Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मां त्रिपुरा सुन्दरी शक्ति पीठ पर महाकाल बटुक भैरव महोत्सव शुरू

मुजफ्फरनगर। काली नदी घाट पर स्थित मां श्री त्रिपुरा सुन्दरी शक्तिपीठ मंदिर के प्रागंण में श्री महाकाल बटुक भैरवाष्टमी महोत्सव तीन दिवसीय शुरू हो गया है। जो 20 नवम्बर तक चलेगा।

महोत्सव के प्रथम दिन स्वास्तिवाचन, गणपति पूजन के अलावा ध्वजारोहण, लिंकतोभद्र, मंडल पूजन एवं वेदी पूजन के साथ भैरो पाठ प्रारम्भ हो गये।

पं. कृष्णदत्त ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य यजमान सुधीर गर्ग एडवोकेट, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती ममता त्यागी रही। इस कार्य में पं. सचिन शर्मा, शिवम शर्मा, सोनू शाडिल्य, अरूण शर्मा, रोहित कौशिक, अंकित उर्फ चीकू, सिद्धपीठ वाले गुरू जी पं. संजय कुमार शामिल रहे। यह कार्य लगातार तीन दिनों तक चलेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21348 posts and counting. See all posts by News-Desk