Muzaffarnagar News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए सामूहिक सुन्दर काण्ड का आयोजन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नगर की धार्मिक संस्था मानस मण्डल परिवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए शिव चौक के समीप स्थित न्यू एसडी कॉलिज मार्किट के शिव मन्दिर प्रांगण मे सामूहिक सुन्दर काण्ड व सद भावना यज्ञ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल मौजूद रहे। मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान मे प्रातः देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी की दीर्घ आयु हेतू न्यू एस डी कालेज मार्किट स्थित शिव मन्दिर प्रणागं मे सामूहिक सुन्दर काण्ड सद भावना यज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञ के मुख्य यजमान श्री सतपाल राणा जी राणा एग्रीकल्चर पटियाला वाले सपत्नीक रहे।पूजन आचार्य पन्डीत अमरीश शर्मा जी रहे।सुन्दर काण्ड यज्ञ संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा द्वारा किया गया।यज्ञ व्यवस्था मे बृज मोहन वर्मा राकेश तनेजा संजय अरोरा राजीव रहेजा नरेश नंदन श्याम सुन्दर का सहयोग रहा।
सद्भावना यज्ञ मे मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्रोमोहन तायल जी रहे और साथ में एस डी कालेज मार्किट के अध्यक्ष अनिल नामदेव सचिव केवल कृष्ण अरोरा इन्दर राज नामदेव के साथ श्रीमोहन तायल जी रहे।
यज्ञ की पुर्णाहुति से पूर्व सभी उपस्थित समुदाय द्वारा माननीय प्रधान मंत्री जी की दीर्घायु हेतू विशेष रूप से मृत्यंजय मंत्र का जप भी किया गया।कार्य क्रम संयोजक व समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा द्वारा उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया गया।
कृष्णगोपाल मित्तल का व्यापारियों ने किया अभिनंदन
मुजफ्फरनगर। पंचमुखी व्यापार संगठन संबद्ध उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन के समस्त पदाधिकारियों एव व्यापारियों द्वारा पवन तायल के प्रतिष्ठन पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल को वैश्य समाज का अध्यक्ष चुने जाने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया
इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों द्वारा माल्यार्पण कर उनका एवं जनता की आवाज जोरदार तरीके से नगर पालिका में उठाने वाले सभासद प्रवीण कुमार मित्तल (पीटर) का जोरदार स्वागत किया गया
इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष वैश्य समाज कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज व्यापारियों द्वारा जो स्वागत एवं सम्मान मेरा एवं सभासद प्रवीण कुमार मित्तल (पीटर) का किया गया है उसके लिए हम समस्त व्यापारियों का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं एवं आप सभी को पूर्ण भरोसा दिलाते हैं कि व्यापारी समाज एवं वैश्य समाज के लिए सदैव अग्रसर होकर कार्य करेंगे
सभासद प्रवीन पीटर ने कहा कि कृष्ण गोपाल मित्तल को मैं अपने पिता तुल्य मांनता हूं उनके समाज के अध्यक्ष चुने जाने से व्यापारी समाज एव वैश्य समाज मे हर्ष की लहर है
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,पवन तायल,विनोद तायल,हरीश कुमार,आदेश वर्मा,कुबेर भारद्वाज,चंदर,शैंकी,मयंक मित्तल, चीकू शर्मा,प्रमोद कुमार,राजकुमार तायल,टीटू,सतीश कुमार,आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे
#Muzaffarnagar व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल को वैश्य समाज का अध्यक्ष जाने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.जनता की आवाज जोरदार तरीके से नगर पालिका में उठाने वाले सभासद प्रवीण कुमार मित्तल (पीटर) का भी स्वागत किया। pic.twitter.com/eDIdme5nsc
— News & Features Network (@mzn_news) January 8, 2022

