News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले को दबोचा1 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। पिछले दिनों हुई पालिका बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल के साथ मारपीट के मामले में आरोपी सभासद प्रवीण उर्फ पीटर को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही पीटर के समर्थक कोतवाली पहुंच गए और हंगामा किया। बताया गया कि देर रात तक शहर कोतवाली में समर्थकों की भीड़ जमा रही और हंगामा चला। वहीं इस मामले में पुलिस ने आईआईए के अध्यक्ष को भी नामजद किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस ने सभासद प्रवीण उर्फ पीटर के आवास पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सभासद पर सोमवार को हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप है।
इसी मामले में पुलिस ने सभासद के पंचमुखी क्षेत्र स्थित आवास पर दबिश दी और गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं सभासद को पकड़कर थाने ले आने की सूचना पर सभासद के समर्थक थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। देर रात तक समर्थक थाने में ही जमा रहे। बताया गया कि पुलिस ने इस मुकदमे में आईआईए के अध्यक्ष को भी नामजद किया गया है। इसे लेकर भी समर्थकों ने रोष जताया।
दरअसल, सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान मामूली कहासुनी के बाद पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमला कर दिया था। इस मामले में पीटर ने खेद जताया था। दो दिन पहले ही मुकदमे के विरोध में सभासदों और आईआईए की बैठक हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सभासद को गिरफ्तार कर लिया।

पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, एक की मौत4 Min 1 |
बुढ़ाना। जिले की थाना बुढ़ाना कोतवाली अंर्तगत चौकी उमरपुर से चन्द कदमों की दूरी पर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जहां एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग के अधिकारीयोंध्कर्मचारियों ने मोके पर पहुंचकर रेस्कयू करते हुए मृतक व् घायल को अस्पताल भेज आगे की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में वैल्डिंग का कार्य किया जा रहा था अचानक वैल्डिंग के चलते उठी चिंगारी से पटाखों में विस्फोट हो गया जिससे यह हादसा हुआ है। दरअसल पूरा मामला जनपद मु० नगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत उमरपुर चौकी के निकट का है जहां लगभग १०० मीटर की दुरी पर स्थित मंगता नामक व्यक्ति की पटाखा फैक्ट्री है जिसमे आज मेन गेट पर लोहे के गेट पर वेल्डिंग करते समय अचानक चिंगारी पटाखों तक पहुंच गई जिसके चलते चिंगारी से पटाखों में जबरदस्त विस्फोट हो गया और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। जिसमें फैक्ट्री मालिक आजम निवासी शाहपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसके बचाने के चक्कर में वेल्डिंग कर रहा शहजाद भी बुरी तरह झुलस गया उधर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग से जुड़े दमकल कर्मियों ने राहत एंव बचाव कार्य करा मृतक और घायल को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल भेज कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उधर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, एंव एस पी देहात अतुल श्रीवास्तव भी दल बल के साथ मोके पर पहुंचे जहां
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया है कि उमरपुर चौकी के निकट एक छोटी सी पटाखा बनाने की फैक्ट्री है जिनके पास लाइसेंस भी है जिसमे आज पटाखा फैक्ट्री के मेन गेट पर मिस्त्री वेल्डिंग कर रहा था जिस की चिंगारी पटाखों तक पहुंच गई और पटाखों में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया यह व्यक्ति शाहपुर के हैं मृतक व् घायल दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर जांच की जाएगी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल व् मृतक का नाम पता आजम पुत्र मंगता निवासी शाहपुर मृतक, शहजाद पुत्र खलील घायल है।

 

वोट साजिशन काटने व नई वोट रोकने को बर्दाश्त नहीं करेगी सपा-प्रमोद त्यागी5 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर आयोजित सपा की मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।
मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि ११ नवंबर को बुढ़ाना में आयोजित कश्यप महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
कश्यप महासम्मेलन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिए कश्यप समाज भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचेगा।
प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने प्रशासन को चेताया कि भाजपा की साजिश से अगर संविधान को ताक पर रखकर किसी भी बूथ पर गलत प्रकार से वोट काटी गई या नई वोट बनने से रोकी गयी तो समाजवादी पार्टी खामोश नहीं रहेगी। इसको लेकर संवैधानिक रूप से व्यापक संघर्ष के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है।
विगत दिनों कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा में आए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक,सलीम मलिक,चौधरी यशपाल, जुनैद रऊफ, राहुल भारद्वाज,चौधरी याकूब का सपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वह और उनके साथी प्रदेश के माहौल को पूरी तरह भांपकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान को मजबूत करने के लिए सपा में आए हैं। भाजपा की निरंकुश सरकार के चलते कमरतोड़ महंगाई, किसान मजदूर की दुर्दशा युवाओं को नौकरी न देकर उनमें नफरत भरने का भाजपा का एजेंडा अब जनता से छुपा हुआ नहीं है। जनता एकमात्र विकल्प के रूप में लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला ले चुकी है इसलिए वह सेकुलर विचारधारा को मजबूत करने के लिए सपा में शामिल हुए हैं।
सपा में निष्ठा के साथ रहकर किसान मजदूर व युवा की आवाज को मजबूत किया जाएगा।मीटिंग को सपा जिला महासचिव पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी पूर्व मंत्री महेश बंसल ने सम्बोधित करते हुए सपा कार्यकर्ताओं से बूथों पर डटकर नई वोट बनवाने व पूर्व में बनी वोटों की सुरक्षा करने का आह्वान किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ की वोट बनवाने के अभियान में कोई भी गड़बड़ी सपा बर्दाश्त नही करेगी।
पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली सपा नेता सौरभ स्वरूप बंटी व सैयद अली अब्बास काजमी ने कहा कि सपा कार्यकर्ता हर पात्र व्यक्ति की शतप्रतिशत वोट बनवाने तक अपनी मेहनत जारी रखे।
महानगर अध्यक्ष सपा अलीम सिद्दीकी व सपा नेता रामनिवास पाल,सपा जिला उपाध्यक्ष विनयपाल प्रमुख ने ११ नवम्बर के बुढाना कश्यप महासम्मेलन की सफलता के लिए सभी से एकजुटता के साथ तैयारी करने की अपील की।
सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि वोट बनाने के अभियान में किसी भी तरह के भेदभाव व पक्षपात को सपा कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नही करेंगे।
मीटिंग को मुख्यरूप से लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,पूर्व मंत्री फारुख हसन,सलीम मलिक, जुनेद रउफ, राहुल भारद्वाज चौधरी यशपाल जिले हैदर पूर्व प्रमुख आदि ने संबोधित करते हुए वोट बनवाने के अभियान को सबसे सक्रिय रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।
मीटिंग में मुख्य रूप से सपा विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान,विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा,सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीश कुमार,सपा प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष ईशान अग्रवाल,,ब्लॉक अध्यक्ष मोरना कृष्णपाल सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष बुढाना सुरेश पाल,सपा लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष फराज अंसारी,हाजी गुफरान तेवड़ा,शमशाद अहमद,पंकज सैनी,हनीफ अंसारी एडवोकेट,हाजी दिलशाद अंसारी,विनोद शर्मा फौजी,शहजाद मेम्बर,नदीम राणा मुखिया,फैसल राणा,मोहसिन अंसारी,प्रदीप गुप्ता,सुशील गुर्जर,अरुण मुखिया,इकराम प्रधान,टीटू वालिया,सलमान त्यागी,नवेद रँगरेज, सैय्यद बाबर,मोहसीन कमर,रवि कुमार,काजी सरफराज,शानू तेवड़ा,वसीम राणा,शादाब राणा आदि मौजूद रहे।

 

धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया भैया दूज पर्व8 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक भैया दूज का त्योहार जनपद में हर्षाल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक कर लंबी उम्र की कामना की। बदले में भाइयों ने भी बहनों को उपहार व नकदी देकर रक्षा का वचन लिया।
पंचमहोत्सव दीपावली के पांचवें दिन शनिवार को भैया दूज पर बहनों ने भाइयों के लिए व्रत रखा। सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। बहनों के यहां पहुंचने के लिए हर कोई उतावला था। स्कूटर, बाइक, कार, बस व ट्रेन आदि वाहनों में सवार होकर भाई-बहनों की ससुराल पहुंचे। बहनों ने उन्हें मंगल तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। बदले में भाइयों ने भी उपहार व नकदी भेंट कर बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
जमकर बिके खील-बताशे व मिठाई
भैया दूज पर खील-बताशे व मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। लोगों ने बहनों के यहां ले जाने के लिए जमकर खरीदारी की। कई दुकानों पर तो मिठाई ही नहीं बची। इस बार मावे की मिठाई की खरीदारी पर लोगों का रुझान कम रहा। बिना मावा वाली मिठाइयां, सोन पापड़ी व गजक आदि की जमकर खरीददारी हुई। जानसठ रू क्षेत्र में भैया दूज का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनके सुखमय जीवन की कामना की। सड़कों पर बाइकों व अन्य वाहनों की भीड़ दिखाई दी। परिवहन विभाग का दावा खोखला साबित हुआ। त्योहार के चलते सुबह से ही कस्बे के बस अड्डे पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। बसों की कमी के चलते आमजन को काफी परेशानी हुई। डग्गामार वाहन चालकों ने इसका फायदा उठाते हुए मनमाना किराया वसूला। वहीं पुरकाजी में भी भैया दूज पर भाइयों ने बहनों के घरों पर जाकर तिलक कराए। बहनों ने टीका लगाकर गोला व खील-बताशे देकर भाइयों से स्नेह जताया। त्योहार को लेकर बसों का भारी टोटा रहा। सभी गांवों के स्टैंड सुबह से ही सवारियों से भरे रहे। ऐसे में डग्गामार वाहनों ने मनमाना किराया वसूल कर चांदी काटी। पूरा दिन हाईवे पर वाहनों की भारी भीड़ रही। पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही। इसी के साथ ही चरथावल में भी भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व हर्षाल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर व मुंह मीठा कर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। दिए। इस मौके पर मिठाई व गिफ्ट की दुकानों पर खासी भीड़ दिखाई दी। शाम तक बहनों के लिए उपहार खरीदने का सिलसिला जारी रहा। भाई-बहन के इस पर्व पर घरों में सुबह से शाम तक पूजा-पाठ का क्रम चला। वहीं बुढ़ाना कस्बा व देहात क्षेत्र में भाई व बहन के प्यार का पर्व भैया दूज परंपरागत रूप से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को टीका कर मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार प्रदान किए। त्योहार पर कस्बे के सभी बैंकों के एटीएम पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। कई एटीएम से उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। शाहपुर क्षेत्र में भी भाई-बहन के अटूट प्यार के प्रतीक का पर्व भैया दूज को नगर व क्षेत्र में हर्षाल्लास के साथ मनाया। बहनों ने व्रत रख व अपने भाइयों को तिलक कर उनके मंगल जीवन व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर रक्षा का वचन दिया। इस दौरान सड़कों पर भारी आवागमन बना रहा। चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही।मोरना कस्बा व आसपास के क्षेत्र भोकरहेडी, ककरौली, भोपा, बेहडा सादात आदि मे भाई-बहन का त्योहार भैयादूज धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर गोला देकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। गांव सिकंदरपुर के बुजुर्ग चौ. जय ङ्क्षसह भी खील-बताशे लेकर क्षेत्र के गांव छछरौली में अपनी बड़ी बहन शीला से तिलक कराने पहुंचे उनका कहना है कि वे इस त्योहार को कभी नही भूलते और मरते दम तक अपनी बहन के पास आते रहेंगे। गांव काकड़ा के जगमेर, पिन्ना के राजेंद्र व खेड़ी के बुजुर्ग रामसिह का कहना कि वे हर साल भैया-दूज पर अपनी बहन से तिलक कराने जरूर आते है। इस दौरान बसों में भी भारी भीड़ रही, यात्रियों ने बसों की छतों पर बैठकर सफर किया।
भाइयों को लगाया मंगल तिलक
खतौली। नगर और देहात में भैयादूज का पर्व हर्षाल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों का मंगल तिलक किया और उनकी लंबी आयु की कामनाएं की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। उधर, बहनों का सफर मुसीबत भरा रहा। जानसठ तिराहे पर घंटों तक यात्री बसों का इंतजार करते रहे।
शनिवार की सुबह से ही भाई बहन और भाई एक-दूसरे के घर पहुंचने शुरू हो गए थे। भाई व बहनें निजी वाहन, रोडवेज और प्राइवेट वाहनों से मंजिल तक पहुंचे। भैयादूज के चलते बसों में खासी भीड़ रही। रोडवेज चालक भीड़ के चलते बसों को लेकर सीधे निकलते रहे। नगर में बुढ़ाना तिराहा, जानसठ तिराहा के साथ घटायन बस स्टैंड, मीरापुर बस अड्डा आदि जगहों पर बसों में खूब भीड़ रही है। भाइयों व बहनों को घंटों तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। अनेक लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। मिठाइयों और खील-बतासों की खूब बिक्री हुई। दिनभर बाजारों में भीड़ रही। इंदिरा मूर्ति और जानसठ रोड पर जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने को पसीना बहाना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।

 

काफी चहल-पहल रही
मुजफ्फरनगर। भाई और बहन के स्नेह के प्रतीक भैयादूज पर्व की तैयारियों को लेकर बहनों ने बाजारों में गोले और अन्य उपहार खरीदे। अन्य शहरों में बसी बहनों के साथ पर्व की खुशियां मनाने के लिए भाइयों ने प्रस्थान किया।
पंच दीपोत्सव में शनिवार को भैया दूज पर्व मनाया जाएगा। रविवार को बहनों ने त्योहार के लिए सामानों की खरीदारी की। शहर के दाल मंडी, भगत सिंह रोड, टाउनहाल रोड, गांधी कॉलोनी, नई मंडी के बाजारों में काफी चहल पहल रही। त्योहार से संबंध सामान खील, बतासों के साथ गोले की खरीदारी की गई। मिठाइयों और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। देहात में भी बाजारों में काफी रौनक दिखाई दी।

धु-धु कर के लगी आग
मुजफ्फरनगर। जिले में दिन छिपते ही थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक विधुत पोल में अचानक शार्ट शर्किट से भीषण आग लग गई आग लगता देख आस पास के दुकानदारों सहित मौहल्ला वासियों में हड़कंप मच गया किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी दे दी।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग कर्मियों ने मोके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए मौहल्ला वासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
दरअसल पूरा मामला थाना नई मंडी से चन्द कदमो की दुरी पर स्थित श्री साईं विहार मौहल्ले का है जहां मौहल्ले की मुख्य गली के बाहर लगे विधुत पोल पर अचानक शार्ट शर्किट से आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया विधुत पोल में लगी भीषण आग के चलते क्षेत्रीय दुकानदारों सहित मौहल्ला वासियों में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में ही पहले स्थानीय दुकानदारों जिनमे गौरव स्वीट्स एंव मेडिकल स्टोर संचालक ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग ज्यादा बढ़ता देख स्थानीय सभासद विकास गुप्ता आदि ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी।
उधर नई मंडी में आग की सूचना मिलते ही बिना देर करे दमकल विभाग की गाड़ी भी मोके पर पहुंच गई और स्थानीय मौहल्ला वासियों की मदद से विधुत पोल में लगी आग पर काबू पा लिया यहां आधा घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
स्थानीय निवासियों की माने तो आजकल हर विधुत पोल पर इंटरनेट सहित तमाम डिश आदि की केबिल वायर बन्धी हुई होती है अचानक शार्ट शर्किट के चलते आग लग गई।

दबंगों ने हमला कर किया घायल
मुजफ्फरनगर। दबंगों ने युवक पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार तीन दबंगो ने युवक पर डंडों व चाकू से हमला घायल कर दिया। बताया गया है कि गांव में चली आ रही रंजिश के चलते युवक पर हमला किया गया। बताया गया है कि युवक टावर की ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने गांव दूधली जा रहे युवक पर भमेला गांव के पास हुआ था हमला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची थी तितावी पुलिस और गम्भीरता से कर रही है घटना की जांच। तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया की जल्द ही अज्ञात दबंगो की शिनाख्त कराकर की जाएगी गिरफ्तारी। तितावी थाना क्षेत्र के भमेला गांव के पास देर रात हुई थी मारपीट की घटना।

 

पुलिस को मिली सफलताः हत्या की घटना का किया खुलासा12 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। गत दिवस जानसठ थानाक्षेत्र स्थित ग्राम तालड़ा में मोहित पुत्र रविन्द्र को अभियुक्त सतीश पाल द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारी थी, जिसकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना जानसठ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सतीश पाल को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सतीश पाल पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम तालड़ा थाना जानसठ मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है। जानसठ पुलिस ने उक्त अभियुक्त से ०१ तंमचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा (नाल में फंसा हुआ) कारतूस (आलाकत्ल) भी बरामद किया हैं।
हत्या का कारण दौराने पूछताछ अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि लगभग ०४ माह पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर हमारे मध्य झगडा हुआ था, जिस कारण रंजिशन इस घटना के अंजाम दिया गया था।

 

 ट्रायल 7 नवंबर कोः मनोज पुंडीर
मुजफ्फर नगर। शामली और मुजफ्फर नगर जनपद के अंडर १६ क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल कल रविवार ७ नवंबर को दोपहर १ बजे से होंगे।
यह ट्रायल अल्मासपुर में स्तिथ मैग स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित किए जायेगे।मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मंनोज पुंडीर ने बताया कि शामली के ४२ और मुजफ्फर नगर के पूर्व पंजीकृत ९० खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगे।इन सभी को अपनी पंजीकरण स्लिप साथ मे लाने को कहा गया है।
जो खिलाड़ी पंजीकरण से रह गए हो वो भी कल ही १२ बजे से अपना पंजीकरण करा कर ट्रायल दे सकते है। अगले चरण के लिए होने वाले ट्रायल के लिए चुने हुए खिलाड़ियों के मैच कराकर ही इनका चयन होगा। खिलाड़ी ट्रायल व्यस्थापक अरशद मोहमद से संपर्क कर सकते है।

 

चाकू सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र रमेश नि0 जसवंतपुरी हनुमान द्वार थाना सिविल लाइन मु0नगर को बाल्मीकि मंदिर के पीछे वाले कोने पर सरवट रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया ।
वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त गौरव पुत्र राजेश गोगी नि0 जनकपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ किया
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज के संस्थापक, वेदों के पुर्नद्धारक महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ किया गया। अनुयायियों ने यज्ञ, योग और वैदिक संस्कृति से परिवारों को जोड़ने का संकल्प लिया।
संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और शांति हेतु स्मृति यज्ञ में आहुतियां दी गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि दीपावली पर्व पर महान संन्यासी स्वामी दयानंद का निर्वाण हुआ था। उन्होंने वेदों की पुर्न स्थापना की। पाखंड, अंधविश्वास, ढोंग और कुरीतियों के खिलाफ व्यापक आंदोलन प्रारंभ किया। उनकी देशभक्ति और प्रेरणा से लाखों नौजवानों ने स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष, त्याग और बलिदान किया। स्वामी ने सत्ती प्रथा, बाल विवाह के अभिशाप से नारी को मुक्त कराया। बेटियों को शिक्षा से जोड़ा और गुरुकुलों की परंपरा शुरू की।
कार्यक्रम में अथर्व, लक्षयदेव, अनन्या दत्त ने महर्षि की महिमा के भजन सुनाए। गांधी कालोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में निर्वाण दिवस पर आयोजित यज्ञ में यजमान सविता एवं राजकुमार रहे। प्रधान राकेश ढिंगरा तथा गजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि ऋषि दयानंद सच्चे देशभक्त सन्यासी थे, जिन्होंने स्वाधीनता का बिगुल फूंका। यज्ञ ब्रह्म संगीता राठी रही। देवेंद्र राणा, विजयपाल सिंह, अशोक राठी, जयपाल धीमान, प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी, महिला प्रधान उषा पटपटिया, नीरज राणा, कांता देवी उपस्थित रही।

मार्ग बनवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से बुढ़ाना मार्ग पर हरसौली चेकपोस्ट से सिसौली गांव तक मार्ग बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के निर्माण से छह से अधिक गांव के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
हड़ौली, खतौला और कुटबा-कुटबी गांव के ग्रामीण दुष्यंत कुमार, सहदेव सिंह, जितेंद्र कुमार और धर्मेंद्र का कहना है कि मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर हरसौली चेकपोस्ट के सामने से मार्ग हरसौली, खतौला, कुटबा-कुटबी, हड़ौली होते हुए सिसौली तक जाता है। इस मार्ग से छह से अधिक गांव के लोगों का आवागमन होता है। फिलहाल यह मार्ग कई जगह से टूटा हुआ है। हड़ौली से सिसौली तक लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। खतौला गांव में भी मार्ग खराब है। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से इस मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण की मांग की है। इस मार्ग से ग्रामीण मुजफ्फरनगर, बड़ौत, बुढ़ाना और शाहपुर आसानी से आवागमन कर सकेंगे। इसी मार्ग से बघरा के लिए भी रास्ता जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21438 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =