News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हादसो में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से रोहनी निवासी अजय पाल अपने परिवार के साथ अपनी कार संख्या डीएल8सीएके/2879 में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। बाईपास पर सामने से आये एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार एक पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में अजय पाल और उनके परिवार के लोग घायल हो गये। घायलां को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में अजय पाल उनक पत्नी सविता पुत्र प्रदीप व सुनील घायल हुए है। इसके अलावा भोपा रोड पर हुए सड़क हादसे में बच्चन सिंह कालोनी निवासी हर्षित पुत्र सोमपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। आदर्श कालोनी निवासी सुनील को एसडी कालेज के सामने तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौहल्ला दक्षिणी सिविल लाईन निवासी सुरेन्द्र पुत्र ध्यानसिह आज दोपहर के वक्त बाईक द्वारा रामपुर तिराहे से लौटते वक्त डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। खतौली के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी अंकित गोयल स्कूटी द्वारा जानसठ तिराहे के समीप मेरठ की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर चोटिल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी इलयास पुत्र आसमौहम्द शाहपुर नदी के पुल के समीप सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्र्रामीणो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। मेरठ से बाईक द्वारा पुरकाजी रिश्तेदारी मे जा रहे पति-पत्नि मंसूरपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गए। जिन्हे ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया। सूत्रो के अनुसार मेरठ के जागृति विहार निवासी राकेश अपनी पत्नि संध्या के साथ आज सुबह बाईक द्वारा मेरठ से पुरकाजी रिश्तेदारी मे जा रहा था कि बाईक सवार ये दम्पत्ति जैसे ही बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज के समीप पहुंचे कि इसी बीच पीछे की और से तेजी व लापरवाही के साथ आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर ये दोनो चोटिल हो गए। ग्रामीणो ने इन दोनो को प्राथमिक उपचार के लिए मैडिकल कॉलेज भिजवाया।

 

अलग अलग स्थानों से कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर आबकारी निरीक्षक राजकमल जनपद मेरठ द्वारा अभियुक्त सत्यभान जासवाल पुत्र कृष्णाप्रसाद जासवाल निवासी पुरे अवसान थाना कुरेभान जनपद सुल्तानपुर को पचेण्डा रोड से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुरेश चन्द पुत्र सतीश चन्द निवासी कम्बलवाला बाग थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र िंसंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मिथुन पुत्र जगसिंह निवासी खेडी थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शिवराज सिंह तौमर द्वारा वारण्टी अभियुक्त इन्द्रपाल पुत्र हरज्ञान निवासी ग्राम डबल थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त सलमान पुत्र हफीज निवासी ग्राम डूंगर थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर को फुगाना चौराहा बस अड्डे से गिरफ्तार किया।

 

दो विवाहिताओं ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर दो विवाहिताओं ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी निवासी महिला ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर यिला। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला लद्दावाला निवासी 45 वर्षीय महिला ने भी सदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

 

तीन को किया गिरफ्तार1 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के तस्कर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है इनमे से एक को अवैध शस्त्र रखने के आरोप में तथा दूसरे को अदालत द्वारा विद्युत चोरी के मामले में जारी किये गये वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को देखकर उसे टोका तो वह मौके से भागने लगा। पुलिस ने आरोपी के दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अ० वाहिद पुत्र अनीश अंसारी नि० बेकरी वाली गली नं -३ लद्दावाला थाना को०नगर है। एक अन्य ममाले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बेच रहे सतेन्द्र पुत्र धर्म सिह नि० कछौली थाना को०नगर को 30 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में 135 विद्युत अधिनियम में अदालत द्वारा जारी किये गये गिरफ्तारी वांरट पर पुलिस ने रोहित पुत्र किशोर नि० आर्यपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।

 

जीएसटी घटाने की मांग4 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कपडा व्यापार संघ के मीडिया प्रभारी अजय कुमार सिंघल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि नगर के कपडा मार्किट के वरिष्ठ कपडा व्यापारियों की एक बैठक एस.डी.कॉलिज न्यू मार्केट के शिव मंदिर के प्रागण मे आहूत की गई। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने भारत सरकार द्वारा कपडा व रेडीमेड वस्त्रों पवर जीएसटी की दरें 5 प्र्रतिशत से 12 प्रतिशत करने का कडा विरोध करते हुए सख्त नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सरकार व राजस्व पहले ही अपेक्षानुरूप आ रहा है। फिर जी.एस.टी.बढने से मंहगाई बढेगी। कपडे के निर्यातक अन्य देश बेल्जियम,चीन,बांग्लादेश से भारत पिछड जायेगा। कोई किसी प्रकार का फायदा नही नही होगा। मंहगाई पढने के कारण जनता मे आक्रोश बढेगा। अतः इस बढाई गई जी.एस.टी. दरों को अविलम्ब वापिस लेने की मांग की।
बैठक मे नगर के सभी कपडा मार्किट के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा एक स्वर में बढाई गई जीएसटी का विरोध करते हुए वापिस लेने की मांग की। बैठक मे अशोक छाबडा मोलाहेडी मार्किट,चुन्नी लाल सुनेजा, नेहरू मार्किट,विजय तागरा,,योगेश भगत जी, राकेश कंसल न्यू एस.डी.मार्किट,ज्ञान चंद अरोरा,कांति प्रसाद त्यागी, नरेश सिघल एस.डी.मार्किट, देवेन्द्र गर्ग,राकेश मदान, भूषण जैन, कृष्ण स्वरूप, घनश्याम पालीवाल, रिमू कालरा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को किया प्रदर्शन5 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। बहुजन एकता संषर्ष समिति के जिलाध्यक्ष शौकीन कुरैशी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव को सम्बोधित प्रार्थना पत्र में छपार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सिसौना निवासी एक युवक ने आरेप लगाते हुए बताया कि प्रार्थी राहुल पुत्र स्व विक्टर निवासी गांव शाहबुद्दीनपुर ने प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि उसके पिता विक्टर पुत्र हरीकिशन 10 वर्ष से सिसौना स्थित एक आई.टी.आई.मे विगत 10 वर्षो से चौकीदार की नौकरी करते थे। प्रार्थी का आरोप है कि विगत 2 दिसम्बर 2021 को रविन्द्र कुमार प्रबन्धक आई.टी.आई. सिसौना व शूरू पुत्र नामालूम निवासी सिसौना थाना छपार ने हत्या करा दी थी। पीडित का कहना है उक्त मामले मे थाना छपार में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि अभी तक भी उक्त मामले मे कोई गिरफ्तारी नही हो सकी है। आरोपीगण अभ्ज्ञी तक खुले घूम रहे हैं तथा उसे धमकी दे रहे है। कि या तो वह मुकदमा वापिस ले ले, नही तो उसे भी उसके बाप के पास पहुंचा दिया जाएगा। प्रार्थी को उक्त लोगों से अपनी व अपने परिवार की जान का खतरा बना हुआ है। आरोपीगण झगडालु किस्म के लोग हैं। अतः आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेजा जाना चाहिए। प्रार्थना पत्र मे मांग की है कि उक्त मुकदमे मे एस.सी.एस.टी. की धारा का इजाफा करके आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।

धमकी देने का लगाया आरोप6 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। नाबालिग युवती ने अपने सगे मामा व उसके साथियों पर उसके अपहरण करने एवं हत्या की धमकी आदि का आरोप लगाते हुए आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। युवती ने अपने परिजनो तथा ग्रामीणो के साथ एसएसपी कार्यालय पर उक्त मामले मे त्वरित कार्यवाही की मांग की है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव खुडडा निवासी नाबालिग युवती ने अपने परिजनो एवं ग्रामीणो के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थिया नाबालिग है। प्रार्थीया की जन्मतिथि 2 फरवरी 2005 है। प्रार्थिया का आरोप है कि अजय पुत्र सतीश निवासवसी ग्राम बदवाला,थाना शाहपुर जो अपने सगे मामा पप्पू व बब्लू के पास उसके गांव खुडडा मे ही रहता है। आरोप है कि 19 नवम्बर 2021 को समय करीब 11 बजे अजय अपने सगे मामा पप्पू व बबलू कीक मदद से प्रार्थिया का अपहरण करके भगागर ले गया था। जिसका मु.अ.सं-237,2021 अन्तर्गत धारा 363 सी.आर.पी.सी.थाना छपार पर पंजीकृत हआ। दिनांक 25 नवम्बर 2021 को न्यायायालय के समक्षपेश करके धारा 164 सीआर.पी.सी. का बयान करया गया। प्रार्थीया का कहना है कि उसने अपनपे बयान मे अजय व अनुज पर अपने साथ दुष्कर्म का आरोप एवं अपने मामा पप्पू व बबलू द्वारा डराने व धमकाने का बयान दिया है। प्रार्थीया अपने माता-पिता के साथ खुशी पूर्वक रह रही है। परन्तु अजय,अनुज, पप्पू,बबलू गांव में खुलेआम घूम रहे हैं तथा धमकी दे रहे हैं कि उसे हर हाल में उनके साथ रहना होगा। नही तो मौका मिलते ही वे दोबारा उसका अपहरण करके भगा ले जायेंगे या उसके सगे भाई अमन का कत्ल खुद या किसीक से करवा देंगे। उनका कहना है कि पुलिस भी उनका कुछ बिगाड नही सकती। इसलिए उपरोक्त अजय,अनुज,पप्पू व बबलू को गिरफ्तार कराकर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए जिला कारागार में भेजा जाना अति आवश्यक है। प्रार्थिया कहना है कि उसने इस सम्बन्ध में विगत 2 दिसम्बर 2021 को एसएसपी कार्यालय पर एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। जिस पर कोई कार्यवाही ना होने के कारण वह पुनः एसएसपी कार्यालय पर प्रस्तुत हो रही है। शिकायती पत्र में मांग की गई कि उपरोक्त अजय पुत्र सतीश व उसके चाचा के लडके अनुज तथा मामा पप्पू व बबलू को अतिशीघ्र गिरफ्तार कराकर जिला कारागार मुजफ्फरनगर में भिजवाया जाए। ताकि प्रार्थिया व प्रार्थिया के परिजनो की जान माल की सुरक्षा हो सके।

प्रतियोगिता में लिया बढ चढ़कर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीतामनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज जी देश विदेश मे गीता जयंती का आयोजन कर रहे है जिसमे श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुज़फ्फरनगर द्वारा ८ दिसम्बर से १४ दिसम्बर तक हर दिन गीता जी के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुज़फ्फरनगर द्वारा बी एस एम डिग्री कॉलेज और एच् एस एम डिग्री कॉलेज मे गीता प्रश्नोत्तरी एवं भगवत गीता जी का सद्भावना पाठ कराया गया। वहीं १४ दिसम्बर २०२१ को सुबह १०.३० बजे टाउन हॉल से भगत सिंह रोड होते हुए सत्संग भवन मुजफ्फरनगर शामली रोड मे गीता जयंती की शोभा यात्रा संपन्न की जाएगी एवं सत्संग भवन पहुंच कर भगवत गीता आरती के पश्चात भंडारे का भी आयोजन होगां।

 

निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
मुज़फ्फरनगर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खादर वाला का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव  के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खादर वाला का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय लगभग १ः०० बजे दोपहर को समस्त स्टाफ उपस्थित मिला चिकित्सालय में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा चिकित्सालय के अभिलेखों के रखरखाव में इंचार्ज फार्मेसिस्ट को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।

 

सड़क सुरक्षा के तहत किया जागरूक्
मुजफ्फरनगर। नगर के मीनाक्षी चौक पर आज सड़क सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया।इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।डॉक्टरों की टीम के द्वारा वाहन चला रहे वाहन चालकों को रोककर समझाया गया कि वे दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और चौ पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।वाहन चलाते समय इधर उधर ना देखें और साथ ही ईयर फोन का प्रयोग ना करें,यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं,खुद भी सुरक्षित रहें और साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इसी के साथ साथ डॉक्टरों की टीम के द्वारा वाहन चालकों को बताया गया कि हमेशा वाहन चलाते समय अपने वाहन के कागज अपने पास रखें।इस यातायात जागरूकता के संबंध में मक्की नगर में स्थित नगरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

जागरूकता कार्यशाला का आयोजन10 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन के ट्रैफिक सभागार में पुलिस विभाग मे तैनात कर्मचारियों को दर्द से राहत की मुहिम चलाई गई। जिसके तहत
मैक्स रिलीफ स्पाइन रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेन्टर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. तारिक़ व डॉ. सारा ने दर्जनों पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों का निशुल्क उपचार किया। कई मरीज ऐसे थे जिन्हें लंबे समय तक फिजियोथेरेपी की जरूरत थी, उन्हें निशुल्क उपचार के लिए क्लीनिक का समय प्रदान किया गया। इससे पूर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार अधीक्षक मौ. नदीम ने कैम्प का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों को दर्द सहन करना होता है। मगर अब फिजियोथेरेपी ने इस दर्द को आसान कर दिया है। कैम्प से पूर्व पैन मैनेजमेंट पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.तारिक़ ने पहले पैन मैनेजमेंट पर लेक्चर दिया। जिसमे उन्होंने विभिन्न दर्द की बीमारियों के बारे में बताया और पुलिस कर्मियों को जागरूक किया। उसके बाद डॉ. सारा ने कहा कि सर्दी में दर्द की बीमारी बढ़ती है ऐसे में महिलाओ को खास तौर से ध्यान रखना चाहिए। प्रशिक्षित चिकित्सक से ही इलाज कराए। इस कैम्प में फिजियो डॉ. तारिक़ ने पुलिस कर्मियों को सदा मुफ्त परामर्श देने का वादा किया और प्रति माह ५ पुलिस कर्मियों को निशुल्क थेरेपी देने की घोषणा भी की। इसके अलावा सर्जिकल के सामान में अधिकतम छूट दिलाने का वादा किया। इस अवसर पर मौ. यूसुफ , एकता शर्मा , निकिता शर्मा , मुरसलीन , अनस , सलीम आदि मौजूद रहे।

 

सेवादारों ने किया राशन का वितरणा
मुजफ्फरनगर। शाह सतनाम जी महाराज की पुण्यतिथि पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर राशन, जर्सी एवं फलों का वितरण विभिन्न आश्रमों में किया। शाह सतनाम जी महाराज की पुण्यतिथि पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पटेलनगर स्थित मूंगा देवी मुक्ता देवी महिला आश्रम में वहां रह रही वृ8द्मओं को फलों, जर्सियां व राशन का वितरण किया। इस दौरान ४५द्गस्श्वष्द्भ द्यद्मह्यह्व2 इंसा ने कहा कि मानवता की पूजा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है, इसलिए महाराज जी की पुण्यतिथि पर वृ8द्मजनांह्यह्यह्यह्य को विभिन्न सामान वितरित किये गये है, इस दौरान किशोरीलाल सोनू, बबलू इंसा, विजय इंसा, ब्रजपाल, योगेन्द्र इंसा, प्रमोद व पत्रकार राधेश्याम इंसा मौजूद रहे। सेवादारों ने इसके अलावा नया बांस स्थित वृ8द्म आश्रम तथा गांधी कालोनी स्थित अनाथ आश्रम में भी जाकर वहां रह रहे लगभग ४० परिवारों को राशन, फल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया।

 

सड़क सुरक्षा के दिये टिप्स
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न माध्यमों से रंगों एवं तूलिका के द्वारा अपने मन के भावों को उकेरा प्रतियोगी प्रतिभागियों ने अपनी अपनी पेंटिंग के माध्यम से सड़क पर चलते समय हमें किन किन सावधानियों का प्रयोग करना चाहिए ताकि होने वाली दुर्घटनाओं से बच सकें प्रतियोगिता के संयोजक डॉक्टर राजबल सैनी रहे इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल जी ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग इशरत प्रथम लवी द्वितीय स्थान अंतिमा तृतीय स्थान पर है जूनियर वर्ग में प्रथम देव सैनी द्वितीय चिराग दीपांशु तृतीय स्थान पर रहा प्राप्त किया बाकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया निर्णायक की भूमिका में विद्यालय के अध्यापक श्री अरविंद कुमार व जयप्रकाशजी रहे प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के अन्य अध्यापकों का विशेष योगदान ना जिसमें कुमारी ज्योति प्रेरणा शर्मा प्रीती त्यागी शिवानी राणा डॉ रश्मि चौधरी व यशपाल सिंह रहे।

 

दिव्यांगजन मोटरराईज्ड ट्राइसाईकिल के लिए करे आवेदन
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि एतदद्वारा जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराये जाने हेतु योजना संचालित है। इच्छुक दिव्यांगजन उपरोक्त योजनान्तर्गत अपना आन लाइन आवेदन कर हार्ड कापी तत्काल कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, मुजफ्फरनगर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल योजना हेतु नियम एवं शर्ते निम्नवत है-१. ऐसे दिव्यांगजन जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेबल पल्सी, हीमोफीबिया आदि से ग्रसित हो या व्यक्ति उपर्युक्त की भांति शारीरिक स्थिति में हो उनकी दृष्टि अच्छी हो, मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर से ऊपर का हिस्सा स्वस्थ हो, दिव्यांगजन मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल पर बैठकर अपने हाथों से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हो व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उसकी दिव्यांगजा न्यूनतम ८० प्रतिशत या उससे अधिक हो।
२. ऐसे दिव्यांगजन जिनकी आयु १६ वर्ष या १६ वर्ष से अधिक है एवं जनपद के स्थायी निवासी हैं।
३. ऐसे दिव्यांगजन या उनके परिवार की समस्त श्रोतों से वार्षिक आयः १८००००/- से अधिक नही है। (तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र के अनुसार)
४. ऐसे दिव्यांगजन जो हाईस्कूल या उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत है, को वरीयता दी जायेगी, जिसके संबंध में संस्थान के संस्थाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र कार्यालय को उपलबध कराना अनिवार्य होगा।
५. दिव्यांगजन को प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर लाभान्वित किया जायेगा। पात्र दिव्यांगजन को यू०डी०आई०डी० कार्ड उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
६. जनपद स्तर पर गठित तकनीकी समिति द्वारा शारीरिक स्थिति की सक्षमता का भौतिक परीक्षण होने के उपरान्त पात्र पाये जाने पर अनुमोदन समिति द्वारा अनुमोदनोपरान्त कार्यवाही की जायेगी।
७.संलग्नकों का विवरण-१. दिव्यांग प्रमाण पत्र ८० प्रतिशत या उससे अधिक का हो मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत किया गया हो।
२. आय प्रमाण पत्र वार्षिक आय रू १८००००/- से अधिक न हो, जो तहसील द्वारा निर्गत किया गया हो।
३. मूल निवास प्रमाण पत्र।
४. विद्यार्थी वर्ग हेतु हाईस्कूल का शैक्षिक प्रमाण पत्र।
५. आवेदक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति का है तो जाति प्रमाण पत्र।
६. यू०डी०आई०डी० कार्ड।
७. आधार कार्ड / अन्य प्रमाण पत्र।
८. दिव्यांगता दर्शाता हुआ एक पासपोर्ट साईज का नवीनतम फोटोग्राफ।
९. मोबाईल नम्बरं
अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मेरठ रोड मुजफ्फरनगर से सम्पर्क करें। इच्छुक दिव्यांगजन इस वेबसाइट- ीजजचेरूध्ध्ीकण्नचीण्पद पर आनलाइन आवेदन कर सकता है एवं हार्डकापी कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें।

 

मारपीट से महिला का हुआ गर्भपात, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पुरी न करने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामियानगर निवासी एक युवती का निकाह कुछ माह पूर्व गांव सूजडू निवासी सैय्याद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते थे। इस बीच वह तीन माह की गर्भवती हो गई। प्रताडना के कारण वह अपने मायके में आकर रहने लगी।आरोप है कि 8 दिसंबर को पति सैय्याद, सास अफरोज और देवर उसके मायके पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सभी के सामने पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। मारपीट में उसका तीन माह का गर्भपात भी हो गया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम में भाजपाइयों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक14 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शुभारंभ किया जाने के अवसर पर भाजपाइयों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा के नेताओं ने अलग-अलग मंदिरों में जाकर भगवान शिव की आरती की। शिव चौक पर पहुंचे भाजपा के राज्यमंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शिव चौक पर एकत्र हुए यहां पर विशाल स्क्रीन पर काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन का कार्यक्रम लाइव देखा गया इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पूरे जिले में भाजपा के सभी मॉडल और सभी सेक्टरों में शिव मंदिरों पर भाजपाई एकत्र होकर दिव्य काशी और भव्य काशी कार्यक्रम में भगवान शिव का जयघोष करते हुए दिखे। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 17 =