Muzaffarnagar News: पुलिस ने चोरी लूट की योजना बनाने वाले कई शातिरों को किया गिरफ्तार
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के नक्शे कदम पर चल कर उनके अधीनस्थ भी बेहतरीन कार्यप्रणाली का नमूना पेश कर पुलिस का इकबाल बुलंद किए हुए हैं।आज भी एक और सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए, चोरी लूट की योजना बनाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए उनके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद भी बरामद किये है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही शर्मा नर्सरी रूडकी रोड के पास से चोरी/लूट की योजना बनाते हुए ०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गये अभियुक्तों के नाम शहजाद पुत्र शमशाद निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु०नगर व मुसैब पुत्र फरमान निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु०नगर व तीसरे का नाम अब्दुल रहमान पुत्र जाबिर निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु०नगर बताया जा रहा हैं।
शहर कोतवाली पुलिस ने उनके कब्जो से ०३ तंमचे मय ०३ जिन्दा व ०३ खोखा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
तमंचे, कारतूस व चाकू सहित कई को पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवदत्त शर्मा द्वारा अभियुक्त रविन्द्र पुत्र मदनपाल नि0 हरीनगर थाना पुरकाजी मु0नगर को घमात नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तंमचा मय 02 जिन्दा 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 श्री योगेश कुमार द्वारा अभियुक्त मोहित पुत्र चरण सिंह नि0 कस्बा भौकरहेडी थाना भोपा मु0नगर को कार्यालय नगर पंचायत भौकरहेडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
चैकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सन्दीप कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त जुल्फुकार उर्फ जुल्ला पुत्र इकबाल नि0 ग्राम मुल्हेडा थाना सरधना मेरठ को जौली चौकी के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटर साइकिल नं0 यूपी 12 ए वाई 0648 बरामद की गयी।
जुआरी को नकदी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार हुण मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त प्रदीप पुत्र चेतन सिंह नि0 ग्राम् जौली थाना भोपा मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 पर्चा सट्टा गत्ता, 01 पेन व 1790 रूपये बरामद किये गये।
थाना फुगाना @muzafarnagarpol द्वारा बुजुर्ग की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए सुनील मलिक पुत्र ओमबीर ऑग्गड को गिरफ्तार किया गया। गांव-समाज में अभियुक्त की मान-सम्मान/प्रतिष्ठा धूमिल होने के कारण उसने हत्या की घटना को कारित किया था। pic.twitter.com/vlgeXWCila
— News & Features Network (@mzn_news) October 14, 2021

