उत्तर प्रदेश

Siddharthnagar News: मोदी से पहले सिद्धार्थनगर पहुंचे योगी, अधिकारियों से फीडबैक भी लिया

Siddharthnagar News: सीएम योगी ने मंच से पंडाल का निरीक्षण किया। यहीं से कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे व सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी इसी के साथ कल 8 मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।

दरअसल एक दिन बाद सोमवार को पीएम मोदी ज़िले में आ रहे हैं। जहां वह एक साथ नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन कर शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए ही सीएम योगी सिद्धार्थ नगर पहुंचे हैं।

पीएम मोदी नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए इसके लिए सीएम योगी ने खुद रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मंच और पंडाल की साज-सज्जा से लेकर हर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अधिकारियों से फीडबैक भी लिया।

साल 2018 में सीएम योगी ने सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। इस मेडिकल कॉलेज (Siddharthnagar Me Medical College) में संयुक्त जिला चिकित्सालय का भी विलय कर दिया गया है। हालांकि इसमें OPD अभी चालू है। शिलान्यास के साथ ही सीएम योगी ने यहां मेडिकल की पढ़ाई की भी घोषणा की थी। कालेज को एमबीबीएस की 100 सीट भी एलॉट हो गई है। नए सत्र से यहां पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। कालेज की तैयारियों को परखने के लिए सीएम योगी कॉलेज प्रचार्य के साथ बैठक भी करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी 31 जुलाई को मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने आने वाले थे। हालांकि बताया जाता है कि उस समय तक अन्य मेडिकल कॉलेज की तैयारियां पूरी नहीं हो पाई थी। साथ ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता भी नहीं मिली थी।

इसी वजह से आधे अधूरे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने से बचने के लिए पीएम का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था। अब सिद्धार्थ नगर समेत अन्य मेडिकल कॉलेज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में पीएम सोमवार को सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे, साथ ही 8 मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =