Muzaffarnagar News: गुर्जर सम्मेलन का हुआ आयोजन
Muzaffarnagar News:खतौली। गुर्जर सम्मेलन मे समाज की एकजूटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम मे पधारे समाज के गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा नेता अभिषेक चौधरी द्वारा कस्बा स्थित राजेश फार्म मे गुर्जर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे अच्छी-खासी भीड शामिल रही। गुर्जर सम्मेलन को रामपाल सिंह, नेपाल सिंह कसाना, भोपाल सिंह गुर्जर, डा..अमल सिह तथा युवा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोगो ने सम्बोधित किया।
#Watch पश्चिमी यूपी के मुज़फ्फरनगर में गुर्जर सम्मेलन आज,गुर्जर राजनीतिक चिंतन के नारे पर विशाल सम्मेलन,#RLD नेता @abhishekrld_ के समर्थन में खतौली विधानसभा से गुर्जर समाज के टिकट की मांग,राजेश फार्म हाउस में आयोजित सम्मेलन। pic.twitter.com/iUCUqR8GEB
— News & Features Network (@mzn_news) December 29, 2021
कार्यक्रम के दौरान रागिनी गायक हरेन्द्र नागर, ज्ञानेन्द्र एण्ड पार्टी द्वारा बहुत सुन्दर-सुन्दर रागिरी प्रस्तुत की गई। रालोद नेता अभिषेक चौधरी के समर्थन मे आयोजित गुर्जर सम्मेलन मे युवाओ के साथ साथ बुजुर्गो ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया।
गुर्जर सम्मेलन मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियायबाद, सहारनपुर, मेरठ, मवाना, शामली, कैराना आदि से हजारो की संख्या मे गुर्जर समाज के लोग सम्मलित हुए।
