News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शिया सोगवार ने अली खामेनेई की हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ईरान के नेता खामनेई के निधन  पर शिया समाज के लोगों ने भारी संख्या मे एकत्रित हो नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान शिया सोगवारों द्वारा गम और गुस्से का इजहार किया गया तथा भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
  इस दौरान शिया समाज की इस भारी भीड मे महिलाए भी शामिल रही। शहर के फक्कर शाह चैक  के समीप दोपहर के वक्त शिया समाज के हजारों महिला-पुरूष एकत्रित हो गए। शिया समाज के लोगों की इस बडी भीड नेता खामनेई की मौत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सडक पर उतर कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई के निधन से शिया समुदाय मे जबरदस्त नाराजगी है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले मे मौत की सूचना से शिया समुदाय मे गम व नाराजगी बनी हुई है। जिसके चलते मुजफ्फरनगर मे शिया समुदाय ने गमजदा माहौल मे भीड के साथ अपना विरोध दर्ज किया।  

 

हादसे में एक की मौतMuzaffarnagar News
 मोरना। जौली- बेहड़ा सादात मार्ग पर कार व बाईक की भिड़ंत हो गयी जिसमे बाइक  सवार तीन व्यक्ति घायल हो गये।घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आरोपी चालक को हिरासत मे लेकर कार को कब्जे ले लिया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी 37 वर्षीय गोपीचंद पुत्र कृष्ण पाल मिठारिया अपने साथी 35 वर्षीय दीपक पुत्र भोपाल मिठारिया व 21 वर्षीय आकाश पुत्र उमेश धीमान के साथ रविवार की सुबह सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूर मे आकाश धीमान की रिश्तेदारी मे गये थे। कुछ समय बाद तीनो आकाश की बाइक होंडा सी डी डिलक्स  के द्वारा वापस घर लौट रहे थे। आकाश बाईक चला रहा था की जैसे ही वह जौली -बेहड़ा सादात मार्ग पर बिजलीघर के सामने पहुंचे तभी बेहड़ा की ओर से आ रही कार होंडा ओरा से बाईक की भिड़ंत हो गयी जिसमें तीनो सवार घायल हो गये घायलों को एम्बुलेंस द्वारा भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहां चिकित्सक ने गोपीचंद मिठारिया को मृत घोषित कर दिया घायल दीपक व आकाश को गंभीर हालत मे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। आकाश के पैर व दीपक की कमर मे गहरी चोट बताई गयी है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत मे लेकर कार को कब्जे में ले लिया है तथा मृतक गोपीचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन बबलू, भोलू, विक्की, उज्ज्वल, संजय, रामबीर, रामगोपाल, रामकुमार, भीम कुमार, अरविन्द ने बताया की मृतक गोपीचंद मुज़फ्फरनगर भोपा मार्ग पर स्थित पेपर मिल मे मजदूरी करता था। मृतक के परिवार मे पत्नी राजवती, पुत्री पायल 16 वर्ष, पुत्र प्रशांत 10 वर्ष हैं। बड़ा भाई सतेन्द्र लुधियाना पंजाब मे मजदूरी करता है। गोपीचंद की अचानक मौत से परिवार मे मातम छा गया है वहीं परिवार की आजीविका का संकट भी पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान अमित राठी सहित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मदद की मांग की है।  थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक गोपीचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

होली पर्व केा लेकर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी पर्व होली के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  आगामी पर्व होली को सकुशल सम्पन्न कराने, जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली नगर अन्तर्गत प्रमुख चैराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही महोदय द्वारा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बबलू सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गस्त करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने, जनपद में सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी।

 

स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मना रंगोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज होली का पावन पर्व श्रंगोत्सवश् के रूप में बेहद उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति के रंगों और आपसी एकता की अनूठी मिसाल पेश की। उत्सव का शुभारंभ प्राथमिक अनुभाग के छोटे-छोटे विद्यार्थियों के साथ किया गया। नन्हे बच्चों ने मर्यादा और अनुशासन का पालन करते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के चेहरों पर झलकी मुस्कान ने पूरे परिसर को जीवंत कर दिया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर फूलों और गुलाल की होली खेली, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुँचा। रंगोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर मधुर संगीत की सुरलहरियों और रंगों की मनोहर छटा से गुंजायमान रहा। उत्सव की गरिमा को बढ़ाते हुए पारंपरिक व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था। उपस्थित सभी लोगों ने गुजिया, गोलगप्पे, दही-वड़ा और शीतल पेय जैसे स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सादगी और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, अटूट एकता और हमारी समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का माध्यम है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुरक्षित, ईको-फ्रेंडली और मर्यादित ढंग से होली मनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। हर्ष और उल्लास के बीच यह रंगोत्सव अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

रालोद की मासिक मीटिंग आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पहली मासिक मीटिंग में बोलते हुए पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि हम सरकार के सहयोगी दल हैं किसी भी कीमत पर अपने-अपने क्षेत्र के लोगों का उत्पीड़न हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नए जिला अध्यक्ष को बने अभी कुछ ही समय हुआ है लेकिन वह पार्टी को जोड़ने के काम में तेजी से लगे हुए हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि उनके हाथों को मजबूत करें। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र कंाबोज एडवोकेट ने कहा कि लोगों की समस्याएं हल कराना पार्टी के कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें चाहिए कि हम किसी पर कटाक्ष ना करके अपनी रचनात्मक सोच के साथ पार्टी को आगे बढ़ाये क्योंकि प्रधानी और जिला पंचायत के चुनाव सिर पर हैं। इसलिए अपने-अपने वार्डों की तरफ ध्यान देकर पार्टी और संगठन के लिए मजबूती बनाने का काम करें। इस अवसर पर बोलते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद की यह पहली मासिक मीटिंग है जो होली मिलन के साथ हो रही है। इससे पहले मासिक मीटिंग में अनेक सुझाव आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह गांवों में गुटबाजी से बचे लेकिन किसी के साथ अत्याचार हो रहा हो या कोई आदमी सरकारी उत्पीड़न का शिकार हो तो रहा हो उसके लिए आवश्यक आवाज़ उठाएं। इसके लिए वे जनप्रतिनिधियों के साथ न जाकर पार्टी कार्यालय पर आए और पार्टी के पदाधिकारियों को सूचित करें। उनकी पूरी-पूरी मदद की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, प्रदेश महासचिव उमादत शर्मा, गढ़ी प्रधान कल्लू, पंकज राठी, कृष्ण पाल राठी, प्रभात तोमर रालोद मंडल अध्यक्ष, संजीव कंबोज, गुड्डू प्रधान उर्फ पिन्टू,  धर्मेंद्र तोमर, नितेश चैधरी, विकास, वसीम, राजेंद्र फौजी, मनप्रीत शेरावत, धर्मवीर बालियान पूर्व मंत्री, अजीत राठी, धर्मेंद्र राठी, केपी मलिक, मास्टर राजपाल, विजेंद्र, सतपाल, ऋषिपाल गोयला, सुधीर भारती, अशोक बालियान, मास्टर राजपाल,  अजीत राठी वरिष्ठ नेता आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि यह काम करने का सबसे अच्छा समय है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जाए जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को शानदार विजय हासिल हो सके। मासिक मीटिंग के उपरांत नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संजय राठी के नेतृत्व में सभी ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

 

 टिहरी फाल्कन्स की दमदार जीतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर प्रीमियर लींग-2 के मैच-12 में सीसीएस स्पोट्र्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में टिहरी फाल्कन्स और देवभूमि रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में टिहरी फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन से जीत दर्ज की। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अक्षु बजवा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टिहरी फाल्कन्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम चैधरी ने 32 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली। सार्थक चची ने 39 रन, जबकि अक्षु बजवा ने 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। निचले क्रम में अजय कश्यप ने नाबाद 4 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। देवभूमि रॉयल्स की ओर से निगम चैधरी और आयुष कुमार ने अहम विकेट लिए। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवभूमि रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रिंस पंवार ने 57 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया। हर्ष भाटी ने 27 और निगम चैधरी ने नाबाद 18 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। टिहरी फाल्कन्स की ओर से अजय कश्यप और सार्थक चची ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी, जबकि अक्षु बजवा ने कसी हुई गेंदबाजी कर महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस जीत के साथ टिहरी फाल्कन्स ने लीग तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।  इस मैच के मैन ऑफ द मैच अक्षु बाजवा रहे  अजय जैन सीए और जॉइंट सेक्रेटरी एमसीए और आज के फाइटर ऑफ़ द मैच प्रिंस पवार रहे यह पुरस्कार उन्हें इन्द्रा माथुर उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा दिया गया।  आज मैच का आनंद लेने के लिए चेयरमैन एम सी ए भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, जॉइंट सचिव ओमदेव सिंह, रोहित, विकास राठी, कुशल पाल सिंह सहित टिहरी सें वैभव गोयल, मयंक बिंदल, देवभूमि के सुमित रोहल,डॉ हेमंत, पूर्व सुरक्षा निदेशक संसद पुष्पेंद्र वर्मा,  संजय शर्मा, रोहन त्यागी आदि  उपस्थित रहे।

 

चोरी की घटना का खुलासाः कैमरा व गिम्बल सेट चोरी करने वाले दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा कैमरा व गिम्बल सैट चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा व गिम्बल सैट आदि बरामद।  अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी को वादी श्री सन्दीप गुप्ता निवासी एच-65, सेकेंड फ्लोर, गौतम नगर, दिल्ली द्वारा थाना नई मण्डी पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह “कैमोरेन्ट” नामक कैमरा रेंटल फर्म का संचालन करते हैं। 12 फरवरी को विवेक शर्मा नामक व्यक्ति से कैमरा रेंट पर लेने के संबंध में व्हाट्सएप के माध्यम से वार्ता हुई।  13 फरवरी को वादी का असिस्टेंट रोहन, उक्त व्यक्ति द्वारा बताई गई लोकेशन नोएडा सेक्टर-62 पर कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य उपकरण लेकर पहुंचा। वहां उक्त व्यक्ति के साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। उन्होंने लोकेशन बदलने का बहाना बनाकर वादी के असिस्टेंट रोहन को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में जानसठ फ्लाईओवर के पास जब रोहन टॉयलेट करने के लिए वाहन से नीचे उतरा, तो तीनों व्यक्ति कैमरा व समस्त उपकरण लेकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। आज दिनांक 01.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को भोपा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त विपिन पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी खेडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर हाल पता बरौला जनपद गौतमबुद्धनगर, सनी पुत्र सतपाल निवासी खुर्रमपुर थाना मुरादनगर, गाजियाबाद, हिमांशू पुत्र देवेन्द्र निवासी मौहल्ला बिचपटा कस्बा व थाना मुरादनगर, गाजियाबाद । पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम तीनो वीडियोग्राफी का काम करते हैं। 12 फरवरी को हमने कैमोरेन्ट कम्पनी से ऑनलाइन कैमरा किराए पर बुक किया था जिसको कम्पनी के एक व्यक्ति के साथ हम तीनो दिनांक 13.02.2026 को सेक्टर – 62 नोएडा से लेकर आये थे तथा मुजफ्फरनगर आकर हमारे मन मे लालच आ गया और जब वह व्यक्ति टॉयलेट करने गाडी से उतरा तो हमने उसका कैमरा व गिम्बल सैट का बैग लेकर चले गये थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में. प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. संदीप सिंह धारीवाल, शुभम चैहान, वीरपला सिंह, का. पंकज शर्मा, रोहित कुमार, मुनेश कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

आत्महत्या के लिए उकसाने वाले चार दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेडिकल कालिज बेगराजपुर मे एक्स-रे टैक्निशयन कर्मी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 04 कर्मचारियो को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।  अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मंसूरपुर आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को मेडिकल कालिज बेगराजपुर मे एक्स-रे विभाग में तैनात एक्स-रे टैक्निशयन कर्मी रामकुमार पुत्र निर्भान सिंह निवासी नौरोजपुर थाना कुठौन्द जिला जालौन को मेडिकल कालिज के अन्य कर्मचारियो द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने पर टैक्निशयन कर्मी रामकुमार द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना कारित की गई। जिसके सम्बन्ध मे थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 36/2026 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना मंसूरपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वांछित 04 अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर हाईवे 58 मेडिकल कॉलेज के पास जियो पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तार वाछिंत राहुल त्यागी पुत्र पीताम्बर त्यागी निवासी अम्बेहठा शेखा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, कालू राम पुत्र बलजोर सिंह निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना मंसूरपुर, सीमा पुत्री बलवीर सिंह निवासी हनुमानपुरी कालोनी रामलीला टिल्ला थाना कोतवाली नगर, दीपशिखा पत्नि उपदेश कुमार निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 आनन्द देव मिश्र, निरी0 (अपराध) अजय कुमार, म0उ0नि0 प्रिंयका, हे0का0 राजीव भारद्वाज, सुहैल खाँ, म0का0 मोनिका थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

 

होली के रंगों में सराबोर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा नगर की हृदय स्थली शिव चैक के निकट स्थित तुलसी पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह तथा सह-संयोजक जिलाध्यक्ष सराफा एसोसिएशन पवन वर्मा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और अंकुर दुआ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विजय गोयल, संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा, मुख्य संयोजक सतपाल मान, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, मनोज सैनी, विक्की चावला, राजकुमार कालरा एवं सुरेन्द्र मित्तल सहित अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। समारोह के दौरान अतिथियों, व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने होली गीतों और हास्य-चुटकुलों के माध्यम से सभी को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के भजन एवं गीतों पर मनमोहक नृत्य ने वातावरण को रंगमय बना दिया। जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल एवं जिला युवा कोषाध्यक्ष हर्षद राठी ने अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत करते हुए रंग-गुलाल लगाया तथा पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली। समाजसेवी हरिओम शर्मा एवं शिशु कांत गर्ग ने कविता पाठ के माध्यम से समां बांधते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह सौहार्द, एकता और भाईचारे के रंगों से सराबोर रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

 

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा होली उत्सव का आयोजनMuzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित होटल किंग्स विला रिसॉर्ट में हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में आईआईए सदस्य बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईए डिवीजन सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल, चैप्टर चेयरमैन अमित जैन, सचिव राहुल मित्तल, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, मनोज अरोरा, शरद जैन, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन दीपक सिंघल, आईवाईसी कैप्टन अनमोल अग्रवाल तथा संजीव मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। चैप्टर चेयरमैन अमित जैन ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन उद्योगों की उन्नति के साथ-साथ सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम हैं। पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर द्वारा प्रस्तुत होली गीत ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया और उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्मिता जैन के संचालन में तंबोला खेल का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। विजेताओं को आकर्षक उपहार एवं सरप्राइज भेंट प्रदान किए गए। आईआईए स्किल डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन अश्विनी खंडेलवाल के संयोजन में एक हास्य नाटक का मंचन भी किया गया। इस नाटक में सचिव राहुल मित्तल, वाइस चेयरमैन दीपक सिंघल, संयुक्त सचिव समर्थ जैन, राज शाह, अनमोल अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष नमन जैन, स्पर्श अग्रवाल, सीए अतुल अग्रवाल तथा ध्रुव गोयल ने प्रभावशाली अभिनय से उपस्थित सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति पर पंकज अग्रवाल, पवन कुमार गोयल, गौरव स्वरूप, मनीष भाटिया, अनुज स्वरूप बंसल, अमित चैधरी, आकाश बंसल एवं सुमित रोहल द्वारा कलाकारों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने आईआईए सदस्य परिवारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गतिविधियों की सराहना की तथा उद्योग समुदाय की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के अंत में आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, विशेष सचिव अमन गुप्ता, संयुक्त सचिव उमेश गोयल, अनमोल गर्ग, प्रवीण गोयल, संजीव मित्तल, शमित अग्रवाल, अरविंद मित्तल, अंकुर गर्ग, मनीष जैन, कपिल मित्तल, राजेश मित्तल, अनुज कुच्छल, नईम चांद, डॉ. यशपाल सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, मुकुल गोयल, प्रमोद अरोरा, अजय अरोरा, सीए राजीव सिंघल, प्रशांत अग्रवाल, राकेश ढींगरा, अरविंद गुप्ता, आकाश गुप्ता, नवनीत गोयल (अधिवक्ता), गिरीश अरोरा, राहुल अग्रवाल, राहुल सिंघल (सीए), एफ.सी. मोगा, तुषार जैन, विवेक मित्तल, राजकुमार कपूर, अमित सिंघल, हिमांशु गर्ग, मोहित गर्ग, प्रमोद शर्मा, ललित अग्रवाल, पंकज मित्तल, अश्वनी मित्तल, सचिन शर्मा, डॉ. प्रवेश कुमार, विराट शर्मा, विशाल आर्य, साइबर क्राइम शाखा के थाना प्रभारी सुल्तान सिंह तथा निरीक्षक गौरव चैहान सहित भारी संख्या में सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।

 

योग कक्षा में मना होली मिलन समारोह
मुजफ्फरनगर। एस डी मार्केट में भारतीय योग संस्थान की योग क्लास में होली मिलन का कार्यक्रम उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया चंदन और फूलों की होली खेली गई जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम शर्मा पूर्व वार्ड सदस्य नगर पालिका एवं एस डी मार्केट एसोसिएशन प्रधान श्री अनिल कुमार नामदेव जी रहे जिनका सम्मान श्रीमती रेखा शर्मा जी शशि जैन बहन जी एवं जिला प्रधान श्री सुभाष चंद्र गुप्ता श्री ज्ञानचंद अरोड़ा जी द्वारा किया गया श्री राकेश शर्मा पूर्व पंचायत प्रशासनिक अधिकारी का भी जिला प्रधान सुभाष गुप्ता एवं केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा द्वारा पगड़ी पह ना कर सम्मान किया गया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक श्री आरके गर्ग साहब द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा द्वारा बहुत सुंदर ढंग से किया गया हंसी मजाक एवं होली के गीतों का कार्यक्रम चल ता रहा 

 

ग्लोबल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम
चरथावल। चरथावल विकास खंड स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की मुख्य झलकियां शुभारंभ  मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रस्तुतियां- बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति के तराने और शानदार नृत्य-नाटिकाएं पेश कीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति कार्यक्रम में भाजपा नेता विवेक बालियान, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, प्रधान संगठन अध्यक्ष लोकेश पुण्डीर, राकेश पुण्डीर, विरजेश पुण्डीर सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।  ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं, इससे उनकी छिपी हुई प्रतिभा को एक सही मंच मिलता है।

 

 होली मिलन समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रंग व हर्षोल्लास के त्यौहार होली को लेकर लोगों मे अच्छा-खासा उत्साह बना हुआ है। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा राजनीतिक दलों के कार्यालय एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
  पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल की और से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पहंुचे अतिथियो ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह त्यौहार हंसी-खुशी व हर्षोल्लास से जुडा है। हम सभी को इस त्यौहार को मिलजुल कर उत्साह पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। त्यौहार भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। जो हमे आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हैं। कार्यक्रम मे सभी एक ने दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी तथा फूलो की वर्षा की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, भाजपा नेता राजू अहलावत आदि मौजूद रहे। 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20816 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 2 =