News
खबरें अब तक...

समाचार

आचार संहिता उल्लंघन समेत 2 मामलों में विधायक उमेश मलिक पर आरोप तय13 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। भाजपा के बुढ़ाना क्षेत्र के विधायक उमेश मलिक पर 2012 के चुनाव में चुनाव सामग्री एकत्र करने और 2017 के चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं हुए। दोनों मामलों में विधायक पर आरोप तय हो गए हैं।
डीजीसी (फौजदारी) राजीव शर्मा, एडीजीसी मनोज ठाकुर और विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे उमेश मलिक पर शाहपुर निवासी सतपाल के मकान में चुनाव प्रचार सामग्री रखने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हो उमेश मलिक पर नामांकन के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि 2017 में चुनाव जीतकर विधायक बन गए और उनके मामले स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिए गए। इन दोनों मामलों की सुनवाई स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को विधायक उमेश मलिक अपने अधिवक्ताओं के साथ कोर्ट में पेश हुए। स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अपर सत्र न्यायधीश ने उन पर आरोप तय निर्धारित दिए हैं।

 

पन्नी कचरे से भरी तीन टै्रक्टर ट्राली सीज1 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। लगातार पोलूशन को रोकने के लिए पन्नी कचरा माफिया की धरपकड़ की जा रही है रात्रि के समय पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ गाजियाबाद शामली अलग-अलग स्थानों से जनपद मुजफ्फरनगर में पन्नी कचरा सप्लाई होता है जो रात को गोदामों में उतारकर पेपर मिल मालिकों को सप्लाई किया जाता है जिससे आग जलने का काम होता है पोलूशन फैलता है आम आदमी के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है रात्रि के समय सुमित मलिक द्वारा पोलूशन विभाग को सूचना दी गई शामली मारुति पेपर मिल से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली कचरा लेकर मुजफ्फरनगर में प्रवेश कर रही थी चरथावल मैं ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई चरथावल मैं पोलूशन विभाग के द्वारा ३ ट्रैक्टर ट्रॉली पन्नी कचरे से भरा हुआ कचरा माफिया लुकमान निवासी धंधेडा के विरुद्ध थाना चरथावल में मुकदमा लिखा गया है एक ट्रक जिसका नंबर क्क १२क्चञ्ज० २६८ कचरा भरा हुआ पकड़ा गया मुकदमा की कार्यवाही शुरू हुई पोलूशन अधिकारी सर्वेश जी के नेतृत्व में धरपकड़ की गई

 

अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलायेः डीएम3 Min 7 |
पुराने वादों को वरियता के आधार पर निपटारा कराये
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने शासकीय अधिवक्ताओं को कडे निर्देश दिये कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग सलाखों के पीछे नजर आने चाहिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी प्रकार के वादों में प्रभावी पैरवी करें सभी बदमाश व अपराधिक प्रवृति के गुण्डा तत्व जेल में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय अधिवक्ता वाद की तिथि से पूर्व अपने केसों की भलि प्रकार अध्ययन अवश्य करें तथा अपने गवाहों पर भी नजर रखें, गवाह किसी के बहकावे या लालच में ना आयें। ओर उन्होने कहा गुडा एक्ट, पोक्सो एक्ट, गैगिस्टर आबकारी वादो सहित गंभीर अपराधो मे दर्ज अपराधी को सख्त सजा दिलाये।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह आज जिला पंचायत सभागार में अभियोजन प्रक्रिया के कार्या की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होने शासकीय अधिवक्तो को निर्देशित किया की जिनके पास अधिक वाद है उनको कम से कम दस वादो को प्राथमिकता पर ले कर निस्तारण कराया जाये ऐसा करने पर अपराधियो को समय से सजा भी करायी जायेगी ओर जनपद की प्रगति मे भी तेजी आयेगी। ओर उन्होने कहा कि अपराधियों की किसी भी स्तर पर जमानत न होने दी जाये ये तभी सम्भव है जब वादों की प्रभावी पैरवी होगी। उन्होंने कहा कि अपराधिक तत्वों को अधिकाधिक सजा दिलवायें ताकि अन्य लोगो को एक संदेश मिले और वे अपराध करने से डरे। उन्होने कहा कि सभी प्रकार के वादों में गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाये। उन्होने निर्देष दिये कि मुकदमें में सरकारी गवाह की गवाही प्रत्येक दषा में कराई जाये। उन्होने निर्देष दिये कि कोर्ट में जाने से पहले अधिवक्ता केस डायरी का भली भाति अध्यन कर ले इससे केस की पैरवी में आसानी होगी। उन्होने कहा कि अभियोजन प्रक्रिया को और अधिक चुस्त दुरूस्त व व्यवहारिक बनायें ताकि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कठोर सजा दिलाई जा सके तथा अन्य अपराधिक तत्वों में दहशत बनी रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि गम्भीर वादों के सम्बंध में यदि कोई समस्या आती है तो सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होने कहा कि सम्बंधित थानों से भी सम्पर्क कर वादों के निस्तारण में सहयोग लिया जा सकता है, हर स्थिति में बदमाश व गुण्डा तत्व जेल में नजर आने चाहिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, एसपी सिटी, अभियोजन अधिकारी शासकीय अधिवक्ता उपस्थित थे।

 

चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 चोर गिरफ्तार5 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्दशन में लगातार पुलिस गुडवर्क करने में लगी हुई है। पुलिस शांतिर वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार कर उन्हे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रही है वहीं जुआ, सट्टा, अवैध शराब में लिप्त को भी गिरफ्तार कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज एक अन्तर्राज्य वाहन चोर गिरोह को पकड़कर उनके पास से लूटे गए वाहन और नजायज असलाह बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आज उपनिरक्षक प्रवेश कुमार ने अपनी टीम को साथ लेकर प्राप्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू पुत्र सुभाष नि० मौ० रनसार थाना सदर बाजार मेरठ और सिराजूद्दीन उर्फ मिटठन पुत्र निजामुद्दीन नि० १६०३ मौ० तारापुरी जाटो वाली गली थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को अम्बा विहार जैन मन्दिर कट मेरठ रोड थाना को०नगर मु०नगर से एक चोरी की स्कूटी व नजायज अस्लाहो सहित गिरफ्तार किया गया। जिनका एक साथी आदिल पुत्र आसिफ नि० कुरेशियान मस्जिद के पास जली कोठी थाना देहली गेट मेरठ हाल पता सायराबोनो का किराये का मकान छोटी बावर्ची वाली गली जाटो वाली गली न० ३ तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। और उनकी निशादेही पर तीन चोरी की मो०सा०बरामद करके जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने बताया कि उन्होंने बरामद स्कूटी थाना हाजा से व अन्य तीन मो०सा० दिल्ली गाजियाबाद व एनसीआर क्षेत्र से चोरी की थी। पकड़े गए अभियुक्त गणों के विरूद्ध पहले भी कई अपराधों के मामले नगर कोतवाली में पंजीकृत है।

 

शातिर वाहन चोरों को दबोचा6 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा पचैण्डा रोड गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास से ०३ शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में दीन मौहम्मद पुत्र मुल्ला कदीम नि० सरवट हाजीपुरा पुराना जिम के पास थाना सिविल लाइन जनपद मु०नगर , सरताज मौहम्मद पुत्र सत्तार निवासी हुसैनिया कॉलोनी मदरसा के सामने वाली गली थाना सिविल लाइन मु०नगर, मोहित शर्मा पुत्र नन्द किशोर नि० बचन सिंह कॉलोनी थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर जिसके कब्जे से ०१ मो०सा० रंग काला और सफेद बिना नम्बर , ०१ मो०सा० सुपर स्पलेण्डर रंग काला सफेद पट्टी , ०१ मो०सा० स्पलेंडर, ०१ मोटर साइकिल होण्डा साइन रगं जामुनी बिना नम्बर, ०१ मो० सा० होण्डा साइन रगं काला/ग्रे, ०१ मो० सा० हीरो होण्डा स्पलेंडर प्लस रंग काला ध् सफेद बिना नम्बर, ०१ मो० सा० हीरो होण्डा रंग काला/लाल बिना नम्बर बरामद की। अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर अभियुक्त है, अभियुक्त दीन मौहम्मद पर जनपद के विभिन्न थानों पर धोखाधडी, अवैध शस्त्र/शराब तस्कर व वाहन चोरी के लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

 

रालोद महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ प्रियंवदा तोमर ,प्रदेश अध्यक्ष ममता शुक्ला ,क्षेत्रीय अध्यक्ष गर्विता पूनिया, क्षेत्रीय महामंत्री पंकज चौधरी की सहमति से मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीलम शर्मा द्वारा अपनी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को लोकदल का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पार्टी को आगे बढ़ाने में पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने हेतु विचार विमर्श किया गया।

 

पूर्व राज्यसभा सासंद नरेश अग्रवाल का स्वागत8 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आयोजित की गई बैठक में सर्वप्रथम मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय नितिन अग्रवाल के विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आगामी १४ नवंबर को लखनऊ में होने वाले वैश्य एवं व्यापारी महासम्मेलन जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी,एवं मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा आदरणीय सुनील बंसल जी,पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नरेश अग्रवाल जी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी,सम्मेलन के आयोजक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय श्री नितिन अग्रवाल रहेंगे.सम्मेलन को सफल बनाने एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सम्मेलन में व्यापारियों की भागीदारी पर चर्चा की गई
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सहारनपुर मंडल जिसमें मुजफ्फरनगर,सहारनपुर एवं शामली से लखनऊ सम्मेलन में व्यापारियों के बढ़-चढ़कर शामिल होने की बात कही गई
इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,तरुण मित्तल,कार्तिक गोयल, आनंद गुप्ता,अखिलेश शर्मा,सौरभ मित्तल,हैप्पी शर्मा,सहारनपुर से जिला अध्यक्ष मदन मोहन मित्तल,महानगर अध्यक्ष संदीप चौधरी,राज नितिन सिंह रावत एवं बिजनौर से जिला अध्यक्ष दीपक कुमार एवं शामली के पदाधिकारी उपस्थित रहे

 

छात्रो ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। एस.डी.कॉलेज प्रागण मे एकत्रित सैकडो छात्र-छात्राओ ने सीटे बढवाने तथा एडमिशन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रो के हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने छात्रो को समझाकर बुझाकर शान्त कराया। नई मन्डी भोपा रोड स्थित एस.डी.डिग्री कॉलेज पर एकत्रित छात्रो ने कॉलेज प्रशासन पर एडमिशन ना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन अपनी मनमानी चला रहा है। छात्रो का कहना है कि एडमिशन ना लेकर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में करा रहे हैं एडमीशन,हंगामे मे भारी संख्या मे छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्रो के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्टै्रट अनूप श्रीवास्तव, सीओ सिटी कुलदीप कुमार,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पन्त आदि मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओ को आश्वासन देकर शान्त कराया। छात्रो ने कॉलेज प्राचार्य डा.पी.के.श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौपा।

जन समस्याओं का निस्तारण किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
 

जागरूकता के लिए लगाये स्टीकर
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर आने जाने वाले सार्वजनिक वाहनों ई रिक्शा, कार, बस व अन्य वाहनों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्टीकर लगाकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
जिससे समाज मे बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का विकास हो।
कार्यक्रम में मोहम्मद मुश्फेकीन, श्रीमती संगीता डागर प्रभारी महिला सेल ,डॉ राजीव कुमार एव श्रीमती पिंकी रानी सदस्य बाल कल्याण समिति, श्री सुशील कुमार जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा विभाग, श्रीमती नीशू चौधरी, एव महिला कल्याण विभाग जनपद मुजफ्फरनगर से श्रीमती नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी व जिला समन्वयक श्रीमती रेणु सिंह, श्रीमती बिलकिश जँहा, पूजा, पारुल, संजय व अजय , मो आरिफ व चाइल्ड लाइन से अमन शामिल रहे।

 

कराटे प्रतियोगिता का हुआ आयोजन12 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। अंतर राज्य कराटे प्रतियोगिता चैम्पियन आँफ चैम्पियन का शानदार आयोजन राज मन्दिर वेंकट हाँल भोपा रोड़ मुजफ्फरनगर में किया गया इस अंतर राज्य कराटे प्रतियोगिता में मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि के सैकड़ों दिग्गज कराटे खिलाड़ियों ने शानदार एवं जानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक व अन्य पुरस्कार अपने नाम किए। मुजफ्फरनगर कराटे टीम में शिहान वेदप्रकाश शर्मा के जांबाज खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस विशाल प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रूप में कराटे एसोसियेशन आँफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी शिहान रजनीश चौधरी एवं वशिष्ठ अतिथियों मे नेशनल चीफ इंस्ट्रक्टर जे.के.एच इंडिया शिहान शीराज अहमद चीफ इंस्ट्रक्टर दिल्ली नरेश शर्मा यूपी कराटे एसोसियेशन के जनरल सेक्रेटरी सचिन थारू, गौतम बुद्ध नगर कोच सैनसाई दिवाकर गाजियाबाद से सैनसाई मानस झा हरियाणा से सैनसाई कुलदीप चौधरी सैनसाई तुषार शर्मा,सैनसाई अभिषेक शर्मा सैनसाई डी के पांडेय एवं अंकित धीमान ने रेफरीध्जज की शानदार भूमिका निभाई। जिला कराटे एसोसियेशन आँफ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं उपाध्यक्ष विजेन्द्र गोयल तथा जनरल सेक्रेटरी शिहान वेदप्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों को उचित सम्मान देकर सम्मानित किया।

 

कार्यकारिणी की हुई बैठक13 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मेरठ व मुजफ्फरनगर के कार्यालयों पर कार्यकारिणी की बैठक ली। जिसमें कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि सिंधु बार्डर पर एक गरीब दलित मजदूर की निर्दयता से हत्या एक जघन्य अपराध है जिसकी हिन्द मजदूर किसान समिति घोर निंदा करती है। हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों मजदूर किसान इसके विरोध में सिंधु बॉर्डर पर जाकर मृतक की हत्या के विरोध में व अपराधियों की सदबुद्धि के लिये हवन करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह दघेडू ने बताया कि सिंधु बॉर्डर पर हुयी एक गरीब दलित मजदूर की नंशृंस हत्या एक जघन्य अपराध है। अगर मृतक लखबीर अपराधी था तो उसे पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया गया? वे लोग कभी कहते हैं कि गुरू ग्रन्थ साहिब का अपमान किया, कभी कहते हैं दशम ग्रन्थ का अपमान किया, कभी कहते हैं सर्वलोक ग्रन्थ का अपमान किया। अगर उसने गुरू ग्रन्थ साहेब का अपमान किया था तो इसके साक्ष्य क्यों नहीं दिये गये? इन्होंने इस प्रकार उस गरीब दलित मजदूर की हत्या करके इंसानियत का अपमान किया है, संविधान का अपमान किया है, हिन्दुस्तान का अपमान किया है। हिन्द मजदूर किसान समिति के मजदूर किसान इस अमानवीय घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बैठक में मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी से धीर सिंह जी लिसोड़ा, पप्पन जी मोरना, रमन जी मोलाहेड़ी, प्रवीन जी हैबतपुर, पंकज जी मोकरहेड़ी, अमित जी मोलाहेड़ी, तपेन्द्र सिंघलपुर, उपेंद्र जी मोरना, विजय मोरना, विकास सम्मलहेड़ा, वीरेंद्र बिहारी, कार्तिक काजीखेड़ा, नीटू मोरना, संदीप मोरना, पुष्पेन्द्र जी ककरौली, नरेश तौफीर, सोहन भटोड़ा, ज्ञानी भोकरहेड़ी, विनोद जी सुजडू, दीपक शहर, पिंटू शहर, अरविंद शहर, रविकांत शहर इत्यादि उपस्थित रहे।

 

प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिह जादौन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि भाकियू की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी मे नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जिनमे दानवीर सिह को अमरोहा से उपाध्यक्ष,अनुप चौधरी को संतकबीर नगर मे उपाध्यक्ष,महेन्द्र सिह रंधावा को मुरादाबाद, चांदवीर फौजी को मुजफ्फरनगर सचिव, भवर सिह को शामली सचिव, चरण सिह को सहारनपुर सचिव, महावीर सिह चौहान अमरोहा सचिव, ओमप्रकाश एटा सचिव, देव नारायण सिह अयोध्या संगठन मंत्री,अभयराज ब्रहमचारी सदस्य कार्यकारिणी, मांगेराम त्यागी बुलंदशहर अध्यक्ष राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र,उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौपी गई है।

वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से वांछित/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त तरूण पुत्र ओमवीर सिंह नि0 प्रेमपुरी थाना को0नगर मु0नगर को कादिर राणा की कोठी के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्या द्वारा वारंटी अभियुक्त मौ0 सफीक पुत्र अमीर हुसैन नि0 कुंगर पटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 गम्भीर सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त सर्वेश कुमार उर्फ टिंकू पुत्र ऋषिपाल नि0 गांधीनगर कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त जावेद पुत्र यामीन नि0 ग्राम निराना थाना सिखेडा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त रामकुमार पुत्र अतर सिंह नि0 ग्राम चमरावला थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 शिव सिंह नागर द्वारा वारंटी अभियुक्त दिलशाद पुत्र मुनफैद नि0 मौ0 पीरगान कस्बा व थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त शहजाद पुत्र यामीन नि0 मौ0 लददावाला थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

तमंचा, कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्या द्वारा अभियुक्त दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र अब्दुल करीम उर्फ छंगा नि0 लीकरपटटी सूजडू थाना को0नगर मु0नगर को बहलना चोक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित तेवतिया द्वारा अभियुक्त नितिन पुत्र तेजपाल नि0 ग्राम महावाडी थाना फलावदा मेरठ को ढाकपुरी मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

मिली जमानत
मुजफ्फरनगर। सिखेडा थाना क्षेत्र के सिखेडा थाना क्षेत्र मे अल नूर मीट प्लांट के मुकदमे मे वांछित चल रहे रालोद नेता धर्मेन्द्र तोमर आज एमपी एमएलए कोर्ट मे पेश हुए। जहां से उन्हे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, एडवोकेट आशुतोष भूषण शर्मा, एड.रोबिन, रालोद नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर,कमल गौतम, पराग चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। सेवा मे ही सुख है। प्राणी मात्र की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। सेवा कार्यो से व्यक्ति को आत्मिक सुख प्राप्त होता है। नई मन्डी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर, निकट शिव मन्दिर,चक रोड पर रॉकेट सेवा पैथोलोजी व फार्मेसी के तत्वाधान में निःशुल्क ब्लड शुगर एवं इएसआर जॉच शिविर आयोजित किया गया। जांच शिविर के उदघाटन अवसर पर शिविर के आयोजक डा.विनोद कुमार ने उक्त उदगार व्यक्त किए। जांच शिविर के दौरान दर्जनो लोगो ने एच.बी, ब्लड शुगर व इएसआर की जॉच करायी। चिकित्सा शिविर मे आए मरीजो को निशुल्क परामर्श एवं दवाईयां भी वितरीत की गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

वापस कराये 20700 रुपये
मुजफ्फरनगर। आवेदक अमित कुमार पुत्र शीशपाल नि० ग्राम जबरपुर थाना पुरकाजी जनपद मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा रिवार्ड रिसीव करने के बहाने लिंक के माध्यम से उनके खाते से २४,६००- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेयटीएम को फ्राड से अवगत कराकर २०,७००- रूपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

 

सडक हादसो में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के नगर के मौहल्ला पारसनाथ स्ट्रीट निवासी विपिन पुत्र मेहरचन्द बाईक द्वारा भगतसिह रोड पर जाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी। एक अन्य सडक हादसे के तहत शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी साजिद पुत्र अखलाक बाईक द्वारा बुढाना के विज्ञाना जाते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी राकेश शर्मा पुत्र श्यामलाल शर्मा आज सुबह अपने खेतो से पशुओं का चारा लाते वक्त टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

ट्रायल २३ अक्टूबर को
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर २५ क्रिकेट टीम के चयन के लिए मेरठ जोन का ट्रायल अब २३ अक्टूबर को होगा। पहले यह ट्रायल मेरठ में १९ अक्टूबर को था जिसे बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विकास राठी ने बताया कि शामली और मुजफ्फर नगर के पहले से चयनित खिलाड़ी २३ अक्टूबर को सुबह ८ बजे अपने आधार कार्ड के साथ मेरठ में रिपोर्ट करेगे। ट्रायल का अन्तिम चरण कानपुर में होगा।

 

बाईक चोरी
मुजफ्फरनगर। अलग-‘अलग स्थानो से दो बाईक चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा कायम कर भागदौड शुरू की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित शांतिनगर निवासी आकाश पुत्र कुलदीप बाईक द्वारा भोपा रोड स्थित नाथ फार्म के पास किसी काम से आया हुआ था कि इसी बीच अज्ञात वाहन चोर उसकी बाईक चोरी कर ले गए। एक अन्य मामले मे शाहपुर क्षेत्र के गांव गढी बहादरपुर अमित पुत्र किरणपाल की बाईक भोपा रोड पैट्रोल पम्प के समीप से अज्ञात वाहन चोर बाईक चोरी कर गए। पुलिस ने उक्त मामले मे तहरीर लेते हुए मुकदमा कायम कर भागदौड व छानबीन शुरू की।

भाजपा शासन में अपराधी बेखौफः उमादत्त शर्मा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ सपा नेता पंडित उमादत्त शर्मा ने प्रेस वक्तव्य में भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा की भाजपा शासन में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। अपराधीयो के हौंसले इतने बुलंद हो चुके है की उनके मन से शासन का खौफ नही रह गया है। उन्होंने कहा की शासन और प्रशासन की पकड़ इतनी ढीली पड़ चुकी है कि अब तो अवैध हथियार आसानी से मिल रहे हैं जिनके कारण हत्या और लूट पाट की घटनाएं सरे आम हो रही है। वरिष्ठ सपा नेता पं उमादत शर्मा ने कहा की जनकपुरी में मन्दिर के पुजारी के इकलौते पुत्र की हत्या इसी का परिणाम है ।उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाये तथा दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो अन्यथा बाह्मण समाज को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर आकर आन्दोलन करना पड़ेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 11 =