Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पाल सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। भाजपा के कूकड़ा मण्डल के अन्तर्गत गांव बिलासपुर में आज पाल समाज सम्मेलन में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने नवीन मण्डी स्थल से गांव बिलासपुर तक रोड शो किया, जिसमें हजारों लोगों ने जगह जगह उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव बिलासपुर में भाजपा के कूकड़ा मण्डल के अन्तर्गत पाल समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के संयोजक जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल के नेतृत्व में यहां पर अति पिछड़ों की भारी भीड़ उमड़ी।

नवीन मण्डी स्थल पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान और सदर विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और यहां से खुली जीप में सवार हो गये।

इसके बाद एक बड़े काफिले के साथ दोनों मंत्रियों का रोड शो शुरू हुआ। यहां पर जीप पर केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने स्टेयरिंग संभाला और मंत्री कपिल देव कार में सवार हुए। कई स्थानों पर उनका ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसी बीच कूकडा चौराहे पर मंत्रियों ने कश्मीर में शहीद हुए सैनिक गांव लोहडडा निवासी प्रेमपाल नायक की प्रतिमा पर भी श्र(ांजलि अर्पित की।

गांव बिलासपुर में पहुंचने पर मंत्रियों ने महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर सभा का शुभारम्भ किया। यहां पर दोनों मंत्रियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। आयोजकों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर का चित्र भेंटकर उनको सम्मानित किया।

इस दौरान मंत्रियों ने केन्द्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को ग्रामीणों के सामने रखते हुए कहा कि पिछड़ों के कल्याण के लिए भाजपा सरकारों ने बडा काम किया है। इस दौरान मुख्य रूप से चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, बिजेन्द्र पाल, डा. देशबन्धु तोमर, सत्यपाल सिंह पाल, रोहताश पाल, जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल, हरीश अहलावत सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =