उत्तर प्रदेश

Baghpat crime news: पड़ोसी से खड़ंजा को लेकर चल रहा था विवाद, फौजी की गोली मारकर हत्या

Baghpat crime news: जमीनी विवाद के चलते एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । आरोपितों ने म्रतक फौजी को अपने घर मे बुलाकर गोली मारी है। बताया जा रहा है फौजी बबलू व सुंदर पंडित के बीच पिछले एक महीने से आपसी विवाद चल रहा था, जिसमे आज आपसी समझौता भी हो गया था । फौजी की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है ।

समझौता भी करा दिया था

 मामला बागपत जनपद के बालैनी थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गॉव का है। जहां बुढ़सैनी निवासी बबलू व सुंदर पंडित के बीच विवाद चल रहा था । ये विवाद खड़ंजा(जमीन ) को लेकर था जिसमे रविवार को सरपंचों ने मिलकर दोनों पक्षो में समझौता भी करा दिया था।

आरोप है कि दूसरे पक्ष यानी सुंदर पंडित ने समझौता हो जाने के बाद बबलू को अपने घर पर बुलाया और उसे गोली मार दी । बबलू फौजी है जोकि दिल्ली में तैनात था। आपसी विवाद में हुई हत्या से इलाके में सनसनी मचा गय । सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची ।

खड़ंजा को लेकर विवाद

बुढ़सैनी गॉव निवासी कालूराम ने बताया कि बब्लू व सुंदर पंडित के बीच खड़ंजा को लेकर विवाद चल रहा था । जिसमे आज सरपंचों ने समझौता भी करा दिया था, लेकिन बाद में दूसरे पक्ष सुंदर पंडित ने उसे अपने घर पर बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है ।

वही एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की । फौजी बबलू की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया ।

फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली गयी है । पुलिस ने म्रतक फौजी बबलू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है ।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21599 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + four =