श्रीमति रंजना शर्मा, सत्यवती गोयल, अनिता सिंगल, एकता वत्स, ममता शर्मा, सुषमा शर्मा, सुनीता शर्मा, किरण शर्मा, नीतू सिंह, बबीता शर्मा, प्रेरणा शर्मा, हिमानी शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

भगवान शिव ही हरते है संकट
मुजफ्फरनगर। श्रावण मास शुक्ल पक्ष का अंतिम सोमवार 4 अगस्त 2025 को है शिव उपासना के लिए जिसने जो भी मन बनाया हो बहुत अच्छा है, मन न भी बनाया हो तो भी इस दिन शिव मंदिर जाएं और भगवान शिव से प्रार्थना करें, हे प्रभु हमारे जीवन में जो भी संकट हो उसको हरे, महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने कहा कि कलयुग में भगवान के नाम की महिमा बहुत विस्तार से बताई गई है। शिव पुराण की रुद्र संहिता के सृष्टि खंड से बताया कि शिव परमपिता परमेश्वर है, शिवेतिनाम दावाग्नेर्महापातक पर्वतारू। भस्मी भवन्त्यनायासत् अर्थात् शिव इस नाम रूपी दावानल से बड़े-बड़े पातकों के असंख्य पर्वत अनायास भस्म हो जाते हैं, शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने सभी देवी-देवताओं की पूजा का फल प्राप्त होता है,जो भगवान कहलाए उन सभी ने शिव की उपासना की इसलिए बहुत अहंकार ना रखते हुए साधारण रूप से सरल मंत्र ऊँ नमः शिवाय का जाप,कंठ में रुद्राक्ष और सोमवार व्रत करें तो अच्छा रहेगा।

 

धरना प्रदर्शन हुआ स्थगित
बरला। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के आदेश अनुसार राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी के नेतृत्व में बरला बिजली घर पर होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी के चलते बरला जेई सचिन सैनी, सरफराज अली, वसीम प्रधान, लाइनमैन शशि कांत, लाइनमैन अंलकित धीमान सहित जेई अपनी टीम के साथ भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के छपार कार्यालय पर पहुंचे और किसान साथियों से क्षेत्र की समस्याओं को गहनता से सुना और समाधान मजबूत आश्वासन देकर धरना स्थगित करने का आग्रह किया। मीटिंग में मौजूद राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र, सोनू मुखिया ने कहा बिजली के बिलों में लंबी बढ़ोतरी होने के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हाल है गांव में कैंप लगाकर बिजली के बिलों को सही कराया जाएगा। वहीं मौजूद राष्ट्रीय मंत्री अमित कुमार ने बताया नई कॉलोनी में लंबी दूरी के कनेक्शन विभाग द्वारा दिए गए हैं। लंबे-लंबे केबल डाले हुए हैं कोई भी अप्रिया घटना घट सकती है तत्काल प्रभाव से लाइन डलवाई जाए। मीटिंग में मौजूद राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी ने कहा बिजली घर के कर्मचारी क्षेत्र के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते अगर इन सभी मांगों का तुरंत समाधान नहीं किया गया तो होगा विशाल धरना प्रदर्शन जनता से जुड़ी पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। आश्वासन पर 4 तारीख के धरने को स्थागित किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज रानी महिला मोर्चा प्रदेश सचिव उबैद चौधरी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष साजिद चौधरी, भोपाल सिंह जिला महासचिव, कलीम चौधरी जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव मारूफ अल्पसंख्यक, जिला सचिव उस्मान अल्पसंख्यक, राशिद चौधरी युवा तहसील अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष इन्तजार चौधरी, युवा नगर अध्यक्ष अनिल सैनी, छपार पूर्व प्रधान जाकिर त्यागी, मोहसीन, इजहार खान, आसिफ चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

लूट करने वाला शातिर पुलिस मुठभेड में गिरफ्तारMuzaffarnagar News
बुढाना। थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात को पुलिस और लूट के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। कांधला-विज्ञाना मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से शातिर लुटेरा असलम घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। असलम के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे वो चलने से भी मजबूर हो गया। अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद रविवार को शातिर लुटेरे बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी असलम ने शनिवार रात बुढ़ाना के कांधला मार्ग मौहल्ला चमारान में रहने वाले लकड़ी व्यापारी ममलेश जैन पुत्र पदम सैन जैन के घर में घुसकर लूट की थी। विरोध करने पर उसने व्यापारी ममलेश जैन पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कांबिंग की और कांधला मार्ग पर असलम पुत्र अशरफ निवासी सरधना मेरठ को घेर लिया। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक हथौड़ा, तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल व्यापारी ममलेश जैन को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि असलम पूर्व में ममलेश जैन के यहां कर्मचारी रह चुका है और व्यापारी की गतिविधियों की जानकारी का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है, जब ममलेश जैन अपनी पत्नी मंजू जैन के साथ घर में मौजूद थे तभी कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। ममलेश द्वारा विरोध करने पर उन पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिस पर बदमाश मौके से नकदी का थैला लेकर फरार हो गए थे। घायल व्यापारी के भाई महेश चंद्र जैन ने थाने में तहरीर दी, महेश ने पुलिस को बताया कि दुकान के ऊपर ही मकान बना हुआ है। ममलेश घटना के समय दुकान पर थे तो इसी बीच उन्होंने नकाबपोश को ऊपर घर में जाते देखा, वो पीछे भागे तो युवक के एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ में हथौड़ा था, उसने भयभीत करते हुए अलमारी की चाबी मांगी, विरोध के दौरान हमला कर दिया। छीना झपटी में उसका नकाब खुल गया तो परिवार ने असलम को पहचान लिया। वो चमका देकर भाग गया था। तहरीर पर पुलिस ने असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

 

संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की एक बैठक संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल के कुंदनपुरा स्थित प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को निशाना बनाकर किए जा रहे उत्पीड़न पर चर्चा की गई एवं अभी हाल ही में जीएसटी विभाग के एक अधिकारी द्वारा नगर के उद्यमी से 50 लाख रिश्वत मांगने के प्रकरण में नगर के लोकप्रिय विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा कराई गई दंडात्मक कार्यवाही पर हर्ष व्यक्त किया गया एवं इस कार्य के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को टारगेट बनाकर उनका शोषण करने का कार्य किया जा रहा है एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही स्वर्णिम सरकार को बदनाम कराने का कार्य किया जा रहा है अगर जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों का इस तरह से शोषण का कार्य जल्द बंद न किया तो संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति द्वारा इनके विरुद्ध सड़कों पर उतरने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में नगर के उद्यमी से रिश्वत मांगने का प्रकरण सामने आया था जिसमें नगर के लोकप्रिय विधायक व स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए उस भ्रष्टाचारी अधिकारी पर दंडात्मक कार्यवाही कराई गई हम संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की ओर से उनको बहुत बहुत साधुवाद प्रेषित करते है एवं व्यापारिक हितों की रक्षा करने हेतु उनका आभार प्रकट करते हैं। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयोजक सरदार बलविंदर सिंह, राकेश त्यागी, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, पवन वर्मा, विशाल जैन, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, सुरेंद्र मित्तल, अरुण प्रताप, राजकुमार कालरा, जनार्दन विश्वकर्मा, एवं पदाधिकारी तरुण मित्तल, रवि शर्मा, विजय प्रताप, सचिन शर्मा, देव भारद्वाज, शिव कुमार सिंघल, रोहित शर्मा, आशीष तोमर, राजेश साहनी, सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

मकान हुआ क्षतिग्र्रस्त
चरथावल। बीती रात हुई बारिश से एक गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया।
सूत्रो के अनुसार चरथावल विकासखंड के ग्राम दहचंद निवासी प्रदीप का मकान बारिश के चलते बीती रात भरभराकर गिर गया। इस दौरान घरेलू सामान का नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे से पहले परिवार घर से बाहर निकलने मे सफल रहा। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

बैंक यूनियन नेता स्व.एस.के.जैन की पत्नि का निधन
मुजफ्फरनगर। बैंक यूनियन नेता स्व.सुरेन्द्र जैन की धर्मपत्नि श्रीमति प्रेमलता जैन के निधन से शहर मे शोक की लहर दौड गई। कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संतप्त परिजनो से मिल शोक संवेदना व्यक्त की। बैंक यूनियन के नेता रहे स्व.कामरेड एस.के.जैन की पत्नि एवं बैक यूनियन के नेता राजीव जैन की माताजी का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखभरी खबर से शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों,धार्मिक संस्थाओ के पदाधिकारियो,व्यापारी नेताओं तथा बैंक यूनियन के नेताओं ने जानसठ रोड प्रेमविहार कालोनी स्थित कामरेड राजीव जैन के आवास पर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर मे नई मन्डी शमशान घाट पर स्व.प्रेमलता जैन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बैंक यूनियन लीडर कामरेड आर.पी.शर्मा, रविन्द्र सिंह इलाहाबाद बैंक, बी.के.सूर्यवंशी, कामरेड अशोक शर्मा मंत्री जी, रविन्द्र शर्मा, हरिमोहन शर्मा पूर्व प्रबन्धक आदि बैंक यूनियन नेताओं के अलावा परिवारजनो मे कामरेड राजीव जैन, संजय जैन, विजय जैन,नमन जैन, अथर्व जैन आदि मौजूद रहे।

 

महिला की फसल के पैसों में हक मांगने पर पिटाईFight Kalesh
मुजफ्फरनगर। गन्ने की फसल के पैसों को लेकर मायके पहुंची एक महिला को अपना हक मांगना महंगा पड़ गया। अपने हिस्से का पैसा मांगने पर महिला को न केवल अपशब्द सुनने पड़े, बल्कि उसके ही भाई और भतीजे ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो पीड़िता ने थाने का दरवाजा खटखटाया, जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गन्ने की फसल में अपने हिस्से का पैसा मांगने मायके पहुंची एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि भाई और भतीजे ने न केवल उसे लाठी-डंडों से पीटा, बल्कि गाली-गलौच कर घर से भी भगा दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना 26 जून की बताई जा रही है। मीनाक्षी पत्नी ऋतुराज सिंह निवासी बचन सिंह कॉलोनी, अपने पति के साथ अपने मायके गांव में गई थीं। वहां उन्होंने पिता से गन्ने की फसल में अपने हिस्से का पैसा मांगा। मीनाक्षी का आरोप है कि इस पर उसका भाई और भतीजा आगबबूला हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट के दौरान अशब्दों का प्रयोग किया और महिला को घर से निकाल दिया। मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि उसके हिस्से का पैसा हड़प लिया गया है और जब उसने उसका हक मांगा तो उसे अपमानित कर पीटा गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना नई मंडी पुलिस ने दो के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना नई मंडी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 2 =