Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला पंचायत कर्मचारी यूनियन द्वारा महिला कर्मचारी को दी विदाई

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत कर्मचारी यूनियन द्वारा अपने सभाकक्ष में एक शानदार विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिला पंचायत की महिला कर्मचारी श्रीमती बीना नेगी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।
विदाई समारोह में बोलते हुए जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी श्रीमती नूतन शर्मा ने कहा कि श्रीमती बीना नेगी एक सहयोगी के रूप में पिछले चार वर्षो से मेरे साथ कार्यरत रही उनका व्यवहार व कार्य कार्यालय व परिवार में सामजस्य वाला रहा। उन्होंने श्रीमती नेगी को सलाह दी कि वे रिटायरमेंट के बाद भी अपनी इच्छाओं का दमन न करे अपितु परिवारजनों के सहयोग से उन्हे पूर्ण करने का प्रयास करे।

जिला पंचायत कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा ने कहा कि विदाई समारोह की खास बात यह है कि जब हम सर्विस में आते है तभी हमे रिटायरमेंट का पता चल जाता है उन्होने बीना नेगी के सदव्यवहार के लिए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए जिला पंचायत की चेयरमैन श्रीमती आंचल तोमर ने कहा कि विदाई का अर्थ यह नहीं है कि हमारे आपसी संबंधों पर विराम लग गया। उन्होंने श्रीमती नेगी से कहा कि वे कभी भी अपने आप को अकेला न समझे। उन्होंने समारोह के दौरान छह लाख 54 हजार 312 रूपये का चैक फंड के रूप में तथा 3 लाख 87 हजार 932 रूपये का चैक अर्जित अवकाश के लिए श्रीमती बीना नेगी को प्रदान किया।

इसके साथ ही कर्मचारी यूनियन की ओर से श्रीमती नेगी को घडी, सूट व अन्य आकर्षक उपहार प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन शेरो शायरी के लिए स्टेनो अक्षय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कार्य अधिकारी जितेंद्र कुमार, इंजीनियर कमल किशोर, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व लेखाकार अंग्रेजपाल सिंघल, बडे बाबू एजाज बाबू, वीपीडी, अशोक कुमार यादव, जिला पंचायत के लेखाकार शेरबल सिंह, कु. प्रतिभा तोमर, जयवीर, सुरेंद्र, सतेंद्र, दिनेश, राकेश, अमिताभ, शांति, सरिता, मदन, प्रमोद एवं अंकित आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk