News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई वांछित दबोचे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितो को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश कुमार शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त अय्याज उर्फ परवेज पुत्र मौ0 इलयास निवासी मौ0 रहमतनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर िंसंह द्वारा वांछित अभियुक्त कल्लू पुत्र जामा निवासी मौ0 जाटान कस्वा व थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को रोडवेज बस अड्डे से व नौमान पुत्र हारून निवासी मौ0 जाटान कस्वा व थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार मिश्रा द्वारा वांछित अभियुक्तों सौरभ राजपूत पुत्र नरेश, शिवा उर्फ शिवम पुत्र रामभूल निवासीगण ग्राम बिरालसी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को शिव मन्दिर रोनी हरजीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों जावेद, मुजीम पुत्रगण मुनफैद निवासीगण ग्राम तावली जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 आनन्द कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त फौजी उर्फ शिराज पुत्र लियाकत निवासी सिकन्दरपुर कलां थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया।

नकदी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त व0उ0नि0 लेखराज सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्तों राकेश पुत्र भोपाल निवासी मदीनपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर, वसीम पुत्र निसार निवासी कस्वा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को राकेश व वशीम की दुकान कस्वा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणां के कब्जे से पर्चा सट्टा गत्ता पैन्सिल व 1570 रूपये नकद बरामद किया गया।

चरस सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त मोनिश पुत्र नूर हसन निवासी कस्वा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को चन्दहेडी रोड मदरसे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम चरस को बरामद किया।

 

जनसमस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया। मुजफ्फरनगर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

मुज़फ्फरनगर पुलिस देश में सबसे पहले फ्यूचर टेक्नोलॉजी से जुड़ी2 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। जनपदीय पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने के लिए 5 ब्लॉकचेन तकनीक को अपनाया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी का प्रयोग सबसे पहले मुजफ्फरनगर मे हो रहा है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो मुजफ्फरनगर की आम जनता को इसका बडा लाभ मिलेगा। इस नई तकनीक के सहयोग से जनपद पुलिस अब और बेहतर सेवाएं दे सकेंगी। मुजफ्फरनगर पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने के लिए 5 ब्लॉकचेन तकनीक को अपनाया जा रहा है।
कचहरी स्थित पुलिस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पुलिस ऑफिस में एसएसपी अभिषेक यादव ने मंगलवार दोपहर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पुलिस द्वारा एडवांस ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से जुड़ते हुए फायर नामक कंपनी से टाईअप किया गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पुलिस में पारदर्शिता,आधुनिकता एवं नागरिक समन्न्वयत्ता बढाने के लिए अभूतपूर्व टैक्निकल कोलबोरेशन के सम्बन्ध मे यह प्रेसवार्ता बुलाई गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस ने आज 5के साथ एक स्मार्ट पुलिसिंग तकनीकि सहयोग मे प्रवेश किया है। उन्होने बताया कि हाल के कई वर्षो में, आधुनिक कार्यस्थल उपकरणो ं को अपनाने के माध्यम से पुलिस मे महत्वपूर्ण परिवर्तन हुंए है। साथ ही,नई तकनीको,नये तरीकों और नये विचारों ने बडे पैमाने पर तेजी से बदलाव आए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जनपद पुलिस और 5 एक स्मार्ट पुलिसिंग सिस्टम मे ब्लॉकचेन तकनीक का लाभ उठाने के लिए मिलकर काम करेंगे,जो जनता के प्रति जवाबदेही,पारदर्शिता और नागरिक एवं कानून परिवर्तन एजेंसियों के समन्वय को बढायेगा। एसएसपी ने बताया कि 5 ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से बेहतर पुलिसिंग होगी। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पुलिस सिस्टम को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाएगी। उन्होने कहा कि इस सॉफ्टवेयर से टै्रफिक व्यवस्था की बेहतरी की दिशा मे और अधिक सुधार हो सकेगा। इस से तकनीक से जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। स्मार्ट पुलिसिंग से जननता के प्रति जवाबदेही तय हो पाएगी। इस तकनीकि का लाभ जनता के साथ साथ भविष्य मे पुलिसकर्मियो को भी मिल सकेगा। टैक्नॉलोजी की अपडेशन से समय समय पर उचित जानकारी मिल सकेंगी। इससे डाटा कलक्शना ऑटोमेटिव कर सकते हैं। उन्होने बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस अपनी मौजूदा कार्य प्रतिक्रियाओं के लिएा 5 के तकनीकी समाधानो की क्षमता और अनुकूलता की जांच करने के लिए नियत समय मे टेस्ट पायलट प्रोजेक्ट चलायेगी। जिन सम्भावित क्षेत्रो पर विचार किया जायेगा उनमें पारदर्शी और गैर दखल स्मार्ट साक्ष्य आधारित पुलिसिंग समाधान के के लिए 5 की डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर तकनीक का उपयोग, अनुमत, सुरक्षित और पारदर्शी यातायात नियन्त्रण प्रणाली आदि के माध्यम से बेहतर पुलिसिंग होगी। नई तकनीक से जनपद पुलिस पारदर्शिता तथा बेहतर जनसेवा की दिशा मे और अधिक प्रभावी कार्य कर सकेगी। सम्भवतः इस नई तकनीक से पुलिसिंग व जनसेवा हो पाएगी।

 

कलेक्ट्रेट में हुई प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट लोकवाणी सभागार में अपर जिलाअधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिह ने राजनीतिक दलो के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा जनपद मुजफ्फरनगर में वर्षा ,बाढ आदि के कारणों से मतदेय स्थल क्षतिग्रस्त हो गये हों ऐसे मतदेय स्थलों का संशोधन प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होने कहा कि पूर्व में भेजे गये मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी १६-मीरापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक मतदेय स्थल का नाम प्राथमिक विघालय हंसावाला क्षतिग्रस्त होने के कारण अब प्राथमिक विघालय अल्लूवाला मतदान केन्द्र का नाम होगा इस पर राजनीतिक दलों ने सहमति प्रदान की। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी जानसठ जयेन्द्र कुमार, शिवराज त्यागी प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी ,सकील अहमद रा० काग्रेस पार्टी, जिया चौधरी प्रतिनिधि सपा, श्यामलाल प्रजापति बी० एस० पी० ।

 

समस्याओं का हो शीघ्र समाधान
मुजफ्फरनगर। खंड विकास अधिकारी सदर द्वारा ग्राम पंचायत सरवट के सुभाष नगर में जल निकासी की समस्या का समाधान करने हेतु निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार विकास खंड सदर के खंड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा द्वारा सदर की ग्राम पंचायत सरवट के सुभाष नगर में जल निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जिसका निरीक्षण खंड विकास अधिकारी सदर द्वारा किया गया, मौके पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव में उपस्थित रहे।

 

संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से विवाहिता की मौत6 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव नगवा में संदिग्ध अवस्था में सिर पर गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और मृतका पर पति पर आरोप भी लगाए। पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई थी। जांच पड़ताल की जा रही है। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव नगवा में महिला अलका उम्र ३५ वर्ष की गोली लगने मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या व हत्या को लेकर छानबीन में जुटी थी। सूचना पर पहुंचे महिला के स्वजनों ने पति मनोज पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या किए जाने के आरोप लगाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के पहले पति प्रमोद की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षो की सहमति से प्रमोद के छोटे भाई मनोज से अलका की शादी करा दी गई। बताया जा रहा है कि मनोज और अलका की आपस मे अनबन रहती थी। आये दिन घर मे क्लेश से महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के मायके से आये स्वजनों ने हत्या के आरोप लगाए। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

जनविश्वास यात्रा के माध्यम से गिनाई उपलब्धियां7 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। जनविश्वास यात्रा मुजफ्फरनगर जिले की परिक्रमा कर आज सहारनपुर जनपद में परिवेश कर जायेगी। पचैंडा बाईपास, रामपुर तिराहा, टोल, देवबंद, नांगल, तल्हेडी, गांगलहेडी होते हुए यह यात्रा सहारनपुर जनता रोड होते हुए नगर में प्रवेश करेगी। स्थानीय सनातन धर्म सभाभवन में पत्रकारां को उपरोक्त जानकारी ेदते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड इस सद्भावना यात्रा में प्रस्तुत किया गया है। जिसमें भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में लगाए गए विकास के कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं को जन विश्वास यात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, प्रेस वार्ता में बोलते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था को लेकर चले आ रहे वीआईपी कल्चर को प्रदेश की योगी सरकार ने खत्म करते हुए प्रदेश के हर जिले, कस्बे एवं गांव को समान रूप से बिजली देने की व्यवस्था की है। जनपद मुख्यालय में २४ घंटे की बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से स्थापित किया गया है, तहसील मुख्यालयों पर 18 घंटे और गांवों में 16 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। आने वाले 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र की सरकार एवं राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ सबके हित को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था जब से योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है, प्रदेश से भ्रष्टाचार लगभग खत्म हो गया है। प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए प्रश्न में पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए दृढ़ संकल्परत है। जिले में हुए डीएसओ प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व की सरकारों में गुंडों का राज चलता था, कानून व्यवस्था लागू नहीं थी। योगी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज कायम कर दिया है। प्रदेश के सभी वर्गों के लिए एक समान योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें चाहे पारिवारिक लाभ, विधवा पेंशन, श्रम योजना हो या निशुल्क दिए जाने वाले राशन की व्यवस्था हो, सभी वर्गों में समान हिस्सेदारी के साथ लागू किया जा रहा है। पौने पांच वर्षो में किये गये कार्यो का रिपोर्ट कार्ड लेकर भाजपा के सभी नेता जनता के सम्मुख जा रहे है और प्रदेश के चार करोड़ लोगों से पारदर्शिता के साथ सीधा सम्पर्क किया जा रहा है ताकि आने वाले 2022 के चुनावों में इस सूबे में पुनः भाजपा की सरकार सत्ता में आयैं इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जनपद के प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल पंवार, अशोक बाठला, सुरेंद्र अग्रवाल, राहुल गोयल, श्रवण गुप्ता, सतपाल सिंह पाल, अचिंत मित्तल, वैभव त्यागी, विजय वर्मा, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, डा. सुभाष चंद शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस सद्भावना यात्रा के संयोजक अलीगढ के सांसद सतीश गौतम है।

 

पांच दिन पूर्व हुए हत्याकांड का खुलासा8 Min 12 |
मुजफ्फरनगर । पुलिस ने पांच दिन पूर्व किसान राजधानी सिसौली में हुई सनसनी खेज कत्ल की वारदात का खुलासा कर दिया है। प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन के प्रेमी की हत्या कर शव को शमशान में जला दिया था। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व सिसौली में अंकुर का शमशान में शव जली हुई हालत में मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि मृतक के गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने जांच का दायरा बढाया तो युवती के भाई ने अपने दोस्त् के साथ मिलकर अंकुर की सिर में ईट मारकर हत्या की थी। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हत्यारोपी हिमांशु उर्फ काला पुत्र मदन सिंह, अश्वनी उर्फ राजा पुत्र प्रताप निवासी सिसौली को अलावलपुर मोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

 

जनसम्पर्क किया9 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव के मददेनजर जिला बार संघ अध्यक्ष,महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा सहसचिव आदि विभिन्न पदो पर चुनाव लड रहे प्रत्याशियो ने अपने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर मे भ्रमण कर बुधवार को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए जनसम्पर्क किया। उल्लेखनीय है कि जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी के रूप मे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार शर्मा,मौ.वसी अंसारी तथा प्रेमदत्त त्यागी एड.. चुनाव मैदान मे हैं। तथा जिला बार संघ महासचिव पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार संघ महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक एड., ब्रजबन्धू सैनी एड. तथा अनुराग ठाकुर एड. प्रत्याशी हैं। विदित हो कि 22 दिसम्बर दिन बुधवार को पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक फैंथम हाल मे जिला बार संघ की कार्यकारिणी के लिए मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद एड. के निर्देशन मे चुनाव कार्य सम्पन्न होगा। इसी संदर्भ मे आज सभी प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क कर अपने अपने पक्ष मे मतदान की अपील की।

 

आईआईए की बैठक सम्पन्न10 Min 6 |
मुजफ्फरनगर । आई आई ए कार्यालय एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चौप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व विधानसभा चुनाव आने वाला हैं जिसके लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपने अपने तरीके से मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास में जुट गयी हैं। शीघ्र ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र भी जारी करेंगे जिसमें वे मतदाताओं की भलाई के लिए कुछ वादे करेगी। अतः यह उपयुक्त समय है कि मतदाता के रूप में हम राजनीतिक पार्टियों को यह बताने का प्रयास करें कि हमें उनसे क्या क्या अपेक्षाएं है। इसी उद्देश्य से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आईआईए जो उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की शीर्ष संस्था है, ने एम०एस०एम०ई० सेक्टर से जुड़ी प्रदेश के लगभग आधी आबादी के हित में कुछ अपेक्षाओं के प्रस्ताव तैयार किए हैं जिन्हें विभिन्न पार्टियों के अध्यक्षों पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियो को सीधे तथा पत्रकारोंके माध्यम से उन तक पहुंचाना चाहते हैं आज की इस मीटिंग का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है। आपको विदित है कि उत्तर प्रदेश में न केवल जनसंख्या में परंतु एम०एस०एम०ई० की संख्या में भी अन्य राज्यों की तुलना में देश में प्रथम स्थान रखता है। देश के कुल एम०एस०एम०ई० की संख्या में उत्तर प्रदेश के एम०एस०एम०ई० की संख्या १४.२० प्रतिशत है प्रदेश में ८९.९९ लाख एम०एस०एम०ई० स्थापित है जिनमें १६५.२६ लाख मतदाता कार्य कर रहे हैं। अतः८९.९९ $ १६५.२६ = २५५.२५ लाख परिवारों का भरण पोषण एम०एस०एम०ई० के सेक्टर सीधे तौर पर कर रहा है इसके अतिरिक्त अप्रत्यक्ष रूप से भी लाखों लोग व्यवसाय के माध्यम से एम०एस०एम०ई० से जुड़े हैं यदि एक परिवार में औसतन सदस्यों की संख्या चार मान भी जाए तो प्रदेश की २५५.२५ ङ्ग ४ =१०२१.०० लाख जनसंख्या का जीवन यापन एम०एस०एम०ई० के सेक्टर पर निर्भर है। प्रदेश की इस लगभग आधी आबादी का जीवन यापन तभी समृद्ध हो पाएगा जब एम०एस०एम०ई० सेक्टर समृद्ध होगा अतः आईआईए संलग्न (क) पर प्रेषित डाक्यूमेंट्स में प्रदेश के एम०एस०एम०ई० के उत्थान प्रगति समृद्धि से संबंधित कुछ मुख्य प्रस्ताव राजनीतिक पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने हेतु तैयार किए हैं अगर चुनाव जीतने के उपरांत सरकार बनाने वाली पार्टी इनको क्रियान्वित करती है तो प्रदेश की आधी आबादी को सीधे लाभ मिलेगा जिससे प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक समृद्धि भी होगी। मीडिया बंधुओं से आग्रह किया गया है कि प्रदेश एवं प्रदेश के निवासियों के हित में आईएईए के प्रस्ताव को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं चौनलों के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों के जिम्मेदार नेताओं तक प्रबल ढंग से पहुंचाने की कृपा करें। बैठक में स मनीष भाटिया सचिव अनुज स्वरूप बंसल कोषाध्यक्ष अरविंद मित्तल अश्वनी खंडेलवाल अमित गर्ग पंकज जैन मनीष जैन आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।?

 

पदाधिकारी हुए सम्मान समारोह में शामिल
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से सैकड़ों व्यापारी बिजनौर विशाल सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। विशाल सम्मान समारोह में डिप्टी स्पीकर विधानसभा उ०प्र० मा० नितिन अग्रवाल जी को प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, एवं कार्यक्रम आयोजक राघव स्वरूप बंसल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल को व्यापारी हितों में लगातार संघर्षरत रहने के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
इस दौरान प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन वर्मा,अभिलक्ष मित्तल,सौरभ मित्तल,शिवकुमार सिंघल,अखिलेश शर्मा,वासु गोयल,पुनीत गुप्ता,उपस्थित रहे,
सम्मान समारोह के उपरांत अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के आयोजक राघव स्वरूप बंसल व अवनीश अग्रवाल जी को सफल कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

 

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। खण्ड़ विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड बघरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलहेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में खंड विकास अधिकारी बघरा सतीश गौतम द्वारा विकासखंड बघरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलहेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं उपस्थित छात्रों के साथ संवाद कर सामान्य जानकारी हेतु प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने एवं पुस्तकालय का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया, लाइब्रेरी को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु ग्राम पंचायत सचिव को अध्यापको से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्य करवाने के लिए निर्देशित किया।

 

उफ ठंड क्या कहर बरपायेगी?
मुजफ्फरनगर। सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में भी शीतलहर के चलते लोग कंपकंपाते दिखाई दिए। हालांकि दिन में निकली तेज धूप से कुछ हद तक राहत मिली है।
तीन दिन से पूरा जिला सर्दी की चपेट में है। हालत यह है कि दिन में भी सर्दी सता रही है। शीतलहर के चलते धूप में परेशानी हुई। शीतलहर और सर्दी के सामने दिन की धूप बेअसर हो गई है। सुबह और शाम में ठंड अधिक है। लोग सुबह के देर से अपने काम पर निकल पा रहे हैं और शाम को जल्दी अपने घर पहुंच रहे हैं। रात की तरह सुबह और शाम में भी सड़के सुनसान होने लगी है। सर्दी के चलते लोग ठंड़ लगने से बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं। सर्दी का असर बाजारों पर भी पड़ रहा है। बाजारों में इस समय गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी हुई है।

 

युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज सुबह हुए इस इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों ने थाना जीआरपी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढे नो बजे नई मन्डी जानसठ रोड फ्लाई ओवर के नीचे ट्रेन की चपेट मे आ जाने से करीब 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह-सुबह हुए इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों ने थाना रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे मे किसी व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही थाना जीआरपी पुलिस कुछ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए किए गए प्रयासों से शव की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी भारत भूषण पुत्र आनंद सिह के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब हादसे की जानकारी दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के परिवारजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

विजेता सम्मानित
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र की जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का त्यागी प्रथम, काजल द्वितीय एवं अंकित बालियान तृतीय स्थान पर रहे।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा नेहरू युवा केंद्र द्वारा देश भक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. आईडी शर्मा छोटूराम डिग्री कॉलेज, बीना शर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति एवं विशाल कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का त्यागी, द्वितीय स्थान काजल और तृतीय स्थान अंकित बालियान ने प्राप्त किया। अतिथियों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर नरेंद्र त्यागी, प्रिया सैनी, शिवानी पाल, मोहम्मद उषामा का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने सभी का आभार जताया।।

 

वृद्धा की हत्या
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में आज विज्ञाना रोड़ पर जंगल में एक वृद्ध महिला का शव पडा मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका की पहचान करायी और उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। मृतक महिला विगत 19 दिसम्बर से लापता थी। गत दिवस उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज करायी गयी थी। महिला की ईटो से पीट-पीटकर हत्या की गयी है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढ़ाना के मौहल्ला पछाला निवासी करीब 60 वर्षीय शगीरन विगत 19 दिसम्बर को जंगल में लकड़ियां बीधने गयी थी। वह तभी से लापता हो गयी थी। परिजन उसकी तलाश में भागदौड कर रहे थे जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो गत दिवस उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी महिला की तलाश में भागदौड शुरू कर दी। उधर आज विज्ञाना मार्ग पर जंगल में गये किसानों ने महिला का शव पडे देखा। जिसकी ईट से पीट-पीटकर हत्या की गयी थी। मौके पर लेगों की भीड जुट गयी और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका की पहचान करायी तो मृतका की पहचान लापता शगीरन के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस शीघ्र ही हत्या का खुलासा करने का दांवा कर रही है।

 

मारपीट में हुआ गर्भपात
चरथावल। गर्भवती महिला के पेट मे लात मारने से बच्चे की मौत हो गई। पीडित महिला को गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। परिजनो ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।
सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुटेसरा मे आज सुबह उस समय हंगामा खडा हो गया कि जब गर्भवती महिला के बच्चे की मौत हो गई। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के गांव निरधना के पूर्व प्रधान की बेटी की शादी कुटेसरा निवासी युवक के साथ हुई है। चर्चा रही कि विवाहिता के परिजनो ने बीते दिन अपनी लडकी की सुसराल वालों पर यह आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के ससुराल वाले उनकी बेटी की फांसी लगाकर हत्या करना चाहते है। जिस कारण वे अपनी बेटी को अपने साथ निर्धना ले आए थे। बताया जाता है कि इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनो पक्षों के बीच विवाद भी हुआ। विवाहिता के ससुराल वालो ने विवाहिता के भाई पर आपसी बहस व धक्का मुक्की करने तथा गर्भवती महिला के पेट मे लात मारने से बच्चे की मौत का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी और हालत बिगड जाने पर उक्त महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस मामले मे मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच पडताल की जा रही है। जांचोपरान्त इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

मिली प्रतिबंधित दवाईयां
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मसूंरपुर क्षेत्र के गांव नरा में एक मैडिकल स्टोर पर छापा मारकर प्रतिबंधित नशीले इंजैक्शन व अन्य नशीली दवाईयां बरामद की है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नरा स्थित एक मैडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीले इंजैक्शन व नशीली दवाईयां बेची जा रही है इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने बरामद इंजैक्शन व दवाईयों को कब्जे में ले लिया और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांनकारी में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + five =