उत्तर प्रदेश

Raebareli News: प्रेम जाल में फंसा कर लड़कियों से ठगी करने वाले तीन Nigerian गिरफ्तार

Raebareli News: लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर उनसे लाखों रुपये की ठगी करने वाले तीन विदेशी युवकों को रायबरेली पुलिस  व एसटीटफ ने गिरफ्तार किया है। वहीं, पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों रुपये का सामान बरामद किया है।

इस ठगी के शिकार लोगों ने एसपी श्लोक कुमार  को एप्लीकेशन के माध्यम से अवगत कराया गया तो उन्होंने अपनी सर्विलांस टीम को लगाकर इस घटना में सफलता मिलना शुरू हो गई। पुलिस की गिरफ्त में आए इन युवकों में सभी नाइजीरिया के रहने वाले विदेशी है। इन आरोपियों द्वारा इंडिया की लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर ऑनलाइन ठगी का गोरख धंधा किया जाता था।

हाल ही में इन आरोपियों द्वारा रायबरेली शहर  के मिलएरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से लाखों रुपये की ठगी भी की गई थी जिस ओर मिलएरिया थाना पुलिस  व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी विदेशी है और ये दिल्ली में बैठ कर फोन के जरिए चैटिंग कर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते थे और फिर उनसे ठगी करते थे।

खुलासा करते हुए सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी काफी शातिर है और विदेशी है इनके द्वारा अब तक पूछताछ में 32 लाख रुपये की ठगी की बात स्वीकार की गई है।

इनके कब्जे से 5 लैपटॉप, 10 फोन, तीन इंटरनेट मॉडम, एक राउटर, एक पास पॉर्ट, एक पासपोर्ट कॉपी, 2 सिम कार्ड, सोने के आभूषण आदि बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और उनके फोन से नेटवर्किंग कॉल की डिटेल भी ले ली गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “Raebareli News: प्रेम जाल में फंसा कर लड़कियों से ठगी करने वाले तीन Nigerian गिरफ्तार

  • Avatar Of Sarthi Sharma Sarthi Sharma

    Good job police.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − two =