Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी की जागरूकता बैठक का हुआ आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ओसिस स्टडी सेंटर मिमलाना रोड पर एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया जिसमें १००प्रतिशत टीकाकरण के सम्बंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० प्रशांत कुमार द्वारा प्रभावी व्यक्तियों की बैठक की अध्यक्षता की गई।

इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की टीम से डी०एम०सी० यूनिसेफ तरन्नुम सिद्दीकी, कोल्ड चौन मैनेजर प्रदीप शर्मा, एम०ओ०आई०सी० डॉ सनव्वर, अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर कमल कुमार, ब्लॉक कॉर्डिनेटर यूनिसेफ रिफाकत अली, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना से अमान अली उपस्थित रहे।

चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा कोविड टीकाकरण की अब तक कि उपलब्धियों ओर सामाजिक संस्थाओं व प्रभावी व्यक्तियों के सहयोग पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता कर टीकाकरण का १०० प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में मास्टर इसरार (हमारा नारा भाई चारा) ने अपनी बात रखते हुए बताया कि मिमलाना रोड के क्षेत्र में जबकि टीकाकरण को लेकर अफवाओं का बाजार गर्म था उस समय भी सबसे अधिक टीकाकरण कराया गया और भविष्य में भी चिकित्सा विभाग को इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा।

मौलाना सदाकत ने चिकित्सा विभाग के कदम की सराहना करने हुए सहयोग करने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से मौलाना ताहिर कासमी, पूर्व सभासद मौ सलीम, डॉ वसीम व हमारा नारा भाई चारा की टीम, कारी शाहिद हुसैनी, डॉ० इरशाद सम्राट,अरशद सम्राट, शिशु जागृति के प्रधानाचार्य, डॉ०समद आदि उपस्थित रहे। बैठक के आयोजन में मुख्य भूमिका ओसिस स्टडी सेन्टर के प्रबंधक मौलाना इफ्तेखार की रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + four =