Religious

कब बन पाएगा मकान और किस टाइप का योग बन रहा है जाने अपने जन्म कुण्डली (Kundli) से …..

Kundli: मकान किस तरह का (जैसे, फ्लैट, बंगला सामान्य स्तर का मकान कालोनी का मकान आदि) किस तरह का बन पाएगा और क्या मकान होगा क्योंकि जिस किस्मत में मकान सुख लिखा होता है वैसा ही मिलता है और क्यों मकान समस्या आ रही है

आज इन्ही सब विषयो पर बात करते है। घर मकान की जब समस्या होती है तो जीना भी बिना अपने मकान के अधूरा लगता हैं क्योंकि निवास स्थान सबके लिए जरूरी है।

अपने मकान का सुख जो होता है उसका आनंद ही अलग है साथ ही अपने मकान को जैसा चाहे रूप रेखा दे सकते है। कुंडली का चौथा भाव, चौथे भाव स्वामी मकान का है तो मंगल मकान सुख का ग्रह है।

जब कुंडली Kundli का चौथा भाव, भावेश पीड़ित अवस्था मे होता है तब मकान सुख की दिक्कते समस्या बनी रहती है, और जब मकान योग अच्छे होते है मतलब चौथा भाव, चौथे भाव का स्वामी अच्छी शुभ स्थिति में, किसी राजयोग में,

शुभ योगों में होगा और मकान जमीन का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह मंगल अच्छी स्थिति में कुंडली मे बैठा है तब मकान बन जाता है अपने मकान का सुख मिल जाता है।

मकान के रूप में फ्लैट होगा, बंगला टाइप घर होगा या सामान्य यह सब निर्भर करेगा आपके कुंडली के चौथे भाव, भावेश की स्थिति कितने शुभ और अनुकूल है जितनी ज्यादा शुभ और अनुकूल होगी उसी अनुसार जिस टाइप का चाहेगे वैसा बनेगा।

मेष लग्न में चौथे भाव का स्वामी चन्द्र है अब चौथे भाव स्वामी यहॉ मकान सुख कारक मंगल के साथ बलवान स्थिति में हो तब अपना मकान फ्लेट, अच्छी स्थिति वाला बन जायेगा साथ ही गुरु शुक्र सूर्य यह ग्रह कोठी/बंगला टाइप मकान देगें

यदि अब यहाँ मंगल चन्द्र के सम्बन्ध में बलवान सूर्य गुरु या शुक्र का भी संबंन्ध बने और पाप या अशुभ ग्रहों अशुभ योगों का प्रभाव चौथे भाव ,पर नही है तब बंगला/कोठी टाइप मकान बनेगा, बाकी निर्भर करेगा जातक/जातिक किस टाइप का चाहते है।

मिथुन लग्न में लग्नेश बुध ही चौथे भाव का स्वामी है अब बुध बलवान होकर सूर्य गुरु जैसे ग्रहो के साथ सम्बन्ध में है और मंगल की स्थिति अच्छी है तब मनोकुल मकान सुख मिलेगा।

चौथा भाव और चौथे भाव स्वामी बुध किसी राजयोग में है जैसे शुक्र शनि के साथ राजयोग में होगा और मंगल बलवान स्थिति में है तब मनोअनुकूल जैसा मकान चाहेंगे वैसा बनेगा/हो जाएगा।
अब एक उदाहरण से समझते है मकान बहुत बड़ा कब नही बन पाता और कब बड़ा बनेगा?? शनि राहु यह छोटे मकान के कारक ग्रह है तो गुरु शुक्र सूर्य मंगल बड़े मकान के।

यहाँ चौथे भाव स्वामी स्वयम मंगल है अब मंगल यहाँ गुरु शुक्र बुध या बलवान सूर्य जैसे ग्रहो के प्रभाव में है तब बड़ा मकान, यदि शनि राहु केतु की दृष्टि चौथे भाव, भावेश मंगल पर है तब मकान छोटा बनेगा।

इस तरह चौथे भाव, भावेश और मंगल की स्थिति अनुसार मनोकुल अपनी पसंद का मकान, और यह थोड़े कमजोर या सामान्य स्थिति में है तब सामान्य मकान सुख होगा

और यदि मकान सुख के योग नही है तब मकान सुख बहुत मुश्किल होता है ऐसी स्थिति में उपाय करके ही मकान सुख मिल सकता है।

और अधिक जानकारी जन्मकुंडली Kundli से जुड़ा हुआ परामर्श या हस्तरेखा वास्तु अंक ज्योतिष या किसी भी प्रकार के कर्ज जॉब नौकरी आदि समस्या या किसी भी प्रकार की दिक्कत है तो संपर्क करे .

Religious Desk

हमारे धार्मिक सामग्री संपादक धर्म, ज्योतिष और वास्तु के गूढ़ रहस्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों, आध्यात्मिक सिद्धांतों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित लेखन में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। वे पाठकों को धर्म के विविध पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं, ताकि सभी लोग अपने जीवन में मूल्य और आस्था का समावेश कर सकें।

Religious Desk has 284 posts and counting. See all posts by Religious Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 13 =