Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मकान में लगी आग, तेज धमाके होने से घायल उवेश की उपचार के दौरान मौत

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। गुरुवार को मीरापुर थानाक्षेत्र के मोहल्ला तीरगान में एक मकान में अचानक तेज धमाके होने पर दो लोग घायल हो गये। जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

परिजनों का कहना है कि सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है, जबकि चर्चा यह भी है कि मृतक युवक पटाखे बनाने का काम करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह मीरापुर के मोहल्ला तीरगर निवासी करीमुद्दीन के घर में अचानक से एक बड़ा धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी।

आनन-फानन में मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, जहां पर धमाके में करीमुद्दीन तथा उसका पुत्र उवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर बौद्ध मौके पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन शुरू की।

सीओ शकील अहमद ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। घटना के बाद चारों तरफ खून के छींटे पडे थे।

घायल उवेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गयें। परिवार का कहना है कि गैस सिलिंडर फटा है, जबकि यह भी चर्चा है कि पटाखे बनाने के दौरान हादसा हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 8 =