उत्तर प्रदेश

Azamgarh News: पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से क्षुब्ध अधेड़ महिला ने मेहनाजपुर थाने के बाहर निगल लिया विषाक्त पदार्थ

Azamgarh News: दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से क्षुब्ध अधेड़ महिला ने शनिवार की सुबह मेहनाजपुर थाने के बाहर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। जानकारी होने पर पुलिस की मदद से अचेत महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होने पर तमतमाए पुलिस अधीक्षक ने घटना के लिए जिम्मेदार माने गए सब इंसक्टर छुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एकबार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा सरकार (BJP Sarkar) पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आजमगढ़ में दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से आहत महिला ने थाने में की आत्महत्या—अत्यंत दुखद! यह घटना भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा है जो बड़े दावे कर प्रदेश में आम जनमानस को न्याय देने की बात करती है।दोषी पुलिस अधिकारियों एवं आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करे सरकार।

 

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डगरहां गनीपुर ग्राम निवासी 55 वर्षीय चित्रा देवी पत्नी शमशेर सिंह बीते 6 अक्टूबर को गांव के ही एक व्यक्ति समेत दो लोगों के खिलाफ घर के बाहर बुला कर मारपीट करने तथा जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। घटना की जांच करने पुलिस गांव में भी गई थी।

लेकिन इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस मामले में थाने का चक्कर काट रही पीड़ित महिला शनिवार की सुबह थाने पर पहुंची और परिसर के बाहर उसने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। विष के प्रभाव के चलते महिला थाना गेट पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। यह देखते ही मौके पर हलचल मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हालत गंभीर देख चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर अचेत महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 323 व 376 का अभियोग पंजीकृत कर लिया।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता दिखाते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार बताये जा रहे सब इंस्पेक्टर छुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + fourteen =