खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

 मंत्री कपिल देव स्वर्गीय रोहन राठी के परिजनों से मिले
एसएसपी कोे एसआईटी गठित करने के दिए निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम हरेटी के ग्राम प्रधान विवेक राठी के 20 वर्षीय सुपुत्र स्वर्गीय रोहन राठी के असामयिक एवं दुखद निधन पर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनकी पीड़ा, आशंकाओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना। परिजनों द्वारा प्रकरण की जांच एवं कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखे जाने पर मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ प्रत्येक पहलू की जांच सुनिश्चित कराई जाएगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एसएसपी व अन्य संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी लेते हुए ैप्ज् गठित कर स्पष्ट निर्देश दिए कि घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य एवं साक्ष्य की गहनता से जांच की जाए तथा किसी भी बिंदु को अनदेखा न किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ हो तथा यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर को ग्राम हरेटी के समीप एक खेत में स्वर्गीय रोहन राठी का शव बरामद हुआ था। पुलिस द्वारा मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं तथा उनके कब्जे से संबंधित वाहन, मोटरसाइकिल, अवैध हथियार एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पूरी तरह स्पष्ट है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष रूप से करते हुए सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच करें और कानून के दायरे में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में सरकार एवं प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। परिवार को न्याय मिले, दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई हो और जांच प्रक्रिया पर पीड़ित परिवार का विश्वास कायम रहेकृयह हमारी प्राथमिकता है।

 

 

 

 

 रामलीला महोत्सव 8 अक्टूबर से  नई मंडी में शुरू होगाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री रामलीला कमैटी नई मन्डी मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष संजय मित्तल ने रामलीला भवन मे आयोजित प्रेसवार्ता मे बताया कि इस वर्ष मे रामलीला का सौ वाॅ महोत्सव है। जिसके सम्पूर्ण तैयारियंा हो गई है। रामलीला से पूर्व 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक श्री रामकथा का आयोजन किया जायेगा।
  पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का 100 वाॅ महोत्सव है। यह अपने आप मे अनूठा होगा। आठ अक्टूबर को रामलीला शुरू होने से पूर्व 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक संगीतमय श्रीराम कथा होगी। हरिद्वार से पधारे महामण्डलेश्वर श्री पंचदशनाम जूना अखाडे से पूज्य स्वामी डा.उमाकान्तानन्द सरस्वती महाराज राम कथा का श्रवण श्रद्धालुओं को करायेंगे। कथा से पूर्व 30 सितम्बर को प्रातः नो बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो रामलीला भवन पहुंच कर सम्पन्न होगी। कथा प्रतिदिन सायं तीन से छह बजे तक होगी। आठ अक्टूबर को श्रीरामलीला मंचन कार्यक्रम होगा। श्री श्यामाश्याम ब्रज लीला संस्थान मथुरा के निर्देशक नंदकिशोर जी महाराज के निर्देशन मे रामचन्द्र जी की लीलाओं का मंचन किया जायेगा। 20 अक्टूबर को विजय दशमी पर्व रामलीला भवन मे मनाया जायेगा। इसके उपरांत शाम साढे सात बजे भगवान श्रीराम की विजय यात्रा शुरू होगी। भरत मिलाप का आयोजन पत्रकार अरविन्द भारद्वाज के घर के सामने पीठ बाजार मे होगा। 21 अक्टूबर को भगवान श्री राम का राजतिलक होगा। तत्पश्चात 2 घन्टे तक महाराजा अग्रसैन की जीवन लीला का सुन्दर मंचन किया जायेगा। प्रेसवार्ता के दौरान समाजसेवी भीमसैन कंसल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, संरक्षक ब्रजगोपाल छारिया, अनिल गोयल, विवेक गर्ग, अचिन सागर गर्ग आदि मौजूद रहे।

 

हिस्ट्रीशीटर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत खतौली पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को पिट एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया अभियुक्त थाने का चिन्हित हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर हत्या, जानलेवा हमला, नशे की तस्करी, गैंगस्टर एक्ट और अवैध शस्त्र रखने जैसे गंभीर अपराधों के लगभग 5 दर्जन (61) मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ जोन) एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (सहारनपुर परिक्षेत्र) के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राव और थाना प्रभारी खतौली दिनेश चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त के खिलाफ प्रभावी पैरवी की। पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 24 सितंबर 2026 को अभियुक्त के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट का आदेश पारित किया गया। आदेश के अनुपालन में खतौली पुलिस ने 26 सितंबर 2026 को अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा (पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मोहल्ला देवीदास, खतौली) को जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा खतौली थाने का हिस्ट्रीशीटर (एच.एस. नंबर 332ए) है। उस पर वर्ष 1997 से लेकर वर्ष 2026 तक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, आबकारी अधिनियम, आम्र्स एक्ट, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, हत्या और जानलेवा हमले सहित कुल 61 मुकदमे दर्ज हैं। शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र, उपनिरीक्षक आरिफ अली, तेजवीर सिंह, रजत चैधरी, विनय शर्मा, मुख्य आरक्षी गजेंद्र सिंह तथा आरक्षी मुकेश कुमार शामिल रहे।

 

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना रामराज पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह व थानाध्यक्ष रामराज श्री ज्ञानेन्द्र सिरोही के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 27 सितम्बर 2026 को थाना रामराज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 76/2026 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 03 वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण मौ0 अनस पुत्र नजीर (निवासी मौ0 मुस्तर्क, कस्बा व थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर), सुमित सैनी पुत्र खूब सिंह (निवासी मुझेडा, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर), चाँद उर्फ चाँद मौहम्मद पुत्र मंगता (निवासी ग्राम गढी मुझेडा, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर)। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना रामराज की पुलिस टीम मे उप-निरीक्षक  ऋषभ रंधावा, राजकुमार त्यागी, कांस्टेबल लालाराम, ललित कुमार , मनीष चैधरी, अनील कुमार), बंशीलाल, महिला कांस्टेबल निशा, सलोनी शामिल रहे।

 

27 सितम्बर को बैंकों में रहा कार्य जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।तीन दिवसीय बैंको की हडताल के चलते ग्राहकांे के हित मे 27 सितम्बर दिन रविवार को सभी शाखाए खुली रही। पूर्व सूचना के अनुसार बैंक के ग्राहको ने सम्बन्धित शाखा पर पहुंच कर बैंक सम्बन्धी कार्य निपटाए।
  उल्लेखनीय है कि पांच दिवसीय कार्य दिवस एवं पीएलआई विसंगति के विरोध मे विभिन्न बैंक यूनियन द्वारा 28,29 एवं 30 सितम्बर 2026 तक तीन दिवसीय बैंको की हडताल है। बैंक यूनियन के नेताओं का कहना है कि सभी बैंक यूनियन कर्मचारी हित मे सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन कार्य दिवस की मंाग एवं बैको मे स्केल फोर से उपर के अधिकारियों को ही पीएलआई स्कीम का लाभ देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्केल फोर से नीचे स्तर तक सभी कर्मचारियों को पीएलआई का लाभ पहुंचाने की मांग को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंको मे तीन दिवसीय हडताल की घोषणा की गई है। जिसके चलते बैंको की और से ग्राहकों की सुविधा के दृष्टिगत पूर्व मे ही सूचित कर दिया गया था कि सम्बन्धित बैंक शाखा के ग्राहक 27 सितम्बर दिन रविवार को बैंक से सम्बन्धित कार्य निपटा लें। बतााय जाता है कि जनपद मे जिला सहकारी बैंक की सभी शाखाए 28,29 एवं 30 सितम्बर 2026 को बैंकिग कार्य हेतु खुलेंगी।

 

5 सदस्यीय टीम करेगी पड़ताल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना क्षेत्र पुरकाजी में 24 सितंबर 2026 को हुए रोहन हत्याकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी विवेचना के लिए विशेष जांच दल (ैप्ज्) का गठन किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर (ैच् ब्पजल) अमृत जैन की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय टीम बनाई गई है। एसआईटीमें ये अधिकारी शामिल-
क्षेत्राधिकारी सदर – सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक (सर्विलांस सेल) – रवेंद्र सिंह, प्रभारी (एसओजी) – मोहित सिंह, थानाध्यक्ष (छपार) – मोहित कुमार, थानाध्यक्ष (पुरकाजी) – मानवेंद्र भाटी। निष्पक्ष व त्वरित होगी जांच-गठित एसआईटी प्रकरण की विवेचना निष्पक्षता, पारदर्शिता और तथ्यों के आधार पर करेगी। टीम में शामिल अधिकारी घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए साक्ष्यों एवं उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण करेंगे। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि कानूनी प्रावधानों के अनुरूप मामले का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

जाट महासभा ने सजाया प्रतिभाओं के सम्मान का मंच, मेधावी छात्र-छात्राओं व खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिक्षा की सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसके पीछे छिपी मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और सपनों की कहानी भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए जाट महासभा उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर जनपद इकाई द्वारा रविवार को श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भी सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। प्रतिभाओं के सम्मान से समारोह स्थल पर उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा।   मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार तेवतिया रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एस.सी. कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज, लोकेंद्र बालियान, निदेशक हॉस्पिटल शाहपुर, नरेंद्र पाल सिंह, संरक्षक जाट महासभा, ज्ञान कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता मुजफ्फरनगर, डॉ. अनीता चैधरी, निदेशिका चैधरी नर्सिंग होम शाहपुर, भारत बालियान, एमडी भारती मीडिया ग्रुप, पी.के. निर्वाल, चेयरमैन ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी, सचिन राणा, चेयरमैन वेदांता ग्रुप तथा उमानाथ शर्मा, संयोजक वीरेंद्र वर्मा मंच मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे। मंच का संचालन जाट महासभा के जिला महासचिव जयवीर चैधरी ने किया। समारोह में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक तथा इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड में कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक तथा कक्षा 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मान प्राप्त करने पहुंचे विद्यार्थियों के चेहरों पर उपलब्धि की खुशी और अभिभावकों के चेहरों पर गर्व की चमक दिखाई दी। विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत को जब मंच से सम्मान मिला तो यह क्षण उनके लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी विशेष स्थान दिया गया। शूटिंग सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और खेल के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। अतिथियों ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करने का माध्यम भी है। जिस युवा ने खेल के मैदान में मेहनत कर अपनी पहचान बनाई है, उसका सम्मान समाज के दूसरे युवाओं को भी खेलों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सफलता के पीछे निरंतर मेहनत और परिवार के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व केवल प्रतिभाओं को पहचानना नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मंच और प्रोत्साहन देना भी है। एक विद्यार्थी की सफलता जब पूरे समाज द्वारा सराही जाती है तो उससे दूसरे बच्चों के भीतर भी कुछ बेहतर करने का विश्वास पैदा होता है। जाट महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा पीढ़ी है। आज के बच्चे और युवा आने वाले कल के समाज का निर्माण करेंगे। इसलिए जरूरी है कि उन्हें शिक्षा, संस्कार, खेल और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं का सम्मान केवल उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धि का सम्मान नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत के पीछे खड़े माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सदस्यों के योगदान का भी सम्मान है।
उन्होंने कहा कि जिस बच्चे को उसकी मेहनत के लिए आज मंच पर सम्मान मिलता है, वह कल किसी दूसरे बच्चे के लिए प्रेरणा बनता है। इसी विचार के साथ जाट महासभा की मुजफ्फरनगर जनपद इकाई द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित करने की पहल की गई है, ताकि समाज के अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों। समारोह के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों से कहा कि सम्मान को अपनी मंजिल न समझें, बल्कि इसे आगे बढ़ने की नई ऊर्जा बनाएं। जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना, नियमित मेहनत करना और असफलताओं से सीखते हुए आगे बढ़ना जरूरी है। वक्ताओं ने अभिभावकों से भी बच्चों की रुचि और प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में यशपाल सिंह ,  नरेंद्र पाल सिंह, दीपक कुमार, विजय कुमार कुश, जसवीर सिंह राणा, सुदेश मलिक, डॉ. अनीता चैधरी, डॉ. सुनील चैधरी, धर्मेंद्र तोमर, विराज तोमर, राकेश बालियान,परविंदर कुमार, अनुज कुमार बालियान, बिट्टू सिखेड़ा, प्रवेन्द्र दहिया,राहुल पवार, विनीत बालियान, राजकुमार तोमर, अनुज बालियान, सत्येंद्र राठी, प्रदीप सिंह, तेज बालियान, चंद्रवीर सिंह, रोहित बालियान, संदीप मलिक, नीरज बालियान, जितेंद्र कुमार, विनय कुमार, रमेश बालियान, श्रद्धा पाल सिंह, मनोज कुमार, उत्तम राठी, मनु चैधरी, अमित तोमर, वेदवीर सिंह, रवि कुमार, अनुज तोमर, चांदवीर, अंतर, विपिन कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, रविंद्र प्रधान, देवेंद्र बालियान सहित जाट महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में सम्मानित विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं ने इस अवसर को अपने लिए प्रेरणादायक बताया। जाट महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभा को सम्मान और मेहनत को प्रोत्साहन मिलने से समाज की नई पीढ़ी के सपनों को उड़ान मिलती है। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे बच्चों एवं युवाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, ताकि वे अपनी प्रतिभा के बल पर परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन कर सकें।

 

भारतीय योग संस्थान ने निकाली भव्य रैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय योग संस्थान निशुल्क पंजीकृत दिल्ली के तत्वाधान में योग जागरूकता प्रभात फेरी एस डी मार्केट निकट शिव चैक योग क्लास से शुरू होकर शिव चैक होती हुई भगत सिंह रोड सब्जी मंडी हनुमान चैक से कुंदनपुरा सुथरा साहि घास मंडी होती हुई पुणे भगत सिंह रोड पर आकर शिव चैक की परिक्रमा करने के बाद एस डी मार्केट में रैली का समापन हुआ योग जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष योग साधकों ने भाग लिया भारतीय योग संस्थान प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को योग दिवस मनाता है 13 सितंबर से 2 अक्टूबर तक योग उत्सव एवं योग जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़े और स्वास्थ्य लाभ पाए भारतीय योग संस्थान 1967 से निशुल्क सेवा कर रहा है देश विदेश में लगभग 4000 निशुल्क योग कक्षाएं चल रही हैं जिसमें हजारों लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल जी का एक उद्देश्य था कि ले टे हुए को बैठा दे बैठे हुए को खड़ा कर दें खड़े हुए को दौड़ा दें अर्थात जान फूंक दे रैली में नारे लगाए गए योग करो भाई योग करो रोज करो भाई रोज करो योगम शरणम गच्छामि करो योग रहो निरोग योग जागरूकता रैली के माध्यम से हम सभी मुजफ्फरनगर के लोगों से आहा वान करते हैं कि योग से जुड़े और स्वस्थ रहें कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों जिलों के अधिकारी गण एवं योग साधकों ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया।

 

27 सितम्बर को बैंकों में रहा कार्य जारी
मुजफ्फरनगर। तीन दिवसीय बैंको की हडताल के चलते ग्राहकांे के हित मे 27 सितम्बर दिन रविवार को सभी शाखाए खुली रही। पूर्व सूचना के अनुसार बैंक के ग्राहको ने सम्बन्धित शाखा पर पहुंच कर बैंक सम्बन्धी कार्य निपटाए।
  उल्लेखनीय है कि पांच दिवसीय कार्य दिवस एवं पीएलआई विसंगति के विरोध मे विभिन्न बैंक यूनियन द्वारा 28,29 एवं 30 सितम्बर 2026 तक तीन दिवसीय बैंको की हडताल है। बैंक यूनियन के नेताओं का कहना है कि सभी बैंक यूनियन कर्मचारी हित मे सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन कार्य दिवस की मंाग एवं बैको मे स्केल फोर से उपर के अधिकारियों को ही पीएलआई स्कीम का लाभ देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्केल फोर से नीचे स्तर तक सभी कर्मचारियों को पीएलआई का लाभ पहुंचाने की मांग को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंको मे तीन दिवसीय हडताल की घोषणा की गई है। जिसके चलते बैंको की और से ग्राहकों की सुविधा के दृष्टिगत पूर्व मे ही सूचित कर दिया गया था कि सम्बन्धित बैंक शाखा के ग्राहक 27 सितम्बर दिन रविवार को बैंक से सम्बन्धित कार्य निपटा लें। बतााय जाता है कि जनपद मे जिला सहकारी बैंक की सभी शाखाए 28,29 एवं 30 सितम्बर 2026 को बैंकिग कार्य हेतु खुलेंगी।

 

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसान तत्काल दर्ज कराएं नुकसान का ब्योरा, समय से शुरू होगी राहत प्रक्रिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला कृषि अधिकारी श्री राहुल तेवतिया ने बताया है कि बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से धान की फसल में क्षति होने पर मुआवजा हेतु तत्काल दर्ज कराएं शिकायत । घ्जनपद में जारी प्रतिकूल मौसम, तेज हवाओं और असमय वर्षा के कारण यदि किसी बीमित किसान भाई की धान या अन्य फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ है, तो वे घबराएं नहीं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति का उचित मुआवजा पाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अपील करते हुए जानकारी दी है कि प्राकृतिक आपदा या मौसम की मार से हुए नुकसान का लाभ उठाने के लिए बीमित किसान घटना के 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से बीमा कंपनी को सूचित करें। किसान भाई सहायता के लिए निम्नलिखित माध्यमों से सूचना दर्ज करा सकते हैं, टोल-फ्री नंबर 14447 पर तुरंत कॉल करें। फसल बीमा ऐप (ब्तवच प्देनतंदबम ।चच) किसान अपने स्मार्टफोन से ऐप के माध्यम से स्वयं भी नुकसान की फोटो व विवरण अपलोड कर सकते हैं। घ्अपने क्षेत्र के संबंधित बैंक शाखा, कृषि विभाग के अधिकारी या फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क करके लिखित रूप में सूचना प्रस्तुत करें। 72 घंटे की समयावधि समाप्त होने के बाद दी गई सूचना पर नियमनुसार विचार करना संभव नहीं होगा। इसलिए फसल में क्षति होते ही बिना किसी देरी के अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय से सर्वे कराकर राहत राशि की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

 

बारिश के कारण पिन्ना गांव में स्थगित हुई योग प्रभात फेरी
अब 2 अक्टूबर को बालिका इंटर कॉलेज में मनेगा 60वां योग दिवस
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संस्थान के पदाधिकारीयों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में संस्थान के निर्देशानुसार आज गांव पिनना मुजफ्फरनगर में योग के प्रति जन जागरण हेतु एक प्रभात फेरी निकाली जानी प्रस्तावित थी परंतु बरसात होने के कारण उसको स्थगित करना पड़ा। बालिका इंटर कॉलेज पीनना के केंद्र प्रमुख प्रदीप मलिक तथा संस्थापक प्रवीण कुमार मलिक के अनुरोध पर भारतीय योग संस्थान का 60 वां योग दिवस समारोह 2 अक्टूबर को गांव पिनना के  बालिका इंटर कॉलेज के निशुल्क योग साधना केंद्र पर ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य घर-घर निशुल्क योग को पहुंचाना है इसी कड़ी में गांव बरवाला और गांव पिनना में संस्थान के दो योग साधना केंद्र निशुल्क संचालित हो रहे हैं। योग ही एक विधा है जिससे समाज में फैली हुई कुरीतियों तथा नशे की लत में फंसे युवाओं को बचाया जा सकता है। युवा योग से जुड़ेंगे तो निश्चित रूप से उनके अंदर अच्छे संस्कार पैदा होंगे उन्हें अपने शरीर से प्यार होगा तथा वें बुरी आदतों को छोड़कर एक अच्छे समाज का निर्माण करेंगे। आज समाज में युवाओं को योग से जोड़ना आवश्यक हो गया है। युवा बुरी आदतों से बचेगा तो तभी यह देश बच पाएगा। आज की बैठक में जिला संगठन मंत्री कुलदीप मित्तल,क्षेत्रीय प्रधान नीरज बंसल, जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर,केंद्र प्रमुख कविंद्र  बालियान, देवेंद्र बालियान,अशोक मित्तल, वीर सिंह, यशपाल बरवाला आदि उपस्थित रहे।

 

लगातार सुधर रही सीएमओ के मार्गदर्शन और कर्मठ कार्यशैली से स्वास्थ्य सेवाएं
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की स्थितिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर, प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के मार्गदर्शन में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी कर्मठ कार्यशैली, सक्रिय निगरानी, बेहतर समन्वय और आमजन के प्रति सहज एवं संवेदनशील व्यवहार का सकारात्मक प्रभाव जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार दिखाई दे रहा है।
डॉ. तेवतिया की कार्यशैली की विशेषता यह है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को केवल कार्यालय तक सीमित रखकर नहीं देखते, बल्कि स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हैं। इसी क्रम में रविवार को भी उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतिया कॉलोनी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुरी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को सम्मानजनक व्यवहार के साथ समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक जांच और उचित परामर्श उपलब्ध कराया जाए। मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया की कार्यशैली में नियमित निरीक्षण और जमीनी स्तर पर निगरानी को विशेष महत्व दिया जाता है। कार्यदिवसों के साथ-साथ अवकाश के दिनों में भी उनका स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य कार्यक्रमों का निरीक्षण करना उनकी कर्मठता और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनका अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और आमजन के साथ सहज, सहयोगात्मक एवं सम्मानजनक व्यवहार विभाग में बेहतर समन्वय और सकारात्मक कार्यसंस्कृति बनाने में सहायक बन रहा है। वे स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरंतर संवाद करते हुए योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं की जानकारी लेते हैं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं। डॉ. सुनील तेवतिया की सक्रिय कार्यशैली, बेहतर व्यवहार और पूरी स्वास्थ्य टीम के साथ निरंतर समन्वय का असर जिले के स्वास्थ्य विभाग के प्रदर्शन में भी देखने को मिल रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर चलने तथा योजनाओं की नियमित समीक्षा और जमीनी निगरानी पर जोर देने से स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में निरंतर सुधार हो रहा है। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि मुजफ्फरनगर जनपद स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रदेश की अग्रणी स्थिति वाले जिलों में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन ने जनपद की प्रदेश स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है। विभागीय उपलब्धियों के पीछे प्रभावी नेतृत्व, टीम भावना, नियमित निगरानी और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डॉ. तेवतिया के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग का फोकस केवल आंकड़ों और लक्ष्यों तक सीमित न रहकर मरीजों को वास्तविक रूप से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है। उनकी कार्यशैली में अनुशासन के साथ संवाद और सहयोग को भी विशेष महत्व दिया जाता है। रविवार को भी मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में पहुंचकर मरीजों से संवाद करना उनकी इसी सक्रिय कार्यशैली का उदाहरण है। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के साथ लगातार संवाद, क्षेत्रीय निरीक्षण और योजनाओं की निगरानी के कारण मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रदेश की अग्रणी स्थिति की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का यह प्रयास निरंतर जारी है।

 

 कला प्रदर्शनी के चैथे दिन उमड़ी दर्शकों की भीड़, शिक्षाविदों ने की सराहना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सनातन धर्म इंटर कॉलेज (निकट रोडवेज बस स्टैंड) स्थित श्चितरंजन स्वरूप आर्ट गैलरीश् में स्व. माननीय चितरंजन स्वरूप जी की स्मृति में आयोजित कला प्रदर्शनी के चैथे दिन दर्शकों एवं कला प्रेमियों का भारी तांता लगा रहा। प्रदर्शनी के चैथे दिन विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों व प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इनमें जनता इंटर कॉलेज पचेंडा से गौरव कुमार, अरविंद इंटर कॉलेज पुरा से विजय कुमार त्यागी, बिरला इंटर कॉलेज बर्ला से अजय कुमार त्यागी, जनता इंटर कॉलेज कोटेश्वर से प्रशांत शर्मा, गुरु विरजानंद इंटर कॉलेज रामपुर से संजीव शर्मा तथा रिशु गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए प्रदर्शित कलाकृतियों की जमकर सराहना की।  विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आदित्य प्रकाश सक्सेना के कुशल नेतृत्व तथा डॉ. राजबल सैनी के संयोजन में यह प्रदर्शनी सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन व व्यवस्थाओं में दिग्विजय सिंह, अभिषेक सैनी, रोहन सिंह, अमन, विशाखा सैनी, धानी, आयुष, अर्णव, विष्णु, प्रिंस, मनीष और विनीत आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

डा. उषा राज गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर विशाल का आधिकारिक क्लब निरीक्षण (ओ.सी.वी.) दावत भोजनालय (रेस्टोरेंट) में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इनर व्हील जिला 310 की मंडलाध्यक्ष (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन) डॉ. उषा राज गुप्ता उपस्थित रहीं।  क्लब अध्यक्ष प्रियंका संगल, सचिव रश्मि खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष रिचा, अंतरराष्ट्रीय सेवा अधिकारी (आई.एस.ओ.) नीलम जैन, संपादिका रेनू गुप्ता एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष (पीडीसी) आशा जैन के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ (बुके), स्मृति चिन्ह एवं सुंदर फाइलों के साथ आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन में मंडलाध्यक्ष डॉ. उषा राज गुप्ता ने क्लब द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना की और वर्ष 2026-27 के अंतरराष्ट्रीय ध्येय बढ़ें और समृद्ध हों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्लब की एकजुटता और समर्पण वास्तव में सराहनीय है। इस अवसर पर क्लब की ओर से समाजसेवा के तहत 2 जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिल, वृद्ध आश्रम (ओल्ड एज होम) में साड़ियां व आवश्यक सामग्री तथा 1 बच्चे की विद्यालय फीस का सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की भावी परियोजनाओं निरोगी बालिका (फिट गर्ल), पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता एवं महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। समारोह में अनुपमा, अर्चना, मुक्ता, नीना, नीता, परिणा, पारुल, पूर्णिमा, रीनू, रेखा, साधना, शालू, सुधा, लोचन, ऋतु सहित क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डिम्पल द्वारा किया गया तथा अंत में अध्यक्ष प्रियंका संगल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 जर्जर सड़क से ग्रामीण व काॅलोनीवासी परेशानMuzaffarnagar News
शाहपुर। मटियारी चैराहे से शाहपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर और खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे  बड़े-बड़े दावों की पोल खोल रही हैं। शाहपुर निवासी और आसपास की कॉलोनियों के लोग प्रतिदिन इसी बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह बदहाल रास्ता किसी बीहड़ या सुदूर गांव का नहीं, बल्कि शाहपुर का मुख्य मार्ग है। इस रास्ते से शाहपुर के निवासियों के अलावा आसपास बसी कई कॉलोनियों के लोग दैनिक आवागमन करते हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। सड़क की दयनीय हालत से आक्रोशित स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव और गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। निवासियों ने प्रशासन व नगर निगम से मांग की है कि इस जर्जर सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि राहगीरों को आवागमन में राहत मिल सके।

 

खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंगः डा. वीरपाल निर्वाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलो से हमारे शरीर तथा मस्तिष्क का सर्वांगीण विकास होता है। खेल प्रतिभा के आधार पर युवा अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करते हैं। अतः शिक्षा के साथ खेल भी बेहद जरूरी है।
   आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर काॅलेज मे आर.टू.एफ ताईक्वंाडो एकेडमी, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे आयोजित खेल प्रतियोगिता मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कार्यक्रम मे मौजूद छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। जिंप अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अतः शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। उन्होने कहा कि हारजीत खेल का एक हिस्सा है। अतः स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ खेलना चाहिए। खेलते वक्त हार अथवा जीत को लेकर कोई दुर्भावना ना हो। डीएवी इंटर काॅलेज मे आयोजित खेल प्रतियोगिता मे पधारे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ.वीरपाल निर्वाल का काॅलेज प्रधानाचार्य, काॅलेज प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों तथा आर.टू.एफ ताईक्वंाडो एकेडमी के महासचिव रोबिन कटारिया आदि ने बुके भंेट कर स्वागत किया।

 

युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी
रतनपुरी। बाईक सवार युवक की गोली मारकर हत्या की घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जंाच-पडताल शुरू की।
  मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर थाना रतनपुरी क्षेत्र के गंाव अम्बरपुर-मथेडी मार्ग पर युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब भीड की मौजूदगी मे शव की शिनाख्त का  प्रयास किया तो मृतक की पहचान प्रवीण पुत्र नवाब निवासी गंाव रायपुर नंगली के रूप मे हुई। पुलिस ने जब मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी तो युवक प्रवीण की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन एवं ग्रामीण कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जंाच पडताल शुरू कर दी।

 

टीवी स्क्रीन पर कार्यकर्ताओं ने देखा प्रधानमंत्री का संबोधन, जनहित के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
रोहाना कलां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को रोहाना मंडल में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। गांवों में कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन के सामने एकत्र हुए और प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। रोहाना मंडल के बहेड़ी, रोहाना मिल, बेगमपुर, रोहाना कलां, रामपुर, मलीरा, रेई और सिसौना समेत विभिन्न गांवों में ‘मन की बात’ सुनने की व्यवस्था की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान बताए गए सामाजिक, जनहित और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना। रोहाना कलां में भी भाजपा कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन के सामने जुटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को देशवासियों के सामने रखते हैं। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों और जनहित से जुड़े विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की। मंडल के अलग-अलग गांवों में एक साथ कार्यक्रम सुने जाने से संगठन की सक्रियता भी दिखाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलता है।

 

गोगा म्हाड़ी पर ऐतिहासिक मेले का हुआ उद्घाटन,दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़Muzaffarnagar News
चरथावल। कस्बे के रोहाना मार्ग स्थित जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर शनिवार को ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन हरीश उर्फ सोनू त्यागी पुत्र यशपाल त्यागी (ट्रांसपोर्ट वाले) तथा भारतीय किसान यूनियन चरथावल के नगर अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गोगा म्हाड़ी पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और जाहरवीर गोगाजी का आशीर्वाद लिया। मेले में चरथावल कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ नीले निशान व प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति की कामना की। म्हाड़ी पर माथा टेकने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले मेले भारतीय संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को आस्था के साथ सामाजिक रूप से भी जोड़ते हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खानपान के स्टॉल और बच्चों के मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले के शुभारंभ अवसर पर रालोद नगर अध्यक्ष अभिषेक बंसल, दीपक त्यागी, डॉ. निशांत त्यागी, सुमित मोहन त्यागी, आकाश त्यागी फालौदा वाले, प्रशांत त्यागी सीमेंट वाले, वरुण त्यागी, अनुज त्यागी, भाजपा नेता हनी सिंगल, युग सिंगल और रवि शर्माश्वेदप्रकाश समेत सैकड़ों समाजसेवी व श्रद्धालु मौजूद रहे। मेले को लेकर कस्बे और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

 

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को चरथावल में लगा ‘सरकार आपके द्वार’, स्टाॅलों पर उमड़ी भीड
चरथावल। पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड चरथावल परिसर में ‘सेवा सेतु सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शासन के निर्देशानुसार अभियान के तहत 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप,चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, एडीओ पंचायत सोमदत्त, एडीओ आईएसबी कमल कुमार, प्रभारी सीडीपीओ संगीता कौशिक, एडीओ समाज कल्याण विशांक त्यागी, विजयलक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।इस मौके पर चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र व्यक्ति किसी भी जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ मिल रहा है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना, स्वच्छ शौचालय, एनआरएलएम, चिकित्सा, नेडा सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए वीपीआरपी के तहत कार्यशाला भी आयोजित की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

 

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 122 लोग लाभान्वित
38 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन, रोगियों को दवाईयों का भी हुआ वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 27 सितम्बर, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, वरदान  एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।
एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने बताया कि प्रत्येक माह के चैथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल (एम.बी.बी.एस, एम.एस.) के द्वारा शिविर में रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही हैं।
अगस्त माह के मासिक शिविर में कुल 122 लोगों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। शिविर में 38 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाये जाने पर उनकी इच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 25 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भीमसेन कंसल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी के अध्यक्ष श्री शिवचरण दास गर्ग, सचिव श्री पवन गोयल, श्री योगेन्द्र जैन मौजूद रहे। शिविर आयोजन में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी चिकित्सा कर्मियों के अलावा विद्यालय स्टाफ से कविता रावल, रितु शर्मा, पूजा शर्मा, राजीव शर्मा, सुरेश रौतेला, अवनीश कुमार और विपिन जैन सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

श्रीराम पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्रीराम पॉलिटेक्निक (मुजफ्फरनगर) के विद्यार्थियों ने प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की वार्षिक जून 2026 की परीक्षा में एक बार फिर अपना परचम लहराया है।श्रीराम पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार, विभागाध्यक्षों एवं सभी अध्यापकों ने प्रथम वर्ष के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में राखी ने 81.59 प्रतिशत अंक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में समर धीमान ने 81.12 प्रतिशत मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मौ. अयान ने 80.46 प्रतिशत अंक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में आकाश ने 79.38 प्रतिशत अंक और सिविल इंजीनियरिंग में दीपक कुमार ने 79.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सिविल इंजीनियरिंग में गोपाल कुमार ने    77.17 प्रतिशत अंक,  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रियांशु ने 78.56 प्रतिशत अंक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में लव कुमार ने 76.51 प्रतिशत अंक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में महक ने 74.82 प्रतिशत अंक और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में आस्था जौहरी ने 80.97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में  सिविल इंजीनियरिंग में अमन कुमार ने 77.17 प्रतिशत अंक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में लवकुश ने 77.38 प्रतिशत  अंक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में जैद अली ने 74 प्रतिशत अंक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में वैभव शर्मा ने 74.10 प्रतिशत अंक और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में आदित्य कुमार ने 77.64प्रतिशत अंक प्राप्त किए।श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के फाउंडर चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नवीनतम ज्ञान, आधुनिक तकनीक और गुणी अभियंताओं की आवश्यकता है।श्रीराम पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष हमारे छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा से कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। यह सभी शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों एवं संस्थान प्रबंधन द्वारा प्रदान की गई विश्वस्तरीय सुविधाओं के सदुपयोग से संभव हो पाया है।उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से सर्वाेत्तम शिक्षा दी, जिसे विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम ने एक अच्छे परिणाम में परिवर्तित किया। श्रीराम पॉलिटेक्निक गौरव का अनुभव कर रहा है।उन्होंने आगे कहा कि छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए भी संस्थान प्रतिबद्ध है। इस वर्ष भी संस्थान द्वारा अब तक दो बड़े कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव कराए जा चुके हैं और आगे भी संस्थान बड़े कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए प्रयासरत है। गौरतलब है कि श्रीराम पॉलिटेक्निक, रुड़की रोड स्थित कैंपस में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं सिविल इंजीनियरिंग सहित सभी शाखाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर श्रीराम पॉलिटेक्निक के सभी विभागाध्यक्ष नितिन गुप्ता, छवि, जोनी कुमार, शुभम गुप्ता एवं सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22943 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =