News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पूर्व सभासद का निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भाजपा के वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र पाल के निधन से जनपद मे शोक की लहर दौड गई।
 शहर की कच्ची सडक निवासी पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिजेन्द्रपाल का बीमारी के चलते निधन हो गया। वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र पाल के निधन से शहर मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक एवं सामााजिक तथा स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों ने बिजेन्द्र पाल के आवास पहंुच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित पालिका सभासदगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

भाजपा नेता की बहन के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा की बहन के आकस्मिक निधन से परिजनो मे शोक छा गया।
 गाॅधी कालोनी निवासी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व सभासद पवन अरोरा की बहन मीना अरोरा का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस खबर से क्षेत्र मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक  दलो, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओ के पदाधिकारियो तथा भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। नई मन्डी भोपा रोड पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

 

सैक्टर स्तर पर समाजवादी पार्टी मनाएगी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी के संचालन में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक सैक्टर पर पूरे धूमधाम से मनाते हुए संविधान की रक्षा की शपथ एवं भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी की मजबूत टीम बनाकर सपा के प्रचार प्रसार की कमान संभाले। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल की भीमराव अंबेडकर जयंती को समाजवादी पार्टी पूरे जिले में धूमधाम से मनाकर पीडीए को संविधान की रक्षा के लिए जागृत करेगी। मासिक बैठक में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक प्रदेश सचिव मौलाना मौहम्मद मुस्तफा का स्वागत किया गया। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन के बड़े भाई जिशान अहमद व भाभी के विगत दिनों हुए निधन पर समाजवादी पार्टी द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनको संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मासिक बैठक को सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप,जिला उपाध्यक्ष चैधरी ओमपाल सिंह, चैधरी विकिल गोल्डी अहलावत,आमिर कासिम एडवोकेट,रमेश चंद शर्मा, रविकांत त्यागी, अतहर हसन,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मौहम्मद नज़र,प्रदेश सचिव मौलाना मौहम्मद मुस्तफा, सपा नेता असद पाशा,सलीम मलिक, डॉ इसरार अल्वी सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज़ कुरैशी,सपा विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य,सत्यदेव शर्मा,अविनाश कपिल,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चैधरी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह एडवोकेट, लोकेंद्र कुमार सिमरथी, डॉ मोनिका सिंह,बालेंद्र मौर्य,पवन पाल, सलमान त्यागी,सत्यवीर त्यागी,बालमुकुंद ग्रेड,फिरोज अंसारी,डॉ अली शेर अंसारी, डॉ शाहनवाज,सागर कश्यप,रेशु शर्मा एडवोकेट, यशपाल चैधरी,तरुण सौदे एडवोकेट,पंकज सैनी, अफजाल अहमद, रजनीश यादव,युधिष्ठिर पहलवान, अनुज कुमार गुर्जर,सैयद मौहम्मद मेंहदी,सपा सभासद सुंदर सिंह,मीर हसन,गगन महावी,अनेश उपाध्याय, सरदार गुलजार सिंह,सरदार प्रेमपाल सिंह,हाजी गुफरान, रजनीश यादव,पवन पाल, मंगल सिंह गुर्जर,राजेंद्र चैहान,इमरान खान एडवोकेट,सतीश चंद जैन, हनीफ इदरीसी,अनुराग पाल,फरमान अंसारी मोनू, शाहिद गौड,रविन्द्र गुर्जर, गफ्फार राणा, श्याम सुंदर,जितेंद्र कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

प्रोन्नति पर एसएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर व पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए पुलिसकर्मी के कंधों पर रैंच उच्चीकरण प्रतीक चिन्ह (स्टार) लगाकर शुभकामानएं दी गयी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नरेश कुमार के निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने पर उनके कंधों पर रैंक उच्चीकरण प्रतीक चिन्ह (स्टार) लगाकर व मिष्ठान खिलाकर शुभकामनांए दी गयी व उनके उज्जवल भविष्य़ की कामना की गयी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक नरेश कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हे कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध रहने तथा कुशलता पूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

बालिकाओं ने सम्भाली एक दिन की प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित विशेष अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में आज “एक दिन की जिलाधिकारी” (मेधावी बालिकाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं जागरूकता का विकास करना रहा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की मेधावी छात्राओं ने प्रशासनिक पदों की सांकेतिक जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में दिव्यांशी यादव ने जिलाधिकारी एवं प्रिया यादव ने वरिष्ठपुलिस अधीक्षक, की भूमिका निभाई।  इसी क्रम में मानशी वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी,आरती ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अंजली सक्सेना ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), एंजेल कपिल ने सिटी मजिस्ट्रेट तथा  शगुन वर्मा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जन समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें समाज में आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। अंत में सभी बालिकाओं को कपबजपवदंतल एवम पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

मेधावियों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।दून वैली  प्रांगण में वार्षिक प्रतिभा दिवस समारोह का आयोजित किया । जिसके अंतर्गत छात्र छात्राओं को उन के पूरे वर्ष की अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप उनका उत्साह वर्धन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मण विहार स्थित आशीर्वाद बैंकेट हॉल में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यालय चेयरमैन श्री राज किशोर गुप्ता जी , प्रबंधक श्री अनुराग सिंघल जी, स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा शर्मा जी,,उपप्रधानाचार्य मिस ईवा गुप्ता और कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को बंजमहवतल-ूपेम पुरस्कृत किया गया , रैंक 1, रैंक 2 और  रैंक 3 तथा सांत्वना पुरस्कार देकर सभी विद्यार्थियो  का मनोबल बढ़ाया गया।बच्चों ने पूरे वर्ष की गई विभिन्न गतिविधियों के तहत सर्टिफिकेट्स प्राप्त किए । विभिन्न खेलों में भी बच्चों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन कर मेडल्स प्राप्त किए । पूरे सत्र में एक भी अवकाश जिन बच्चों ने नहीं लिया उन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। ये छात्र अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने।स्कूल प्रधानाचार्य  श्रीमती सीमा शर्मा जी ने सभी  विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी , उनके माता-पिता के अथक प्रयास को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । स्कूल डायरेक्टर श्री अनुराग सिंघल जी ने सभी विद्यार्थियों को उनके सफलता पर शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हर बच्चे में कोई ना कोई प्रतिभा छुपी होती है ,उस छुपी प्रतिभा  को उजागर करना ही दून वैली का ध्येय है ।हर बच्चे को पुरस्कृत करने का उद्देश्य उनके मनोबल को बढ़ाना है । स्कूल उप प्रधानाचार्या ने भी सभी बच्चों को बधाई दी तथा  आने वाले समय में सभी विद्यार्थी अपने माता-पिता का नाम  आकाश की ऊंचाइयों तक पहुंचाएं  और अपने उन्नति मार्ग पर अग्रसर रहें ऐसी मनोकामना की।इस अवसर पर  सभी अध्यापिकाओ का सहयोग सराहनीय रहा।

 

प्रांतीय कार्यशाला का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कार्यकारिणी द्वारा एक दिवसीय भारत तिब्बत सहयोग मंच-मेरठ प्रांत की प्रांतीय  कार्यशाला मंथन (कार्यकत्र्ता प्रशिक्षण) का आयोजन आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, के सभागार में किया गया। कार्यशाला के उदघाटन सत्र में सर्वप्रथम सरस्वती माँ की प्रतिमा एवं आराध्य देव भगवान शिव के सम्मुख द्वीप प्रज्वलन एवं दीपज्योति मंत्र उच्चारण के साथ शंखनाद से हुई तत्पश्चात कु अवि  ने संगीतमय वन्देमातरम का गायन किया। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा भव्य शिव स्तुति की जिससे सम्पूर्ण प्रांगण शिवमय हो गया।  मंचासीन राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान जिला मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा शिव पुराण की प्रति देकर किया गया। कार्यशाला का विवरण संक्षिप्त रूप में डॉ. जयराज सिंह जादौन मेरठ -प्रांत महामंत्री द्वारा  दिया गया। भारत तिब्बत सहयोग मंच के संगठन राष्ट्रीय महामन्त्री आदरणीय पंकज गोयल जी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन गढ़े चलो तुम बढ़े चलो आपका उद्देश्य भोलेनाथ की कृपा से पूर्ण होग। संगठन के पालक अधिकारी आदरणीय रूपेश कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में अशांति का माहौल है भारत प्राचीन काल से ही वसुधैव कुटुंबकम के भाव साथ आगे बढ़ा है ये ही स्थिरता व शांति का रास्ता है। हिन्दू ह्रदय सम्राट श्रद्धेय स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से उपस्थित जनसमूह को मंच के नेक कार्यों के प्रति जाग्रत किया। दीपक शर्मा (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), डॉ. संदीप चैधरी(प्रांत अध्यक्ष), एड. शिवम् रावत (राष्ट्रीय मंत्री युवा विभाग), अभिषेक प्रधान (प्रांत अध्यक्ष युवा विभाग), भूपेंद्र जी (विभाग प्रचारक), प्रमोद (विभाग कार्यवाह) का सानिध्य प्राप्त हुआ स मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण में आहुति के रूप में स्कूल प्रांगण में पौधरोपण एवं स्वास्थय हेतु चिकित्सा शिविर भी लगाया गया स डॉ. अर्जुन शर्मा एम.डी. ने लोगों को चिकित्सा सलाह दी। एक दिन की कार्यशाला में तीन सत्रों का आयोजन किया जिसमें प्रांत के जिलों के तीन विभागों (मुख्य, महिला एवं युवा  विभाग) एवं दो प्रकोष्ठ (प्रकृत्ति सरंक्षण प्रकोष्ठ/ प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) के लगभग 110 दायित्ववान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के अंतिम तृतीय सत्र में कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा समाधान एवं प्रांतीय एवं सभी जिलों की कार्यकारिणी 2026 के विभिन्न दायित्वों की घोषणाएं भी की गई। मंच का कुशल संचालन श्री अतिन संगल- युवा जिला अध्यक्ष- मुज़फ्फरनगर द्वारा किया गया। सुघोष आर्य-निदेशक, आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सभी माननीयों का नगर में पधारने एवं मंच के उद्देश्यों को बताने के लिए धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया। कार्यशाला के संयोजक विष्णु स्वरूप अग्रवाल (जिला महामंत्री) ने सभी का आभार प्रकट किया। सह संयोजक सीए अश्वनी कुमार वर्मा द्वारा अपनी भूमिकाओं का निर्वहन किया एवं इस कार्यशाला को सफल बनाने में जिला मुजफ्फरनगर की सम्पूर्ण कार्यकारिणी के सभी एड.संदीप दास, डॉ. अजय, डॉ वंदना शर्मा, डॉ नीतूभारद्वाज, अवनीश गोयल, प्रीति गोयलमीनू वर्मा, ईशा गर्ग आरोही सिंह,हरीश उपाध्याय, अरुण राजवंशी, एड. शिशुकांत गर्ग, सीए नितिन गर्गआदि का मूल्यवान सहयोग रहा। अंत में राष्ट्रगान के बाद हर हर महादेव की गूंज के साथ प्रांतीय कार्यशाला ‘मंथन’ अभूतपूर्व रूप से सम्पन्न हुई।

 

फिर से कराया समर्पित युवा समिति ने नेत्रदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के द्वारा चलाए जा रहे अभियान जीते जी रक्तदान जाते-जाते नेत्रदान का सकारात्मक असर अब देखने को मिलने लगा है लोग अब रक्तदान के साथ-साथ नेत्रदान के क्षेत्र में भी स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं इसी की बानगी देखने को मिली जब 6 अप्रैल को आर्य पुरी निवासी श्रीमती कृष्णा देवी का देहांत हुआ तो उनकी  उनके पुत्र विनोद तरुण अरोड़ा एवं गुंजन अरोरा ने उनकी इच्छा अनुसार उनके नेत्रदान का फैसला लिया इसके लिए तरुण अरोड़ा ने अपने मित्र सभासद सतीश कुकरेजा को संपर्क किया सतीश कुकरेजा समर्पित युवा समिति से जुड़े हैं अतः उन्होंने अपने साथी और समर्पित युवा अमित पटपटिया को परिवार की इच्छा से अवगत कराया अमित पटपटिया  से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में  संपर्क  की तो वहां से अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने आकर श्रीमती कृष्णा देवी का नेत्रदान संपन्न करवाया डॉक्टर के अनुसार दोनों कॉर्निया स्वस्थ हैं और भली प्रकार से संरक्षित करके जल्दी ही दो जरूरतमंद मरीजों को नेत्र ज्योति प्रदान की जाएगी इस अवसर पर समर्पित युवा समिति से हितेश आनंद एवं संदीप राज तथा समर्पित महिला शक्ति से मनी पटपतिया व प्रीति कुकरेजा भी उपस्थित रही अमित पटपतिया ने बताया कि समर्पित युवा समिति के माध्यम से अभी तक 16 लोगों के नेत्रदान के माध्यम से 32 जरूरतमंद लोगों को नेत्र ज्योति मिल चुकी है  साथ ही सभी को अरोड़ा परिवार से प्रेरणा लेते हुए नेत्रदान के क्षेत्र में आगे आने की अपील की

 

कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सिसौली कस्बे में तीन दिवसीय बालियान प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। प्रतियोगिता में देश भर से कई प्रतिष्ठित टीमें भाग ले रही हैं। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत और बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने हवन-पूजन और फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह और जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि नरेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण खेल युवाओं में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि कबड्डी जैसी पारंपरिक खेल गतिविधियां युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं। उन्होंने कबड्डी को श्जमीन से जुड़ा खेल बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र ने देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं।
मंत्री ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चैधरी खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, यह देश की प्रमुख कबड्डी प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2.5 लाख रुपये और तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 25-25 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत मैट पर खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन दो दिवंगत कबड्डी खिलाड़ियों की स्मृति में किया जा रहा है, जिनकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह आयोजन पिछले छह वर्षों से लगातार हो रहा है और हर साल इसका विस्तार हो रहा है। बाहरी जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने और खाने की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन सोरम और बरेली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सोरम की टीम ने जीत दर्ज की।

 

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।  जिला आर्य प्रतिििनधि सभा,मुजफ्फरनगर के मंत्री अनूप सिंह आर्य राठी के नेतृत्व में प्रकाश चैक स्थित जिला विघालय निरीक्षक कार्यालय परिसर पर धरना दिया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान हरिओम त्यागी आर्य,मंत्री अनूप सिंह अ राठी आर्य  व शहर आर्य समाज के प्रधान मुकेश आर्य के संयुक्त नेतृत्व में आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यो ने आर्य समाज की सम्पत्तियों एवं शिक्षण संस्थाओ संबंधी विभिन्न बातों से अवगत कराया। जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर के संरक्षक शान्ता प्रकाश शास्त्री, आनंद पाल आर्य, तेजपाल सिंह, मुनि नदेव, मुनि उसरबुद्ध, स्वामी रामानंद, सतीश आर्य, संजीव मासूम, संजीव आर्य, राजीव कुमार, प्रवीण राणा, अभिषेक आर्य, राजेंद्र आर्य, राय सिंह आर्य, उपेन्द्र आर्य, रोहित आर्य व जिला व जिले की समस्त आर्य सभाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

शिक्षा ही सफलता का सबसे सशक्त माध्यमः मंत्राी कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। न्यू मंडी स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में “द बिगेस्ट एजुकेशन फेयर एंड फेलिसिटेशन सेरेमनी” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथियों देवव्रत त्यागी, अनिल त्यागी, सचिन त्यागी, कुश पुरी, स्वामी तेजश्वरानंद और डॉ राजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने की, जबकि एचआरआईटी यूनिवर्सिटी के चांसलर व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल और विजय शुक्ला ने विशेष भूमिका निभाई।अपना एडमिशन अड्डा और संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम की शुरुआत काउंसलर समृद्धि त्यागी के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।इस आयोजन में जिले के 50 से अधिक प्रधानाचार्य, शिक्षक और 1000 से अधिक छात्रदृछात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपने संस्थानों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
 इससे छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर विकल्पों को समझने और अपने भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिली।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े लोगों के योगदान को सराहा। इसके अलावा विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें 2 लैपटॉप, 10 स्मार्टफोन और 50 से अधिक आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट और उपहार भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम के अंत में समृद्धि त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन में समृद्धि त्यागी और वैशाली चैधरी की विशेष भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में पूरी टीम ने कड़ी मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह एजुकेशन फेयर न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण है…

 

 हादसे में हुई मौत
तितावी। सवारियों से भरी ई-रिक्शा पत्थर से टकरा जाने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
  मिली जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेडी टोल प्लाजा के पास सवारियों से भरी ई रिक्शा एक बडे पत्थर से टकरा गई। इस हादसे में ई रिक्शा की अगली सीट पर बैठा एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे पर राहगीरों सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन मे घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहंा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। अज्ञात कारणो के चलते विवाहिता ने खुद को फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनो मे कोहराम मच गया।
 मिली जानकारी के अनुसार भौराकलंा निवासी करीब 25 वर्षीय ज्योति का विवाह लगभग 2 वर्ष पूर्व तितावी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव सालाखेडी निवासी युवक गौरव के साथ हुआ था। ज्योति की एक 6 वर्षीय बेटी भी है। अज्ञात कारणो के चलते विवाहिता  ज्योति ने खुद को फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे पर पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना मृतका के परिजनो व पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने से घर मे कोहराम मच गया। मृतका के परिजन तथा रिश्तेदार साल्हाखेडी पहंुच गए। वहीं दूसरी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई विवाहिता की मौत के मामले में परिजनो ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। पुलिस व गंाव के जिम्मेदार लोगों द्वारा समझा-बुझाकर मामला शान्त हो पाया। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। महिला की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 11 =