Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्राम बिटावदा में जन चैपाल,थाना रतनपुरी का औचक निरीक्षण

Dsc 6952 | जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणपरक योजनाआंे के द्वारा आम जनमानस को मिलने वाली सुविधाओं व जनसस्याओं के निस्तारण को लेकर बहुत गम्भीर है। जिलाधिकारी गांव गांव जाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करा रही है साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की चल रही लोक कल्याणकारी योजनाआंे से ग्रामवासियों को आच्छादित भी कर रही है।

इसी कडी में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बुढाना ब्लाॅक के ग्राम बिटावदा में जन चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण किये जाने के निर्देश भी दिये। आज बिटावदा के प्राथमिक विधालय में विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प भी लगाये गये। जिसमें पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाये गये। जिसमे आयुष्मान योजना, पेशन, कन्या सुमंगला योजना आदि। जिलाधिकारी ने परिवार रजिस्टर, सम्पत्ति रजिस्टर आदि का भी निरीक्षण किया।

——————————————————
प0 दीनदयाल उपाध्याय माॅडल इंटर कालिज का किया निरीक्षण
————————————————————
प्राथमिक विघालय बिटावदा में किया वृक्षारोण व महिलाओं की गोद भराई की
———————————————————-
थाना रतनपुरी का किया औचक निरीक्षण
———————————————————-

जिलाधिकारी ने ग्राम बिटावदा के पं0 दीनदयाल उपाध्याय माॅडल इण्टर कालिज का निरीक्षण किया। उन्होने प्रभारी प्रधानाचार्य को स्कूल व कार्य के प्रति लापरवाही, स्कूल में सफाई आदि की उचित व्यवस्था न होने पर प्रतिकूल प्रविष्ट दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होने ग्रामवासियों की मांग पर स्कूल मे अध्यापक व सुविधाएं दिये जाने के निर्देश दिये कि काॅलिज में सभी मूलभूत सुविधाए मुहैया कराई जायगी अध्यापकांे की तैनाती भी कराई जायेगी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर महिलाओं की गोद भराई की तथा पोषण स्टाॅल का निरीक्षण किया। उन्होने पोषाहार वितरण के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होने प्राथमिक विधालय बिटावदा में पीपल के पेड लगा कर वृक्षारोपण भी किया। ग्राम वासियों की
जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी व उसके लाभ दिये जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयेाजन किया गया है ताकि ग्रामवासियेां को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गंाव गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उनहोने ग्रामवासियों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पजीकरण करोन के बारे में जानकारी दी।

 उनहोने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेाग करे। प्लास्टिक व पाॅलिथीन का प्रयोग न करे। उन्होने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले। उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रेाग आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी।
इसके पश्चात जिलाघिकारी ने थाना रतनपुरी का निरीक्षण करते हुए त्यौहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, भूमिविवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखांे का निरीक्षण किया।  इस अवसर पर सीएमओ पीएस मिश्रा, एसडीएम दीपक कुमार, सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk