वैश्विक

पीओके आतंकवादी चला रहे हैं- जनरल बिपिन रावत

जनरल बिपिन रावत ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। बिपिन रावत ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि पीओके पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है। पीओके को पाकिस्तान नियंत्रित नहीं करता बल्कि उसे आतंकवादी चला रहे हैं।

View Image On Twitter

जब हम जम्मू-कश्मीर कहते हैं तो वह पूरा जम्मू-कश्मीर राज्य होता है जिसमें पीओके और गिलगित-बाल्तिस्तान भी शामिल होता है। इस कारण पीओके और बाल्तिस्तान एक कब्जे वाला क्षेत्र बन गया है। इस क्षेत्र को पश्चिमी पड़ोसी ने अवैध तरीके से हथिया लिया है।गिलगित-बाल्तिस्तान तथा पीओके कब्जाए गए क्षेत्र हैं। अनुच्छेद 370 अस्थायी था। जब इसमें पहले संशोधन किए गए थे तब पाकिस्तान ने इस पर आपत्ति नहीं जताई थी। कश्मीर में हम जनजीवन सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसे बाधित करने की कोशिशें की जा रही हैं।उन्होंने आगे कहा कि सैनिकों के लिए दुनिया की बेहतरीन सिग सॉर राइफल को अमेरिका से आयात किया जाएगा। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यह हमारे सैनिकों को साल के अंत तक मिल जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk