वैश्विक

तंजानिया में तेल के टैंकर में धमाका-95 मौत

तंजानिया में तेल के एक टैंकर में धमाके की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। अस्पताल के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। मारोगोरो नगर में शनिवार को तेल का एक टैंकर पलट जाने के बाद उसमें धमाका हुआ था। शनिवार को तंजानिया के अधिकारियों ने मरने वालों संख्या 94 बताई थी।

Image Result For Tanzania Oil Tanker Explosion News Hindi

स्थानीय खबरों के अनुसार, तेल का टैंकर पलटने के बाद उससे तेल लेने के लिये वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी, तभी टैंकर में भीषण धमाका हो गया। मोरोगोरो देश की वित्तीय राजधानी पश्चिम दार एस सलाम से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।शुरुआत में धमाके में 12 लोगों की मौत हुई जबकि धमाके में झुलसे गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफ्रीका में हाल के वर्ष में यह अब तक कि सबसे भीषण तेल टैंकर धमाके की घटना है।

इससे पहले भी इसी महीन एक ऐसा हादसा मारोगोरा में ही हुआ था। उस हादसे में भी 57 लोगों की जान चली गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि उस वक्त हुए हादसे में ज्यादातर मृतक मोटरबाइक पर सवार थे। तेल टैंकर पलटने के बाद बहुत से लोग वहां तेल चोरी के लिए जमा हो गए और यह हादसा हो गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + twelve =