समाचार (Muzaffarnagar News)
वन स्टाप सैन्टर का एडीएम व एसपी क्राइम ने निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर तथा राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण मुजफ्फरनगर पर प्रशासनिक व पुलिस संयुक्त अधिकारियो द्वारा निरीक्षण किया गया। वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर तथा राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण पर अपर जिलाधिकारी ( वित्त एंव राजस्व) गजेंद्र कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ व पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ के द्वारा निरीक्षण किया गया। वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर पर सोशल साइको काउंसलर श्रीमती संगीता विश्वकर्मा कार्यालय सहायक कु रजनी भास्कर पुलिस स्टाफ से महिला आरक्षी शशी व पूजा व मल्टीपरपज हेल्पर अमित कुमार तथा राजकीय विशेषज्ञ दत्त ग्रहण इकाई मुजफ्फरनगर पर प्रबंधक श्रीमती रितु चैधरी स्टाफ नर्स श्रीमती मेघा पुलिस स्टाफ से महिला आरक्षी शशी व पूजा व मल्टी परपज स्टाफ में हिमांशी , दीपा उपस्थित रहे। केंद्र पर साफ सफाई व्यवस्था अच्छी- पाई गई।
दूसरे दिन भी धरना रहा जारी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का विभिन्न मांगो को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चल रहा धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा। संघ के जिला संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न मंागो को लेकर धरना चल रहा है। उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा.अमित कुमार जैन ने आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक तथा वित्त एवं लेखाधिकारी मनमाने ढंग से आपत्ति लगाकर शिक्षकांे को लगातार भ्रति करने का प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि उनके कार्यालय में लम्बे समय से विभिन्न प्रकरण लम्बित पडे हुए है। उन्होने कहा कि जब तक उनकी एक-एक समस्या का समाधान नही होगा। धरना लगातार जारी रहेगा। जिला मंत्री अरूण कुमार ने कहा कि नई पेंशन के अन्र्तगत एनपीसी की धनराशि शिक्षक-शिक्षिकाओं के खाते में अब तक भी धनराशि स्थानान्तरित नही की गई है। जिससे शिक्षकों मे भारी रोष है। उन्होेने कहा कि पडौेसी जनपदों में सितम्बर माह तक की धनराशि स्थानान्तरित कर दी गई है। कोषाध्यक्ष संजय मोघा ने कहा कि शिक्षकों के विभिन्न प्रकार के बकाया का भुगतान लम्बे समय के बाद भी आज तक नही हो पाया है। धरने पर मुख्य रूप से प्रवीण शर्मा प्रधानाचार्य, रंजन सिंह पुण्डीर, नरेन्द्र कुमार, संजीव त्यागी, संजय सिंह, नारायण स्वरूप शर्मा, रामासिंह यादव, धर्मपाल, बिजेन्द्र बहादुर, कुसुम सिंह, हक्कम सिंह, रीना यादव, राखी कौशिक, संतोष कुमार, सुरेन्द्र पाल सिंह,सुभाष चन्द, राजेश कुमार, हेमन्त बिश्नोई, अजय अहलावत, विरेन्द्र सिंह, ब्रजबिहारी धूरिया, सुनील गोयल, नमन जैन, हंस कुमार, शिव प्रताप, मुकेश कुमार, वन्दना आर्य, राजीव कुमार, मानपाल सिंह, आदेश त्यागी, राजेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, पूर्णानन्द शर्मा, शुभम शर्मा, यशपाल, एनएन मिश्रा, श्याम जी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
े
स्वदेशी राष्ट्र की समृद्धि के लिए अपनाएंःमंत्री सोमेन्द्र तोमर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को स्वदेशी को अपनाना होगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घर-घर स्वदेशी को सफल बनाना है।
गंाधी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से प्रेसवार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक संकल्प अभियान शुरू किया है। भाजपा पूरे देश के सभी राज्यों एवं प्रदेश के जनपद मुख्यालयों सहित मण्डल स्तर तक कार्यशालाएं आयोजित करेगी। तथा प्रत्येक स्वदेशी वस्तुओं को अपनाए तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होने कहा कि आज हम तकनीकि क्षेत्र मे भी आत्मनिर्भर हो गए हैं। कोरोना काल में बीमारी को रोकने की दवा भी भारत ने बनाई तथा विदेशों मे भी भेजी। उन्होने कहा कि पश्चिमीकरण का बायकट करना चाहिए। तथा स्वदेशी वस्तुओं की ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें। तभी हम देश के विकास मे भागीदार बन सकेंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अचिन्त मित्तल, सुधीर खटीक, शरद शर्मा, सचिन त्यागी, पवन अरोरा आदि मौजूद रहे।
शातिर वांछित चोर पुलिस मुठभेड में हुआ घायल
भौराकला।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना भौराकलां पुलिस द्वारा ट्यूबवैल से विद्युत उपकरण व तार चोरी करने वाले गिरोह का 01 शातिर वांछित/चोर अभियुक्त पुलिस मुठभेड में घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, चोरी करने के उपकरण तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद की। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्रीमती रूपाली राव तथा थानाध्यक्ष भौराकलां मानवेन्द्र सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में दिनांक 07 अक्टूबर को थाना भौराकलां पुलिस कुरावा-जैतपुर मार्ग तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुरावा की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चैकिंग हेतु नही रुके तथा तेजी से वापस मुडकर भागने लगे हडबडाहट मेें मोटरसाईकिल असंतुलित होकर गिर गयी। मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेतों में भागने लगे। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमें एक अभियुक्त अरशद पुत्र इश्तयाक निवासी ग्राम नवाबगढ़ी थाना सरधना मेरठघायल (बांये पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से) हो गया तथा उसका साथी अभियुक्त फरार हो गया। थाना भौराकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कांबिग की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, चोरी करने के उपकरण तथा एक मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना भौराकलां पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पाल में भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वांछित/फरार अभियुक्त फिरोज पुत्र रियाजू निवासी मोहम्मद किला थाना सरधना मेरठ है। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अरशद उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हमारा एक संगठित गिरोह है जिसमें कादिर, नईम, जाकिर व फिरोज शामिल हैं। हमलोग ट्यूबवैलों से विद्युत उपकरण व तार आदि चोरी करने का कार्य करते हैं। हमारे पास कई प्रकार की चाबियां हैं जिनसे हम ट्यूबवैल का ताला खोलकर उनसे विद्युत उपकरण (स्टार्टर, कटआउट, मोटर, केबल, तार आदि) चोरी करते हैं तथा चोरी किए गये सामान को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र शाहपुर, तितावी व भौराकलां में कई ट्यूबवैलों से इसी प्रकार से चोरी की घटनाएं की थी। पुलिस द्वारा कादिर, नईम, जाकिर को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। आज मैं अपने साथी फिरोज उपरोक्त के साथ मिलकर ट्यूबवैलों में विद्युत उपकरण चोरी करने के इरादे से आया था कि पुलिस द्वारा मुझे पकड लिया गया तथा मेरा साथी फिरोज फरार हो गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 सोम प्रकाश सिंह, उ0नि0 सेंसर पाल मलिक, है0का0 अनीश, का0 प्रवीण भाटी थाना भौराकलां, शामिल रहे।
स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
पुरकाजी। थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अर्न्तगत एस.एम. डिग्री कालेज, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। प्रदेश में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर द्वारा उक्त अभियान के अन्तर्गत एस0एम0 डिग्री कालेज पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबन्धन द्वारा साइबर थाना पुलिस टीम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार (जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, इंस्टाग्राम फ्राड, ऑनलाईन गेमिंग, एपीके फाईल, आदि) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बचाव के उपाय (सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना, ओटीपी साझा न करना, संदिग्ध कॉलध्मैसेज से सतर्क रहना आदि) विस्तार से समझाए गए । इसके साथ ही उपस्थित सभी को डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया गया कि पुलिस द्वारा कभी भी किसी को डिजिटल अरेस्ट नही किया जाता है तथा डिजिटल अरेस्ट के लिये वीडियो कॉल नही की जाती है, यदि ऐसा कोई करता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाईन की सहायता लें। पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 व साइबर क्राइम पोर्टल के विषय में जागरूक किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के मध्य साइबर जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगति का भी आयोजन किया गया
तथा उक्त प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्र0नि0 साइबर क्राइम थाना सुल्तान सिंह, उ0नि0 श्री गौरव कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण एवं विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जिला कारागार का किया अपर जिलाधिकारी वित्त एव एसपी क्राइम ने निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया,जिला कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी। महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मुजफ्फरनगर जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं एवं कारागार में उपलब्ध मूलभूत व्यवस्थाओं की गहनता से निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी तथा उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की जानकारी ली। इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा महिला बन्दियों के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास से संबंधित चल रहे कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया। अधिकारीगण द्वारा महिला बन्दियों द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत सिलाई केन्द्र में बनाये जा रहे बैग आदि का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही महिला बन्दियों को शिक्षा, स्वावलंबन एवं पुनर्वास से जुडी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित करने, महिला बन्दियों के जीवन में सुधार हेतु नियुमित काउंसलिग, योग एवं मानसिक स्वास्थय सत्रों का आयोजन करने तथा कौशल विकास प्रशिक्षण एवं शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अभिषेक चैधरी, सिटि मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, जेलर नीरज श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी संगीता डागर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
क्रांति सेना महिला मोर्चे के तत्वाधान में महिलाओं द्वारा पहले लठ पूजन फिर उसके बाद में मेहंदी लगवाई का आयोजन हुआ
मुजफ्फरनगर। शिवसेना दफ्तर पर क्रांति सेना महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी ने करवा चैथ के पहले लठ पूजन के बाद निशुल्क मेहंदी लगवाने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पूनम चैधरी का कहना है कि कोई भी हिंदू महिला केवल हिंदू महिला हिंदू भाइयों और बहनों पर ही मेहंदी लगवाई जिसके चलते उन्होंने आज लठ पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया ह।ै वही 100 से अधिक महिलाओं को करवा चैथ से पहले निशुल्क मेहंदी लगवाई गई है।
एक्सईएन कार्यालय पर धरना शुरू
बुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर विद्युत कर्मियों का धरना शुरू हो गया है। धरना किस वजह से है इस बारे में कुछ भी बताने से विद्युत विभाग के अधिकारी कतराते नजर आए। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनपद से उनके उच्चाधिकारी भी थोड़ी देर में बुढ़ाना पहुंच जायेंगे। बताया कि धरना देने की वजह उनके आने के बाद ही बताई जाएगी।
शातिर वांरटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मु0नगर के नेतृत्व में जनपद मे वारन्टी एवं वाँछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा वारण्टी अभियुक्त विकास पुत्र बसंत नि0 एकता विहार कालोनी रूडकी चुंगी निकट भारत पेट्रोल पम्प के सामने रूडकी रोड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 गनेश कुमार शर्मा, का0 पवन कुमार, म.का. निशा शामिल रही।
रैन बसेरा का निरीक्षण किया
पुरकाजी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह ने अचानक पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर रेन बसेरा का औचक निरीक्षण किया ।क्ड गजेंद्र सिंह ने दिशा निर्देश दिए कि दीपावली तक रेन बसेरा को हर तरह दुरुस्त कर लिया जाए ताकि जरूरतमंद किसी भी नागरिक को कोई परेशानी ना हो तथा पुरुषों एवं महिलाओं के अलग अलग रुकने की व्यवस्था के साथ आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस मौके पर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी एवं लेखपाल प्रदीप सैनी, लिपिक समर काजमी, सफाई नायक रविकांत आदि लोग मौजूद रहे।।
विद्युत कर्मियों का धरना शुरू
बुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर विद्युत कर्मियों का धरना शुरू हो गया है। धरना किस वजह से है इस बारे में कुछ भी बताने से विद्युत विभाग के अधिकारी कतराते नजर आए। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनपद से उनके उच्चाधिकारी भी थोड़ी देर में बुढ़ाना पहुंच जायेंगे। बताया कि धरना देने की वजह उनके आने के बाद ही बताई जाएगी।
छात्राओं को किया जागरूक
चरथावल। मिशन शक्ति के अंतर्गत चरथावल थाना प्रभारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका में पहुंचकर छात्राओं को किया जागरूक। चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने महिला पुलिस टीम के साथ मिलकर मिशन शक्ति के अंतर्गत अमीगढ़ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पहुंचकर छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में और महिला हेल्प नंबर 1090 चाइल्ड केयर में अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया
किसान जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
खतौली। के. वी. जी. एग्रो कम्पनी द्वारा खतौली ब्लॉक के अन्तर्गत किसानों हेतु एक किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के उपाध्यक्ष आशीष तायल (आर. डी., श्रीराम बैंक) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री सुभाष त्यागी, वाई. के. त्यागी, यू. एस. पाण्डे एवं अरविन्द त्यागी सहित कम्पनी के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कम्पनी के अधिकारियों द्वारा कम्पनी के उत्पादों की जानकारी एवं आधुनिक कृषि तकनीकों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। किसानों को खेती, पशुपालन तथा आधुनिक कृषि उपकरणों के प्रयोग के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामों के किसान उपस्थित रहे…किसानों ने कम्पनी की जानकारी और उत्पादों को सराहा तथा तकनीकी सहयोग प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि के प्रति जागरूक करना तथा अधिक उत्पादन एवं समृद्धि की दिशा में प्रेरित करना था। कार्यक्रम में अशोक शर्मा, देवेश शर्मा, सत्येन्द्र आर्य, डॉ. एस हसन, मो. अदील अहमद, विकास जैन, मिंटू सैनी व अन्य बड़ी संख्या में खतौली ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
स्कूटी सवार हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी मोहित पुत्र अनिल अपने तहेरे भाई सुनील के साथ स्कूटी द्वारा शामली रोड पर किसी काम से जा रहा था कि डल्लू देवता के समीप कार की चपेट मे आकर मोहित घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) विभाग के सभागार में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। त्योहारों के शुभ अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय संस्कृति में परंपरा और कला को बढ़ावा देने के लिए किया गया। जिसमें डी०एल०एड० की छात्राओं ने इस उत्सवपूर्ण अवसर पर बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता व डी०एल०एड० प्राचार्या बबली तोमर ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम का उददेश्य सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डालते हुए व कला के प्रति रूझान पैदा करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस तरह की प्रतियोगिता कराते रहने से छात्र ध् छात्रा अपने अन्दर आत्मविश्वास महसूस करते है, वह समाज में अपनी अलग पहचान बनाकर और अपने उद्देश्य को सफल बना सकते है, व कला का जीवन में बहुमूल्य महत्व है, इस तरह के प्रयास भविष्य में उनकी कल्पनाशक्ति को भी बढ़ाता है। डी०एल०एड० प्राचार्या बबली तोमर ने सभी प्रतिभागी छात्राओं के उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनके अनुसार हुनर एक सफलता का सबसे महत्वपूर्ण कदम है ओर वे अपनी संस्कृति को बेहतर रूप से अपनाते है व उससे जुड़े रहते है। प्रतिभागी पारंपरिक या आधुनिक डिजाइनों का उपयोग करके अपने कौशल का प्रदर्शन करते है, जिससे छात्रों को अपनी रचनात्मकता दिखाने और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होने छात्राओं की कला की सराहना करते हुयें उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के निर्णायक मण्डल में प्रवक्ता रितू मित्तल, डा० विभूति अग्रवाल व पारूल कुमार उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में डी०एल०एड० प्रथम सेमेस्टर से श्रुति, दिव्यांशी, पल्लवी, तेशू, शिवानी व वर्णिका एवं डी०एल०एड० तृतीय सेमेस्टर से आकांक्षा, स्वाति, आरती, विधि, आयुषी कपिल, अन्जना, रिया, रितिका, शिवानी पाल व तनु आदि ने प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होने अपनी कला को मेंहदी के रूप में भिन्न-भिन्न कलात्मक डिजाइन भिन्न-भिन्न हाथो पर उतारकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उनकी खुबसूरत कलाकारी को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गये। प्रतियागिता में छात्राओं को 60 मिनट का समय दिया गया । प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायक मण्डल द्वारा बडी गहनता के साथ विचार विमर्श करके मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टेशु कन्नौजिया (प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय विजेता आरती (तृतीय सेमेस्टर) व तृतीय विजेता स्वाति (तृतीय सेमेस्टर) को घोषित किया गया। अंत मे चयनित छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीता कौशिक, डा० अनम जैद, महिमा मंगल, आस्था सिंघल, अन्नु त्यागी, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा आदि शिक्षकगण उपस्थित रहें ।
राज एकेडमी में हुआ मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन
शाहपुर। राज एकेडमी में एक मेहंदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने एक-दूसरे को आकर्षक मेहंदी डिजाइन लगाकर न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को भी सजीव किया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि न केवल छात्रों ने मेहंदी लगाई, बल्कि शिक्षिकाओं एवं आमंत्रित अतिथियों ने भी मेहंदी रचाई। यह आयोजन एक सौहार्दपूर्ण एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार की सहभागिता सराहनीय रही। इस रंगारंग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती नीलम गुप्ता, सचिव शशि सिंघल, लोचन बंसल, तथा दिशा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं रोजी सिंह, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गौरवमयी बना दिया। मुख्य अतिथि एवं रोटरी क्लब के गणमान्य सदस्यों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अपनी कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधक अरविंद गुप्ता व प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा एवं समस्त स्टाफ ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्रों में कलात्मक रुचि को बढ़ावा देना था, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करना भी था। मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए।रोटरी क्लब “सखी” की इस पहल से बच्चों में उत्साह व खुशी देखने को मिली। विद्यालय परिवार ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। शाहपुर राज एकेडमी इस प्रकार के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है।
संविधान, आरक्षण व वोट सुरक्षा को जागरूक रहेः पूजा अंबेडकर
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी पीडीए जागरूकता अभियान के अंतर्गत समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर ने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बढ़ीवाला में पूर्व प्रधान जुबैर व ग्राम खामपुर में ग्राम प्रधान असजद के आवास पर आयोजित पीडीए पंचायत में जनसंवाद करते हुए कहा की भाजपा सरकार में लगातार संविधान व आरक्षण को कमजोर करके पीडीए समाज को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।सपा नेत्री पूजा अंबेडकर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के एस आई आर के नाम पर चलने वाले अभियान में सभी को अपनी वोट की सुरक्षा भी करनी होगी। उन्होंने कहा कि पुरकाजी विधानसभा को विकास व मतदाताओं को सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी प्रत्याशी की जीत से मिलेगा।उन्होंने प्रदेश के विकास अमन भाईचारे के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी को जरूरत बताया। पीडीए कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरकाजी सपा विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य ने की कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में भाग लेकर अतिथि सपा नेताओं का स्वागत किया।
भजन संध्या का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महामंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से किये जा रहे साप्ताहिक/एकादशी पर गीतापाठ की श्रृंखला मे का पाठ सायं 06ः45 बजे से बहन राजरानी मित्तल के सौजन्य से 1056,रामलीला टिल्ला में आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालु जनो ने भाग लिया ।जिसमे सर्वप्रथम मित्तल परिवार ने दीप प्रज्वलित कराकर तथा विधिवत पूजा के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप , भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मन्त्र , गीता जी के बारहवें अध्याय का पाठ,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ भाव पूर्वक कराया गया। तत्पश्चात् भजनभाव की श्रृंखला में सुभाष गर्ग द्वारा रे मन करले गीतापाठ ये ही तेरे काम आयेगा , बहन स्वीटी द्वारा माॅ का गुणगान , अजय गर्ग द्वारा भक्तो के घर भी साँवरे आते रहा करो , राजेश वर्मा द्वारा शेरो वाली का भजन, राधा जी का स्मरण एवं गुणगान एवं हनुमान चालीसा का पाठ आदि भजनभावो से उपस्थित समस्त भक्त जनों को भक्ति भाव मे सराबोर कर दिया। भक्ति रस मे सभी धर्म प्रेमी बन्धु , माताएं ,बहनें ओत-प्रोत हो गयी । अतुल गर्ग द्वारा हे योगेश्वर हे परमेश्वर प्रार्थना तथा गीताजी की आरती सुभाष गोयल,जितेंद्र तायल द्वारा कराई गयी। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने गीतापाठ के लाभ के लाभ बताये जैसे नियमित पाठ करने से मानसिक शांति , धर्म और कर्म का ज्ञान,भय और संदेह से मुक्ति,आध्यात्मिक उन्नति , पितृ दोष निवारण, विचार और भावना की शुद्धि , परिवार में सुख-शांति , समस्याओं का हल आदि तथा गीतापाठ हमारे जीवन को बेहतर दिशा में ले जाने में सहायक होता है और मन, शरीर, और आत्मा को शुद्ध करता है। सांय 08ः40 बजे गीताजी की आरती के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल गर्ग , रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, सुभाष गोयल , अजय कुमार गर्ग ,स्वीटी,राजेश कुमार वर्मा, जितेंद्र तायल, गीता मित्तल, नीमा अग्रवाल ,अर्चना मित्तल ,बबीता ,खुशबू ,चमेली देवी ,मयंक वर्मा आर्यन कुमार, सोनम मित्तल, राजरानी मित्तल, विनोद कुमार , खुशी ,माही , नोनू , सुरेंद्र मित्तल , बिजेंद्र मित्तल , सोनम और माही वर्मा
आदि श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त मे मित्तल परिवार द्वारा प्रसाद वितरण/जलपान की व्यवस्था भी की गयी । यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।
शीघ्र मिलेगी बंदरों से निजात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पालिका ने बंदरों को पकड़वाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दो डॉग कैचर वैन खरीदी जाएंगी। 13 अक्तूबर की बोर्ड बैठक में संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे। शहर में बंदर उत्पात मचा रहे हैं। गांधी कॉलोनी, नई मंडी, सर्राफा बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों में लोग बंदरों से परेशान हैं। इसके साथ ही आवारा कुत्ते भी लोगों को काट रहे हैं। नगर पालिका ने उत्पाती बंदर और आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए बजट प्रस्ताव तैयार किए हैं। शहर में एक हजार उत्पाती बंदर पकड़े जाएंगे, जिनके लिए करीब 10 लाख का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दो डॉग कैचर वैन खरीदी जाएंगी। करीब 19.97 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहलना क्षेत्र में बनेगा डॉग शेल्टर होम शहर में आवारा कुत्तो की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गली-मोहल्लों में पल रहे कुत्ते अक्सर राह से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेशों के बाद पालिका परिषद की ओर से भी आवारा कुत्तो पर अंकुश लगाए जाने की तैयारी है। पालिका की ओर से वहलना क्षेत्र में डॉग शेल्टर होम की स्थापना कराई जाएगी। शेल्टर होम वार्ड चार वहलना के मीरापुर क्षेत्र की 100 वर्ग भूमि में बनाया जाएगा। जिसके लिए 6.5 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि प्रस्ताव बोर्ड बैठक में स्वीकृत कराकर शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा।
बारिश के बाद मौसम में बढने लगी ठंडक
मुजफ्फरनगर। मौसम के बदले मिजाज से एकाएक ठंड बढ़ गई है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 6.9 डिग्री पारा लुढ़क गया। लोगों को ठंडक का अहसास हुआ तो दो दिनों में एसी बंद होने शुरू हो गए। यही नहीं रात के समय पंखों की रफ्तार भी कम होने लगी है। हालांकि बदलते मौसम के साथ ही लोगों को बीमारियों ने भी घेरना शुरू कर दिया है।मंगलवार तड़के पांच बजे जिलेभर में बारिश हुई। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। दिल्ली-दून हाईवे पर घासीपुरा में दुर्गा मेला स्थल पर पानी भर गया। श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। दिन में कभी बादल छाए रहे तो कभी धूप खिली। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा था। लुढ़ककर 30.9 डिग्री पहुंचा और मंगलवार को बारिश से और अधिक ठंड बढ़ गई। मंगलवार को तीन मिमी बारिश हुई जबकि सोमवार को 7.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई थी। दो दिन में 10.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। खट्टी चीजों से करें परहेज रू जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि मौसम बदलना शुरू हो गया है। तापमान घट रहा है। ऐसे में लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि सावधानी बरतें। बदलते मौसम में पाचन तंत्र ढीला पड़ जाता है। तला-भुना और मसालेदार भोजन नुकसान दे सकता है। फ्रिज में रखी ठंडी चीजों से परहेज करें। कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम के सेवन से दूर रहें। ताजा और गर्म भोजन करें।


