Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मारपीट की और गरीब को बंधक बनाकर 21 बकरे-बकरियां लूटकर ले गए

मुज़फ्फरनगर में गंग नहर की पटरी पर बकरी पालक अपनी बकरियों को चराने गए गरीब ग्रामीण को अज्ञात बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट करते हुए हाथ पैर रस्सी से बांधकर गन्ने के खेत में फेंका और बदमाश पिकअप गाड़ी में 21बकरियां भरकर ले गए।

पीड़ित ने बंधन मुक्त होकर थाने में दी तहरीर दी है। जानसठ इलाके के गांव काटका निवासी नजरू पुत्र बक्शी बकरी पालने का काम करता है। बकरियों को जंगल में चराकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

प्रतिदिन की भांति गत दिवस भी नजरू बकरी चराने के लिए गंग नहर की पटरी पर गया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पिक अप गाड़ी सवार कुछ लोग आए और उसे बंधक बना लिया।

उसने विरोध किया तो विरोध करने पर मारपीट की और रस्सी से हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत में फेंक दिया और उसकी 21 बकरी पिकअप में भरकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए।

देर शाम बकरी पालक बंधन मुक्त होकर थाने पहुंचा और बकरी लूट कर ले जाने की तहरीर थाने में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस बकरी पालन को साथ लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + eight =