News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

 एसपी सिटी ने खालापार थाने का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार का किया गया वार्षिक निरीक्षण, अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। थाना खालापार पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षिओं के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा थाना खालापार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना खालापार पर मिशन शक्ति केन्द्र/ महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता की समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता, अग्निशमन यंत्रों आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई व रख-रखाव तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव खनन, शराब/अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षणोपरान्त थाना खालापार पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रशिक्षु आरक्षियों को पुलिसिंग के व्यावहारिक पहलुओं, जनसंपर्क, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा संवेदनशील मामलों के प्रभावी निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि पुलिस कर्मियों का व्यवहार ही पुलिस की छवि को निर्धारित करता है, इसलिए आमजन के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करना अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आपातकालीन सेवाओं के प्रति तत्परता, तकनीकी संसाधनों के उपयोग एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।अंत में महोदय द्वारा  प्रशिक्षु आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी खालापार बबलू कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर पुलिस टीम द्वारा जनपद के व्यापारियो के साथ फर्जी पेमेन्ट की एनईएफटी स्लिप भेजकर ठगी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वर्तमान में बढते साइबर क्राइम की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये अभियान के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध व थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा व्यापारियो के साथ फर्जी पेमेन्ट की एनईएफटी का स्क्रीनशॉट दिखाकर धोखाधडी से सामान खरीद कर ठगी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि थाना साईबर क्राईम पर व्यापारी ने सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनकी दुकान से एक लाख रुपये का काँपर का तार खरीदा और पेमेन्ट करते समय उसे एनईएफटी का स्क्रीनशॉट दिखाया और सामान लेकर चला गया। कुछ देर बाद जब एनईएफटी का पेयेमन्ट व्यापारी खाते में एड नही हुआ तो उसने उन्होने जाँच पडताल की तो पता चला कि वह धोखाधडी का शिकार हो गये है। तदपश्चात व्यापारी की शिकायत उच्चाधिकारियो के माध्यम से कार्यवाही हेतु साईबर थाना पर प्राप्त हुई। व्यापारी की शिकायत पर साईबर थाने की टीम ने इलैक्ट्रानिक व स्टेटिक सर्विलांस का उपयोग करते हुए घटना कारित करने वाले शातिर ठग को दिनाँक 01-05-2026 को बुढाना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त मुज्जमिल पुत्र साजिद अली नि० बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर गाजियाबाद उम्र 35 वर्ष। वांछित अभियुक्त जव्वाद पुत्र शहाबुद्दीन नि०  थाना लोनी बार्डर गाजियाबाद ।  प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मुजम्मिल उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह 23 अप्रैल को मैक्स एन्टरप्राइसेस कोर्ट रोड पर आया जहाँ से मैने एक लाख रुपये के तार खरीद लिये और पेयमेन्ट के लिये मैने एनईएफटी करने के लिये कहा तो दुकानदार तैयार हो गया और मैने कैम स्कैनर एप के माध्यम से फेक एनईएफटी की रसीद मैक्स एन्टरप्राईसेस के नाम से तैयार करके दुकानदार को दिखा दी और सामान लेकर के चला गया था। इस दुकान से मै पहले भी पैसे देकर बल्व व स्विच लेकर गया था इसलिये दोबारा इसी दुकान पर आकर घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा उसने 2024 में इसी तरह कस्बा बुढाना में धोखाधडी की थी जिसमें मै जेल गया था।
अभियुक्त से बरामद मोबाईल फोन के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त के द्वारा विभिन्न व्यक्तियो / फर्मों को 19 फेक पेमैंट की रसीद करीब 8 लाख 36 हजार 237 रूपये बनायी गयी है जिसके स्क्रीनशॉट मोबाईल फोन में मौजूद पाये गये हैं। इन रसीदो में अंकित बैंक खातो के धारक की जानकारी करके घटनाओ के संबध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इन रसीदो में सबसे अधिक धनराशि की रसीद 2 लाख रुपये की है। अभियुक्त द्वारा सभी रसीदो की गहनता से थाना साइबर क्राइम द्वारा अन्य शिकायतों / अभियोगों की जानकारी भी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिहं, निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उ0नि0 मुबारिक हसन, धर्मराज सिहं, है0का0 आकाश कुमार, सुनील कुमार, बालकिशन, थाना साइबर क्राइम शामिल रहे।

 

 

को दिए प्रशस्ति पत्रः योजनाओं की दी गयी जानकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अन्र्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से प्रदेश के समस्त श्रमिकों / मजदूरों को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार कक्ष में अनिल कुमारय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार,  वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, श्री सुधीर सैनी जी जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला प्रशासन से कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकार विभिन्न उद्योग संगठनों के पदाधिकारीगण, विभिन्न श्रम संगठनों के पदाधिकारीगण, श्रमिकगण एवं विभिन्न मीडिया/पत्रकार बन्धुओं श्रम विभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण के द्वारा देखा गया। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम विकास भवन में श्रम विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न जन प्रतिनिधियों यथा श्री अनिल कुमार जी माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, श्री वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, श्री सुधीर सैनी जी जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला प्रशासन से श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकार विभिन्न उद्योग संगठनों के पदाधिकारीगण, विभिन्न श्रम संगठनों के पदाधिकारीगण, श्रमिकगण एवं विभिन्न मीडिया/पत्रकार बन्धुओं श्रम विभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में श्री वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत, सुधीर सैनी  जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों के सरंक्षण एवं विकास हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है, जिनका उघ्द्देश्य श्रमिकों को सुरक्षित कार्य परिवेश, न्यायसंगत पारिश्रमिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। श्री अनिल कुमार जी मा० कैबिनेट मंत्री उ०प्र० सरकार द्वारा श्अन्र्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए अवगत कराया गया कि श्रमिक वर्ग राष्ट्र एवं प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला है। उनके अथक परिश्रम और समर्पण से ही निर्माण, उद्योग, सेवा एवं कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति संभव हो पाती है। श्रमिकों का योगदान प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में, विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के अन्तर्गत पात्र लाभार्थी श्रमिकों एवं अटल आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र-2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों के अभिभावकों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम के अन्त में सहायक श्रमायुक्त द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, उद्योग संगठनों से जुडें प्रदाधिकारियो, श्रम संगठनों के पदाधिकारियों उपस्थित श्रमिकों, मीडिया से जुडे पत्रकार बन्धुओं, अधिकारीगणों/कर्मचारीगणों का अभिनन्दन करते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

विजेताओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ में इंटर बटालियन शूटिंग कंपटीशन के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें  23 एवं 24 अप्रैल को आयोजित शूटिंग कंपटीशन के विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर की 82 यू पी एनसीसी बटालियन की सीनियर विंग की कैडेट पायल राठी, जो की पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर की छात्रा है, ने इस कंपटीशन में तृतीय स्थान प्राप्त करके अपने माता-पिता एवं अपने विद्यालय का सम्मान वर्धन किया। पुरस्कार वितरण समारोह में कैडेट पायल राठी ने एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पी एस जांगू (सेना मेडल) के कर कमलों से मेडल एवं सर्टिफिकेट प्राप्त किये। इस अवसर पर मेरठ ग्रुप के अंतर्गत आने वाली मुजफ्फरनगर की एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल एवं अन्य बटालियनों के कमान अधिकारीयों ने उपस्थित होकर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया एवं भविष्य के लिए मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

 

कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। शासन के आदेशानुसार  अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी डॉ प्रज्ञा सिंह के निर्देशानुसार में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, आई टी सी मिशन सुनहरा कल एवं जे एस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नं० 30 गांधीनगर में होम कंपोस्टर जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता एवं अपील-कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों को होम कंपोस्टर के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा उन्हें बताया गया कि होम कंपोस्टर के माध्यम से अपने घरों से निकलने वाले गीले कचरे से जैविक खाद तैयार कर उसका उपयोग अपने घरों एवं आसपास के पेड़-पौधों में किया जा सकता है। इससे न केवल कचरे का उचित निस्तारण होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा। इस अवसर पर श्री नवनीत जी द्वारा पात्र लाभार्थियों को होम कंपोस्टर का वितरण किया गया तथा उन्हें इसके नियमित उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित वार्डवासियों से  स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर को देश में प्रथम स्थान दिलाने हेतु सिटीजन फीडबैक भी कराए गए। कार्यक्रम में वार्ड सभासद श्री नवनीत गुप्ता,एस०बी०एम० बाबू श्रीमती रुचि शर्मा, आई०टी०सी० मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी, सफाई नायक दीपक, जे एस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से उज्जवल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर लगाई प्याऊ    
मुजफ्फरनगर। इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर विगत 22 वर्षों से महावीर चैक पर शीतल जल सेवा (प्याऊ) का आयोजन करता आ रहा है। दिनांक 01मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के  पावन अवसर पर क्लब के संरक्षक इंजीव लोकेश चंद्रा, इंव अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष इंव बी आर शर्मा समाजसेवी श्यामलाल बंसल, समाज सेवी सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा सामूहिक रूप से शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया।  इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन भी  किया गया। सभा की अध्यक्षता इंजीव बीवआरव शर्मा एवं संचालन सचिव इंजी उमेश चंद वर्मा द्वारा किया गया।  सुरेन्द्र अग्रवाल जी ने इंजीनियर्स क्लब द्वारा किया जा रहे सामाजिक सेवा के  कार्यों की प्रशंसा कीस क्लब के संरक्षक इंजी लोकेश चंद्रा ने बताया की इंजीनियर्स क्लब  द्वारा प्याऊ के अलावा प्रतिवर्ष वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर , निर्धन छात्राओं को स्कूल यूनिफार्म का वितरण, आशादीप संस्थान के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के शिक्षण मे सहयोग आदि के कार्य प्रमुख रूप से किए जाते हैं। शीतल जल सेवा का संचालन प्रदेश भर के विभिन्न विभागों के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त इंजीनियरों द्वारा किया जाता है स यह शीतल जल सेवा शिवरात्रि तक लगभग 100 दिनों तक प्रतिदिन चलेगी। प्रतिदिन हजारो यात्री इस जल सेवा का लाभ उठाते हैं स इंजी रामबीर सिंह द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित गणमान्य जनो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे मुख्य रूप से इं डी पी जैन , इं आर के गोयल, रामबीर सिंह,बी बी गुप्ता ,एस सी गर्ग, दिनेश कुमार गुप्ता, पीके गुप्ता ,करण सिंह,आर एन यादव, कपिल देव,क्षेत्रीय अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रदीप बंसल,राजीव अग्रवाल, मनोज कुमार, सुनील गुप्ता आदि इंजीनियर साथियो का विशेष सहयोग रहा।

 

समस्याओं से रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कराया अवगतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड की वर्कशॉप परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए अवैध बस संचालन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। धरने के दौरान कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध संचालन, छोटी गाड़ियों की डग्गामारी और हाई-एंड निजी बसों द्वारा परमिट शर्तों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के कारण रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा है और कर्मचारियों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। धरने की अध्यक्षता चंद्रशेखर और विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध संचालन पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने छोटी गाड़ियों की बढ़ती डग्गामारी पर भी चिंता जताई। कर्मचारियों का कहना था कि हाई-एंड निजी बसें परमिट की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन कर रही हैं, जिससे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों ने परिवहन निगम के निजीकरण और कार्यशालाओं को निजी हाथों में सौंपने की प्रस्तावित योजनाओं का भी कड़ा विरोध किया। उनका तर्क था कि इससे न केवल कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित होगा, बल्कि आम जनता भी सस्ती और सुगम परिवहन सेवाओं से वंचित हो जाएगी। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में दी गई आर्थिक सहायता के लिए आभार व्यक्त किया, लेकिन साथ ही निगम के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग दोहराई। धरने में कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगें भी रखीं। इनमें एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीयकृत मार्ग घोषित करना, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में होने वाले घाटे की भरपाई सरकार द्वारा करना, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली बनाना, नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, बकाया भत्तों का भुगतान और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि इन मांगों पर जल्द निर्णय न होने पर परिवहन व्यवस्था प्रभावित होगी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि 19 मई तक उनकी मांगों पर कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया, तो 20 मई को क्षेत्र स्तरीय विशाल धरना, प्रदर्शन और रैली आयोजित की जाएगी। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होकर विरोध को और तेज करेंगे।

 

हादसे में युवक हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खतौली के नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका हाथ टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक वैभव पांडे पुत्र सर्वेश पांडे निवासी गाजियाबाद है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने लगातार दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही, वाहनों की गति नियंत्रित रखने की सलाह दी गई है ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।

 

भजन संध्या आज
मुजफ्फरनगर। परमपूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि  साप्ताहिक/ एकादशी/ विशेष पर्व पर निरूशुल्क गीतापाठ, भजन भाव की श्रृंखला मे 02 मई 2026, शनिवार को सांय 05ः30 बजे से महेन्द्र रावत जी के निवास आदर्श कॉलोनी, रामबीर प्रधान जी वाली गली मे होना निश्चित हुआ है।आपसे अनुरोध है कि आधिकाधिक संख्या में सपरिवार,ईष्ट मित्रों सहित पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं धर्म लाभ उठाएं तथा गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के वैश्विक अभियान घर-घर गीता, हर घर गीता में सहभागिता करके कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

 

रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जानसठ। सक्सेस किड्स एकेडमी में 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न श्रमिक वर्गों की वेशभूषा धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे समाज में मजदूरों के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने दूध विक्रेता, किसान, मजदूर, दर्जी, माली, गुब्बारा विक्रेता, अखबार वितरक, चाय विक्रेता और चूड़ी बेचने वाले मनिहार जैसे विभिन्न रूपों में मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि मजदूर वर्ग अपने कठिन परिश्रम से समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंजता रहा और हर प्रस्तुति को खूब सराहा गया। संस्था की संचालिका श्रीमती अंजलि गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को श्रम के महत्व से अवगत कराना और उनमें मेहनत करने की प्रेरणा विकसित करना है। उन्होंने कहा कि “मजदूर वर्ग समाज की रीढ़ है, जो अपनी मेहनत से न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे देश का निर्माण करता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सम्मान और संवेदनशीलता की भावना विकसित होती है।” कार्यक्रम में अंकुश, अमायरा, अद्विक, आदित्य, दिव्यांश, ध्रुव, फ़ैज़, हमद, हार्दिक, समृद्धि, सारा, शिवम, श्रेयांश, वंश, विहान, विदुषी, अथर्व, अरिहंत, आरुष, अनमोल, भाविक, माहिर, मणिकर्णिका, कायनात, प्रबनूर, शिवांग, विनायक, युग, इंसा, आकृति, अभय, नित्या, आहिल, दिव्यांशी, गरिमा, मान्या, हिदाया, समद, साफिया, वाणी सहित कई बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

 

आर. एस. डी. इंटर कॉलेज में परवरिश की पाठशाला थीम के अंतर्गत पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आर. एस. डी. इंटर कॉलेज, रूडकी रोड में परवरिश की पाठशाला थीम के अंतर्गत पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे विशेष वक्ता एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कश्यप योगी जी ( पेरेंट्स कोच एंड हैप्पीनेस गुरु), श्रीमती रितु कश्यप जी (पेरेंट्स कोच एंड रिलेशनशिप मास्टर) एवं स्वामी तेहास्वरानंद जी (शिक्षा विशेषज्ञ एंड सोशल रिफार्मर) विद्यालय के सीनियर विंग प्रधानाचार्य श्री सचिन गुप्ता जी तथा जूनियर विंग प्रधानाचार्या श्रीमती अकांशा गुप्ता जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति, नियमों तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से अवगत कराना था। विशेष वक्ता डॉ अनिल कश्यप योगी जी ने अभिभावकों का ध्यान बच्चो की परवरिश की ओर आकर्षित करते हुए बच्चो के साथ समय बिताने पर बल दिया। बच्चो के ज्यादा मोबाइल देखने की समस्या तथा बच्चो के व्यवहार को लेकर आदि महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की एवं बच्चो की समस्याओ को विज्ञान ओर मनोविज्ञान के माध्यम से हल करने के लिए अभिभावकों को टिप्स दिये गए वक्ता श्रीमती रितु कश्यप जी द्वारा बच्चो में होने वाले हार्माेन बदलाव के बारे में चर्चा की गयी। वक्ता स्वामी तेहास्वरानंद जी द्वारा अभिभावकों को बच्चो के अंदर संस्कार एवं पहला शिक्षक माता पिता के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी। प्रधानाचार्या महोदया ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में विद्यालय और अभिभावकों की साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और दैनिक गतिविधियों में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए फॉनिक्स शिक्षा, कर्सिव राइटिंग तथा गतिविधि आधारित शिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं प्रधानाचार्य महोदय द्वारा  बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता और मानसिक विकास पर भी चर्चा की गई। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, परीक्षा प्रणाली तथा बच्चों की प्रगति से जुड़ी जानकारी दी। अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम की सराहना की।

 

महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बघरा ब्लॉक में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र से ब्लॉक परिसर तक एक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। ब्लॉक प्रमुख गौरव चैधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा कृषि विज्ञान केंद्र से शुरू होकर ब्लॉक परिसर तक पहुंची। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। पदयात्रा के समापन पर सम्मेलन स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख गौरव चैधरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं का सम्मान सर्वाेपरि है और उनकी भागीदारी तथा सशक्तिकरण से ही राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। चैधरी ने कार्यकर्ताओं से समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष रॉबिन कश्यप, सागर कश्यप, नीरज कश्यप, निखिल कश्यप, सुमित प्रधान, रामबीर कश्यप, नितिन बालियान, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, विपिन प्रधान, लाखन प्रजापति तथा भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रतिभा कश्यप सहित कई अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

बुद्ध पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी
शुकतीर्थ।  बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अलसुबह से ही आये अनेकों श्रद्धालुओं ने पतित पाविनी गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। गंगा स्नान सूर्याेदय के साथ ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने घाट पर पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी।  श्रद्धालुओं ने वट वृक्ष (अक्षय वट) के दर्शन किए और भगवान शुकदेव मंदिर व हनुमान धाम में मत्था टेककर विशेष पूजा-अर्चना की।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) के दिन गंगा स्नान करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और सभी पापों का नाश होता है। शुकतीर्थ, जहाँ महर्षि शुकदेव ने राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा सुनाई थी, वहां इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

 

शुकतीर्थ पहुंचे सन्त मोरारी बापूMuzaffarnagar News
मोरना। शुकतीर्थ में स्थित श्री शुकदेव आश्रम में श्रीराम कथा की अमृत वर्षा के लिए मानस मर्मज्ञ मुरारी बापू शुक्रवार को तीर्थ धाम पधार गये है। बापू ने भागवत पीठ में  सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजा की। शनिवार से बापू की नौ दिवसीय राम कथा प्रारंभ होगी।
कथा वाचक मुरारी बापू शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से तीर्थ धाम पहुंचे और सीधे श्री शुकदेव आश्रम पधारे। उन्होंने तीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच भावपूर्ण स्मरण कर संत विभूति को श्रद्धाजंलि अर्पित की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज के सानिध्य में बापू ने सिद्ध अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजन किया। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों ने मंत्र पाठ किया। स्वामी कल्याणदेव संग्राहलय का अवलोकन कर बापू ने वीतराग संत से जुड़ी स्मृतियों को याद किया। पीठाधीश्ववर स्वामी ओमानन्द महाराज ने बापू को शॉल, माला, प्रसाद और गुजराती भाषा का शुकतीर्थ साहित्य भेंट किया। स्वामी जी ने बापू को शहद और मखाने का प्रसाद ग्रहण कराया। उनकी राम कुटी के लिए स्वामी जी ने गुरुदेव का चित्र भी दिया। श्री शुकदेव आश्रम में उमड़े श्रद्धालुओं ने बापू का स्वागत किया। ट्रस्टी ओमदत्त देव, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, प्राचार्य जीसी उप्रेती, आचार्य अरुण, विकास, ठाकुर प्रसाद, दीपक मिश्रा, युवराज आचार्य आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व मोरारी बापू का हैलीकॉप्टर देहरादून से गंगा क्षेत्र में हेलीपैड पर पहुंचा, जहाँ ट्रस्टी ओमदत्त देव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बापू का स्वागत किया। इस दौरान रूपेश व्यास, प्रदीप जिंदल, अरविंद पिंकी, जेके गर्ग, सर्वेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। श्री शुकदेव आश्रम में शनिवार 2 मई को बापू सांय 4 बजे से 7 बजे राम कथा का शुभारम्भ करेंगे। 3 मई से 10 मई तक प्रतिदिन दस बजे से डेढ़ बजे तक एक सत्र में कथा होगी। स्वामी कल्याणदेव हेलीपेड क्षेत्र में 3000 श्रद्धालुओं के बैठने को एसी वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 3 =