News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भीषण हादसे में ई रिक्शा चालक की मौत मिल से गन्ना डाल आ रहा था तेज रफ्तार ट्रक ई रिक्शा सहित कई वाहनों को लिया चपेट में ई रिक्शा चालक की बुरी तरह कुचले जाने से दर्दनाक मौतMuzaffarnagar News
खतौली।  दिन निकलते ही एक भीषण दर्दनाक हादसा उस वक्त हो गया जब खतौली शुगर मिल में गन्ना डाल लौट रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया यहां ई रिक्शा चालक इस्लामुदीन् की ट्रक से कुचले जाने पर जहां दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं अन्य राहगीरों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई।  बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक पहले ई-रिक्शा फिर कई स्कूटी व अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए विधुत पोल तोड़ एक दुकान में जा घुसा जिसका चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा है उधर घटना की सूचना से जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए और मोके पर हंगामा करने लगे। उधर मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल भी घटनास्थल पर दौड़ पड़ा जहां काफी समझाइश के बाद मृतक के परिजन माने तो वहीं मृतक को किसी तरह पुलिस ने अस्पताल भिजवाया । थाना प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि देखिए एक ट्रक खतौली शुगर मिल में गन्ना डाल बुढाना की तरफ जा रहा था जिसकी चपेट में ई रिक्शा व् कई अन्य वाहन आए हैं ई रिक्शा चालक बुरी तरह घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।।

 

तीन युवक सड़क हादसे में हुए घायल
मीरांपुर। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिकरेडा गांव के पास हुई, जब अमन (पुत्र नरेश), सूबे सिंह (पुत्र जीतसिंह) और नौ वर्षीय चिरकुट (पुत्र जोनी) बाइक पर सवार होकर मीरापुर बाजार जा रहे थे। गांव से थोड़ी दूर मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जानसठ अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, मेरठ-पौड़ी राजमार्ग का चैड़ीकरण किया जा रहा है और सिकरेडा गांव में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। राजमार्ग के वन-वे होने के कारण इस क्षेत्र में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।

 

छात्राओं का चमका सिताराः  दिव्यांग दिवस व बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शनMuzaffarnagar News
खतौली अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज, खतौली की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया कॉलेज की दिव्यांग छात्रा इशिका ने कला व लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान तथा कविता पाठ में विशेष स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का अद्वितीय प्रदर्शन किया। इशिका के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है।इधर दूसरी ओर सहारनपुर में आयोजित मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कॉलेज की कक्षा 11 की छात्राएँकृ रामिषा, इलमा, सोफिया और यास्मीनकृने “जल संरक्षण एवं स्वास्थ्य” विषय पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान हासिल किया। इन छात्राओं की वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुति को जजों ने विशेष रूप से सराहा।प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में उनकी रुचि को बढ़ाती हैं।उन्होंने राजकुमार जैन, देवराज चैहान, अंजना शर्मा, विकास मोतला, नेहा जैन, महेंद्र पांडेय और रूपक वर्मा को भी शुभकामनाएँ दीं, जिनके निर्देशन में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का सफल प्रदर्शन किया।विद्यालय के समस्त स्टाफ ने प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

वकीलों का किया अधिवक्ता दिवस पर रोटरी क्लब ने सम्मानMuzaffarnagar News
खतौली। रोटरी क्लब खतौली द्वारा गुरुवार को शिवलोक मार्केट स्थित रोटरी भवन में अधिवक्ता दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारत रत्न एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के उपलक्ष्य में रखा गया, जिनकी स्मृति में हर वर्ष पूरे देश में अधिवक्ता दिवस मनाया जाता है।समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष पीयूष जैन, सचिव अतुल जैन, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, सीए ध्रुव जैन तथा कार्यक्रम संयोजक विभू शर्मा द्वारा टैक्स, सिविल और क्रिमिनल बार के सभी अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक अधिवक्ताओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश आर्य और पूर्व अध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता दिवस न्यायिक प्रणाली और कानून के शासन में वकीलों के महत्व को याद दिलाता है। यह दिन उन सभी कानूनी पेशेवरों को समर्पित है जो नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित हैं।कार्यक्रम का संचालन अलित जैन ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब एक वैश्विक सेवा संगठन है, जो मानवीय सेवा, सद्भावना और शांति को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक और गैर-धार्मिक संगठन है, जो सभी के लिए खुला है कार्यक्रम में सीए व अधिवक्ता ध्रुव जैन ने एक अहम प्रस्ताव रखते हुए कहा कि जैसे भारतीय सेना में जल, वायु और थल सेना के ऊपर ब्क्। होता है, उसी प्रकार टैक्स बार, सिविल बार और क्रिमिनल बार के ऊपर भी एक संयुक्त नियंत्रक बार का गठन होना चाहिए, ताकि तीनों बार में समन्वय के साथ अधिवक्ताओं के उत्थान के लिए एकसमान दिशा तय की जा सके।सभा में मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने इस सुझाव का समर्थन किया।बार संघ खतौली के अध्यक्ष नवीन उपाध्याय तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण सोम ने कहा कि रोटरी क्लब खतौली हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा किए गए सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ जरूरतमंद और कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने में रोटरी क्लब का साथ देगा।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, प्रमोद शर्मा, पूर्व महासचिव सचिन आर्य, सह सचिव रोशनी सैनी, सन्नी काज़ी, शाज़ेब इक़बाल, अभिषेक गोयल, दानिश काज़ी, अनुज जैन, अब्दुल समद, तथा समाजसेवी सतीश चंद्र गुप्ता, नीरज अग्रवाल, मनोज जैन, सीए रेमन गुलाटी सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।

 

मोरना ब्लाॅक पर धरना दिया
मोरना। ब्लॉक में शुक्रवार को ग्राम सचिवों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। उन्होंने ऑनलाइन हाजिरी और गैर-विभागीय कार्यों को असंवैधानिक बताते हुए इसका विरोध किया। धरने के दौरान ग्राम सचिवों के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक अंसारी ने बताया कि ग्राम सचिव अपने दायित्वों का निर्वाह भली-भांति कर रहे हैं। उन्हें क्षेत्र में जाकर कार्य करने होते हैं। ऑनलाइन उपस्थिति से समय की बर्बादी होगी, वहीं गैर-विभागीय कार्य कराने से विकास कार्य प्रभावित होंगे। अशोक अंसारी ने इन कार्यों को असंवैधानिक करार दिया और कहा कि प्रशासन को चेतावनी देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर धरना दिया जा रहा है। इस अवसर पर मोहित गौतम, राजकुमार, संगठन महामंत्री जोगिंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अशरफ अंसारी, योगेश सहरावत, इंदु कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, संजीव कुमार और योगेश धीमान सहित कई ग्राम सचिव मौजूद रहे।

 

 एसएसपी ने किया मिशन शक्ति केन्द्र, महिला आयोग डेस्क कानिरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में समस्त थानों पर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र, महिला आयोग डेस्क, महिला परामर्श केन्द्र, महिला सम्मान प्रकोष्ठ एवं मिशन शक्ति हेल्प डेस्क के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी का किया आयोजन। सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस  अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में जनपद के समस्त थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्र, महिला आयोग डेस्क, महिला परामर्श केन्द्र, महिला सम्मान प्रकोष्ठ एवं मिशन शक्ति हेल्प डेस्क के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महिलाओं की सुरक्षा, त्वरित सहायता, संवेदनशील व्यवहार तथा प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली को सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति से जुड़े समस्त कर्मियों को महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं गुणात्मक निस्तारण, पीड़िताओं हेतु सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराने, काउंसलिंग को सुदृढ़ बनाने, तथा ग्राम/वार्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया।  थाना शाहपुर मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतरीन रजिस्टर संधारण के लिए महिला उपनिरीक्षक रेखा रानी एवं महिला आरक्षी 1125 आरती को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित मिशन शक्ति से सम्बद्ध सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

 

 सैनिक सम्मेलन का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत/ विभागीय समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत/ विभागीय समस्याओ को सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, आरटीसी प्रभारी, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ सैनिक सम्मेलन प्रारम्भ किया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विगत सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन में मौजूद पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद स्थापित कर एक-एक करके प्रत्येक पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों को साझा किया गया तथा सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने हेतु हिदायत देते हुए बताया कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है अतः कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो। अंत में महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया ।

 

50 लाख रुपये की टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने दिवंगत शिक्षिका के परिवार को मददMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक दिवंगत शिक्षिका के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता प्रदेश भर के चार लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा मात्र 15-15 रुपये के योगदान से जुटाई गई है। कंपोजिट स्कूल शेरपुर, ब्लॉक सदर, जिला मुजफ्फरनगर में कार्यरत इंचार्ज अध्यापिका किशवर खातून का नवंबर 2024 में निधन हो गया था। वह टीचर्स सेल्फ केयर टीम की सक्रिय सदस्य थीं और इससे पहले भी अन्य दिवंगत शिक्षकों के परिवारों की सहायता में योगदान करती रही थीं। स्वर्गीय किशवर खातून के परिवार में उनके पति, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। टीम के सदस्यों ने सीधे उनके परिवार के नॉमिनी के बैंक खाते में यह 50 लाख रुपये की राशि भेजी है। टीचर्स सेल्फ केयर टीम की स्थापना जुलाई 2020 में विवेकानंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। वर्तमान में इस संस्था से उत्तर प्रदेश के चार लाख से अधिक शिक्षक और कर्मचारी जुड़े हुए हैं, जो अपने दिवंगत साथियों के परिवारों को सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक मदद पहुंचाते हैं। टीम के प्रदेश संगठन मंत्री और कोर टीम सदस्य डॉ. फर्रुख हसन ने बताया कि इस महीने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 20 दिवंगत शिक्षक परिवारों को लगभग 10 करोड़ रुपये की मदद भेजी गई है। प्रत्येक परिवार को लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि मिलती है, जो प्रत्येक सदस्य के मात्र 15 रुपये के सहयोग से संभव होती है। टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले के हर ब्लॉक में सक्रिय रूप से काम कर रही है। यह टीम शिक्षकों के इलाज और उनकी बेटियों के विवाह जैसे कार्यों के लिए भी सहायता प्रदान करती है। पारदर्शिता और निस्वार्थ भाव के साथ अपनी स्थापना से आज तक लगभग पांच वर्षों में टीचर्स सेल्फ केयर टीम अपने सदस्यों की सहायता से 436 शिक्षक परिवारों की लगभग 218 करोड रुपए से ज़्यादा की मदद कर चुकी है ।

 

 पुलिस लाइन में परेड की एसएसपी ने ली सलामीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल, शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु कराया गया अभ्यास।  रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रुम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही महोदय द्वारा ड्रोन कैमरे का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित कार्मिकों को इसके नियमित एवं प्रभावी उपयोग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  परेड के पश्चात पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया।  अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

स्वास्थ्य संबंधी सीएमओ ने शिकायतें सुनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया द्वारा कार्यालय परिसर में जनता दर्शन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव उनके समक्ष प्रस्तुत किए। डॉ. तेवतिया ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विभाग की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें और निर्धारित समयसीमा में समाधान की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता से भी अपील की कि वे अपनी समस्याएं एवं सुझाव विभाग तक निडर होकर पहुँचाएँ, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

 

इनामी मुठभेड में घायल, दो साथी भी दबोचेMuzaffarnagar News
तितावी। थाना तितावी पुलिस द्वारा वांछित व 15 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में घायल हो गया। काम्बिंग के दौरान 02 अन्य अभियुक्त भी गिरफ्तार किये। शातिरों के कब्जे से 01 पिस्टल मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 02 तमंचे मय 02 खोखा कारतूस, 01 स्कॉर्पियो व 01 आई-20 गाडी बरामद किया।  अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना नीरज सिंह तथा थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार के नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि गत रात्रि को थाना तितावी पुलिस टीम गश्त कर रही थी, इसी दौरान तिरपडी कट से बघरा जाने वाले रास्ते पर 01 स्कॉर्पियो व बिना नम्बर की आई-20 गाडी खडी दिखायी दी जो संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। थाना तितावी पुलिस टीम जैसे ही गाडियों के करीब पहुंची तभी गाडी में मौजूद व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त अनुराज पुत्र स्व0 अनिल कुमार निवासी ग्राम दतियाना थाना छपार दोनों पेर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त थाना तितावी पर पंजीकृतमामले में वांछित व 15000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है। मौके से भागे हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना तितावी पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग की गयी, काम्बिंग के दौरान 02 अभियुक्त पारस सहरावत उर्फ मालू पुत्र अजय सहरावत निवासी ग्राम जडौदा थाना मंसूरपुर,  निखिल पुत्र सुरेशपाल निवासी मखियाली थाना नई मण्डी गिरफ्तार किया गया। काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मु0अ0स0 265/25 में प्रकाश में आये अपराधी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रोहित कुमार, विकास कुमार, अभिषेक गुप्ता, है. का. अनीस खान, गौरव राणा, का. नवीन थाना तितावी शामिल रहे।

 

रतनपुरी पुलिस ने जेल भेजा 7 वारंटीMuzaffarnagar News
बुढ़ाना । रतनपुरी पुलिस टीम ने श्चक्रव्यूहश् अभियान के तहत सात वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई उनके घरों से की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार के निर्देश पर रतनपुरी पुलिस वारंटियों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत यह गिरफ्तारियां हुई हैं। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में ओम पुत्र विनारसी, बिट्टू पुत्र मंगलू और रविंद्र पुत्र रोहताश शामिल हैं। ये सभी ग्राम मंडावली बांगर के निवासी हैं। अन्य गिरफ्तार वारंटियों में इमरान पुत्र यामीन (निवासी ग्राम टोडा), मोनू उर्फ अरविंद पुत्र गबदा उर्फ नेत्रपाल उर्फ मित्रपाल, जसविंदर पुत्र गबदा उर्फ नेत्रपाल उर्फ मित्रपाल (दोनों निवासी ग्राम भूपखेड़ी, थाना रतनपुरी) और योगेश कुमार पुत्र सतपाल सिंह (निवासी ग्राम कैलाश नगर, थाना रतनपुरी) शामिल हैं।

 

एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा को लेकर ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल को रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर के बहुउद्देशीय हाल में ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  आगामी उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 06.12.2025, 07.12.2025 तथा दिनांक 21.12.2025 को प्रस्तावित है उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की ड्यूटी लगाई गयी है। आज दिनांक 05.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन स्थित बहुउद्देशीय हाल में उक्त परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे हुए पुलिसबल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान साफ व स्वच्छ वर्दी धारण करें, सभी पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटीकार्ड अवश्य रखें तथा निर्धारित ड्यूटी प्वाईन्टों पर समय से पहुंचे, ड्यूटी के दौरान कोई भी अवांछित घटना अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल कार्यवाही करें तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी छोटी-बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, एफएसओ मुजफ्फरनगर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

फ्रेशर्स पार्टी ‘‘एम्बार्क-2025’’ का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग द्वारा नव-प्रवेशित छात्रों के लिये उनके वरिष्ठ छात्रों द्वारा ‘‘एम्बार्क-2025’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के संस्थापक चेयरमैन डाॅ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, निदेशक डाॅ0 एस0एन0 चैहान, डीन एप्लाइड साइंस डाॅ0 सुचित्रा त्यागी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। छात्र सागर पाल, अभिषेक, सागर, भानु, हर्ष, विक्रांत, बादल, राजवंश, आदित्य, श्रवण व आशीष द्वारा भारतीय परम्परा के अनुसार श्री गणेश वन्दना प्रस्तुत की गई जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व दर्शकों का मन मोह लिया।
        ‘‘एम्बार्क-2025’’ में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमें सोलो डांस, गु्रप डांस, काव्यपाठ व गायन आदि सम्मिलित किये गये। साथ ही माॅडलिंग के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति को विषय बनाकर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई जिन्हें अतिथियों द्वारा बहुत सराहा गया।
        इस कार्यक्रम में नये व पुराने छात्रों ने परिचय के माध्यम से एक दूसरे के साथ परस्पर तालमेल, भाईचारा और स्नेह का परिचय दिया। युगल नृत्य कला में पलक जैन-निशान्त, तान्या-पलक, अज्मी-धानी, खुशी-मानवी, महक-खुशी, तान्या-लहर व अश्विन-शालू ने अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत दीं। प्रथम समूह नृत्य कला में धानी, अज्मी, आकांक्षा, इशिका, अदिति, अनन्या, भावना, भंवरी तथा द्वितीय समूह नृत्य में स्नेहा, शालू व निधि ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। एकल नृत्य में सिमरन, भावना, निधि, निशान्त ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। इसके अतिरिक्ति गायन प्रतियोगिता में एकल नृत्य में खुशी एवं युगल नृत्य में खुशी व निधि ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
        यह प्रतियोगिता कई चरणों में सम्पूर्ण हुई। कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्था के संस्थापक चेयरमैन डाॅ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ द्वारा सभी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा उनको कठिन परिश्रम करने का आव्ह्न किया। परिश्रम से ही कार्य की सिद्धि होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय की सफलता उसके छात्र-छात्राओं की सफलता पर निर्भर करती है। सफलता का अर्थ सबके लिये अगल-अलग होता है जिसमें उत्कृष्टता, आत्मविश्वास तथा अनुशासन का महत्वपूर्ण स्थान हैं।
        कार्यक्रम का संचालन कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर इं0 रुचि राय ने किया। मिस्टर फ्रेशर अभिषेक बी.टेक. एम.ई. प्रथम वर्ष, मिस फ्रेशर शिवानी बी.टेक. सीएस. प्रथम वर्ष, मिस्टर फैशन आइकाॅन संस्कार बी.टेक. ए.आई.एम.एल. प्रथम वर्ष व मिस फैशन आईकाॅन का पुरस्कार नन्दनी बी.टेक. सिविल इंजी0 प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। समारोह में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।
        काॅलेज के निदेशक डाॅ0 एस0एन0 चैहान ने विद्यार्थियों से कहा कि अनुशासन सफलता की कुंजी है। श्री राम गु्रप आॅफ काॅलेजेज आपके उज्जवल भविष्य के लिये कृत संकल्पित है। छात्र-छात्राओं को अद्यतन तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नवागन्तुक छात्र-छात्राओं से वरिष्ठ छात्रों का सम्मान करने की अपील की।
        इस अवसर पर इंजीनियरिंग काॅलेज के सभी विभागाध्यक्ष एवं डाॅ0 आकांक्षा चैहान, इं0 अंजू त्यागी, इं0 इन्दु चैहान, इं0 निशु भारद्वाज, इं0 रिचा, इं0 जीविका वत्स एवं इं0 पिंकी रानी व इं0 नेहा गोयल समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

डीएम ने ली एसआईआर को लेकर बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित विकास भवन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एसआईआर विशेष एकीकृत पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी/जिला निर्वाचक अधिकारी उमेश मिश्रा ने की। डीएम ने कहा कि बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर शहर में एसआईआर फ़ॉर्म संबंधी सभी कार्यों को शीघ्रता व प्रभावशीलता के साथ पूर्ण कराएँ। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अब तक एसआईआर का 78 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी वोटर को फार्म संबंधी कोई भी समस्या है तो वह अपने बीएलओ से मिले तथा साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि वे इस कार्य को शीघ्रता व जिम्मेदारी के साथ पूर्ण कराये। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को अन्य केाई समस्या है तो वह सभी विभागों में हैल्पलाइन सैन्टर बनाये गये है उन पर सम्पर्क कर सकता है। बीएलओ के अलावा क्षेत्रीय सुपरवाईजर भी हैल्पसैन्टर पर मौजूद है अपनी समस्या का समाधन उनसे करा सकते है। डीएम ने कहा कि वोटरों के साथ -साथ सभी बीएलओ सुपरवाईजर इस कार्य को 11 दिसम्बर तक हर हाल में पूरा करे। इस दौरान एडीएम ई/उपनिर्वाचक अधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निर्वाचक कृष्णकांत विश्वकर्मा मौजूद रहे।

 

नीलगाय के बच्चे पर हमला
चरथावल। विकास खंड के बिरालसी गांव में एक तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे पर हमला किया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। इस मामले को लेकर आज गांव में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में किसान वन विभाग की निष्क्रियता के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर सकते हैं। किसानों का आरोप है कि लगातार सूचना देने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में विफल रहा है। वहीं, वन विभाग के अधिकारी आदित्य ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए लोहे का पिंजरा भी लगाया गया है। किसान स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश राणा ने कहा कि यदि वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो उनका संगठन भी किसानों के साथ मिलकर इस लड़ाई में शामिल होगा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता विकास शर्मा भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा चुके हैं।

 

गीता जयन्ती के उपलक्ष में पाठ का समापन
मुजफ्फरनगर। गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की सद्प्ररेणा एवं शुभाशिँवाद से श्री-श्री कृपा बिहारी जी की कृपा से दिनांक 14 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2025 तक प्रतिदिन गीताजी के एक अध्याय का पाठ 18 दिनो तक शहर के अलग अलग क्षेत्रो एवं अलग-अलग परिवारो/मन्दिरो  मे सफलतापूर्वक निर्विघ्न सम्पन्न हुआ।जिसको गीता जयन्ती पर एक मिनट एक साथ गीतापाठ के साथ विश्राम दिया गया। 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 13 =