समाचार (Muzaffarnagar News)
सीएमओ ने जानसठ सीएचसी व बहादरपुर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण
मुज़फ़्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, रजिस्टरों के संधारण, टीकाकरण कार्यों तथा ओपीडी सेवाओं का विस्तृत अवलोकन किया।डॉ. सुनील तेवतिया ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और संवेदनशील सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने तथा रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने संस्थानों में साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, उपकरणों के रख-रखाव को सुनिश्चित करने तथा लैब सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करना होगा।
महिलाओं एवं बालकों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए मासिक संगोष्ठी
मुजफ्फरनगर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं राष्ट्रीय बाल आयोग के निर्देशन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा एवं एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में महिला एवं बालको के संरक्षण हेतु गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रीना पवार स्वास्थ्य विभाग चाइल्ड हेल्पलाइन टीम वन स्टॉप सेंटर श्रम विभाग सामाजिक कार्यकर्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त थानो से आए बाल अधिकारीयों ने प्रतिभाग किया एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने समस्थानों पर बच्चों के देखरेख के लिए नशे में लिपत एवं बाल श्रम ,भिक्षावृक्ति अन्य कुरीतियों के लिए प्रशासन द्वारा संचालित अभियानों को और गति प्रदान करें एवं उनके नियोजनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाए थाना प्रभारी ए एच टी जय सिंह भाटी ने समस्थानों से आए बाल अधिकारियों को ग्राम रजिस्टर प्रवासी लोगों का सत्यापन एवं नाबालिक बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तार से बताया जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीयअभियान के बारे में समस्त विभाग स्वास्थ्य प्रतिनिधियों से प्रचार प्रसार एवं जागरूकता हेतु इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आग्रह किया एव संस्था द्वारा प्रशासन के हर संभव सहयोग के लिए कहा एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने सभी प्रतिनिधियों एवं बाल अधिकारियों को बाल विवाह न होने की शपथ दिलाई गोष्ठी में चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर ,कारा विभाग, श्रम विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन विभाग से आए समस्त प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखें गोष्ठी का सफल संचालन थाना ए एच टी प्रभारी जय सिंह भाटी ने किया
मादक पदार्थ तस्कर पुलिस के हत्थे चढे
चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 290 ग्राम अवैध चरस व 01 इलैक्ट्रानिक कांटा बरामद किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू ऑपरेशन सवेरा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ रवि शंकर तथा थाना प्रभारी चरथावल सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 28 नवम्बर को थाना चरथावल पुलिस टीम दौराने गस्त/चैकिंग ग्राम सिकन्दरपुर जाने वाले रास्ते पर मोड के पास 02 सदिग्ध व्यक्तियों को खडा देखा तो पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो गुलाब पुत्र ओमपाल, मनोज पुत्र ओमपाल निवासी देवीपुरा थाना थानाभवन जनपद शामली 290 ग्राम अवैध चरस व 01 इलैक्ट्रानिक कांटा बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनो काफी समय से स्मैक, चरस व नशीले पदार्थाे का कारोबार करते है। हमारे द्वारा जनपद शामली में चरस तैयार की जाती है। तथा कुछ चरस अन्य लोगो से खरीदते है बाद में हम लोग उस चरस को जनपद मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर व हरियाणा में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते है। आज हम लोग इस चरस को बेचने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमम में उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 निक्की मौहर, है0का0 दिनेश कुमार, का0 रोहित कुमार थाना चरथावल शामिल रहे।
सनातन धर्म के प्रचार के लिए युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ेंगेः अजय अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। अमेरिका में हिन्दू हैरीटेज फाउंडेशन चलाने वाले मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी अजय अग्रवाल ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि उनका उददेश्य अमेरिका के अलावा भारत में भी सनातन धर्म का प्रचार करते हुए युवाओं को सनातन धर्म से जोडना है। जानसठ रोड पर सिद्धि साधन स्वरूप के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उनके पुत्र अजय अग्रवाल ने बताया कि वे अमेरिका में एक प्रसिद्ध युद्धक विमान बनाने वाली कम्पनी में इन्जि. के पद पर कार्यरत रहे। तथा सेवानिवृत्ति के बाद उन्होने हिन्दू हैरीटेज फाउंडेशन की स्थापना की। उनका उददेश्य अमेरिका में रह रहे भारतीयों के बीच सनातन धर्म का प्रचार करते हुए उसे बढावा देना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भारतीय संस्कृति से रूबरू कराना ही हमारा उददेश्य है। इसी परिपेक्ष में वे 14 नवम्बर को मुजफ्फरनगर आए तथा यहंा भी वे युवाओं के बीच जगह-जगह मंदिरो मे युवाओं को बुलाकर भारतीय संस्कृति से जोडने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने बताया कि उनके एक मित्र शान्तनु गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दो पुस्तकें लिखी है। तथा योगी जी के बचपन से लेकर उनके मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के सफर का फिल्मांकन किया है। उन्होने अजेय योगी आदित्यनाथ नामक फिल्म का निर्माण किया हैं। यह फिल्म युवाओं को आगे बढने का संदेश दे रही है। उन्होने बताया कि पत्रकारों को यह फिल्म 2 दिसम्बर को ग्राण्ड प्लाजा के हाॅल में दोपहर पौने तीन बजे दिखाई जाएगी। किसान चिन्तक अशोक बालियान ने बताया कि यह फिल्म युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत है। उन्होंने बताया कि इन्जि.अशोक अग्रवाल से उनकी मुलाकात एक धार्मिक कार्यक्रम मे अमेरिका में हुई थी। उनके बुलावे पर ही वे भारत आए हैं और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में लगे हुए है। प्रेसवार्ता में फिल्म कलाकर राजीव बालियान भी मौजूद रहे।
संविधान का अमृतकाल विषय पर गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता परिषद ब्रज, मुजफ्फरनगर इकाई एवं सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस के उपलक्ष में संविधान का अमृतकाल विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
सिविल बार एसोासिएशन एवं अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रंात,मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा सिविल बार के राष्ट्रीय सभागार में न्यायमुर्ति कृष्ण पहल उच्च न्यायालय इलाहाबाद का संविधान अमृतकाल कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुचने पर बार संघ ेके पदाधिकारियों द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी मे भारत के संविधान की विस्तृत चर्चा की तथा संविधान में उल्लेखित मूल अधिकारों एवं कर्तव्य के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश अलका भारती जी, एम.ए.सिटी की चेयरमैन श्रीमति आदेश नैन, सिविल बार के अध्यक्ष सुनील मित्तल, महासचिव राज सिंह रावत, जिला बार के महासचिव चंद्रवीर सिंह, अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रंात के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, महामंत्री प्रमोद त्यागी,अधिवक्ता परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी एवं महामंत्री सलेक चंद व धिवक्तागण अनिल दीक्षित, तेग बहादुर सैनी, सुगन्ध जैन, मनोज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण शर्मा,रवि दत्त, सत्येंद्र कुमार, रोहित त्यागी, हरिओम गोयल, गौरव गोयल, निर्मल मित्तल, राजीव शर्मा, ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अमित वर्मा, नरेन्द्र कुमार, रेखा शाही, बालकिशन शर्मा, प्रवीण कुमार, ललित भारद्वाज, कपिल गुप्ता, विष्णु गर्ग, अतुल त्यागी, कमलकान्त आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
जाम से नागरिक हलकान
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड ओवरब्रिज पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। काफी देर तक कई वाहन जाम मे फंसे रहे।
जानसठ रोड ओेवरब्रिज पर जाम लगने पर पुलिस को काफी मशक्कत करनी। तब कहीं जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू हो पायी। पुलिस प्रशासन की कोशिशों के बावजूद अक्सर कहीं ना कहीं जाम लग ही जाता है। आमजन का कहना है कि जाम का लगने का कारण दिन प्रतिदिन बढती ई-रिक्शाओं की तादाद तथा शहर के बाजारों मे दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान से आगे तक सामान रखने से आवाजाही प्रभावित होती है। हालाकि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। वहीं दूसरी और टैªफिक पुलिस भी इस दिशा में सक्रिय रहती है। परन्तु टैªफिक नियमों की अनदेखी, शहर में बढती ई-रिक्शा की तादाद, बाजार में कहीं भी बेतरतीब तरीके से वाहन खडा कर देना आदि कई ऐसे कारण हैं। जिनकी वजह से अक्सर जाम लग जाता है। जानसठ रोड ओवरब्रिज पर जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
भव्य कीर्तन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी महाराज और भाई मती दास जी, भाई सती दास जी व भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष रैन सबाई कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (रजि.), गांधी कॉलोनी में संपन्न हुआ। यह अमृतमयी कीर्तन कार्यक्रम 27 नवंबर 2025 को शाम 7 बजे शुरू हुआ और 29 नवंबर को तड़के 3 बजे तक चला। इस दौरान हजारों की संख्या में संगत ने रात भर गुरु घर में बैठकर शबद कीर्तन व कथा का श्रवण किया, और पूरी रात श्रद्धा व भक्ति में लीन रही। कीर्तन व कथा के लिए विभिन्न जत्थे और रागी उपस्थित रहे। इनमें गांधी कॉलोनी का कीर्तनी जत्था, रूड़की रोड गुरुद्वारे का कीर्तनी जत्था, प्रसिद्ध रागी ज्ञानी जोगा सिंह जी, ज्ञानी हरजीत सिंह जी, भाई प्रभजिंदर सिंह जी (लुधियाना वाले), प्रख्यात कथावाचक ज्ञानी दविंदर सिंह जी (गोइंदवाल साहिब वाले), बीबी कवलजीत कौर जी (शाहबाद मरकंडा) तथा भाई दविंदर सिंह जी हजूरी जत्था श्री दरबार साहिब पातशाही छेवीं मंजी (अंबाला) शामिल थे। उन्होंने शबद व कथा के माध्यम से गुरु तेग बहादुर साहिब जी व तीनों शहीद साहिबजादों की शहादत की याद दिलाई। ठंड के मौसम को देखते हुए पूरी रात दूध व कॉफी का अटूट लंगर चलता रहा, जिससे संगत को गर्माहट मिलती रही। सुबह नितनेम के पाठ के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्री गुरु सिंह सभा कमेटी मुजफ्फरनगर के प्रधान सरदार सतपाल सिंह मान और सचिव सरदार अजीत सिंह मलिक सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने कीर्तनी जत्थों व कथावाचकों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत व बलिदान को याद किया। यह रैन सबाई कीर्तन मुजफ्फरनगर के सिख इतिहास में एक यादगार कार्यक्रम के रूप में दर्ज हो गया है।
मैरिज हाल के गेट पर लगी आगः लोगों ने पाया काबू
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित घास मंडी के आफताब मैरिज हॉल में देर शाम एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी की गई। तेज आतिशबाजी के कारण मैरिज हॉल के मुख्य स्वागत गेट पर अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अक्सर देखा जाता है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में बने ऐसे बैंक्विट हॉल में अग्निशमन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होते। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुजफ्फरनगर फायर विभाग को ऐसे बैंक्विट हॉल का समय-समय पर निरीक्षण करना चाहिए, ताकि आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त उपकरण और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।
अवैध पेड़ कटान पकड़ाः ट्राली जब्त
तितावी। पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए छतेला क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी-भरकम कटे हुए पेड़ और उन्हें ले जा रही एक ट्रॉली जब्त की। पुलिस टीम ने तत्काल ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। इस मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, ताकि आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। तितावी थाना प्रभारी पवन चैधरी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उनकी इसी तत्परता के कारण अवैध कटान की इस बड़ी घटना को समय रहते रोका जा सका।
अवैध पार्किंग बनी जी का जंजाल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के ताराचंद डिग्री कॉलेज के निकट रहने वाले क्षेत्रवासी मोहल्ले में ही कॉलेज की पार्किंग बनने से हुए परेशान, जबकि कॉलेज में पार्किंग की पूरी सुविधा है, लेकिन कॉलेज में आने वाले सभी मोहल्ले में घरों के सामने ही अपने वाहन पार्किंग कर देते हैं जिस कारण मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी होती है सभी मोहल्ले वासियों का कहना है कि जब कॉलेज के अंदर पार्किंग की व्यवस्था है तो कॉलेज प्रशासन सभी वाहनों को मोहल्ले में पार्किंग ना कर कर कॉलेज में ही पार्किंग कराए
विशाल महाआरती का आयोजन
मुजफ्फरनगर। वैश्य कुटुम्ब परिवार ने टाउन हॉल स्थित श्री बालाजी मंदिर पर महाआरती का वृहद आयोजन आयोजित किया । जिसका नेतृत्व जिला कार्य. अध्यक्ष अजय गर्ग, जिला महामंत्री शैलेंद्र कर्णवाल, मंडल अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल व मंडल महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने किया । आयोजन में प्रदेश संयोजक पवन सिंघल एवं जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही । आयोजन संयोजक नितिन संगल (मंडल कोषाध्यक्ष), रजनीश गुप्ता (ज़िला कोषाध्यक्ष) व विनीत गर्ग (नगर अध्यक्ष) रहे । सभी भक्तों ने मन से श्री बालाजी की आरती की । संस्था द्वारा सुंदर प्रसाद वितरण किया गया । बालाजी को सुंदर पुष्प माला से सज्जित किया गया एवं वैश्य कुटुम्ब परिवार द्वारा सभी भक्तों पर पुष्पों की वर्षा की गई । आयोजन में उपयुक्त के अतिरिक्त निखिल गुप्ता, प्रमोद मित्तल, नवनीत गुप्ता, अतुल गर्ग, विनय अग्रवाल, अनिल गर्ग, रोहित गुप्ता, डॉ. शुचि मित्तल, रीता संगल, राकेश मित्तल, नीरज अग्रवाल, सुनील कुमार, सुनील गर्ग, अवनीश सिंघल, मनोज मित्तल, अनुज मित्तल, कमल गोयल, सुभाष गोयल, मीनाक्षी गर्ग व वन्दना अग्रवाल आदि ने मनोभाव से आरती की ।
ें जिला उद्योग बंधु की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देश भूषण की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक फेडरेशन ऑफ मुज़फ़्फ़रनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के फेडरेशन हाल में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को सहायक आयुक्त उद्योग,ने विगत बैठक में हुई कार्रवाई से अवगत कराया। बैठक में उद्यमियों द्वारा उद्योग में आ रही समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण कराने के दिए निर्देशने। बैठक में वहलना चैक से वहलना गांव तक निर्माणाधीन नाले के काम को जल्द पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी निर्देशित किया गया। विद्युत विभाग से संबंधित अधिक शिकायत प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अलग से विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उद्यमियों द्वारा औद्योगिक अस्थान में नगर पालिका द्वारा टैक्स सम्बन्धी नोटिस जारी किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के साथ अलग से एक मीटिंग रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाए उसकी जानकारी उद्यमियों को अवश्य दी जाए। बैठक में सदस्य सचिव आशीष कुमार सहायक आयुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य कर विभाग, वन विभाग, बैंक सहित समस्त उद्योग एवं व्यापारिक संगठन इत्यादि मौजूद रहे।
सड़क पर लगाई व्हाइट पट्टी
चरथावल। विकासखंड में पीडब्ल्यूडी विभाग ने कुल्हेड़ी-तितावी मार्ग पर सफेद पट्टियां लगाई हैं। हाल ही में निर्मित इस सड़क पर यह कार्य दुर्घटनाओं को रोकने और वाहन चालकों की सुविधा के लिए किया गया है।
यह मार्ग कोहरे के दौरान यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त, सड़क के एक ओर नहर बहती है, जिससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है। सफेद पट्टियां लगाने से वाहन चालकों को सड़क की स्पष्ट दृश्यता मिलेगी, खासकर कम रोशनी या कोहरे की स्थिति में। इससे किसी भी संभावित दुर्घटना को टालने में मदद मिलेगी और यातायात सुरक्षित होगा।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला अभियान
मुजफ्फरनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले/कस्बो, स्कूल/कॉलेज, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के संस्था प्रभारी ने बताया मा० जनपद न्यायाधीश, मुजफ्फरगनर के द्वारा निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय दिये गये निर्देशों के क्रम में संस्था प्रभारी राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर )ने बताया कि महिला कल्याण विभाग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा संचालित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फरनगर में आवासित किशोरों हेतु विभागीय भवन में जगह प्रर्याप्त नहीं है। अतएव राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फरनगर के संचालन हेतु किराये पर एक भवन की आवश्यकता है, जिसमें लगभग 30 कमरें, एक बडा हॉल, खेल का मैदान, सुरक्षा, प्रर्याप्त संख्या में टॉयलेट-बाथरूम, रसोईघर इत्यादि हो। यदि कोई भवन स्वामी उपरोक्तानुसार मानको के अनुरूप भवन किराये हेतु सरकारी दर पर देने हेतु इच्छुक है, तो विज्ञप्ति प्रकाशित होने के 15 दिवस के अंदर नियमानुसार प्रस्ताव जिला प्रोबेशन अधिकारी, कलेक्ट्रेट, मुजफ्फरनगर में उपलब्ध करायें।
बाइकों की टक्कर
चरथावल। कस्बे में रोहाना मार्ग पर देर रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर में दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
घायल युवक की पहचान चरथावल के होली चैक निवासी सोनू के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
यह दुर्घटना रात करीब 9रू00 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
चरथावल प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।
सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
खतौली। आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य संरक्षक पटेल जागृति मंच को 1857 के क्रांति नायक शहीद धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ द्वारा सम्मानित किया गया।
विश्व प्रसिद्ध जन क्रांति के क्रांति नायक धन सिंह कोतवाल जी के सम्मान में उत्कृष्ट प्रेरणादायक कार्य करने एवं उन्हें नमन करने के लिए निरंतर संगोष्ठियों में महत्वपूर्ण योगदान दिए जाने पर तथा उनके उल्लेखनीय सेवाओं एवं राष्ट्र निर्माण के योगदान तथा क्रांति नायक धन सिंह कोतवाल के जन्मोत्सव 2025 की पावन बेला पर यह सम्मान पत्र दिया गया। इस अवसर पर सन 1857 से लेकर 1867 तक लगभग एक करोड़ भारतीयों ने राष्ट्र को समर्पित अपना जीवन बलिदान किया था उन सभी शाहिद क्रांति वीरों को नमन किया गया। सम्मान करने वालों में कार्यक्रम के आयोजक तस्वीर चपराना पूर्व राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर राष्ट्रपति पदक प्राप्त सर्वजीत सिंह कपूर जी एवं मुख्य अतिथि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री राजेश नागर शामिल रहे।
ब्राहमण समाज ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ब्राहमण समाज के लोगों ने कथित टिप्पणी के खिलाफ प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सर्व ब्राहमण महासभा सम्पूर्ण भारत संस्था के पदाधिकारियों ने एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा ब्राहमण समाज की बेटियों पर दिए गए बयान के विरोध में प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने बीते दिनो ब्राहमण समाज की बेटियों पर सार्वजनिक मंच से टिप्पणी की। जिससे ब्राहमण समाज आहत है। ब्राहमण महासभा सम्पूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष युवा हरीश गौतम के नेतृत्व मे जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पं.उमादत्त शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
संयुक्त विकास शोषित कल्याण संघ ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त विकास शोषित कल्याण संघ ने होटलो और ढाबों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे संयुक्त विकास शोषित कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने होटलो और ढाबों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संस्था से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंदिर मे घुसे मेंटर का वन विभाग ने किया रेस्कयु
भोपा। क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा में स्थित मंदिर में मेंटर नाम का जंगली जानवर घुस आया। जिसके चलते पूजा कार्य बंद कर दिये गये।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा मे स्थित काली माता मंदिर के केयर टेकर मोनू कुमार ने बताया की शनिवार की सुबह पटड़ागोह नामक जंगली जानवर मंदिर मे घुस आया था। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गयी।सूचना पर पहुंचे मोरना वनरेंज के बीट इंचार्ज कर्मवीर सिंह ने बताया की मंदिर मे जंगली जानवर के होने की सूचना मिली थी। स्थानीय भाषा मे इस जंगली जानवर को पटड़ागोह कहा जाता है। जिसे पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है। वहीं मेंटर अथवा पटड़ा गोह की मंदिर मे उपस्थिति के दौरान घंटो पूजा कार्य बंद रहा।


