Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्राम जौली में जन चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं की शांति समिति की बैठक 

2 6 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणपरक योजनाआें के द्वारा आम जनमानस को मिलने वाली सुविधाओं व जनसस्याओं के निस्तारण के लिए गांव गांव जाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करा रही है साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की चल रही लोक कल्याणकारी योजनाआें से ग्रामवासियों को आच्छादित भी कर रही है। इसी कडी में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ग्राम जौली में जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण किये जाने के निर्देश भी दिये। ग्राम जौली में विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प भी लगाये गये। जिसमें पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाये गये।

जिसमे आयुष्मान योजना, पेशन, कन्या सुमंगला योजना आदि।जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी व उसके लाभ दिये जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयेजन किया गया है ताकि ग्रामवासियें को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गांव गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उनहोने ग्रामवासियों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पजीकरण कराने के बारे में जानकारी दी।

उनहोने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेग करे। प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग न करे। उन्होने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले। उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रेग आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों के साथ शांति समिति की बैठक कर सभी से सौहार्द की अपील करते हुए कहा कि आपस मे प्रेम भाव बनाये रखें। उन्होने कहा कि मा0 उच्चतम न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करना हैं। उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का कमेंट आदि न करे।
इस अवसर पर एसडीएम जानसठ अनुज मलिक, मुख्य चिकित्साधिकारी पीएस मिश्रा, सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk