समाचार (Muzaffarnagar News)
दो को मां-बेटी से छेडछाड के आरोप में दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी क्षेत्र में एक नेता के बेटे समेत दो युवकों को मां-बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी बनाया था। शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार देर रात मां-बेटी रेलवे रोड पर टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान पीड़िता ने दोनों युवकों की वीडियो भी बना ली। आरोपियों की पहचान पचेड़ा रोड निवासी आर्यमान रघुवंशी और उसके साथी शिवपुरी निवासी शौर्य गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली में छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय संपे्रक्षण गृह (किशोर) का जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज श्रीमती ज्योत्सना शिवांच, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सतेंद्र चैधरी, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट, श्रीमती कविता अग्रवाल, उप जिलाधिकारी (सदर), प्रवीण कुमार द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, संजय कुमार, नगर क्षेत्र अधिकारी (यातायात), रविंद्र प्रताप सिंह अधिकारी उपस्थित रहे। संस्था में निरुद्ध किशोरों से समस्याओं की जानकारी ली गई तथा पूर्व निर्देशों के क्रम में अनुपालन की जानकारी ली गई, निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, सहायक अध्यापक सहित समस्त स्टाफ व सुरक्षा बल मौजूद रहा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं
बुढ़ाना। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नईमण्डी एंटी रोमियो पुलिस टीम (मिशन शक्ति टीम) द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी मु0नगर के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर पुलिस (मिशन शक्ति टीम) द्वारा 01 अभियुक्त रोहित पुत्र मदनलाल निवासी भरतिया कालोनी कूकडा मण्डी रोड थाना नई मण्डी मु0नगर को मय एक अदद नाजायज चाकू सहित ए0टू0जेड तिराहा कट के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 शुभम चैहान, म0का0 अंशु, म0का0 रूपा, सोनिका शामिल रही।
पटाखा फैक्ट्री में आगः दो झुलसे, डीएम-एसएसपी ने ली जानकारी
रतनपुरी। पटाखा फैक्ट्री मे आग लगने से दो युवक बुरी तरह झुलस गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम-एसएसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार रतनपुरी थाना क्षेत्र के गंाव मोहम्मदपुर माफी मे चल रहे पटाखा गोदाम मे आग लग गई। इस हादसे मे दो नाबालिग युवक बुरी तरह झुलस गए। जिन्हे आनन-फानन मे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गंाव मोहम्मदपुर माफी निवासी अमरेज पुत्र कसमुददीन के घेर मे पटाखा फैक्ट्री लगा रखी है। 18 अप्रैल को बिला लाईसेंस के चल रही उक्त पटाखा फैक्ट्री लगा रखी है। जिसमे आग लग गई। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग व पुलिस टीम ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज़ पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना/बुढ़ाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गोदाम में कार्य कर रहे दो नाबालिग बच्चे 1. कासिम पुत्र कादिर (उम्र करीब 15 वर्ष) व 2. हुजैफा पुत्र आजम (उम्र करीब 15 वर्ष) आग लगने की घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित पटाखा गोदाम संचालक मौके से फरार है तथा गोदाम संचालन हेतु कोई वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था। यह गोदाम लोनी, जनपद गाजियाबाद के कुछ व्यक्तियों ने उमरेज उपरोक्त से किराये पर लिया था तथा यहां पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा भी मौके पर पहंुच गए। पुलिस मामले की जंाच-पडताल मे जुट गई है।
एसपी सिटी ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
डीजल छिडककर आग लगने से हुए घायल की जानी एसपी सिटी ने कुशलक्षेम
खतौली। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने स्वयं पर डीजल डालकर आग लगा ली। इस घटना से परिजनो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह झुलसे युवक को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। एसपी सिटी ने अमृत जैन ने अस्पताल पहुंच कर घायल की कुशलक्षेम पूछी।
उल्लेखनीय है कि 17 अपे्रल को थाना खतौली पुलिस को ग्राम गंगधाड़ी में 01 युवक द्वारा स्वयं पर डीजल डालकर आग लगा लेने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया गया था। जहां घायल उपचारधीन है। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल की कुशलक्षेम पूछी गयी तथा घायल के परिजनों से वार्ता की गयी तथा उन्हें प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। घटना की जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि घायल हिमांशु पुत्र बेदू ऊमर को गांव के ही टिंकू उर्फ गौरव पुत्र राकेश ने फूल की गाडी भरवाने को कहा था जिसे मना करने पर टिंकू उपरोक्त ने घायल हिमांशु उपरोक्त को जातिसूचक शब्द कहते हुए थप्पड मारा गया। घायल हिमांशु उपरोक्त इस घटना से अपना अपमान व आत्मग्लानी महसूस हुई तथा उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 118/2026 धारा 115(2),108 बीएनएस व 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त टिंकू उर्फ गौरव पुत्र राकेश निवासी गंगधाडी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है।े पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा स्वंय मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिजनों से वार्ता कर कडी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
गौशाला का निरीक्षण किया
पुरकाजी। पशु चिकित्सा अधिकारी पुरकाज़ी द्वारा कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर मोहित चैहान पशु चिकित्सा अधिकारी पुरकाज़ी द्वारा कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान दो गोवंश का उपचार किया गया गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गर्मी की अधिकता को देखते हुए गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिले! भूसा भंडारण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।
पितृभक्ति, मातृभक्ति, अनुशासन और पराक्रम जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह विश्व धरोहर दिवस, भगवान परशुराम जन्मोत्सवश् और अक्षय तृतीया की पूर्व वेला मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपरा और विरासत संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्या स्वाति गौतम के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को पितृभक्ति, मातृभक्ति, अनुशासन और पराक्रम जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। इसके बाद प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने विश्व धरोहर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि विरासत का संरक्षण केवल सरकारों का नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर भगवान परशुराम को नमन करते हुए देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने और नई पीढ़ी तक उसके मूल्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर सांस्कृतिक जागरूकता, विरासत संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देने वाला साबित हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) मुजफ्फरनगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 18.04.2026 को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राय चैधरी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अप्रैल को
मुजफ्फरनगर । विश्व बंधुत्व व मानवता को समर्पित संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, समर्पण और प्रेममय वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जो संपूर्ण मानव जाति को एकत्व, सेवा और सद्भाव का अमूल्य संदेश प्रदान करेगा। इस पावन अवसर पर मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश व संयोजक हरीश कुमार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 9रू00 बजे से मानव एकता दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर एवं भव्य सत्संग का आयोजन स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में मिशन के भक्तजन श्रद्धालु रक्तदान करेंगे। मुख्य आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरोवर के सम्मुख ग्राउंड नं. दो में एक भव्य एवं दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जहाँ श्रद्धालु भक्त प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता के अद्वितीय संगम का अनुभव करेंगे। यह पावन अवसर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति का उत्सव होगा, जो प्रत्येक हृदय को ईश्वरीय एकत्व के अनुभव से जोड़ते हुए आंतरिक शांति और संतोष की अनुभूति कराएगा। यह पावन दिवस बाबा गुरबचन सिंह जी एवं चाचा प्रताप सिंह जी की दिव्य स्मृति को समर्पित है, जिनका सम्पूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा की अद्वितीय मिसाल रहा है। उन्होंने अपने आचरण और विचारों के माध्यम से मानवता को प्रेम, विनम्रता और परोपकार का सच्चा मार्ग दिखाया। उनके दिव्य आदर्श आज भी प्रत्येक हृदय में सेवा, भक्ति और एकत्व की ज्योति प्रज्वलित करते हैं, और मानव मात्र को यह प्रेरणा देते हैं कि सच्ची साधना केवल शब्दों में नहीं, बल्कि निस्वार्थ सेवा, करुणा और आपसी भाईचारे के भाव में निहित हैं।
दिल्ली के मुख्य आयोजन स्थल पर प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर गहन श्रद्धा, समर्पण और सेवा-भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन सेवा यज्ञ में विभिन्न अस्पतालों के अनुभवी चिकित्सक एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की समर्पित टीम अपनी विशेषज्ञता और करुणा के साथ सेवा प्रदान करेगी, जिससे यह प्रयास मानवता के प्रति संवेदनशीलता का सजीव उदाहरण बनेगा।
संत निरंकारी मण्डल के सचिव श्री जोगिन्दर सुखीजा के अनुसार, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में हजारों श्रद्धालु निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा हेतु अपना अमूल्य योगदान अर्पित करेंगे। यह सेवा न केवल जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा का संचार करती है, बल्कि दान करने वाले के हृदय में भी आत्मिक संतोष, शांति और कृतार्थता का दिव्य अनुभव उत्पन्न करती है।
उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है, जहां 4 दशकों से रक्तदान का सफल आयोजन किया जा रहा है। मिशन का स्वयं का ब्लड बैंक मुंबई में निरंतर परोपकार और सेवा-भाव के साथ अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। विगत् वर्षों में आयोजित हजारों रक्तदान शिविरों के माध्यम से अनगिनत जीवनों को नया संबल और जीवनदान प्राप्त हुआ है।
निःसंदेह यह पुण्य प्रयास सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य शिक्षाओं का सजीव एवं प्रेरणादायी प्रतिबिंब है, जो मानव हृदय में प्रेम, एकत्व और सह-अस्तित्व की पावन ज्योति प्रज्वलित करता है। उनकी करुणामयी प्रेरणा प्रत्येक व्यक्ति को यह अनुभूति कराती है कि सच्चा जीवन वही है, जो सेवा, विनम्रता और आपसी सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर हो।
बच्चों की सेहत भीषण गर्मी से खतरे मेंः स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में तेज़ी से बढ़ रही लू और भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के समस्त जिलो के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन की मांग की है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के शुरुआती दिनों से ही तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जिससे छोटे बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी के चलते बच्चों में थकान, चक्कर, उल्टी एवं हीट स्ट्रोक जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो रही हैं। रविन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेपरि, समय परिवर्तन अब आवश्यक”ऐसी गर्म मौसम परिस्थितियों में बच्चों को दोपहर में विद्यालय भेजना जोखिमपूर्ण है। इसलिए विद्यालयों का समय प्रातः 7ः30 बजे से 12ः30 बजे तक किया जाना चाहिए। उन्होंने शासन एवं शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तुरंत निर्णय लिया जाए, जिससे लाखों बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
हनुमान व परशुराम दोनों चिरंजीवी-संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अक्षय तृतीया व परशुराम जन्मोत्सव दोनों अलग-अलग महत्व रखते हैं। अक्षय तृतीया वैशाख मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर होता है। जिसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त तिथि कहा जाता है। विवाह, गृह प्रवेश, किसी भी नवीन कार्य का शुभारंभ, इत्यादि के लिए यह तिथि वर्ष की चार तिथियों में सर्वाेत्तम मानी गई है। भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म उत्सव अक्षय तृतीया को होता है, अतः यह तिथि और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। परशुराम जी सप्त चिरंजीवी में से एक हैं इसलिए इस तिथि को चिरंजीवी तिथि भी कहते हैं।
महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि अक्षय तिथि को प्रदोष काल में रोहिणी नक्षत्र के साथ अति शुभ माना गया है । यह दिन वैवाहिक मंगलाचरण के लिए भी श्रेष्ठ है। इस दिन किया गया किसी भी प्रकार का दान अक्षय दान कहलाता है। अक्षय का अर्थ है अनंत, इसलिए भूलकर भी कोई गलत कार्य इस दिन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिन किए हुए समस्त कार्याे का फल अक्षय होता है। विशेष बात यह है इस दिन परशुराम जी की उपासना करना कलयुग में कल्याण का सरल साधन है, जिस प्रकार हनुमान जी बहुत जल्द सिद्ध हो जाते हैं इसी प्रकार परशुराम जी भी चिरंजीव हैं और सब ऐश्वर्य देने वाले हैं। कलयुग में परशुराम की पूजा की विशेषता व प्रधानता बताई गई है।
वार्षिक जलसे का हुआ आगाज़
मोरना । क्षेत्र के कस्बा कस्बा भोकरहेडी में बस स्टैंड के पास स्थित मदरसा इज़हारुल उलूम में दो दिवसीय 56 वे सालाना जलसे का आयोजन पूर्व की भांति किया जा रहा है।जलसे में धार्मिक विद्वानों ने अपने संबोधन में अनुशासित रहने सद व्यवहार करने व धार्मिक शिक्षा के साथ साथ रोजगार परक शिक्षा पर बल दिया।
जलसे का आगाज़ शुक्रवार की रात ईशा की नमाज़ के बाद कारी मौ. अनस द्वारा कुरान ए पाक की तिलावत के बाद किया गया। कारी मौ फुरकान ने नात ए पाक प्रस्तुत की मुफ़्ती मौ. इकबाल सहायक प्रबन्धक मदरसा कासिमुल उलूम तेवड़ा ने अपने तकरीर में कहा कि आज दौर तेजी से बदल रहा है नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है।नई चुनोतियाँ इंसान की ज़िंदगी मे पेश आ रही हैं। इंसान का सकून कम होता जा रहा है। अल्लाह की इबादत हमें रूहानी सकून अता करती है।हमे अंदरुनी व बाहरी प्रत्येक रूप से पवित्र होकर अपने प्रत्येक काम को कुशलता वह अनुशासित होकर करना चाहिए धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ हम रोजगार परक शिक्षा भी हासिल करें तथा कमजोर व्यक्तियों की मदद करें रात को सवेरा सोए और सुबह सवेरे उठकर अपने नित्य कार्यों में लग जाएं देर रात तक अनावश्यक रूप से मोबाइल पर अपना कीमती समय बर्बाद ना करें युवक नशाखोरी से दूर रहें और एक सभ्य समाज का निर्माण करें जिससे देश व दुनिया में शांति स्थापित हो अल्लाह के नबी की शिक्षाएं प्रत्येक के लिए हैं। दूसरों के अधिकारों का अतिक्रमण न करें यही अल्लाह के नबी की शिक्षा है कुरान व अल्लाह के नबी के बताए रास्ते पर चलकर हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कामयाब होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अहमद हसन व संचालन मौलाना फरमान ने किया
इस अवसर पर मौलाना अब्दुल कलाम,कारी मौ आबिद ,मास्टर अब्दुल कलाम, मुफ्ती मौ. फरीद मौलाना नावेद,कारी गयासुद्दीन आदि मौजूद रहे।
आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग परेशान, डीएम से लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । जनपद में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर गांधी कॉलोनी क्षेत्र के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक शिकायत पत्र सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि गांधी कॉलोनी, शिवनगर, मदनपुरी और सुभाष नगर सहित कई इलाकों में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के स्कूल और ट्यूशन जाने के दौरान सबसे अधिक खतरा बना रहता है। आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गाँधी कॉलोनी निवासी भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च 2026 को इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। एक सप्ताह पूर्व स्थानीय लोगों ने गांधी कॉलोनी मेन रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया था, जहां नगर मजिस्ट्रेट ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह आंदोलन का रूप ले सकती है। लोगों ने प्रशासन से जनहित में तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण स्थापित हो सके। गाँधी कॉलोनी सभासद अमित पटपटिया ने बताया कि जिलाधिकारी से बंदर व कुच्चों की समस्या से अवगत कराया गया है और जल्दी ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है।
शिविर का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा द्वारा संचालित योजनाओ के अन्र्तगत पात्र दिव्यंागजनों का चिन्हीकरण कर शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन, एम.आर.किट, लेप्रोसी किट, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल आदि उपकरणों का वितरण किया जायेगा।
जिला दिव्यंागजन सशक्तीकरण अधिकारी दिक्षा उपाध्याय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि आगामी 21 अप्रैल 2026 को विकास खण्ड सदर में, 23 अप्रैल को बघरा मे, 25 को चरथावल मे, 28 को पुरकाजी में, 30 अप्रैल को मोरना मे तथा 5 मई को जानसठ में व 7 मई को खतौली मे, 12 मई को बुढाना, 14 मई को शाहपुर मे शिविरों को आयोजन किया जायेगा। शिविरो के लाभ के लिए दिव्यांगजन एक फोटोग्राफ, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लेकर आये। शिविर का समय प्रातः दस बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।
रस्म तेहरवीं में किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजेन्द्र पाल की रस्म तेरहवीं मे पहंुचे विभिन्न राजनीतिज्ञो एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि शहर की कच्ची सडक केवलपुरी निवासी भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद विजेन्द्र पाल का बीमारी के चलते विगत 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को निधन हो गया था। आज रूडकी रोड स्थित किरण फार्म हाउस पर आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धंाजलि सभा मे पहंुचे विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने स्व.विजेन्द्र पाल के चित्र पर पुष्प चढाकर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान परिवारजनो मे बृजपाल सिंह पाल, सतीश पाल, सुरेन्द्र पाल, रविन्द्र पाल, इसम पाल, सुमित पाल, नितिन पाल, विजय पाल आदि मौजूद रहे।
बुलेट बाइक सीज
चरथावल। थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई दधेड़ू चैकी के पास एक भट्टे के निकट की गई। बाइक से तेज आवाज निकलने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। पुलिस को क्षेत्र में ऐसी शिकायतें मिली थीं कि कुछ बाइक सवार तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालकर लोगों को परेशान कर रहे थे। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। दधेड़ू चैकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल को रोका। जांच में पाया गया कि बाइक में अवैध मॉडिफिकेशन किया गया था, जिससे पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने वाहन को तत्काल सीज कर दिया। यह अभियान थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस ने बताया कि जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध बदलाव न करें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापनः दोबारा अपराध पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों के थानों में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों को तलब कर उनका सत्यापन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान गतिविधियों, निवास स्थान, आपराधिक रिकॉर्ड और व्यवहार का बारीकी से सत्यापन किया गया। थानों में बुलाए गए अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने हिस्ट्रीशीटरों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की हिदायत दी। इसके साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों और सक्रिय अपराधियों पर निगरानी भी तेज कर दी गई है। इस अभियान में थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और स्थानीय पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह केवल एक औपचारिक सत्यापन नहीं है, बल्कि अपराधियों की गतिविधियों पर फील्ड इंटेलिजेंस आधारित निगरानी का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध की संभावनाओं को पहले ही नियंत्रित करना है। पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने के लिए इस तरह के सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
गीता पाठ आज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मार्कण्डेय पुराण कथा मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीतापाठ का आयोजन भी किया जाएगा। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग एवं रामबीर सिंह ने एक संयुक्त वक्तव्य मे बताया कि प्राचीन श्री शिव मन्दिर, निकट रेलवे स्टेशन मे 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक दोपहर 03 बजे से सांय 06 बजे तक , कथा व्यास पंडित कृष्णानन्द जी महाराज द्वारा मार्कण्डेय पुराण कथा की जा रही है। अक्षय तृतीया का पावन पर्व जो सुख-समृद्धि, सौभाग्य का प्रतीक है इस पुनीत दिवस पर घर-घर गीता,हर घर गीता अभियान के निमित्त दिनाँक 19 अप्रैल 2026,रविवार को कथा के विश्राम से पहले सांय 06 बजे गीता पाठ का आयोजन भी किया जाएगा । आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर मार्कण्डेय कथा का श्रवण एवं गीता पाठ का पठन/पाठन कर धर्म लाभ उठाएं।


